Android Apps Developer बनकर आसानी से लाखों रुपए कैसे कमाए?

आज के समय में लगभग सभी कंपनी अपना खुद का एक ऐप बनाना चाहती है। जिसकी वजह से Android Apps Developer की मांग बहुत ही तेजी से बढ़ रही है। भारत में अगले कुछ वर्षों में मोबाइल की क्रांति आने वाली है। जिसके कारण Android Developer की मांग और भी तेजी से बढ़ सकती हैं।

Android Apps Developer की संख्या बहुत कम होने के कारण कोई भी कंपनी Android Developer को किसी भी कीमत पर नौकरी देने के लिए तैयार हो जाती हैं। इस तरह से आप एंड्रॉयड एप डेवलपर बंद कर महीने के लाखों रुपए कमा सकते हैं।

हेलो दोस्तों, आज आपको Android Apps Developer के बारे में सभी जानकारी मिल जाएगी। जैसे कि Android Apps Developer कैसे बने? एंड्रॉयड एप डेवलपर बनने के लिए क्या क्या सीखना जरूरी होता है?

Android Apps Developer बनकर बिना नौकरी के एक से दो लाख रुपए महीना कैसे कमाए? और भी ऐसे कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में आप जानेंगे। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद अगर आपके मन में किसी भी प्रकार का सवाल आता है तो आप कमेंट में अवश्य पूछें, आपकी पूरी मदद की जाएगी।

Android Apps Developer क्यों बने?

अगर किसी के मन में ऐसा सवाल आ रहा है कि Android Apps Developer क्यों बने? तो अब इस सवाल का जवाब आपको मिल जाएगा।

आज के समय में ज्यादातर लोग Android Apps Developer बनने के बजाय, Web Developer बनना पसंद करते हैं क्योंकि

  • Android Apps Developer बनने के लिए बहुत सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीखनी पड़ती है। जिसकी वजह से अधिकतर लोग वेब डेवलपमेंट सीखने लगते हैं।
  • Web Developer में ज्यादातर कोड लिखने की जरूरत नहीं पड़ती है, Web Developer से संबंधित सभी कोडिंग ऑनलाइन कहीं ना कहीं आसानी से मिल जाती है।
  • जिसका उपयोग करके कम समय में एक अच्छा सा वेबसाइट बनाया जा सकता है। जिससे वेबसाइट बनाने के लिए विभिन्न कंपनियों को अधिक पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

अधिकतर लोग Android Apps Developer बनना पसंद नहीं करते हैं क्योंकि

  • Android Apps बनाने के लिए ज्यादातर कोडिंग Android Apps Developer ही करते हैं। और ऐप की डिजाइन भी Developer को ही करना पड़ता है।
  • बहुत से Concept और Programming languages सीखने पड़ते हैं। चीजों को सोचने और उन पर विचार करने की क्षमता भी बढ़ानी पड़ती है।
  • कभी-कभी Android Apps Development में Bug’s खोजना बहुत ही मुश्किल बड़ा काम होता है।

Android Apps Development में मांग (Demand) और आपूर्ति (Supply) का फार्मूला लगने लगता है। जैसे कि अगर किसी वस्तु की आपूर्ति (Supply) कम हो जाती है तो उसका मांग (Demand) भी बढ़ जाती है।

Android Apps Developer का डिमांड बहुत ज्यादा है क्योंकि इनकी सप्लाई बहुत ही कम है। जिसके वजह से एक छोटा सा Android Developer भी मध्यम वर्गीय वेब डेवलपर की तुलना से अधिक पैसे कमाता है। सैलरी कंपनी और उस कंपनी का स्थान पर निर्भर करता है।

Android Apps Developer कैसे बने?

Android Apps Developer बनने के लिए तकनीकी कौशल सीखने पड़ते हैं। जो की बहुत ही महत्वपूर्ण है। इनमें से कुछ Programming languages है। जैसे

  • SDK and Android studio
  • JAVA
  • SQL
  • XML

SDK and Android Studio

Software Development Kit को संक्षिप्त रूप में SDK कहा जाता है। एंड्रॉयड एप डेवलपमेंट के लिए SDK और Android Studio बहुत ही जरूरी है। इसके बिना Android Apps Develope करने के बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।

SDK and Android Studio की मदद से ही आप कोड लिख सकते हैं और उसमें उपस्थित कमियों को दूर कर सकते हैं। इसके साथ साथ Android Apps की अपने मन मुताबिक डिजाइन भी कर सकते हैं।

एंड्राइड ऐप डिवेलप होने के बाद गूगल प्ले स्टोर पर भेजने के लिए SDK and Android Studio का मदद किया जाता है।

JAVA

JAVA एक ऐसा Programming languages है जिसे सीख कर बहुत से ऐसे काम कर सकते हैं जो अन्य प्रोग्रामिंग लैंग्वेज नहीं कर सकते हैं। Android Development में Java का एक महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

JAVA में variable, String and Control System इत्यादि जैसे कौशल (skills) सीखने की बहुत ही आवश्यक होती है। JAVA सीखने के बाद इसका उपयोग आप Android Development और Web Development दोनों में कर सकते हैं।

SQL

SQL Database Management में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान देने वाला Programming languages है। उपयोगकर्ता के डाटा को SQL के मदद से एंड्राइड फोन में ही आसानी से स्टोर करके जरूरत पड़ने पर उपयोग भी कर सकते हैं। डाटा मैनेजमेंट के लिए SQL का Basics जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है।

XML

XML की मदद से ही user interface को डिजाइन करना बहुत ही आसान हो जाता है। हालांकि Android Studio में यूजर इंटरफेस को डिजाइन कर सकते हैं। लेकिन XML के द्वारा यह काम बहुत ही आसानी से हो जाता है।

शुरुआती दौर में ऐप बनाने के लिए XML का बेसिक ही काफी होता है। जिसे आप आनलाइन आसानी से सीख सकते है। और उपयोग करना भी बहुत ही आसान होता है।

Android Apps Developer बनकर बिना नौकरी के पैसे कैसे कमाए?

Android Apps development सीखने के दौरान या फिर सीखने के बाद आपको कम से कम पांच ऐसे ऐप बनाना है। जो पहले से बन चुका है। आप अपने मन मुताबिक कोई भी छोटा-मोटा ऐप प्ले स्टोर से लेकर उसे कॉपी करके अवश्य बनाएं।

आप उस ऐप की पूरी तरह से कॉपी ना करें कुछ अपनी भी आईडिया लगाकर उस ऐप को बेस्ट ऐप बनाने की कोशिश करें।

Free में Mobile Apps (Android Developer) कैसे बनें?

जब आप ऐसे ही पांच ऐप बना लेते हैं तो आपको एंड्रॉयड एप डेवलपमेंट के बारे में बहुत ज्यादा अनुभव मिल जाएगा। जिसकी मदद से आप खुद का Apps बना सकते हैं।

अब आप Upwork, Freelancer, Fiver, Solid gigs जैसे वेबसाइट पर जाकर लोगों के लिए ऐप बनाएं। शुरुआत में तो आपको ज्यादा पैसे नहीं मिलेंगे। लेकिन जैसे-जैसे आप अपना काम बढ़ाते जाएंगे। आपको इतना ज्यादा पैसे मिलेंगे जिसके सामने बड़ी सी बड़ी नौकरियां भी Fail है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि ज्यादातर लोग ऐसे होते हैं जो कंपनी में भी काम करते हैं और Freelancer और Upwork जैसे वेबसाइट पर भी काम करते हैं। जब इन वेबसाइटों से इन्हें ज्यादा पैसे मिलने लगते हैं तो यह लोग कंपनी छोड़ कर इसे ही अपने काम की तरह करने लगते हैं।

Conclusion (निष्कर्ष):-

भारत में ज्यादातर कंपनियां स्टार्टअप करना चाहती है जिसके वजह से Android Apps डेवलपर की मांग बहुत ही तेजी से बढ़ रही है।

Web Development की तुलना में Android Apps development थोड़ा सा मुश्किल है, ये अलग अलग लोगों का मानना है। लेकिन फिर भी नौकरियों में उपलब्धता होने की वजह से ज्यादा लोगों को एंड्रयड एप डेवलपमेंट ही सीखना चाहिए।

Android Apps development सीख कर उसे हर रोज प्रैक्टिस भी करते रहना चाहिए। ताकि आप जो चीजें सीख लिया है, उसे कभी भूले नहीं।

आप किसी भी चीज को जितना ज्यादा practice करेंगे आप उसमें उतना ज्यादा मास्टर बनते जाएंगे। और आपकी इस केस भी बहुत ही तेजी से बढ़ने लगेगी।

आप की बढ़ती हुई इस स्किल्स को देखकर सभी बड़ी सी बड़ी कंपनियां आपको नौकरी देने के लिए आसानी से राजी हो जाते हैं।

अब आप अपना Android Apps Development की यात्रा शुरू कर सकते हैं।

अगर आपके मन में किसी भी प्रकार का सवाल हो तो आप कमेंट में अवश्य पूछे। आपको अवश्य मदद की जाएगी।

This entry was posted in InfoTech, Blog and tagged , , by Amarnath Gupta. Bookmark the permalink.

About Amarnath Gupta

हेलो, मेरा नाम अमरनाथ गुप्ता है। मुझे शुरू से ही लिखने और नई-नई जानकारियों को समझने में बहुत ही दिलचस्पी है। जिसकी वजह से मुझे ब्लॉगिंग बहुत ही पसंद है। मुझे नई-नई जानकारियां इकट्ठा करना और उसे अलग-अलग लोगों के साथ साझा करना बहुत ही अच्छा लगता है।

One thought on “Android Apps Developer बनकर आसानी से लाखों रुपए कैसे कमाए?

Comments are closed.