Instagram का बादशाह Dan Bilzerian कौन है? डैन के 5 अच्छे और बुरे कार्य क्या है?

हेलो दोस्तों, आपने कभी न कभी या फिर कहीं न कहीं Dan bilzerian (डेन बिल्जेरियन) के बारे में सुना ही होगा। डैन बिल्ज़ेरियन अपनी अय्यासी के चलते युवाओं के बीच काफी चर्चित रहते है। कुछ युवा इनके जैसे लाइफस्टाइल के सपने देखते हैं। तो कुछ लोग इनकी निंदा करते हैं। आइये जानते हैं Instagram के बादशाह Dan bilzerian कौन है?

Dan bilzerian क्या करते हैं? इनके पास बहुत ज्यादा पैसा कहां से आता है? क्या यह पैसा गैरकानूनी तरीके से कमाते हैं? और भी इस तरह के सभी सवालों का जवाब आपको मिल जाएगा।

बस आप इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक पढ़ें। डैन बिल्जेरियन के बारे में पूरी जानकारी बताई जाएगी।

डैन बिल्ज़ेरियन कौन है? (Dan Bilzerian wikipedia in hindi)

Dan bilzerian Money

डैन बिल्जेरियन पेशे से पोकर खिलाड़ी, व्यवसायी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। अपनी अय्यासी जीवनशैली के कारण इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं। बड़ी संख्या में इंस्टाग्राम पर फ़ॉलोअर्स को आकर्षित करने और उन्हें बनाए रखने की क्षमता के कारण डैन बिल्जेरियन को “इंस्टाग्राम का राजा” भी कहा जाता है।

Dan Bilzerian का जन्म 7 दिसंबर 1980 में हुआ था। डैन बिल्ज़ेरियन पूरा नाम Daniel Brandon Bilzerian है। यह एक अमेरिकन अभिनेता, पेशे से पोकर (ताश के पत्तों का खेल) खिलाड़ी, इंटरनेट पर राज करने वाले और Instagram पर एक बहुत ही प्रभावशाली व्यक्ति हैं। डैन बिल्ज़ेरियन को इंस्टाग्राम (Instagram) का बादशााह भी कहा जाता है।

डैन बिल्ज़ेरियन का जन्म अमेरिका के फ्लोरिडा (Florida) के टॅम्पा ( Tampa) नाम शहर में हुआ था। इनके पिता का नाम Paul bilzerian और माता का नाम Terry Steffen है। Dan bilzerian का मानना है कि उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा में 4 साल तक पढ़ाई की।

इसमें इन्होंने व्यापार तथा अपराध से संबंधित क्षेत्रों में अपनी पढ़ाई को पूर्ण किया। लेकिन यह अभी भी शक के घेरे में है कुछ लोग इस पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं करते हैं। परंतु कोई भी इसे गलत भी नहीं सिद्ध कर पाता।

Dan bilzerian अमीर कैसे बने?

अब तक तो आप Dan bilzerian कौन है यह तो समझ गए होंगे। अब देखते हैं Dan bilzerian अमीर कैसे बने, इसका पुख्ता सबूत तो नहीं है लेकिन डेन बिल्जेरियन ने कुछ अपने आय के स्रोत को उजागर किया है।

ज्यादातर लोग इस आय के स्रोत पर विश्वास नहीं करते हैं क्योंकि लोग यह नहीं मानते हैं कि इतना ज्यादा पैसा कोई पोकर या जुआं खेलकर नहीं कमा सकता है।

लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि कोई भी व्यक्ति जीवन भर पोकर या जुआं खेल कर इतना ज्यादा पैसे नहीं कमा सकता है। उसे कभी ना कभी हार का सामना करना पड़ा होगा। जिससे इस खेल में रुचि कम हो जाती होगी।

इन्हीं लोगों का मानना है कि 80 के दशक में उनके पिता ने $62 मिलियन ( 5 अरब रुपए के करीब ) का धोखाधड़ी किए थे और इनके खिलाफ कोई सबूत ना मिलने के कारण ये बचने में कामयाब भी हो गए।

Dan bilzerian lifestyle

वही पैसा आज डेन बिल्जेरियन को मिल गया है। जिससे वह पानी की तरह पैसा बहाते हैं। इस समय इनके पास इतना पैसा है कि वह जो चाहे वह खरीद सकते हैं।

Dan bilzerian इतने अमीर हैं कि आपने आज तक जो चीजें फिल्मों में देखे होंगे वह सभी चीजें डेन बिल्जेरियन खरीद सकते हैं। वह महंगी से महंगी गाड़ियां, एरोप्लेन, बड़े-बड़े समुंद्री जहाज इत्यादि या कहें जितने भी पैसों से खरीदने वाली चीज है सब कुछ खरीद सकते हैं।

Ignite Limited

Dan bilzerian एक पेशेवर पोकर खिलाड़ी (ताश के पत्तों का खेल) और जुआरी भी है। इसके साथ-साथ इनकी एक कंपनी भी है जो जनवरी 2019 में शुरू हुई थी। जिसका नाम Ignite international brand Ltd. है। यह कंपनी कनाडा (Canada) के टोरंटो (Toronto) शहर में स्थित है।

Ignite Limited कंपनी अन्य उत्पादों के बीच इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट, सीबीडी तेल, महंगें पानी की बोतलें और वोदका (vodka) भी बेचता है। हालांकि इनकी कंपनी इनके जितना प्रसिद्ध नहीं है।

Dan bilzerian की व्यक्तिगत lifestyle कैसी है?

9 मार्च 2011 को, डेन बिलज़ेरियन ने लाॅस वेगास मोटर स्पीडवे पर $ 385,000 के दांव के लिए एक कार रेसिंग में टॉम गोल्डस्टीन (एक कार रेसर ) को हरा दिया था।

बहुत सारा पैसा होने के कारण इन्होंने अपने जीवन को मनोरंजक करने में बहुत खर्च किया। बाकी कुछ अमीर लोगों की तरह इन्हें भी महंगी सिगरेट, कोकेन, ड्रग्स इत्यादि विनाशकारी तत्वों के लत लग गया।

जिसके फल स्वरुप अपने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के कारण, बिलज़ेरियन को 32 वर्ष की आयु से पहले दो बार दिल के दौरे का सामना करना पड़ा।

यह अपने आप को स्वस्थ तथा फिट रखने के लिए ज्यादातर समय जिम में बिताते हैं। जिसका परिणाम इन्हें देखकर साफ-साफ पता चलता है।

Dan bilzerian physical fitness

Image source:- Instagram:- @danvilzerian

Dan bilzerian के चारों तरफ हर वक्त कम से कम 10 से 12 लड़कियां बिकनी ड्रेस (अर्ध वस्त्र) में रहती है। Swimming pool, movie देखना, पार्टी करना, सोने जाना लगभग हर जगह 10 से 12 लड़कियां इनके साथ ही रहती हैं। यह गिनती इससे भी ज्यादा हो सकती हैं।

जून 2015 में, बिल्ज़ेरियन ने 2016 के चुनाव में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए राजनीति में आने की घोषणा की। अभियान के अस्पष्ट अंत के बाद, बिलज़ेरियन ने डोनाल्ड ट्रम्प का समर्थन किया, इन्होंने चुनाव के समय डोनाल्ड ट्रंप के लिए राजनीतिक विरोधी तथा भड़काऊ भाषण को समर्थन दिया।

इन्होंने अमेरिका की कुछ फिल्में कि जैसे कि Lon survivor, The Other women, The Equaliser, Cat run 2 etc फिल्मों में अपने एक्टिंग का छाप छोड़ा और लोगों को प्रभावित किया।

Dan bilzerian को Instagram का बादशाह क्यों कहा जाता है?

Dan bilzerian को Instagram का बादशाह इसलिए कहा जाता है क्योंकि इनके द्वारा Instagram account पर पोस्ट किए गए तस्वीरों के कारण, Instagram को मनोरंजन के रूप में चलाने वाले ज्यादातर लोग इन्हें फॉलो करते हैं।

Dan bilzerian के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 32 मिलियन से भी अधिक फॉलोअर है, यह आए दिन नए- नए तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं। इन तस्वीरों में यह अपने लाइफस्टाइल को प्रदर्शित करते हुए पोस्ट करते हैं।

इनके ज्यादातर तस्वीरों में अर्धवस्त्र पहने हुए 10 से 12 लड़कियां ही रहती है। कभी-कभी तो यह संख्या इतना ज्यादा हो जाता है कि आप गिन ही नहीं सकते कि कितनी लड़कियां है। जिसके कारण इनकी कोई भी तस्वीर एक जागरूक और सभ्य समाज पसंद नहीं करेगा।

Dan bilzerian instagram page

image source- Instagram :- @danbilzerian

इंस्टाग्राम चलाने वाले ज्यादातर लोग इन्हें जानते हैं। क्योंकि यह कहीं ना कहीं, किसी ना किसी इंस्टाग्राम अकाउंट पर इनका पोस्ट दिख ही जाता है। भले ही वह इंस्टाग्राम अकाउंट इनका ना हो।

इस तरह से Dan bilzerian को Instagram पर बादशाहत हासिल हो गई है।

Dan bilzerian Instagram Profile

इसे भी पढ़े:

Osmose Technology Pvt. Ltd. के बारे में संपूर्ण जानकारी अवश्य पढ़ें।

Dan bilzerian के 5 अच्छे और बुरे कार्य :-

अब आपको पता चल गया होगा कि Dan bilzerian कौन है तो चलिए अब हम इनके कुछ अच्छे और बुरे कार्यों के बारे में जान लेते हैं।

जैसे कि हम लोग जानते हैं कोई भी व्यक्ति संपूर्ण नहीं होता है, हर एक व्यक्ति में कुछ अच्छे कार्य भी होते हैं तो कुछ बुरे कार्य भी होते हैं, इसी तरह से डेन बिल्जेरियन में भी कुछ बुरे कार्य हैं और कुछ अच्छे कार्य भी हैं।

Dan bilzerian के 5 अच्छे कार्य :-

Dan bilzerian जानवरों से बहुत प्यार करते हैं, खासकर बिल्ली इनके सबसे करीबी पालतू जानवर है। हालांकि ये शाकाहारी नहीं है। अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए ये मांस और मछलियों का भी सेवन करते हैं।

  1. अगर आपके पास पैसों का भंडार है तो आप जहां मन करे वहां पैसा उड़ा सकते हैं। Bilzerian ऐसा करते भी है। पैसा उड़ाने के साथ-साथ यह दान और सेवा में भी विश्वास रखते हैं।
  2. Dan bilzerian ने 2013 में आए हुए सुपर टाईफून साइक्लोन (Super typhoon cyclone) से प्रभावित लोगों के नाम पर $100,000 ( लगभग 73 लाख रुपए) का दान किया था। Super typhoon cyclone यह बहुत ही खतरनाक चक्रवाती तूफान था जिसमें लाखों लोग बेघर हो गए हैं और हजारों लोग इसकी चपेट में मारे गए।
  3. शुरुआती दौर में डेन बिल्जेरियन नेवी (US Navy) ज्वाइन करना चाहते थे। इन्होंने 510 दिनों तक ट्रेनिंग करते हुए अच्छा स्कोर (93/98) भी किया। लेकिन कमांडिंग ऑफिसर से बहस हो जाने के कारण इन्हें Navy छोड़ना पड़ा।
  4. Dan bilzerian को एक्टिंग का बहुत शौक था। कुछ फिल्मों में एक्टिंग भी किया है। जो उपरोक्त पंक्ति में बताया गया है।

Dan bilzerian के 5 बुरे कार्य :-

  1. ऐसा कहा जाता है कि बिल्जेरियन सिर्फ पोकर खेल कर ही इतना पैसा नहीं कमाते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि ये हथियारों की तस्करी भी करते हैं। जिससे इन्हें बहुत ज्यादा मुनाफा मिलता है। लेकिन इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं है।
  2. दिसंबर 2014 में इन्हें बम बनाने वाले सामान के साथ गिरफ्तार किया गया था। लेकिन बिल्जेरियन कहते हैं, अगर आपके पास पैसा है तो आप अपने वकीलो या जानकारों (expert) की मदद से किसी भी मुसीबतों से जल्दी बाहर आ सकते हैं और इनके साथ भी ऐसा ही हुआ।
  3. बड़े-बड़े जानकारों की माने तो ये कहते हैं, बिल्जेरियन के पिता बहुत बड़े अपराधी थे। जिन्होंने अरबों रुपए के घोटाले किए। लेकिन इनके खिलाफ सबूत न मिलने के कारण इन्हें छोड़ दिया गया। अब बिल्जेरियन अपने पिता के पैसों से मौज करते हैं।
  4. इसमें कोई शक नहीं कि महिलाओं के प्रति बिल्जेरियन का सर्वभाव शर्मनाक तो है ही। एक बार इन्होंने एक महिला माॅडल को अपने छत से स्विमिंग पूल में (swimming pool) फेंक दिया। जिससे उस महिला का पैर पूल के किनारे से टकराकर टूट गया। महिला द्वारा पुलिस complaint करने पर उनके वकीलों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।
  5. Dan bilzerian अपने आपको पोकर का Bill gates कहते हैं। (Bill gates दुनिया के सबसे अमीर आदमियों के लिस्ट में टाॅप 3 में बेशूमार रहते हैं। ) Dan bilzerian सिर्फ एक ही दिन में $5.6 मिलियन ( लगभग 4 अरब रुपए) पोकर में हार गए थे।

आपने क्या जानकारी हासिल किया :-

आप Dan bilzerian के बारे में लगभग सब कुछ जान चुके हैं। आपने लगभग सभी जानकारी प्राप्त कर ली है जैसे कि Dan bilzerian कौन है? वह इतना ज्यादा पैसे कहां से कमाते हैं? Dan bilzerian की लाइफ स्टाइल कैसी है?

Dan bilzerian को इंस्टाग्राम का बादशाह क्यों कहा जाता है? इसके साथ साथ आपने Dan bilzerian की इंस्टाग्राम अकाउंट तथा उनके followers के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर लिया है।

अगर आपके मन में Dan bilzerian कौन है? इनके के बारे में किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप कमेंट में अवश्य पूछें इसका उत्तर आपको अवश्य मिलेगा।

इस धरती का असली आयरन मैन (IRON MAN) के बारे में पढ़ें।

This entry was posted in जीवनी(Biography), Blog and tagged , , by Amarnath Gupta. Bookmark the permalink.

About Amarnath Gupta

हेलो, मेरा नाम अमरनाथ गुप्ता है। मुझे शुरू से ही लिखने और नई-नई जानकारियों को समझने में बहुत ही दिलचस्पी है। जिसकी वजह से मुझे ब्लॉगिंग बहुत ही पसंद है। मुझे नई-नई जानकारियां इकट्ठा करना और उसे अलग-अलग लोगों के साथ साझा करना बहुत ही अच्छा लगता है।

4 thoughts on “Instagram का बादशाह Dan Bilzerian कौन है? डैन के 5 अच्छे और बुरे कार्य क्या है?

Comments are closed.