Default Browser: Default Web Browser क्या होता है?

Default web browser क्या होता है? आपके कंप्यूटर या मोबाइल में एक “Default” web browser का विकल्प होता है। जिसकी मदद से किसी भी ब्राउज़र को Default Web Browser के रूप में सेट कर सकते हैं। जब आप अपने मोबाइल/कंप्यूटर में किसी लिंक पर क्लिक करते हैं तो वह लिंक आपकी डिफॉल्ट वेब ब्राउज़र में ही खुलता (Open) है।

अगर आपके मोबाइल या कंप्यूटर में एक या एक से अधिक वेब ब्राउज़र होता है तो आप उनमें से अपने पसंदीदा ब्राउज़र को Default Browser सेट कर सकते हैं। कैसे सेट करें? इसे हम आगे अवश्य देखेंगे।

Web Browser क्या होता है?

Default Web Browser set karne ke steps

Default Web Browser क्या है? इसे समझने के लिए सबसे पहले Web Browser क्या होता है? इसे हम स्पष्टता से और सरलता से समझने का प्रयास करते हैं।

सबसे पहले हम इसके मूल शब्द से ही शुरुआत करते हैं।

Web Browser यह दो अंग्रेजी शब्दों से मिलकर बना है।

वेब (Web) का मतलब होता है इंटरनेट का जाल। जो आजकल बहुत ही तेजी से प्रगति कर रहा है।

ब्राउज़र यह एक अंग्रेजी शब्द है जिसका मतलब होता है किसी भी चीज को ढूंढना।जब हम इन दोनों शब्दों को एक साथ मिला देते हैं तो वेब ब्राउज़र (Web Browser) कहलाता है, जिसका संपूर्ण अर्थ है इंटरनेट पर किसी भी चीज को ढूंढना।

ब्राउज़र एक एप्लीकेशन/सॉफ्टवेयर है जिसकी मदद से इंटरनेट पर उपस्थित जानकारियों को मोबाइल या कंप्यूटर में देखा जाता है।

इंटरनेट से जानकारी निकालने वाले हर इलेक्ट्रॉनिक यंत्र (Mobile/Computer) में ब्राउज़र का उपयोग किया जाता है। ब्राउज़र के बिना इंटरनेट से जानकारी निकालना नामुमकिन के समान है।

मोबाइल, लैपटॉप/डेस्कटॉप, टेबलेट इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक यंत्र में एक ही कंपनी के अलग-अलग प्रकार के वेब ब्राउज़र का उपयोग किया जाता है।

5 Best वेब ब्राउज़र के लिस्ट कुछ इस प्रकार हैं?

वैसे देखा जाए तो Play Store/App store पर हजारों की संख्या में वेब ब्राउज़र उपलब्ध है। लेकिन इनमें से कुछ ही वे ब्राउज़र फास्ट (Fast) तथा सिक्योर (Secure) है। जिसका उपयोग हम अपनी व्यक्तिगत कामों के लिए भी कर सकते हैं।

Top 5 फास्ट और सिक्योर वेब ब्राउज़र जिसका उपयोग आप डिफॉल्ट ब्राउजर के रूप में भी कर सकते हैं।

1. Google Chrome(2008)

  1. गूगल की तरफ से क्रोम वेब ब्राउजर को लांच किया गया। यह दुनिया में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध वेब ब्राउज़र है। ज्यादातर लोग क्रोम वेब ब्राउजर का ही उपयोग करते हैं।
  2. क्रोम ब्राउज़र में बढ़ावा (Extension) जोड़ने की भी विकल्प होता है, जिसकी मदद से हम गूगल पर अपने मन मुताबिक चीजों को आसानी से सर्च कर सकते हैं।
  3. गूगल क्रोम ब्राउजर का कुछ मुख्य सुविधाएं –>
  • प्राइवेट तथा सुरक्षित ब्राउजिंग अनुभव
  • तेज़ी से स्टार्ट होना।
  • पासवर्ड सुरक्षित रखना।
  • अनुकूलन अपडेट होना।

2. Mozilla Firefox(2004)

  1. ‌Mozila Firefox को मोजिला फाउंडेशन द्वारा बनाया गया है। सिक्योरिटी के मामले में मोज़िला फायरफॉक्स ब्राउजर को काफी उत्तम ब्राउज़र माना गया है।
  2. गूगल क्रोम की तरह इसमें भी एक्सटेंशन का विकल्प होता है। लेकिन मुझे ला फायरफॉक्स में एक अधिक विकल्प होता है जिसकी मदद से यूजर इंटरफेस को चेंज कर सकते हैं। लैपटॉप या कंप्यूटर के लिए यह ब्राउज़र सबसे अच्छा ब्राउज़र माना जाता है।
  3. मोज़िला फायरफॉक्स वेब ब्राउज़र की कुछ विशेषताएं –>
  • रेगुलर अपडेट आते रहना।
  • सिंपल, सिक्योर और यूजर फ्रेंडली होना।
  • फेक वेबसाइट से सूचित करना।

3. Opera Web Browser(1995)

  1. Opera Web Browser मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए काफी उपयोगी ब्राउज़र माना गया है।
  2. इस वेब ब्राउज़र में पेज को zoom भी किया जा सकता है। जिससे छोटे-छोटे अक्षरों को देखने में आसानी होती है।
  3. Opera Web Browser की कुछ विशेषताएं —>
  • ईमेल से संबंधित कामों के लिए उपयुक्त।
  • छोटे-छोटे अक्षरों को जूम करके देखना।
  • मोबाइल के लिए अनुकूल ब्राउजर।

4. Safari Web Browser(2003)

  1. Safari Web Browser को एप्पल कंपनी द्वारा खासकर आईफोन तथा मैकबुक उपयोगकर्ताओं के लिए बनाया गया था।
  2. इसका ज्यादातर उपयोग मैकबुक में किया जाता है। उपरोक्त अन्य ब्राउज़र की तुलना में यह ब्राउज़र एप्पल प्रोडक्ट उपयोगकर्ताओं को एक खास अनुभव देता है।
  3. सफारी पर ब्राउज़र की कुछ मुख्य विशेषताएं —>
  • आधुनिक वेब ब्राउज़र अनुभव।
  • किसी अन्य ब्राउज़र के बुकमार्क की जानकारियों को उपयोग करना।
  • प्राइवेट ब्राउजिंग के लिए सर्वोत्तम।

5. Internet Explorer(1995)

  1. Internet Explorer को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा बनाया गया था। इसे बहुत ही पुराना तथा पॉपुलर ब्राउज़र माना जाता है।
  2. इस ब्राउज़र में रिलोडिंग टाइम अधिक होने के कारण यह लोगों से धीरे-धीरे दूर होने लगा। लेकिन अभी भी बहुत से लोग इस ब्राउज़र को उपयोग करते हैं।
  3. इंटरनेट एक्सप्लोरर की कुछ प्रमुख विशेषताएं —>
  • अनुकूलन उपयोगी।
  • माउस से संबंधित उपयोग।
  • सबसे पुराना तथा प्रसिद्ध वेब ब्राउज़र।

Default Web Browser क्या होता है?

जब हम अपने फोन या कंप्यूटर में किसी लिंक पर क्लिक करते हैं, तो वह लिंक जिस भी वेब ब्राउज़र में खुलता है उसे Default Web Browser कहा जाता है।

अगर आपके मोबाइल/कंप्यूटर में दो या दो से अधिक वेब ब्राउज़र है, उनमें से किसी एक ब्राउज़र को उपयोग करना पसंद करते हैं। तो उसे डिफॉल्ट ब्राउजर की तरह सेट कर सकते हैं।

जब आप मोबाइल या कंप्यूटर में किसी लिंक पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने आपके डिवाइस में जितने भी ब्राउज़र रहते हैं उसका विकल्प आ जाता है।

इनमें से आप किसी ब्राउजर को सिलेक्ट करके उस लिंक को ओपन कर लेते हैं। इस स्थिति में आपके मोबाइल में कोई भी ब्राउज़र डिफॉल्ट ब्राउजर के रूप में सेट नहीं रहता है।

आप अपने मन मुताबिक किसी भी वे ब्राउज़र को डिफॉल्ट वेब ब्राउज़र की तरह उपयोग कर सकते हैं।

किसी भी Web Browser को Default Browser कैसे सेट करें?

Default Web Browser set karne ke steps

अगर आप अपने मोबाइल में किसी भी ब्राउज़र को Default Web Browser के रूप में सेट करना चाहते हैं।

तो नीचे बताए गए स्टेप्स को ध्यान पूर्वक फॉलो करें —>

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल(Android) में सेटिंग Open करें।
  2. सेटिंग में ही Apps Management/Manage Apps क्लिक करें।
  3. दाहिने तरफ ऊपरी कोने में तीन बिंदु (3 dot’s) पर क्लिक करें।
  4. अब आप Default Apps पर क्लिक करने के बाद Browser पर क्या करें।
  5. आपके मोबाइल में जितने भी ब्राउज़र रहेंगे उन सभी Browsers के लिस्ट आपके सामने आ जाएगा।
  6. इनमें से आप अपने मनचाहे वेब ब्राउज़र को Default Web Browser के रूप में सेट कर सकते हैं।
  7. अगर अभी भी आपको किसी भी प्रकार की परेशानी हो रही है तो आप कमेंट में अवश्य पूछे। आपकी पूरी मदद की जाएगी।

अलग-अलग प्रकार के मोबाइल कंपनियों में डिफॉल्ट ब्राउजर सेटिंग का विकल्प अलग होता है।

इससे आपको घबराने की कोई बात नहीं है। आप अपने मोबाइल का नाम कमेंट में लिखकर हमसे सवाल पूछ सकते हैं। आपको जरूर उत्तर मिलेगा।

इसे अवश्य पढ़ें :-

आपके मोबाइल की यह सेटिंग दुर्घटना के समय वरदान साबित होगा।

आपने क्या सीखा :-

इस आर्टिकल के माध्यम से आपने वेब ब्राउज़र के बारे में लगभग हर चीज को समझ लिया है। जैसे कि

डिफॉल्ट वेब ब्राउज़र क्या होता है?

5 बेस्ट वेब ब्राउज़र जिसे हम डिफॉल्ट ब्राउज़र के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

आपने यह भी सीख लिया कि किसी भी मनचाहे वेब ब्राउज़र को डिफॉल्ट ब्राउजर की तरह कैसे उपयोग करें?

  • Google Chrome
  • Mozilla Firefox
  • Opera web browser
  • Safari web browser
  • Internet explorer

आपने इन सभी‌ ब्राउज़र्स के बारे में संक्षिप्त में जरूरत योग्य जानकारी प्राप्त कर लिया है।

जो वेब ब्राउज़र के बारे में आपके ज्ञान को अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

इस आर्टिकल से संबंधित आपके मन में कोई भी सवाल तथा शिकायत है तो आप कमेंट में अवश्य पूछें। आपको अवश्य रिप्लाई मिलेगा।

Instagram का बादशाह Dan bilzerian कौन है?

आप हमें ईमेल भी कर सकते हैं —>

askhamarahindi@gmail.com

This entry was posted in InfoTech, Blog and tagged , , by Amarnath Gupta. Bookmark the permalink.

About Amarnath Gupta

हेलो, मेरा नाम अमरनाथ गुप्ता है। मुझे शुरू से ही लिखने और नई-नई जानकारियों को समझने में बहुत ही दिलचस्पी है। जिसकी वजह से मुझे ब्लॉगिंग बहुत ही पसंद है। मुझे नई-नई जानकारियां इकट्ठा करना और उसे अलग-अलग लोगों के साथ साझा करना बहुत ही अच्छा लगता है।

5 thoughts on “Default Browser: Default Web Browser क्या होता है?

Comments are closed.