Akshita Dwivedi: अक्षिता द्विवेदी biography, age, wiki, contact number, height, Instagram

हेलो दोस्तों, अगर आप इंस्टाग्राम पर रील देखते हैं, तो कभी ना कभी Akshita Dwivedi की वीडियो देखा ही होगा। Akshita Dwivedi Instagram की एक काफी Famous star हैं।

Akshita Dwivedi अधिकांश लिपसिंक करते हुए वीडियो बनाती हैं। Akshita Dwivedi के वीडियो लोगों को बहुत पसंद आता है।

इनके Videos भारत में काफी Popular हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करते ही कुछ ही समय में हजारों लाइक्स और व्यूज आ जाते है।

आइए हम विस्तार से Akshita Dwivedi के बारे में जाननें का प्रयास करते हैं।

Akshita Dwivedi कौन है?

Akshita Dwivedi एक प्रसिद्ध इंस्टाग्राम मॉडल, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, वीडियो क्रिएटर और प्रसिद्ध सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं। उनके इंस्टाग्राम पेज की यूजरनाम _akshitadwivedi_ हैं, जिसपर 5.3 मिलियन से अधिक फॉलोवर है.

अक्षिता द्विवेदी अपने आकर्षक झलक और मनमोहक वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं, और फॉलोवर्स को अपनी खूबसूरती तथा एक्टिंग से मनोरंजन करती हैं।

अक्षिता द्विवेदी आमतौर पर अपने इंस्टाग्राम पर स्टाइलिश आउटफिट्स शेयर करती हैं और आकर्षक तस्वीरें प्रदर्शित करती हैं। उसे मुख्य रूप से गेमिंग, डांसिंग, ट्रैवलिंग, जिमिंग, मॉडलिंग आदि पसंद है। उन्हें मॉडलिंग का बेहद शौक है.

Akshita Dwivedi का जीवन परिचय | Akshita Dwivedi Biography in Hindi

नाम अक्षिता द्विवेदी
Nick Name अक्षिता
English NameAkshita Dwivedi
जन्म 21 अक्टूबर, 2000
जन्मस्थानशिमला, हिमाचल प्रदेश, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)ग्रेजुएट (Graduate)
स्कूल और कॉलेजशिमला, हिमाचल प्रदेश
व्यवसाय (Profession)इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर | मॉडल
धर्म हिन्दू
राशि चिन्ह तुला
जातिब्राह्मण
वैवाहिक स्थिति (Marrital Status)अवैवाहिक
प्रसिद्ध होने के कारणइंस्टाग्राम रील क्रिएटर
लंबाई (Height)लगभग, 5 फ़ीट, 5 इंच
वजन (Weight)लगभग, 55 किलोग्राम।
Akshita Dwivedi wikipedia

Akshita Dwivedi का जन्म कहां हुआ था। (Akshita Dwivedi Age)

Akshita Dwivedi का जन्म 21 अक्टूबर, 2000 को शिमला हिमाचल प्रदेश के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। 2024 में इनकी आयु 24 साल की हो चुकी है।

अक्षिता द्विवेदी की शिक्षा (Akshita Dwivedi Education qualification)

अक्षिता द्विवेदी ने अपनी स्कूली शिक्षा शिमला, हिमाचल प्रदेश से पूरी की है, साथ में उन्होंने ग्रेजुएशन भी शिमला से की। ग्रेजुएशन करने के लिए उन्होंने बड़े शहर की रुख नहीं की

अक्षिता द्विवेदी का करियर (Akshita Dwivedi Career)

अक्षिता द्विवेदी बहुत कम उम्र में ही सफल हो गई, जबकि उनकी उम्र के अधिकांश लोग इधर-उधर की चीजों में अपना समय बर्बाद करते हैं।

अक्षिता द्विवेदी ने इंस्टाग्राम पर कई बार बताया है कि उनका हमेशा से फिल्मों और धारावाहिकों में काम करने का सपना था।

वह हमेशा से बड़ी स्क्रीन पर आना चाहती थी। अक्षिता द्विवेदी को फिल्मों और धारावाहिकों में काम करने की इच्छा हमेशा से रही है।

अपने शौक के तौर पर अक्षिता द्विवेदी ने प्रोफेशनल मॉडलिंग शुरू कर दिया है। वह इंस्टाग्राम पर बहुत ही खूबसूरत फोटो पोस्ट करती रहती हैं।

आज के समय में इंस्टाग्राम पर मिलियन में फॉलोअर हो गये है। जो उनके करियर को काफी सपोर्ट करते हैं।

Akshita Dwivedi सोशल मीडिया पर इतना फेमस क्यों है?

Akshita Dwivedi का सोशल मीडिया पर फेमस होने का मुख्य कारण उनकी एक्सप्रेशन और एक्टिंग स्किल्स है।

सोशल मीडिया पर कुछ लोग अक्षिता द्विवेदी को एक्सप्रेशन क्वीन के नाम से जानते हैं।

अक्षिता द्विवेदी की शाररिक संरचना बहुत ही आकर्षक है. सुराही की तरह सुरीली गर्दन , खुबसुरसत आँखें, चमकदार बाल, पतली कमर, भव्य शरीर और सुंदर लुक लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

अक्षिता द्विवेदी का परिवार (Akshita Dwivedi Family)

अक्षिता द्विवेदी फैमिली को लेकर ज्यादा कुछ शेयर नहीं करतीं हैं। यह अपने पापा के साथ एक भी फोटो शेयर नहीं की। लेकिन किसी खास मौके पर यह अपनी माता और अपने छोटे भाई की तस्वीर शेयर करती हैं।

इन तस्वीरों में यह अपने माता और भाई के साथ मस्ती करते हुई दिखाई देती है।

अक्षिता द्विवेदी की माँ इनके साथ एक दोस्त की तरह रहती हैं।

इन्होंने कभी भी अपने किसी भी फैमिली सदस्य का नाम नहीं बताया है।

इसे भी पढ़े:

Akshita Dwivedi की नेट वर्थ (Akshita Dwivedi Net Worth, Salary)

अक्षिता द्विवेदी की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। अक्षिता द्विवेदी लगभग सभी प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। जैसे इंस्टाग्राम , फेसबुक , यूट्यूब, स्नैपचैट इत्यादि।

इससे पता चलता है कि अक्षिता द्विवेदी की एक से ज्यादा आय के स्रोत है। लेकिन सोशल मीडिया से सबसे ज्यादा पैसे कमातीं है।

सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इनको ब्रांड डील, प्रमोशन तथा स्पॉन्सरवीडियो के ऑफर मिलते रहते हैं। जिससे बहुत ज्यादा पैसा कमाती हैं।

अक्षिता द्विवेदी ने अपने नेट वर्थ कि कहीं भी बात नहीं की है। लेकिन इनकी सोशल मीडिया अकाउंट तथा मोडलींग करियर की से अनुमान लगाया जाए तो।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षिता द्विवेदी की अनुमानित नेट वर्थ 8 करोड़ रुपए से अधिक है। जो भारत में लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीने के लिए काफी है।

Akshita Dwivedi का सोशल मीडिया अकाउंट।

Akshita Dwivedi लगभग सभी पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। Akshita Dwivedi Instagram के वजह से आज इतना फेमस है। अक्षिता द्विवेदी इंस्टाग्राम रील हमेशा ट्रेंडिंग में रहती है।

अक्षिता द्विवेदी के सभी सोशल मीडिया लिंक निचे दिए गए हैं:

सोशल मीडिया (Social Media)Link
Instagram_akshitadwivedi_ 
FacebookAkshita Dwivedi
YouTubeAkshita Dwivedi
X (Twitter)Akshita Dwivedi
Email IDComing Soon!
SnapchatAkshita Dwivedi
Akshita Dwivedi का सोशल मीडिया

अक्षिता द्विवेदी से संपर्क कैसे करें? (Akshita Dwivedi Contact Number)

किसी इन्फ्लुएंसर से संपर्क करने के लिए अक्सर इ-मेल करें। किसी भी बड़े इन्फ्लुएंसर से बात करने के लिए E-mail एक प्रोफेसनल माध्यम है।

इंस्टाग्राम DM (Direct Message) के माध्यम से संपर्क करना बहुत मुश्किल हो सकता है , क्योंकि उनके DM में काफी सारे मैसेज भरे होते हैं।

किसी भी इन्फ्लुएंसर का ईमेल एड्रेस उनके सोशल मीडिया बायो या वेबसाइट पर पता कर सकते हैं।

निष्कर्ष

आज के डिजिटल समय में, Content Creators को काफी सम्मान और प्रसिद्धि मिल रहा है. इसलिए लोग कंटेंट बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहें है। लोग इन कंटेंट को मनोरंजन के लिए देखते है।

अन्य क्रिएटर्स की तरह अक्षिता द्विवेदी इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर लोगों का मनोरंजन करतीं हैं। इनकी वीडियो लुभाने वाली होती हैं। इसलिए ये सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फेमस हो गई।

आपको अक्षिता द्विवेदी से सम्बंधित सभी जानकारी इस पोस्ट में दे दी गयी है।

FAQ

Akshita Dwivedi कहां रहती हैं?

Akshita Dwivedi हिमाचल के शिमला में रहती हैं।

क्या अक्षिता द्विवेदी सिगरेट पीती हैं?

नहीं , अक्षिता द्विवेदी सिगरेट को हाथ भी नहीं लगाती हैं।

क्या अक्षिता द्विवेदी खाना बनाना जानती हैं?

जी हाँ , कई बार अक्षिता द्विवेदी अपने मम्मी के साथ खाना बनाते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर चुकी हैं।

अक्षिता द्विवेदी का बॉयफ्रेंड कौन है ?

अभी तक अक्षिता द्विवेदी के बॉयफ्रेंड के बारे में कोई जानकारी नहीं आयी है। जिसका मतलब अक्षिता द्विवेदी सिंगल हैं।

क्या अक्षिता द्विवेदी स्वास्थ्य पर ध्यान देतीं हैं?

जी हाँ , अक्षिता द्विवेदी स्वास्थ्य को लेकर बहुत सजग हैं। वह प्रतिदिन योगा करती हैं। अक्सर जिम करते हुए फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं।

Akshita Dwivedi Cast क्या है।

Akshita Dwivedi का cast ब्राह्मण है।

Big-Boss OTT 2 के विजेता Elvish Yadav कौन हैं? Elvish yadav biography in hindi [Big-Boss, Gf, Age, height, Family, Networth, Instagram]

Elvish Yadav कौन है? Elvish Yadav एक लोकप्रिय यूट्यूबर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। एल्विस यादव की लोकप्रियता Big Boss OTT 2 में प्रवेश करने से और भी ज्यादा बढ़ गई है। अक्सर ये अपने देशी-हरियाणवी अंदाज में कॉमेडी वीडियो बनाने के लिए जाने जाते है। Elvish Yadav के दो यूट्यूब चैनल है। पहले यूट्यूब चैनल का नाम Elvish Yadav है। जिस पर उनके 1.1 करोड़ से भी अधिक सब्सक्राइबर हैं। दूसरे यूट्यूब चैनल का नाम Elvish Yadav vlog है। जिसपर 30 लाख से अधिक सब्सक्राइबर है।

Elvish Yadav का सम्पूर्ण जीवन परिचय।

एल्विस यादव का जन्म 14 सितंबर, 1997 को तिजरा, हरियाणा में हुआ था। इनके पिता का नाम रामावतार सिंह यादव और माता का नाम सुषमा यादव है। एल्विस यादव के बचपन का नाम सिद्धार्थ था। इनके बड़े भैया अक्सर इन्हें एल्विस कहकर बुलाते थे। बड़े भैया के असामयिक देहांत के बाद इन्होंने अपना नाम सिद्धार्थ से बदलकर एल्विश यादव रख लिया।

एल्विश यादव की फोटो आप निचे स्क्रॉल करते हुए देख सकते हैं।

नाम एल्विश यादव
जन्म14 सितंबर, 1997
जन्म स्थानतिजरा, हरियाणा
उम्र (as of 2023)26 वर्ष
लंबाई 5 फ़ीट , 11 इंच
वजन 70 किलो
मातासुषमा यादव
पितारामावतार सिंह यादव
भाई अज्ञात
बहन अज्ञात
गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा (Youtuber)
जाति यादव
धर्म हिन्दू
स्कूल एमिटी इंटरनेशनल स्कूल
कॉलेज/यूनिवर्सिटी डी यु हंशराज कॉलेज , दिल्ली
शैक्षणिक योग्यताB. Com.
नागरिकता भारतीय
आजीविका Youtuber
फाउंडेशन Elvish Yadav Foundation
कुल सम्पति 50 करोड़ (अनुमानित )
कार कलेक्शन Hyundai
Toyota Fortuner
Porsche 718 Boxter
बाइक (Bike)Royal Enfield
Elvish Yadav जीवन परिचय। (Elvish Yadav Biography in hindi)

Elvish Yadav कौन है? (Elvish Yadav Biography in hindi)

एल्विश यादव एक भारतीय यूट्यूबर, कंटेंट क्रिएटर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और गायक हैं। अक्सर ये अपने कॉमेडी वीडियो तथा हरियाणवी अंदाज़ में वीडियो बनाने के लिए जाने जाते हैं।

एल्विश यादव वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में Big-Boss ओटीटी 2 हाउस में प्रवेश किया। उनके साथ एक अभिनेत्री-सोशल मीडिया स्टार आशिका भाटिया भी थीं। Big-Boss में मेज़बानी कर रहे सलमान खान ने दोनों नए सदस्यों को घर में पेश किया।

एल्विश यादव के दो यूट्यूब चैनल है। पहले यूट्यूब चैनल का नाम Elvish Yadav है। जिस पर उनके 1 .1 करोड़ से भी अधिक सब्सक्राइबर हैं। दूसरे यूट्यूब चैनल का नाम Elvish Yadav vlog है। इसपर अपने जीवन से सम्बंधित वीडियो पोस्ट करते है। इस चैनल पर 30 लाख से अधिक सब्सक्राइबर है।

Elvish Yadav का प्रारंभिक जीवन कैसा रहा?

एल्विश यादव का जन्म 14 सितंबर, 1997 को तिजरा, हरियाणा में हुआ था। इनके पिता का नाम रामावतार सिंह यादव और माता का नाम सुषमा यादव है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, हरियाणा से पूरी की और फिर दिल्ली के हंसराज कॉलेज में बी.कॉम की पढ़ाई की।

एल्विश यादव के बचपन का नाम सिद्धार्थ था। इनके बड़े भैया अक्सर इन्हें एल्विश कहकर बुलाते थे। बड़े भैया के असामयिक देहांत के बाद, इन्होंने अपने भैया के याद में अपना नाम सिद्धार्थ से बदलकर एल्विश यादव रख लिया। इस तरह से सिद्धार्थ का नाम एल्विस यादव हो गया।

Elvish Yadav Big Boss के घर में प्रवेश कैसे हुई?

आज के समय में Big Boss OTT 2 बहुत प्रचलित हो रहा है। इसी दौरान मेजबान सलमान खान ने एल्विश यादव को 13 जुलाई, 2023 को वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में Big Boss ओटीटी 2 हाउस में आमंत्रित किया। Big Boss में जाने के बाद Elvish Yadav आये दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं।

Elvish Yadav Big Boss OTT 2 के विजेता।

एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की ट्रॉफी और नकद पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं अभिषेक मल्हान को उपविजेता घोषित किया गया। मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे और पूजा भट्ट शो की अन्य फाइनलिस्ट थीं। लेकिन Elvish Yadav ने Big Boss OTT 2 की ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है।

Elvish Yadav Big Boss के घर में प्रवेश कर चुके हैं। आज के समय Elvish Yadav Big Boss के बहुत बड़े प्रतियोगी बन गए हैं। एल्विस यादव की बिग बॉस में फोटो निचे दिखाया गया है।

मेजबान सलमान खान का मानना था कि Elvish Yadav शो में बहुत सारा रोमांच और मनोरंजन जोड़ेंगे। जिससे शो की TRP बढ़ेगी। क्योकि एलवीश यादव का fanbase बहुत ही मजबूत है। एलवीश यादव से मिलने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ जाती है।

एल्विश यादव का करियर कैसा है?

एल्विश यादव यूट्यूब पर कॉमेडी वीडियो, रोस्टिंग तथा गाना से सम्बंधित वीडियो बनाते है। इनके सोशल मीडिया पर लाखों में फॉलोवर हैं। जिसकी वजह से ये अपने सोशल मीडिया पर विज्ञापन और ब्रांड प्रमोशन से पैसे कमाते हैं। Elvish Yadav Biography in hindi वाले पार्ट में आपने इनके बारे में लगभग सब कुछ जान गए होंगे।

Elvish Yadav ने अपना यूट्यूब करियर 2016 में शुरू किया। शुरुवाती दिनों में कॉमेडी वीडियो बनाते थे। जैसे-जैसे प्रसिद्ध होते गए। उन्होंने हरियाणवी अंदाज में कुछ गाना भी गाया। जो उनके फॉलोवर्स के बीच बहुत पॉपुलर हुआ।

13 जुलाई, 2023 को एल्विश यादव ने वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में बिग बॉस ओटीटी 2 हाउस में प्रवेश किया। जिसकी वजह से इन्हें भारत में और भी ज्यादा प्रसिद्धि मिली।

एल्विश यादव का परिवार कितना बड़ा है?

एल्विस यादव के पिता का नाम रामावतार सिंह यादव तथा माता का नाम सुसमा यादव है। इनके पिता एक अध्यापक और इनकी माता गृहणी है। ये हमेशा से अपने माँ के करीब रहे है। इन्हे अपने माँ के हाथ का खाना बहुत पसंद है।

एल्विस यादव की फोटो उनकी माँ के साथ

कई बार ये अपना और अपने माँ का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते है। जिसमे माँ और बेटे का अपनत्व साफ साफ दिखाई देता है। एल्विश यादव की एक बड़ी बहन भी है। जिनकी शादी हो गयी है।

पिता का नाम रामावतार सिंह यादव
माता का नाम सुसमा यादव
भाई अज्ञात
बहन कोमल यादव

Elvish Yadav की रिलेशनशिप कैसी है?

एल्विश यादव एक स्मार्ट और सफल यूट्यूबर है। Elvish Yadav की गर्लफ्रेंड कौन है? ये बताना मुश्किल है। लेकिन कुछ लोगों का कहना है की एल्विस यादव कीर्ति मेहरा के साथ डेट करते है। जो एक यूटूबर हैं। क्योंकि अक्सर देखा गया है की दोनों एक साथ फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है।

कभी कभी साथ में वीडियो भी बनाते है। लेकिन एल्विस यादव ने कभी ये नहीं कहा की वह कीर्ति मेहरा के साथ रिलेशनशिप में है। हो सकता है वह अपने यूट्यूब चैनल को और भी आगे ले जाना चाहते है।

वैवाहिक स्थितिअविवाहित
गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा (अफवाह)
पत्नी नहीं।

Elvish यादव के कुछ पसंदीदा चीज़े कौन-कौन सी है?

जैसे हर व्यक्ति के कुछ मनपसंद चीज़े होती हैं। जिसे लोग बहुत पसंद करते है। ऐसे ही एलवीश यादव की भी कुछ मनपसंद चीज़े है। जिसे एलवीश यादव हमेशा से पसंद करते आ रहे है।

एलवीश यादव की कुछ मनपसंद चीज़े निम्नलिखित है:

मूवी एक्टर शाहरुख़ खान, आमिर खान
मूवी एक्ट्रेस आलिया भट्ट
मूवी डायरेक्टर रोहित शेट्टी
पसंदीदा मूवी दंगल
पसंदीदा गाना दंगल टाइटल सॉन्ग
TV ShowFamily Man
पालतू जानवर कुत्ता (मार्क )
पसंदीदा खानाNon-Veg Diet
DrinksAlcohol
पसंदीदा पर्यटक स्थलशिमला
पसंदीदा रंग सफ़ेद (White)
पसंदीदा खेल क्रिकेट
पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली

Elvish Yadav कौन कौन से सोशल मीडिया पर सक्रीय हैं?

एलवीश यादव लगभग सभी प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रीय रहते हैं। ये अपने फोल्लोवेर्स को अपने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते रहते है।

Elvish Yadav के सोशल मीडिया अकाउंट लिस्ट:

सोशल मीडिया फॉलोवर
Youtube (Main Channel)14.8 मिलियन
Youtube (Vlog Channel)5.4 मिलियन
Instagram10.7 मिलियन
Facebook 4.4 मिलियन
Twitter 500K

Elvish Yadav की सफलता का राज़ क्या है?

Elvish yadav की सफलता का राज़ इनका कड़ी मेहनत और लगन है। इन्होने वीडियो बनाने में रुचि होने के कारण पुरे लगन के साथ काम किया। और आज ये सफलता के उचाईयों पर है।

एलवीश यादव के सफलता से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बातें:

  • पहले एलवीश यादव अकेले ही वीडियो बनाते थे। जिसमे इनको बहुत से दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन फिर भी हार नहीं मानी।
  • इसके बाद इनकी माँ वीडियो बनाने में मदद करती थी। विडिओ बनाने में घर वालों का हमेशा से साथ मिला।
  • शुरुवात में एलवीश यादव इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वीडियो बनाते थे। लेकिन जबसे इन्होने यूट्यूब पर वीडियो डालना शुरू किया। तबसे इन्होने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
  • आज के समय में इनका दो यूट्यूब चैनल है। दोनों पर लाखों में सब्सक्राइबर है। जिसकी मदद से काफी पैसे कमाते है।

Elvish Yadav का कार और बाइक कलेक्शन।

एलवीश यादव को कार का बहुत शौख है। इनके पास जैसे जैसे पैसे आते गए गाड़ियों का शौख भी बढ़ता गया। आज के समय में ये जो चाहें वो गाड़ी खरीद सकते हैं। लेकिन इन्होने कुछ ही गाड़ियों का कलेक्शन तैयार किया है।

Elvish Yadav के कार कलेक्शन का लिस्ट:

  • Hyundai Car
  • Toyota Fortuner
  • Porsche 718/Boxster

Elvish Yadav के बाइक कलेक्शन का लिस्ट:

वैसे तो एलवीश यादव जो चाहें वो बाइक खरीद सकते हैं। लेकिन आम तौर पर आने जाने के लिए उनके पास एक बाइक हैं।

  • Royal Enfield Classic 350 Bike

Elvish Yadav Cast और Team Member में कौन कौन है?

Elvish yadav ने अपने वीडियो के प्रोडक्शन के लिए team बना रखी है।

Elvish Yadav Team Member में कुछ लोगों का नाम लिस्ट इस प्रकार है:

  • एलवीश यादव
  • कृति मेहरा
  • चाहत
  • लव कतरिया
  • समीर मोंगा
  • हर्षिता गोयल
  • परी राजपूत
  • लक्ष्य कौशिक

Elvish Yadav की पूरी संपत्ति कितनी है?

मीडिया सूत्रों की मानें तो Elvish Yadav की कुल सम्पति 50 करोड़ से भी अधिक है। इनकी हर महीने की आय 10 लाख से 12 लाख रुपये की है। Elvish Yadav का मुख्य आय स्रोत यूट्यूब चैनल है। जिसपर गूगल एडसेन्स और स्पोंसर पोस्ट के माध्यम से कमाते हैं। इंस्टाग्राम तथा फेसबुक जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म से भी इनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती है।

Elvish Yadav के बारे में कुछ रोचक जानकारी।

  • Elvish Yadav एक कंटेंट क्रिएटर, सोशल मीडिया इन्फ़्लुएसेर और गायक भी हैं। ये इंटरनेट पर देशी-हरियाणवी अंदाज की वजह से प्रसिद्ध है।
  • एलवीश यादव ने अपना यूट्यूब चैनल एक दूसरे यूटूबर Ashish Chanchalani से प्रेरित होकर शुरू किया।
  • ये अपने रोस्टिंग विडिओ में सलमान खान और पूजा भट्ट को भो रोस्ट किया है।
  • एलवीश यादव जानवरों से प्यार करते हैं। इन्होने एक कुत्ता भी पाल रखा है। जिसका नाम मार्क है।
  • एलवीश यादव अपने कॉलेज के दिनों में कॉलेज प्रतिनिधि के चुनाव में उठना चाहते थे। लेकिन किसी कारण वस वह नहीं उठ सके।
  • एलवीश यादव की एक कपडे की ब्रांड है, जिसका नाम Systumm Clothing है।
  • Elvish Yadav एक NGO चलाते है। जिसका नाम Elvish Yadav Foundation है।

निष्कर्ष:

अब आपने एलवीश यादव की बायोग्राफी (Elvish Yadav Biography in hindi) समझ गए होंगे। Big Boss OTT 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद एलवीश यादव की चर्चा और भी बढ़ गयी है। वह आये दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते है। जब भी Big Boss में ऑनलाइन वोटिंग होती है तब एलवीश यादव के फैन उन्हें हमेशा वोटिंग के माध्यम से टॉप पर रखते है।

Parag Aggarwal: Twitter का पूर्व CEO कैसे बनें थे? कितना कमाते थे?, परिवार में कौन है?

क्या आप भी पराग अग्रवाल के जीवन से संबंधित सभी बातें जानना चाहते हैं? क्यों सिर्फ भारतीय मूल के लोग ही बड़े-बड़े कंपनीयों के CEO बन पाते हैं? इसे देखते हुए Elon Musk ने भी भारतीय लोगों को तारीफ किया।

ऐसे प्रश्नों के उत्तर के लिए आप बिल्कुल सही पोस्ट पर आएं हैं।

हेलो दोस्तों, आज हम इस पोस्ट में पराग अग्रवाल की शिक्षा, सैलरी और इनके परिवार के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके साथ-साथ पराग अग्रवाल के टि्वटर का CEO बनने तक का सफर जैसे इत्यादि जानकारी प्राप्त करेंगे।

पराग अग्रवाल कौन है?

Twitter के CEO, Parag Aggarwal भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं। इनका जन्म राजस्थान के अजमेर शहर में हुआ था। इन्होंने 2005 में अपनी B.Tech डिग्री IIT Bombay से प्राप्त किया। उसके बाद कंप्यूटर साइंस में PhD करने के लिए अमेरिका चले गए।

पराग अग्रवाल ने अमेरिका के Stanford University से PhD किया। इन्होंने 2011 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में Twitter को ज्वाइन किया। अब Parag Aggarwal Twitter के CEO के रूप में कार्यरत है।

पराग अग्रवाल

पद CEO, Twitter
जन्म21 May, 1984
जन्म स्थानअजमेर, राजस्थान (भारत)
उम्र37 वर्ष
शिक्षाIndian Institute of Technology (India) और
Stanford University (America)
पत्नीविनीता अग्रवाल
बच्चे1 (पुत्र)
Twitter Joinedसन् 2011 (Software Engineer)
JEE Rank (2000)77th
पराग अग्रवाल जीवनी

पराग अग्रवाल Twitter के CEO कैसे बनें?

जैसे कि हमें पता है सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और लगन छुपा होता है। जो व्यक्ति अपने कार्य को पूरी मेहनत और शिद्दत से करता है। वही व्यक्ति आगे चलकर अपने जीवन में सफल होता है।

Parag Aggarwal with Dorsey

पराग अग्रवाल भी कुछ ऐसे ही व्यक्ति थे। इनका जन्म राजस्थान के अजमेर शहर में हुआ था। आगे की पढ़ाई करने के लिए मुंबई चले आए। कठिन परिश्रम करके JEE (2001) में 77वां पद (Rank) हासिल किया। इसके बाद IIT Bombay से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

कंप्यूटर साइंस में रुचि होने के कारण पराग अग्रवाल आगे की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चले गए। वहां पर Stanford University से अपनी PhD की डिग्री हासिल किया।

टि्वटर ज्वाइन करने से पहले Microsoft और Yahoo! में एक रिसर्च संबंधित प्रोजेक्ट का नेतृत्व किया।

उसके बाद सन् 2011 में इन्होंने टि्वटर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करना शुरू कर दिया।

पूर्व टि्वटर CEO ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब 29 नवंबर, 2021 से पराग अग्रवाल टि्वटर के नए CEO बन गए है।

पराग अग्रवाल के व्यक्तिगत जीवन शैली क्या है?

पराग अग्रवाल के पिता Indian Department of Atomic Energy में वरिष्ठ अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। और इनकी माता स्कूल टीचर थी।

पराग अग्रवाल एक शादीशुदा खुशहाल जीवन यापन करते हैं। पराग अग्रवाल के पत्नी का नाम विनीता अग्रवाल है। इनका एक लड़का भी है।

Parag Aggarwal

इनकी पत्नी विनीता अग्रवाल एक अमेरिकी कंपनी में कार्यरत है। उस कंपनी का नाम Andreessen Horowitz है।

इस प्रकार पराग अग्रवाल का व्यक्तिगत जीवन शैली एक आम भारतीय के जीवन शैली की तरह है।

पराग अग्रवाल से संबंधित कुछ रोचक तथ्य क्या है?

Parag Aggarwal हमेशा से ही सफल व्यक्तियों की तरह सोच विचार करते थे। वह हर एक बात को बहुत ही नाक जोक कर रखते थे। जिससे उन्हें आगे बढ़ने में बहुत मदद मिलती थी।

पराग अग्रवाल के तथ्य:

तथ्य 1. एक बार इनसे पूछा गया : मुक्त भाषण (free Speech) का उपयोग करके गलत जानकारी (misinformation) फैलाने वाले तत्वों को किस तरह से रोका जा सकता है।

उन्होंने जवाब दिया: हमारी भूमिका पहले संशोधन से बाध्य होने की नहीं है, बल्कि हमारी भूमिका एक स्वस्थ सार्वजनिक बातचीत की सेवा करने की है। बोलने की आजादी के बारे में सोचने पर कम ध्यान देना चाहिए, लेकिन यह सोचे कि समय कैसे बदलता जा रहा है।

तथ्य 2. पराग अग्रवाल International Physics Olympiad स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किए थे।

तथ्य 3. पराग अग्रवाल ने 2010 में एक Tweet किया था। उस पेट में इन्होंने लिखा था कि “अगर कोई मुसलमानों और उग्रवादियों के बीच भेद नहीं करते हैं तो मैं भी गोरे लोगों और नस्ल वादियों के बीच अंतर नहीं करूंगा।

दशकों पुराने इस ट्वीट को लेकर इन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

FAQ

प्रश्न 1. टि्वटर का सीईओ कौन है?

उत्तर: पराग अग्रवाल टि्वटर के नए सीईओ है।

प्रश्न 2. पराग अग्रवाल का IIT Rank कितना है?

उत्तर: पराग अग्रवाल का IIT Rank 77वां है।

प्रश्न 3. पराग अग्रवाल की सैलरी कितनी है?

उत्तर: पराग अग्रवाल की वार्षिक सैलरी एक मिलियन डॉलर है। जो भारतीय रुपए में लगभग 7.5 करोड़ होता है।

प्रश्न 4. पराग अग्रवाल की पत्नी का क्या नाम है?

उत्तर. पराग अग्रवाल की पत्नी का नाम विनीता अग्रवाल है।

प्रश्न 5. पराग अग्रवाल किस धर्म के मानने वाले हैं?

उत्तर: पराग अग्रवाल भारतीय हिंदू संस्कृति का पालन करते हैं।

प्रश्न 6. पराग अग्रवाल के पिता कौन है?

उत्तर: पराग अग्रवाल के पिता Department of Atomic Energy में सीनियर अधिकारी के रूप में कार्य करते थे।

निष्कर्ष (Conclusion):

भारत में बड़े से बड़ा दुनिया को नेतृत्व करने वाले लोग पैदा हुए हैं। आज के समय में दुनिया में जितने भी बड़ी कंपनियां है। उनमें से अधिकतर कंपनियों के CEO भारतीय हैं।

इससे पता चलता है कि भारत में बुद्धिमान व्यक्ति और नेतृत्वकर्ता की कमी नहीं है।

कठिन परिश्रम और मेहनत करने वाले लोग भारत में बहुत अधिक संख्या में उपलब्ध हैं। इन लोगों के लिए अवसर उपलब्ध होने पर इनमें से अधिकांश लोग भारत की प्रगति में अपना योगदान दे सकते हैं।

अगर आपके मन में इस पोस्ट से संबंधित कोई भी सवाल आता है तो आप कमेंट में अवश्य पूछें। आपकी पूरी मदद की जाएगी।

राकेश टिकैत किसानों के प्रमुख नेता कैसे बने?

राकेश टिकैत कौन है, राकेश टिकैत किसानों के प्रमुख नेता कैसे बने? वर्तमान समय में राकेश टिकैत किसान के प्रमुख नेता बनकर किसान बिल के विरोध कर रहे हैं। किसान बिल केंद्र द्वारा पारित किया गया एक कानून है। जिसका विरोध किसानों द्वारा किया जा रहा है।

राकेश टिकैत पश्चिमी उत्तर प्रदेश ( गाजीपुर ) के किसानों के प्रमुख नेता के रूप में धरना देते है। चलिए हम इसके बारे में विस्तार से जानने का प्रयास करते है।

हेलो दोस्तों, आज हम लोग जानेंगे कि राकेश टिकैत कौन है? राकेश टिकैत किसानों के आंदोलन का समर्थन क्यों कर रहें हैं। राकेश टिकैत का बैकग्राउंड (भूतकाल) क्या है?

राकेश टिकैत किसानों के आंदोलन का प्रमुख नेता कैसे बने? राकेश टिकैत का आय स्रोत क्या है? ऐसे ही और भी अनेकों सवाल जो जमीनी तौर पर राकेश टिकैत से जुड़े हुए हैं, इन सभी सवालों का जवाब आज आपको मिल जाएगा।

राकेश टिकैत कौन है?

राकेश टिकैत का जन्म 4 जून 1969 को मुजफ्फरनगर में हुआ था। इनके पिता का नाम महेंद्र सिंह टिकैत है। इनके शिक्षा मेरठ यूनिवर्सिटी से पूरी हुई है। इन्होंने मेरठ यूनिवर्सिटी से M.A. (Master in Art) की पढ़ाई किया है।

किसान आंदोलन के प्रमुख नेता राकेश टिकैत

महेंद्र सिंह टिकैत भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख नेता थे। इनके स्वर्गवास के बाद राकेश टिकैत ने भारतीय किसान यूनियन की कमान अपने हाथों में ले लिया।

यह किसानों की प्रवक्ता बनकर उभरे हैं। इस प्रकार राकेश टिकैत किसानों के प्रमुख नेता बनने की राह पर चल पड़े।

शुरुआती दौर में ये दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के रूप में नौकरी करते थे। 1993-1994 में किसान आंदोलन के दौरान इन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और इस प्रकार भारतीय किसान यूनियन संगठन का नेतृत्व करने लगे।

राकेश टिकट की शादी सन 1985 में हुई थी। उनकी पत्नी का नाम सुनीता देवी है। इनके एक पुत्र चरण सिंह और दो पुत्री सीमा तथा ज्योति है। राकेश टिकट के सभी बच्चों की शादी हो चुकी है।

राकेश टिकैत किसानों के आंदोलन का प्रमुख नेता कैसे बने?

राकेश टिकैत किसानों के प्रमुख नेता कैसे बने? राकेश टिकैत के पिता महेंद्र सिंह टिकैत भारतीय किसान यूनियन संगठन का नेतृत्व करते थे।

परंपरा के अनुसार महेंद्र सिंह टिकैत के मृत्यु के बाद भारतीय किसान यूनियन संगठन की कमान राकेश टिकैत के बड़े भाई नरेश टिकैत को दिया गया। लेकिन नरेश टिकैत इस संगठन की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं देते थे।

भारतीय किसान यूनियन संगठन कि ज्यादातर कार्य राकेश टिकैत ही करते थे। जैसे इस संगठन के प्रति कोई भी फैसले लेना, इस संगठन को लोगों के सामने प्रस्तुत करना, इत्यादि।

जिसे देखते हुए नरेश टिकैत ने अपनी का मान राकेश टिकैत के हाथों में सौंप दिया। इस प्रकार राकेश टिकैत भारतीय किसान यूनियन संगठन के अधिकारिक नेता बन गए। और अब किसान आंदोलन में धरना दे रहे हैं।

किसान आंदोलन में धरना देते हुए, किसानों का नेतृत्व कर रहे हैं। किसानों से संबंधित सरकार के साथ बातचीत या वार्तालाप राकेश टिकैत द्वारा ही किया जाता है। इस प्रकार राकेश टिकैत किसानों के प्रमुख नेता बन गए।

राकेश टिकैत का राजनीतिक सफर।

किसान संगठन का नेतृत्व करने के कारण इन्हें किसानों का साथ मिलने लगा था। जिसका लाभ उठाकर राकेश टिकैत ने राजनीति की रेस में भी दौड़ लगाने की कोशिश की।

पहली बार इन्होंने 2007 में मुजफ्फरपुर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ा। लेकिन बहुमत न होने के कारण इनके हाथ हार लगा।

इसके बाद 2014 में राष्ट्रीय लोक सभा दल का हाथ थाम लिया और इस दल की ओर से अमरोहा जनपद से विधानसभा का चुनाव लड़ा। इसमें भी हार का सामना करना पड़ा।

राकेश टिकैत का ज्यादा प्रसिद्धि ना होने के कारण इनको दोनों चुनाव में हार से ही संतुष्ट रहना पड़ा।

अपनी प्रसिद्धि को बढ़ाने के लिए इन्होंने किसानों के प्रति सहानुभूति दिखाने लगे। और किसानों के लिए जगह-जगह धरना देने लगे।

किसानों के समर्थन में राकेश टिकैत का धरना प्रदर्शन।

भारतीय किसान यूनियन संगठन का प्रमुख अध्यक्ष होने के नाते राकेश टिकैत में देश में बहुत से धरने दिए हैं।

दिल्ली में लोकसभा के बाहर गन्ना उत्पादन के महत्व को बढ़ाने के लिए इन्होंने गन्ना मूल्य बढ़ाने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

इनकी मांगे अस्वीकार होने के कारण इन्होंने पूरी गन्ने की खेत में आग लगा दी थी। जिसके कारण इन्हें तिहाड़ जेल में भेज दिया गया।

राकेश टिकैत ने राजस्थान में बाजरे का मूल्य बढ़ाने के लिए सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। परंतु राजस्थान सरकार द्वारा अमान्य होने के की वजह से इन्हें कुछ दिनों के लिए जेल जाना पड़ा था।

इस तरह से छोटे बड़े प्रदर्शन करते हुए राकेश टिकैत लगभग 40 बार जेल जा चुके हैं। जिससे इन्हें राजनीति की तरफ अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है।

अब आपने राकेश टिकैत के बारे में लगभग सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर लिया है जैसे कि राकेश टिकैत किसानों के प्रमुख नेता कैसे बने? राकेश टिकैत की जीवनी इत्यादि।

हाल ही में चल रहे किसान बिल पर राकेश टिकैत का कहना है कि जब तक सरकार किसान बिल को वापस नहीं लेती। तब तक किसान आंदोलन खत्म नहीं होगा। लेकिन सरकार भी इस बिल को वापस लेना नहीं चाहती है।

अब देश की जनता यही अनुमान लगाए बैठी है कि यह किसान आंदोलन कब समाप्त होगा। इसके बारे में आपको क्या लगता है कमेंट में अवश्य बताएं।

इस शदी का सबसे क्रांतिकारी व्यक्ति कौन है?

Instagram का बादशाह Dan Bilzerian कौन है? डैन के 5 अच्छे और बुरे कार्य क्या है?

हेलो दोस्तों, आपने कभी न कभी या फिर कहीं न कहीं Dan bilzerian (डेन बिल्जेरियन) के बारे में सुना ही होगा। डैन बिल्ज़ेरियन अपनी अय्यासी के चलते युवाओं के बीच काफी चर्चित रहते है। कुछ युवा इनके जैसे लाइफस्टाइल के सपने देखते हैं। तो कुछ लोग इनकी निंदा करते हैं। आइये जानते हैं Instagram के बादशाह Dan bilzerian कौन है?

Dan bilzerian क्या करते हैं? इनके पास बहुत ज्यादा पैसा कहां से आता है? क्या यह पैसा गैरकानूनी तरीके से कमाते हैं? और भी इस तरह के सभी सवालों का जवाब आपको मिल जाएगा।

बस आप इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक पढ़ें। डैन बिल्जेरियन के बारे में पूरी जानकारी बताई जाएगी।

डैन बिल्ज़ेरियन कौन है? (Dan Bilzerian wikipedia in hindi)

Dan bilzerian Money

डैन बिल्जेरियन पेशे से पोकर खिलाड़ी, व्यवसायी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। अपनी अय्यासी जीवनशैली के कारण इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं। बड़ी संख्या में इंस्टाग्राम पर फ़ॉलोअर्स को आकर्षित करने और उन्हें बनाए रखने की क्षमता के कारण डैन बिल्जेरियन को “इंस्टाग्राम का राजा” भी कहा जाता है।

Dan Bilzerian का जन्म 7 दिसंबर 1980 में हुआ था। डैन बिल्ज़ेरियन पूरा नाम Daniel Brandon Bilzerian है। यह एक अमेरिकन अभिनेता, पेशे से पोकर (ताश के पत्तों का खेल) खिलाड़ी, इंटरनेट पर राज करने वाले और Instagram पर एक बहुत ही प्रभावशाली व्यक्ति हैं। डैन बिल्ज़ेरियन को इंस्टाग्राम (Instagram) का बादशााह भी कहा जाता है।

डैन बिल्ज़ेरियन का जन्म अमेरिका के फ्लोरिडा (Florida) के टॅम्पा ( Tampa) नाम शहर में हुआ था। इनके पिता का नाम Paul bilzerian और माता का नाम Terry Steffen है। Dan bilzerian का मानना है कि उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा में 4 साल तक पढ़ाई की।

इसमें इन्होंने व्यापार तथा अपराध से संबंधित क्षेत्रों में अपनी पढ़ाई को पूर्ण किया। लेकिन यह अभी भी शक के घेरे में है कुछ लोग इस पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं करते हैं। परंतु कोई भी इसे गलत भी नहीं सिद्ध कर पाता।

Dan bilzerian अमीर कैसे बने?

अब तक तो आप Dan bilzerian कौन है यह तो समझ गए होंगे। अब देखते हैं Dan bilzerian अमीर कैसे बने, इसका पुख्ता सबूत तो नहीं है लेकिन डेन बिल्जेरियन ने कुछ अपने आय के स्रोत को उजागर किया है।

ज्यादातर लोग इस आय के स्रोत पर विश्वास नहीं करते हैं क्योंकि लोग यह नहीं मानते हैं कि इतना ज्यादा पैसा कोई पोकर या जुआं खेलकर नहीं कमा सकता है।

लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि कोई भी व्यक्ति जीवन भर पोकर या जुआं खेल कर इतना ज्यादा पैसे नहीं कमा सकता है। उसे कभी ना कभी हार का सामना करना पड़ा होगा। जिससे इस खेल में रुचि कम हो जाती होगी।

इन्हीं लोगों का मानना है कि 80 के दशक में उनके पिता ने $62 मिलियन ( 5 अरब रुपए के करीब ) का धोखाधड़ी किए थे और इनके खिलाफ कोई सबूत ना मिलने के कारण ये बचने में कामयाब भी हो गए।

Dan bilzerian lifestyle

वही पैसा आज डेन बिल्जेरियन को मिल गया है। जिससे वह पानी की तरह पैसा बहाते हैं। इस समय इनके पास इतना पैसा है कि वह जो चाहे वह खरीद सकते हैं।

Dan bilzerian इतने अमीर हैं कि आपने आज तक जो चीजें फिल्मों में देखे होंगे वह सभी चीजें डेन बिल्जेरियन खरीद सकते हैं। वह महंगी से महंगी गाड़ियां, एरोप्लेन, बड़े-बड़े समुंद्री जहाज इत्यादि या कहें जितने भी पैसों से खरीदने वाली चीज है सब कुछ खरीद सकते हैं।

Ignite Limited

Dan bilzerian एक पेशेवर पोकर खिलाड़ी (ताश के पत्तों का खेल) और जुआरी भी है। इसके साथ-साथ इनकी एक कंपनी भी है जो जनवरी 2019 में शुरू हुई थी। जिसका नाम Ignite international brand Ltd. है। यह कंपनी कनाडा (Canada) के टोरंटो (Toronto) शहर में स्थित है।

Ignite Limited कंपनी अन्य उत्पादों के बीच इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट, सीबीडी तेल, महंगें पानी की बोतलें और वोदका (vodka) भी बेचता है। हालांकि इनकी कंपनी इनके जितना प्रसिद्ध नहीं है।

Dan bilzerian की व्यक्तिगत lifestyle कैसी है?

9 मार्च 2011 को, डेन बिलज़ेरियन ने लाॅस वेगास मोटर स्पीडवे पर $ 385,000 के दांव के लिए एक कार रेसिंग में टॉम गोल्डस्टीन (एक कार रेसर ) को हरा दिया था।

बहुत सारा पैसा होने के कारण इन्होंने अपने जीवन को मनोरंजक करने में बहुत खर्च किया। बाकी कुछ अमीर लोगों की तरह इन्हें भी महंगी सिगरेट, कोकेन, ड्रग्स इत्यादि विनाशकारी तत्वों के लत लग गया।

जिसके फल स्वरुप अपने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के कारण, बिलज़ेरियन को 32 वर्ष की आयु से पहले दो बार दिल के दौरे का सामना करना पड़ा।

यह अपने आप को स्वस्थ तथा फिट रखने के लिए ज्यादातर समय जिम में बिताते हैं। जिसका परिणाम इन्हें देखकर साफ-साफ पता चलता है।

Dan bilzerian physical fitness

Image source:- Instagram:- @danvilzerian

Dan bilzerian के चारों तरफ हर वक्त कम से कम 10 से 12 लड़कियां बिकनी ड्रेस (अर्ध वस्त्र) में रहती है। Swimming pool, movie देखना, पार्टी करना, सोने जाना लगभग हर जगह 10 से 12 लड़कियां इनके साथ ही रहती हैं। यह गिनती इससे भी ज्यादा हो सकती हैं।

जून 2015 में, बिल्ज़ेरियन ने 2016 के चुनाव में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए राजनीति में आने की घोषणा की। अभियान के अस्पष्ट अंत के बाद, बिलज़ेरियन ने डोनाल्ड ट्रम्प का समर्थन किया, इन्होंने चुनाव के समय डोनाल्ड ट्रंप के लिए राजनीतिक विरोधी तथा भड़काऊ भाषण को समर्थन दिया।

इन्होंने अमेरिका की कुछ फिल्में कि जैसे कि Lon survivor, The Other women, The Equaliser, Cat run 2 etc फिल्मों में अपने एक्टिंग का छाप छोड़ा और लोगों को प्रभावित किया।

Dan bilzerian को Instagram का बादशाह क्यों कहा जाता है?

Dan bilzerian को Instagram का बादशाह इसलिए कहा जाता है क्योंकि इनके द्वारा Instagram account पर पोस्ट किए गए तस्वीरों के कारण, Instagram को मनोरंजन के रूप में चलाने वाले ज्यादातर लोग इन्हें फॉलो करते हैं।

Dan bilzerian के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 32 मिलियन से भी अधिक फॉलोअर है, यह आए दिन नए- नए तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं। इन तस्वीरों में यह अपने लाइफस्टाइल को प्रदर्शित करते हुए पोस्ट करते हैं।

इनके ज्यादातर तस्वीरों में अर्धवस्त्र पहने हुए 10 से 12 लड़कियां ही रहती है। कभी-कभी तो यह संख्या इतना ज्यादा हो जाता है कि आप गिन ही नहीं सकते कि कितनी लड़कियां है। जिसके कारण इनकी कोई भी तस्वीर एक जागरूक और सभ्य समाज पसंद नहीं करेगा।

Dan bilzerian instagram page

image source- Instagram :- @danbilzerian

इंस्टाग्राम चलाने वाले ज्यादातर लोग इन्हें जानते हैं। क्योंकि यह कहीं ना कहीं, किसी ना किसी इंस्टाग्राम अकाउंट पर इनका पोस्ट दिख ही जाता है। भले ही वह इंस्टाग्राम अकाउंट इनका ना हो।

इस तरह से Dan bilzerian को Instagram पर बादशाहत हासिल हो गई है।

Dan bilzerian Instagram Profile

इसे भी पढ़े:

Osmose Technology Pvt. Ltd. के बारे में संपूर्ण जानकारी अवश्य पढ़ें।

Dan bilzerian के 5 अच्छे और बुरे कार्य :-

अब आपको पता चल गया होगा कि Dan bilzerian कौन है तो चलिए अब हम इनके कुछ अच्छे और बुरे कार्यों के बारे में जान लेते हैं।

जैसे कि हम लोग जानते हैं कोई भी व्यक्ति संपूर्ण नहीं होता है, हर एक व्यक्ति में कुछ अच्छे कार्य भी होते हैं तो कुछ बुरे कार्य भी होते हैं, इसी तरह से डेन बिल्जेरियन में भी कुछ बुरे कार्य हैं और कुछ अच्छे कार्य भी हैं।

Dan bilzerian के 5 अच्छे कार्य :-

Dan bilzerian जानवरों से बहुत प्यार करते हैं, खासकर बिल्ली इनके सबसे करीबी पालतू जानवर है। हालांकि ये शाकाहारी नहीं है। अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए ये मांस और मछलियों का भी सेवन करते हैं।

  1. अगर आपके पास पैसों का भंडार है तो आप जहां मन करे वहां पैसा उड़ा सकते हैं। Bilzerian ऐसा करते भी है। पैसा उड़ाने के साथ-साथ यह दान और सेवा में भी विश्वास रखते हैं।
  2. Dan bilzerian ने 2013 में आए हुए सुपर टाईफून साइक्लोन (Super typhoon cyclone) से प्रभावित लोगों के नाम पर $100,000 ( लगभग 73 लाख रुपए) का दान किया था। Super typhoon cyclone यह बहुत ही खतरनाक चक्रवाती तूफान था जिसमें लाखों लोग बेघर हो गए हैं और हजारों लोग इसकी चपेट में मारे गए।
  3. शुरुआती दौर में डेन बिल्जेरियन नेवी (US Navy) ज्वाइन करना चाहते थे। इन्होंने 510 दिनों तक ट्रेनिंग करते हुए अच्छा स्कोर (93/98) भी किया। लेकिन कमांडिंग ऑफिसर से बहस हो जाने के कारण इन्हें Navy छोड़ना पड़ा।
  4. Dan bilzerian को एक्टिंग का बहुत शौक था। कुछ फिल्मों में एक्टिंग भी किया है। जो उपरोक्त पंक्ति में बताया गया है।

Dan bilzerian के 5 बुरे कार्य :-

  1. ऐसा कहा जाता है कि बिल्जेरियन सिर्फ पोकर खेल कर ही इतना पैसा नहीं कमाते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि ये हथियारों की तस्करी भी करते हैं। जिससे इन्हें बहुत ज्यादा मुनाफा मिलता है। लेकिन इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं है।
  2. दिसंबर 2014 में इन्हें बम बनाने वाले सामान के साथ गिरफ्तार किया गया था। लेकिन बिल्जेरियन कहते हैं, अगर आपके पास पैसा है तो आप अपने वकीलो या जानकारों (expert) की मदद से किसी भी मुसीबतों से जल्दी बाहर आ सकते हैं और इनके साथ भी ऐसा ही हुआ।
  3. बड़े-बड़े जानकारों की माने तो ये कहते हैं, बिल्जेरियन के पिता बहुत बड़े अपराधी थे। जिन्होंने अरबों रुपए के घोटाले किए। लेकिन इनके खिलाफ सबूत न मिलने के कारण इन्हें छोड़ दिया गया। अब बिल्जेरियन अपने पिता के पैसों से मौज करते हैं।
  4. इसमें कोई शक नहीं कि महिलाओं के प्रति बिल्जेरियन का सर्वभाव शर्मनाक तो है ही। एक बार इन्होंने एक महिला माॅडल को अपने छत से स्विमिंग पूल में (swimming pool) फेंक दिया। जिससे उस महिला का पैर पूल के किनारे से टकराकर टूट गया। महिला द्वारा पुलिस complaint करने पर उनके वकीलों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।
  5. Dan bilzerian अपने आपको पोकर का Bill gates कहते हैं। (Bill gates दुनिया के सबसे अमीर आदमियों के लिस्ट में टाॅप 3 में बेशूमार रहते हैं। ) Dan bilzerian सिर्फ एक ही दिन में $5.6 मिलियन ( लगभग 4 अरब रुपए) पोकर में हार गए थे।

आपने क्या जानकारी हासिल किया :-

आप Dan bilzerian के बारे में लगभग सब कुछ जान चुके हैं। आपने लगभग सभी जानकारी प्राप्त कर ली है जैसे कि Dan bilzerian कौन है? वह इतना ज्यादा पैसे कहां से कमाते हैं? Dan bilzerian की लाइफ स्टाइल कैसी है?

Dan bilzerian को इंस्टाग्राम का बादशाह क्यों कहा जाता है? इसके साथ साथ आपने Dan bilzerian की इंस्टाग्राम अकाउंट तथा उनके followers के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर लिया है।

अगर आपके मन में Dan bilzerian कौन है? इनके के बारे में किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप कमेंट में अवश्य पूछें इसका उत्तर आपको अवश्य मिलेगा।

इस धरती का असली आयरन मैन (IRON MAN) के बारे में पढ़ें।