क्वॉरेंटाइन, पैंडमिक meaning in hindi‌ | Covid-19 in hindi

कोरोनावायरस के इस महामारी के दौरान बहुत से नए शब्द उभरकर आए हैं। जब हम लोग न्यूज़ चैनल देखते हैं तो उसमें कुछ ऐसे नए-नए शब्द न्यूज़ चैनल वाले बोलते हैं इसका हमें हिंदी में अर्थ नहीं मालूम होता है। तो अब आपको चिंता करने की कोई बात नहीं है मैं इस पोस्ट में क्वॉरेंटाइन, पैंडमिक meaning in hindi.‌ इसके साथ-साथ Covid-19 in hindi के बारे में भी बताऊंगा। चलिए मैं आपको ऐसे सभी शब्दों का हिंदी में अर्थ स्पष्टता से बताता हूं।

1. क्वाॅरेंटाइन (Quarantine) :-

क्वॉरेंटाइन का hindi meaning होता है लोगों से अलग करना यह शब्द हम बार-बार सुनते हैं। शुरुआतीीी दौर में अक्सर इस शब्द का उपयोग न्यूज़ चैनल वाले को करते हुए देखते हैं। अब तो लगभग सभी लोग इस शब्द का उपयोग करने लगेे हैं।

जब किसी व्यक्ति को कोरोनावायरस हो जाता है। तब उस व्यक्ति को क्वॉरेंटाइन अर्थात अन्य लोगों से अलग कर देते हैं। ताकि वह किसी सामान्य या स्वस्थ व्यक्ति के संपर्क में नहीं आए। जिससे किसी को कोरोनावायरस जैसे खतरनाक बीमारी ना हो।

अब आप क्वॉरेंटाइन meaning in hindi हिंदी और इसके बारे में कुछ जानकारी भी जान चुके हैं।

2. सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing)

सोशल डिस्टेंसिंग का hindi meaning होता है सामाजिक दूरी । यह शब्द भी हम लोग अक्सर न्यूज़ चैनलों पर सुनते हैं। हम अक्सर सुनतेे हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें अर्थात सामाजिक दूरी बनाए रखें।

जैसे कि हमें पता है कोरोनावायरस एक ऐसा महामारी है जो लोगों के संपर्क में आने से ही फैलता है। इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग अर्थात सामाजिक दूरी बनाए रखने से कोरोनावायरस बहुत तेजी से नहीं फैलता है। इसलिए हमेशा सोशल डिस्टेंसिंग अर्थात सामाजिक दूरी बनाए रखें।

3. कोविड-19(Covid-19)

अक्सर हम लोग कोरोनावायरस की जगह Covid-19 लिखा हुआ पढ़ते हैं। ऐसा क्यों लिखा जाता है ? चलिए मैं आपको बताता हूं।

दरअसल कोरोनावायरस सबसे पहले इस दुनिया में चीन के वुहान शहर से सन् 2019 में आया था। इसके बाद कुछ ही दिनों में 2020 आते-आते यह पूरा दुनिया में फैल गया। लेकिन कोरोनावायरस की उत्पत्ति 2019 में हुई थी और यह एक बीमारी है इसलिए इसे कोविड-19 कहा जाता है।

Covid-19 का फुल फॉर्म Corona Virus disease 2019 (Covid-19). होता है।

मतलब कोरोनावायरस से फैली हुई बीमारी जो 2019 में आया था। अगर फिर भी आपके मन में किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप कमेंट में उससे पूछें।

4. पैंडेमिक (Pandemic)

दरअसल यह एक इंग्लिश शब्द है , पैंडेमिक (Pandemic) का अर्थ होता है सर्वव्यापी महामारी । सर्वव्यापी का मतलब होता है जो हर जगह फैला हुआ है। कोरोनावायरस भी बहुत तेजीी से पूरी दुनिया में फैला हुआ है जोो एक महामारी की तरह है। यह दुनिया में लाखों लोगों की जान ले चुकाा है। इसलिए इससे सावधान रहने कीी सख्त जरूरत है।

सर्वव्यापी महामारी को ही इंग्लिश में पैंडेमिक कहा जाता है। सिर्फ कोरोनावायरस से फैलें हुए बीमारी को ही Pandemic नहीं कहा जाता है। इसी तरह सेेे कोई और बीमारी विकराल महामारी का रूप धारण कर लेती है तो उसे भी पैंडेमिक कहा जा सकता है है।

5. आइसोलेशन (isolation)/ isolation ward

isolation भी इंग्लिश शब्द है जिसका अर्थ होता है एकांत करना या अकेला करना। जब हम कहींं सुनते हैं किसी व्यक्ति को आइसोलेट (isolate) कर दियाा गया है तो उसका मतलब होताा है उस व्यक्ति को किसी एकांत जगह पर रख दिया गया है। जहां पर उसके अलावा कोई और व्यक्ति ना रहे। Isolation ward का मतलब होता है एकांत जगह।

जब कोई व्यक्ति गंभीर बिमारी के स्थिति में होता है और वह भी संपर्कशिल बीमारी से ग्रसित होता है। तो उसे आइसोलेट(isolate) कर दिया जाता है मतलब उसे सबसे अलग कर दिया जाता है। जिससे कोई स्वस्थ व्यक्ति उसके संपर्क में ना आए। इससे बीमारी को व्यापक रूप लेने से नियंत्रित किया जा सकता है।

6. वेंटीलेटर (Ventilator)

Ventilator का हिंदी में अर्थ होता है वायु प्रवाह। कोरोनावायरस मरीज को जब सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है तो उसे वेंटिलेटर अर्थात वायु प्रवाह दिया जाता है जिससे वह आसानी से सांस ले सके। Ventilator से मरीज को आक्सीजन प्रदान कियाा जाता है।

क्वॉरेंटाइन meaning in hindi
Ventilators

कोरोनावायरस से ग्रसित व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत होती है, यह एक कोरोनावायरस बीमारी का लक्षण है। इसकी इस समस्या से बाहर निकलने के लिए वेंटीलेटर का उपयोग किया जाता है। जिससे मरीज को सांस लेने में दिक्कत ना हो और उसका इलाज आसानी से हो सके।

7. Community Spread

community spread का अर्थ होता है सामुदायिक फैलाव। जब किसी एक ही स्थान पर कोरोनावायरस बहुत तेजी से फैल रहा होता है। तो उसे कम्युनिटी स्प्रेड अर्थात सामुदायिक फैलाव कहा जाता है। इससे लोगों में बहुत तेजीी से कोरोनावायरस फैलने का खतरा होता है।

Community spread सेेेे बचने के लिए घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। कम्युनिटी स्प्रेड यह महामारी का एक व्यापक रूप है। जिसे नियंत्रित करना बहुत ही कठिन होता है। कम्युनिटी स्प्रेड से बचने के लिए लोगों के बीच दूरी बनाए रखना बहुत ही आवश्यक है।

8. Self-Quarantine

Self-Quarantine meaning in hindi होता है खुद को पब्लिक जगह से अलग कर लेना। जब कोई व्यक्ति कोरोनावायरस से डर जाता है तो वह self-quarantine अर्थात खुद को बिना किसी के दबाव में आकर पब्लिक जगह से अलग कर लेता है।

जिससे उस व्यक्ति को कोरोनावायरस होने के संभावना आम लोगों के मुताबिक बहुत ही कम हो जाता है। कोरोनावायरस महामारी के दौरान ज्यादातर लोग self-quarantine हो गए थे। जो सुरक्षा की ओर एक बहुत ही समझदार भरा कदम है।

आपने क्या सीखा :-

आपने कोरोना वायरस महामारी के दौरान आए हुए मैंने शब्दों के बारे में जानकारी प्राप्त की है। अब आप भी इन शब्दों को लेकर आत्मविश्वास पूर्ण रहेंगे।

आपने क्वॉरेंटाइन meaning in hindi इसके साथ साथ सोशल डिस्टेंसिंग (social distancing), कोविड-19(Covid-19) पैंडेमिक(Pandemic), आइसोलेशन(isolation), वेंटिलेटर(ventilator), कम्युनिटी स्प्रेड (community spread) और self-quarantine जैसे शब्दों के बारे में अपनी जानकारी को विस्तारित किया है।

अभी भी कोई सवाल आपके मन में तो कमेंट में अवश्य पूछे।

Blogspot meaning in hindi के बारे में विस्तार से जानकारी आपको अवश्य पसंद आएगी।

यह बातें अवश्य जाने, आपको एक्सीडेंट के समय बहुत काम आएगी।

क्या आप भी पब्लिक स्पीकिंग सीखना चाहते हैं? तो इन 10 बातों को अवश्य जाने।

7 thoughts on “क्वॉरेंटाइन, पैंडमिक meaning in hindi‌ | Covid-19 in hindi”

Comments are closed.

Scroll to Top
Scroll to Top