Discord Server क्या होता है? Discord पर bot जोड़े।

Discord Server क्या होता है। Discord यह एक आनलाइन मंच (Platform) है। जिसका उपयोग करके आप अपने मित्रों, रिस्तेदारों तथा किसी अनजान व्यक्तियों का समूह बनाकर उनसे बातचीत कर सकते हैं। और उनके साथ फोटो, विडियो और अन्य मजाकिया तस्वीरें साझा कर सकते हैं।

इसका ज्यादातर उपयोग आनलाइन गेमर्स अपने समुदाय ( community ) से बातचीत करने के लिए करते हैं।

अगर आप आनलाइन गेम खेलते हैं या फिर आनलाइन गेम देखते हैं। तो आपने यही सुना होगा कि Discord Server ज्वाइन कर लो।

तो आप असमंजस में पड़ जाते होंगे कि ये Discord Server क्या है। Discord Server कैसे ज्वाइन करें? और सब लोग Discord Server ही ज्वाइन करने के लिए क्यों कहते हैं?

आपके मन में उठ रहे ऐसे ही अनेक प्रकार के सवालों के जवाब आपको इस पोस्ट में मिलेगा। आप इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें।

Discord क्या है?

Discord Server क्या है

Discord Server क्या होता है? यह जाने से पहले Discord के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। Discord एक ऐसा लोकप्रिय ऐप है, जिसका शुरुआती उपयोग Gamers, Streamers अपने समुदाय (community) से बातचीत करने के लिए करते थे।

परंतु अब इसे गेमर्स ही नहीं बल्कि अलग-अलग समुदायों के लोग जैसे कि Designer community, photographer community, programmers community इत्यादि अन्य अनेकों प्रकार के लोग अपने-अपने उपयोग के अनुसार इसका प्रयोग करते हैं।

अगर आपको भी किसी विषय पर बातचीत करने में अच्छा लगता है तो आप भी अपना समुदाय बनाकर उसमें लोगों को ज्वाइन करें। और अपना विचार विमर्श शुरू करें।

Discord Server क्या होता है?

Discord Server क्या है? Discord Server यह एक तकनीकी शब्दावली है। Server का मतलब एक मंच (space) होता है। जहां नेटवर्क के माध्यम से लोगों का समुह आपस में एक-दूसरे से बातचीत करते हैं। और एक दूसरे के साथ में फोटो, विडियो तथा आवाज के माध्यम से जानकारी साझा करते हैं।

Discord यह एक ऐप है जो इस सर्वर को लोगों के उपयोग के अनुसार प्रबंध करता है। Discord Server लोगों के लिए बनाए गए एक आनलाइन प्लेटफार्म है। जिसका उपयोग लोगों का एक समुदाय बातों का आदान-प्रदान करने के लिए करते हैं।

Discord Gifts

इसे भी पढ़ें:-

Discord का उपयोग कैसे करें?

Discord Server का उपयोग करने के लिए सबसे पहले Discord Server पर अकाउंट बनाना होता है। इसके बाद अपने काम को आसान करने के लिए Bots जोड़ना होता है।

वैसे तो अलग-अलग Bots के लिए अलग-अलग काम होता है। आप अपने काम के अनुसार Bots का चुनाव कर सकते हैं।

Discord Server का उपयोग करने के लिए निचे बताए गए स्टेप्स का पालन करें।

Discord पर account कैसे बनाएं?

Discord पर अकाउंट बनाने के लिए आपकी उम्र कम से कम 13 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

Discord पर अपना अकाउंट बनाना बिल्कुल आसान है। जैसे आप किसी अन्य मोबाइल ऐप में अकाउंट बनाते हैं, बिल्कुल उसी तरह Discord Server में भी अपना अकाउंट बना सकते हैं।

Discord Server पर Account बनाने के स्टेप्स:-

Step 1:- सबसे पहले आप Play Store से Discord Server App डाउनलोड करें। या फिर Discord की वेबसाइट पर जाएं।

Step 2:- अब आप रजिस्टर पर क्लिक करें। इसमें आपको दो विकल्प दिखाई देगा।

  1. मोबाइल नंबर:- अगर आप चाहते हैं कि मोबाइल नंबर से अकाउंट बनाएं तो आप अपना मोबाइल नंबर डालकर अकाउंट बना सकते हैं।
  2. ई-मेल:- आप ई-मेल के माध्यम से भी अपना अकाउंट बना सकते हैं। इसके लिए आप अपना नाम और ई-मेल, username, password, जन्मतिथि डालेें और रजिस्टर करें।

Step 3:- अब आपका अकाउंट बनकर तैयार हो गया है। आप किसी के भी Discord Server पर आसानी से ज्वाइन हो सकते है।

Discord Server पर ज्वाइन कैसे करें?

जब आपका Discord अकाउंट बनकर तैयार हो जाएगा तो आप किसी का भी Discord Server ज्वाइन कर सकते हैं।

Discord Server ज्वाइन करने के स्टेप्स:-

Step 1:- Discord Server पर अपना अकाउंट बनााने के बाद अब उस व्यक्ति से लिंक मांगें। जिसका Discord Server ज्वाइन करना चाहते हैं।

Step 2:- जिसका भी Discord Server पर अकाउंट होता है, वेे अधिकतर लोग Discord Server का लिंक साझा करते हैं।

Step 3:- किसी भी Youtubers, Streamers या आमंत्रित कर्ता के लिंक पर क्लिक करें। जिससे आप उसकेे Discord Server पर ज्वाइन हो जाएंगे।

खुद का Discord Server कैसे बनाएं?

Discord Server बनाने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान में रखकर बनाएं। Discord Server क्या है और खुद का Discord Server कैसे बनाएं?

Discord Server बनाने के स्टेप्स:-

Step 1:- सबसे पहले आपको एक plus (+) का चिन्ह दिखाई दे रहा होगा। उसपर क्लिक करें।

Step 2:- आपके सामने कुछ विकल्प दिखाई देगा, इनमें से अपने मन पसन्द के अनुसार कोई भी विकल्प Select करें।

Step 3:- अब उस सर्वर का कोई भी नाम रख देें।

Step 4:- Invite Members पर क्लिक करके जिसको भी लिंक भेेेजेंगे। वह उस लिंक पर क्लिक करके आपका Discord Server आसानी से ज्वाइन कर लेगा।

Note:- आप जिस व्यक्ति को लिंंक भेजेंगे उस व्यक्ति के पास Discord Server का अकाउंट होना बहुत ही आवश्यक है।

Discord Server में bots क्या होता है?

Ro-bots को संक्षिप्त में bots कहते हैं। किसी एक ही कार्य को बार-बार करने के लिए bots का उपयोग किया जाता है। जैसे कि किसी व्यक्ति को एक ही मैसेज बार-बार एक निश्चित समय पर भेजना।

उदाहरण के लिए, अगर आप यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करते हैं और आप चाहते हैं। उसकी सूचना आपके डिस्कार्ड सर्वर पर उपलब्ध व्यक्तियों को अपने आप ही पहुंच जाए। जिससे सूचना देने का कार्य आप ना करें।

तो इसके लिए आप Pingcord Notification नामक bots को अपने डिस्कार्ड सर्वर के साथ जोड़ सकते हैं।

इसी तरह से अनेकों प्रकार के व्हाट्स होते हैं। जो आपके कार्य को आसान कर देते हैं।

Top 10 bots कौन-कौन से हैं?

Discord Server में Bots कैसे जोड़ें?

डिस्कार्ड सर्वर में bots कैसे जोड़े। अलग-अलग Bots के लिए अलग-अलग वेबसाइट होता है। मैं आपको सूचना देने वाला Bots जोड़ने का तरीका बताऊंगा।

सूचित करने वाला bots को Discord Server से जोड़ने के निम्नलिखित स्टेप्स:-

Step 1:- डिस्कार्ड सर्वर में bots जोड़ने के लिए सबसे पहले आप एक Text Channel बनाएं।

Step 2:- अब Google पर सर्च करें “Ping Cord bot”.

Step 3:- सबसे ऊपर Pingcord.xyz एक वेबसाइट दिखाई देगा। ( आप डायरेक्ट यहां पर क्लिक करके भी जा सकते हैं)

Step 4:- इस वेबसाइट में अपने Discord का ईमेल और पासवर्ड डालकर Login करें। कभी-कभी ईमेल वेरीफाई करना पड़ता है।

Step 5:- अब अपना Discord Server सिलेक्ट करके Continue पर क्लिक करें।

Step 6:- आपके द्वाराा सिलेक्ट किए गए Discord Server में Bots जुड़ जाएगा।

Step 7:- Discord से सूचना देने के लिए अपने यूट्यूब चैनल का लिंक bots के साथ साझा (Share) करें।

Step 8:- इस तरह से आप अपने Discord Server में विभिन्न प्रकार के Bots जोड़ सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion):-

अब आप समझ गए होंगे कि Discord Server क्या होता है? इसका उपयोग कैसे करें? और भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर लिए होंगे।

सोशल मीडिया पर अपने ही विचार से संबंधित दुनिया के लोगों से बातचीत करने में Discord एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।

Discord की मदद से विभिन्न प्रकार के सूचनाओं का आदान प्रदान आसान हो जाता है।

Facebook, Instagram, Twitter जैसे अनेक सोशल मीडिया की तरह Discord भी है लेकिन इसमें अलग-अलग bots और Server बनाने वाले features इन सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म से अलग करता है।

Discord का ज्यादातर उपयोग Online Gamers द्वारा किया जाता है। इसलिए यह अन्य लोगों में इतना ज्यादा प्रसिद्ध नहीं है।

लेकिन Gaming Community में इसकी प्रसिद्ध बहुत ही अधिक है। आज के समय में धीरे-धीरे आम लोग भी इससे जुड़ने लगे हैं।

इस पोस्ट को पढ़कर अगर आपके मन में कोई भी सवाल आता है तो कमेंट में अवश्य पूछें। आपकी सवालों का जवाब जरूर मिलेगा।

भाला फेंक (Javelin Throw) के मुख्य नियम क्या है?

क्या आप भी ओलंपिक जैसे खेलों में मेडल जीतकर भारत और अपने परिवार का नाम रोशन करना चाहते हैं? इस पोस्ट में Javelin Throw के नियम के बारे में जानेंगे।

भारतीय Javelin Thrower नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय युवाओं के मन में ओलंपिक के प्रति एक नई लहर की शुरुआत कर दी है।

इस पोस्ट में आपको कुछ ऐसे Javelin Throw नियम और कानून बताए जाएंगे। जो नियम और कानून ओलंपिक में लागू होते हैं। जिसकी मदद से आपको भी नीरज चोपड़ा की तरह अपने घर से ही शुरुआत कर सकते हैं।

नीरज चोपड़ा ने अपने मेहनत और लगन के चलते भारत को काफी समय बाद स्वर्ण पदक का दावेदार घोषित किया है।

Javelin Throw

सबसे पहले आप भाला फेंक की इतिहास के बारे में समझ लीजिए। ताकि अगर कोई आपसे पूछे तो आप बेझिझक उन्हें आसानी से बता सकते हैं।

Javelin Throw क्या होता है?

Javelin Throw को हिंदी में भाला फेंक कहा जाता हैं। प्राचीन समय में ग्रीस के लोग भाला का उपयोग शिकार करनेेेे के लिए करते थे।

इसे 1908 में पुरुषों के लिए तथा 1938 में महिलाओं के लिए ओलंपिक में खेल के रूप में स्वीकार किया गया। अब Javelin Throw ओलंपिक का एक महत्वपूर्ण खेल बन गया है।

प्राचीन समय में लोग अपनी ताकत का उपयोग करके भाला को फेंकते थे। परंतु आधुनिक समय में ताकत के साथ-साथ कुछ तकनीकी बातों को ध्यान में रखकर इसे फेंका जाता है।

आधुनिक समय में Javelin Throw का उपयोग खेलों में किया जाता है। फल स्वरूप Javelin Throw के कुछ नियम और कानून बनाए गए हैं।

हर खेल की तरह Javelin Throw के नियम और कानून होते हैं। जिसको ध्यान में रखकर हर खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन करता है।

चलिए इस खेल के नियम के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

Javelin Throw के नियम क्या है?

अन्य खेलों की तरह Javelin Throw में भी खिलाड़ियों को नियमानुसार भाला फेंक ना होता है। एक-एक करके इन सभी नियमों को समझने का प्रयास करते हैं।

Javelin Throw के नियम

मैदान के नियम

Javelin Throw में मैदान के उच्च मापदंड का नियम सबसे महत्वपूर्ण होता है। जो हर खिलाड़ी को पता होना चाहिए।

  • 33 मीटर लंबी तथा दोनों तरफ 4 फीट चौड़ी एक पट्टी होती है। सामने की तरफ एक छोटा सा गोलाकार भाग होता है जो इन दोनों पट्टी को जोड़ने का कार्य करता है। इसे foul line कहते हैं। जिस पर खिलाड़ियों को दौड़ कर भाला फेंकना होता है।
  • अगर खिलाड़ी foul line के दूसरी तरफ जाता है तो उसे उस राउंड में निष्कासित कर दिया जाता है। यद्यपि हर खिलाड़ी को भाला फेंकने के लिए 6 राउंड दिया जाता है।
  • सामने की तरफ 29 डिग्री पर दोनों तरफ लंबी लाइन होती है, खिलाड़ियों के लिए अधिकतर दूरी 100 मीटर दिया जाता है।
  • क्योंकि ओलंपिक में सबसे लंबा भाला फेंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड 98.20 मीटर है। अभी तक इस रिकॉर्ड को कोई भी खिलाड़ी तोड़ नहीं पाया है।

खिलाड़ियों के नियम

सभी खिलाड़ियों को मैदान में बनाए गए नियमों को पालन करना पड़ता है। इसके साथ-साथ खिलाड़ियों को कुछ अन्य नियमों को भी पालन करना होता है।

  • किसी भी खिलाड़ी को भाला फेंकते समय सफेद पट्टी के बाहर नहीं जाना होता है।
  • भाला को एक हाथ से पकड़ कर फेंकना होता है।
  • हाथ में किसी भी प्रकार के दस्ताने (Gloves) का प्रयोग नहीं करना होता है।
  • हाथ में Chalk के अलावा किसी अन्य पदार्थ का उपयोग नहीं करना होता है।
  • भाला फेंकते समय अपने शरीर को पूरा गोल नहीं घुमाना होता है।
  • भाला का नुकीला हिस्सा जमीन में घुसना बहुत ही आवश्यक होता है। अन्यथा निष्कासित (foul) घोषित कर दिया जाता है।

भाला (Javelin) का नियम

  • पुरुषों के लिए भाला की लंबाई 102 इंच से लेकर 106 इंच तक होता है। तथा इसका वजन लगभग 800 ग्राम होता है।
  • महिलाओं के लिए भाला की लंबाई लगभग 90 इंच होता है और इसकी वजन लगभग 500 ग्राम होता है।
  • इसके आगे के हिस्से में नुकीले धातु का पदार्थ लगा होता है।
  • बीच में खुरदुरा भाग बनाया जाता है। जिसे पकड़ने में आसानी हो।

इसे भी पढ़ें:-

निष्कर्ष (Conclusions):-

भाला फेंक बहुत ही प्राचीन कला है। प्राचीन समय में लोग इसका उपयोग शिकार करने तथा युद्ध के मैदान में करते थे। प्राचीन समय में Javelin Throw के नियम और कानून नहीं होते थे। क्योंकि उन्हें अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए भाला (Javelin) का उपयोग किया जाता था।

इसे भारत में भी महाराणा प्रताप द्वारा युद्ध के मैदान में उपयोग किया गया था। वह भाला आज के ओलंपिक भाले से अलग होता था। क्योंकि उसे युद्ध के लिए ही बनाया जाता था।

महाराणा प्रताप के नाम पर भारतीय कवियों ने इनके भाला का गुणगान गाते हुए एक कथन कहा था।

द्वंद कहा तक पाला जाए, युद्ध कहां तक टाला जाए।

तू भी है राणा का वंशज, फेंक जहां तक भाला जाए।

…अज्ञात।

नीरज चोपड़ा ने इसे सिद्ध कर दिया है। इन्होंने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है।

सभी भारतीयों को नीरज चोपड़ा जैसे अन्य खिलाड़ी जो भले ही गोल्ड मेडल नहीं जीत पाए हैं। परंतु उनके कठिन परिश्रम और लगन को सराहना चाहिए।

हमें उम्मीद है कि भारत के लिए बहुत से खिलाड़ी ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतेंगे और भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन करेंगे।

– जय हिन्द!

10 प्रभावशाली Sigma Male के गुण है? | Sigma Male meaning in hindi

Sigma Male कौन है? इसे जानने के लिए हमें पहले यह समझना होगा कि Sigma Male क्या है? आप इस पोस्ट में Sigma Male के 10 ऐसे लक्षण जानेंगे जिसकी मदद से पता कर सकते हैं कि Sigma Male कौन हैं या कौन नहीं है? हम Sigma Male meaning in hindi के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे।

दुनिया में मनुष्यों को उनकी सफलता तथा प्रभुता (Domination) के आधार पर पिरामिड की जैसे संरचना के अनुसार चार भागों में बांटा गया है। जो नीचे की तस्वीर में देख सकते हैं।

Sigma Male Domination Scale

जो अल्फा (Alpha Male), बीटा (Beta Male), डेल्टा (Delta Male)/(Gamma Male) और ओमेगा (Omega Male) है। इनमें अल्फा मेल को सबसे ज्यादा बुद्धिमान और कार्यशील कहा गया हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अल्फा मेल से भी ज्यादा बुद्धिमान और प्रभाव कारी होते हैं। लेकिन लोगों की नजरों में बहुत ही कम आते हैं।

समाज में कुछ ऐसे लोग देखे गए जिसका व्यक्तित्व उपरोक्त बताए गए लोगों (Males) के व्यक्तित्व से बिल्कुल अलग थे। विशेषज्ञों तथा जानकारों ने इन्हें सबसे अलग समूह रखा। अब हम लोग Sigma Male in hindi के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे।

Sigma Male कौन हैं?

Sigma Male

Sigma Male उस व्यक्ति को कहते है, जो अपने कम्फर्ट जोन से बाहर होकर जीवन यापन करना पसंद करता है। उसकी सोचने की प्रक्रिया समाज के अन्य लोगों से अलग होती है। अक्सर Sigma Male शांत स्वाभाव के होते हैं।

लेकिन उनमे आत्मविश्वास तथा शानदार लीडरशिप की गुण होता है। जिससे बिज़नेस या व्यापार में बहुत तरक्की करते हैं। वह समाज द्वारा बनाए गए रूल रेगुलेशन से हटकर जीवन जीना पसंद करते है।

Sigma Male इसे पुरुषों की विशेषताएं बताने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। Sigma Male को अच्छे से समक्षने के लिए हमें पहले Alpha Male और Beta Male के व्यक्तित्व को समझना होगा।

Beta Male यह Alpha Male से पीछे रहता है। ये हमेशा से Alpha Male को देखते हैं और उनकी तरह बनने का प्रयास करते हैं। ये हमेशा अपने आप को असुरक्षित महसूस करते रहते हैं। इनमें आत्मविश्वास की कमी होती है।

कुछ कर दिखाने की चाहत होती तो है लेकिन आत्मविश्वास की कमी के कारण जल्दी ही हार मान जाते हैं। ये हमेशा अपने आप को समाज में अच्छा दिखाने का प्रयास करते हैं। ये अपने आप को लोगों के विचारों के अनुसार ढाल लेते हैं।

Alpha Male यह Beta Male की तुलना में अधिक सफल होते हैं। Alpha Male मजबूत नेतृत्व और दृढ़ आत्मविश्वास से जाने जाते हैं। इनमें लोगों को बहुत ही जल्दी लुभाने की कला होती हैं।

इनमें भारी से भारी भीड़ को संभालने की क्षमता होती है। चाहे वह भीड़ इनके खिलाफ ही खड़ी क्यों ना हो। अल्फा मेल अपनी ऊंचे विचार तथा रवैया से समाज में प्रचलित होते हैं। यह समाज को दिशा निर्देशक का कार्य करते हैं।

समाज में अधिकतर लोग Alpha या Beta Male के श्रेणी में पाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें Sigma Male कहा जाता है।

बहुत ही कम लोग Sigma Male के श्रेणी में पाएं जाते हैं। Sigma Male अपने सामाजिक स्थिति के बारे में बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं। यह अकेले रहना ज्यादा पसंद करते हैं। इनके बारे में लोग क्या सोचते हैं इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। Sigma Male अपने ही कार्य में मग्न रहते हैं।

इनमें Alpha Male के सभी गुण होते ही हैं लेकिन इन्हें दिखावा करना बिल्कुल पसंद नहीं हैं। Sigma Male दूसरों पर अपना दबदबा नहीं बनाते हैं। ये समय आने पर ही अपने विषेशताओं का उपयोग करते हैं।

Sigma Male के 10 अनोखें लक्षण क्या हैं?

अभी तक आप Sigma Male के बारे में हल्का फुल्का समझ गए होंगे। अब हम सिग्मा मेल के 10 लक्षण देखेंगे। जो अन्य साधारण लोगों से अलग रखता है।

परंतु Sigma Male में ये सभी दसों के दस लक्षण दिखाई देते हैं।

1. अकेले रहना

Sigma Male समाज या किसी समूह में रहने पर जितना खुश रहते हैं उससे कहीं ज्यादा खुश अकेले रहने में होते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें दूसरों की कोई चिंता नहीं होती है।

Sigma Male ज्यादातर समय अलग-अलग विषय पर सोच विचार करने में बिताते हैं। यह हमेशा अलग-अलग समस्याओं का समाधान निकालने के बारे में सोचते रहते हैं। फलस्वरूप कोई कार्य न होने पर भी ये व्यस्त रहते हैं। इसलिए Sigma Male से संबंध बनाना थोड़ा मुश्किल होता है।

2. लोगों की जरूरत महसूस न होना।

Alpha Male अपना ज्यादातर समय सामाजिक जीवन में बिताते हैं। क्योंकि लोग इन्हें इनके व्यक्तित्व को सराहते हैं। जिसके कारण इन्हें अपने आप को आगे बढ़ाने में आत्मविश्वास मिलता है। समूह में उपस्थित लोगों के मतानुसार Alpha Male अपने व्यक्तित्व को बदल लेते हैं।

जबकि Sigma Male को समूह में रहने पर कोई दिक्कत नहीं होती है। परंतु अपने व्यवहारों तथा विचारों पर किसी का जबरदस्ती गुलाम नहीं होने देते हैं।

Sigma Male सभी व्यक्तियों के विचारों का आदर करते हैं लेकिन यह उन्हीं विचारों का निर्वहन करते हैं जो इन्हें अच्छा लगे और इनके मन मुताबिक हो।

फल स्वरूप लोग इनके बारे में क्या सोचते हैं क्या नहींं! इनको कोई फर्क नहीं पड़ता है। अतः इन्हें सामाजिक समूह में रहने की जरूरत महसूस नहीं होती है।

जब किसी कार्य को उसके अंजाम तक पहुंचाने के लिए लोगों की जरूरत पड़ती है तभी ये लोगों का सहारा लेते हैं। क्योंकि उस कार्य को अकेले कर पाना संभव नहीं होता है।

3. सबको एक समान से देखना।

Sigma Male किसी के साथ भेदभाव करने पर विश्वास नहीं करते हैं। भेदभाव करने पर यदि कोई दिख जाए तो यह उसका विरोध करने लगते हैं।

यह किसी अभिनेता या अभिनेत्री को अन्य लोगों की तुलना में महान नहीं मानते हैं। इनके अनुसार सभी लोग एक समान होते हैं। फल स्वरूप सभी लोगों के साथ एक तरह से व्यवहार करते हैं।

4. मौन व्यक्तित्व।

Sigma Male बहुत ही कम बोलते हैं। इन्हें जितना जरूरत होता है उतने ही बातें करने अच्छा लगता है। यह फालतू की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद नहीं करते हैं।

Sigma Male अपनी उपस्थिति से ही लोगों को नियंत्रण करने की ताकत रखते हैं। जबकि अल्फा मेरे को अपने प्रेरणादायक शब्दों तथा अपने शारीरिक स्थिति के आधार पर लोगों को नियंत्रण करना पड़ता है।

5. जोखिम उठाना।

Sigma Male जोखिम उठाने से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। यह ऐसे बड़े-बड़े जोखिम उठाते हैं जो कोई सोच भी नहीं सकता है। लेकिन नासमझ लोगों की तरह कोई भी जोखिम बिना सोचे समझे नहीं उठाते हैं।

जोखिम उठाने से पहले वे उस विषय पर बहुत ही गहराई से अध्ययन करते हैं इसके बाद परिणाम को ध्यान में रखते हुए जोखिम उठाते हैं।

Sigma Male अपना काम जरुरत पड़ने पर कभी भी करने लगते हैं। इनके मुताबिक कोई भी कार्य करने के लिए विशेषतः समय नहीं होता है। ये काम को टालते नहीं हैं। यह हर समय को एक समान मानते हैं।

6. सामाजिक कौशल में कमी।

Sigma Male सामाजिक कौशल पर ध्यान नहीं देते हैं। इन्हीं लोगों की बीच मैं रहना पसंद नहीं है इसलिए सिग्मा मेल में सामाजिक कौशल की कमी होती है।

इन्हें छोटी-छोटी तारीफें सुनना पसंद नहीं होता है। सिग्मा मेल भले ही खाली बैठे हो लेकिन किसी अनजान व्यक्ति से बातें करना नहीं चाहते हैं।

सिग्मा मेल लोगों के सामने किसी भी व्यक्ति का मजाक नहीं उड़ाते हैं। यह सभी लोगों के भावनाओं का सम्मान करते हैं।

7. जागरूक होना।

सिग्मा मेल अपनी मजबूती तथा कमजोरियों को भली भांति जानते हैं। यह अपनी मजबूती का कभी भी गलत फायदा नहीं उठाते हैं। और अपने अंदर उपस्थित कमजोरियों को दूर करने का प्रयास करते रहते हैं।

सिग्मा मेल में सामाजिक कौशल नहीं होते हैं, इसको लेकर यह चिंतित नहीं होते हैं। क्योंकि इन्हें समाज में रहना पसंद नहीं होता है।

जबकि अल्फा मेल दूसरों की गलतियां निकालते हैं और उन्हें उन गलतियों को सुधारने की सलाह देते हैं। ये लोगों के सामने अपने आप को उच्चतम साबित करने की कोशिश करते रहते हैं।

8. किसी पर आश्रित ना होना।

सिग्मा मेल अपनी ताकतों तथा कमजोरियों से पहले से ही वाकिफ होते हैं। यह दूसरों पर निर्भर ना होकर अपने अंदर उपस्थित कमियों को दूर करते हैं। ताकि किसी अन्य व्यक्ति का सहारा न लेना पड़े।

ये छोटे-छोटे कदम उठाकर सफलता की ओर बढ़ने में विश्वास रखते हैं। इनको एक से अधिक कार्य करना पसंद होता है।

जिसके कारण इन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में रूचि रहती है और इसे करने में संतुष्ट महसूस करते हैं।

9. विभिन्न परिस्थितियों में खुद को ढाल लेना।

सिग्मा मेल के अंदर यह एक खास विशेषता होती है। यह अपने आप को जीवन में उपस्थित किसी भी परिस्थिति में ढाल लेते हैं। चाहे वह समाज हो, जलवायु परिवर्तन हो या फिर मानसिक रूप में संतुलन बनाना हो।

अल्फा मेल सिर्फ अपने ही क्षेत्र में माहिर होते हैं किसी अन्य क्षेत्र में वह अपने आप को प्रभावशाली तरीके से प्रदर्शित नहीं कर पाते हैं।

Sigma Male छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा काम करने में बिल्कुल भी हिचकीचाते नहीं है। ये जिस समय पर जैसा भी कार्य मिले उसे खुश होकर अच्छे से करते हैं।

10. साहसिक कार्य करना।

सिग्मा मेल को आरामदायक और शिथिल कार्य करना पसंद नहीं होता है। यह मैगी मसाला जैसे 2 मिनट वाले कार्यों को करने में इतना आनंद नहीं लेते हैं जितना आनंद साहसिक कार्य को करने में लेते हैं।

सिग्नल मेल लंबे तथा जोखिम भरे कार्यों को करने में ज्यादा आनंद लेते हैं। ये पैसों की बजाए मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य को ज्यादा महत्व देते हैं।

इनके मुताबिक पैसो के पीछे न भाग कर पैसों को अपने पीछे भाग आना चाहिए। इसके लिए अपने अंदर उपस्थित कमियों को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

इसे भी पढ़ें-

निष्कर्ष (Conclusions):-

इस पोस्ट में आपको Sigma Male meaning in hindi के बारे में लगभग सभी जानकारी प्राप्त हो गई है। आप भी Sigma Male के कुछ उपयोगी गुणों को सीखकर अपने जीवन में एक कदम आगे बढ़ सकते हैं।

Sigma Male अपनी रास्ते खुद बनाते हैं और वे उस पर चलते हैं। भले ही वह रास्ता मुसीबतों से भरा हुआ क्यों ना हो। ये दूसरों के बताए हुए रास्तों पर चलना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं।

ज्यादातर समय ये हमेशा अकेला रहना पसंद करते हैं। दूसरे लोग इनके बारे में क्या बोलते हैं और क्या सोचते हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। यह वही करते हैं जो इन्हें सही लगता है।

Sigma Male कभी भी गलत विचारधारा का समर्थन नहीं करना चाहते। परंतु कभी-कभी लोग इनकी अनिश्चित हरकतों की वजह से इन्हें गलत समझने लगते हैं। क्योंकि Sigma Male हर कार्य दूसरों की अपेक्षा अलग तरीके से करना चाहते हैं।परंतु में ये सभी दसों के दस लक्षण दिखाई देते हैं।

इस पोस्ट को पढ़ने के बाद अगर आपके मन में Sigma Male meaning in hindi से संबंधित कोई अन्य सवाल है तो आप कमेंट में अवश्य पूछें आपको अवश्य मदद किया जाएगा।

Delete फोटो को वापस कैसे लाएं। 2 सबसे अच्छा तरीका।

कभी कभी गलती से मोबाइल से फोटो डिलीट हो जाता है। उसे हम फोटो Sync जैसे फीचर का उपयोग करके वापस ला सकते है। यह कैसे काम करता है? इसको उपयोग करना सीखते है।

क्या आप भी मोबाइल में उपस्थित फोटो sync सेटिंग की मदद से महत्वपूर्ण फोटो को डिलीट होने से बचाना चाहते हैं ?

अगर हां, तो आप इस पोस्ट को ध्यान से पढ़िए आपको सब कुछ आसानी से समझ में आ जाएगा।

आज मैं आपको एक ऐसा तरीका बताऊंगा, जिसका उपयोग करके आप अपने फोन गैलरी में उपस्थित सभी महत्वपूर्ण फोटो डिलीट होने से बचा सकते हैं।

अगर आपका फोन कही खो जाएं तो भी आप इस तरीके का उपयोग करके फोटो को वापस अपने फोन के गैलरी में लेकर आ सकतें हैं।

जी हां!

आपने बिल्कुल सही सुना…

आप इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें आपको सबकुछ अच्छे से पता चल जाएगा।

फोटो Sync क्या होता है?

आजकल लगभग सभी स्मार्टफोन में फोटो sync करने के लिए अलग से एक सेटिंग होता है। जिसका उपयोग करके आप अपने फोन में उपस्थित फोटो को डिलीट होने से बचा सकते हैं।

जब आप अपने फोन में उपस्थित फोटो को किसी अन्य क्लाउड स्टोरेज पर सुरक्षित कर देते हैं उसे फोटो Sync कहा जाता है।

क्लाउड स्टोरेज (Cloud Storage) एक तरह से मेमोरी की तरह कार्य करता है। जिस तरह से आपके मोबाइल फोन में 32GB, 64GB या 128GB इत्यादि इस तरह का मेमोरी होता है।

बिल्कुल इसी तरह क्लाउड स्टोरेज भी होता है। परंतु इसका कोई व्यक्तिगत भौतिक अवस्था नहीं होता है। यह किसी एक जगह पर केंद्रित होता है।

आपके फोन में उपस्थित मेमोरी में से फोटो देखने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती है परंतु क्लाउड स्टोरेज पर उपस्थित फोटो को देखने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता पड़ती है।

चलिए अब देखते हैं अपने मोबाइल में उपस्थित महत्वपूर्ण फोटो को क्लाउड स्टोरेज पर कैसे सुरक्षित कर सकते हैं।

मोबाइल में उपस्थित फोटो को Sync कैसे करें?

वैसे तो मोबाइल में उपस्थित फोटो कोचिंग करने के लिए बहुत से तरीके हैं लेकिन मैं आपको दो सबसे अच्छे और महत्वपूर्ण तरीका बताऊंगा।

जिसका उपयोग करके आप अपने फोन में उपस्थित किसी भी प्रकार के फोटो को फ्री केक गूगल क्लाउड स्टोरेज पर सुरक्षित (Save) कर सकते हैं।

1. गूगल फोटो (Google Photos)

लगभग सभी एंड्राइड (Android) मोबाइल में गूगल फोटो नामक एप्लीकेशन होता है। कुछ लोग इसका उपयोग सिर्फ फोटो को देखने के लिए करते हैं।

लेकिन इस फोटो का बहुत से अलग-अलग प्रकार के उपयोग है। इनमें से एक उपयोग है फोटो सिंह करके उसे डिलीट होने से बचाना।

गूगल फोटो का उपयोग करके फोटो Sync करने का स्टेप :-

Google Photos >> Backup>>Backup on

Step 1. सबसे पहले आप गूगल फोटो पर जाएं। वहां पर आपके फोन में उपस्थित सभी फोटो दिखाई देगा।

Step 2. अब आप ऊपर की ओर दाहिनी तरफ एक छोटा सा गोला होगा। उस पर क्लिक करें।

Step 3. जैसे ही आप उस पर क्लिक करेंगे। आपको बैकअप शुरू (Backup on) करने का विकल्प दिखाई देगा।

Step 4. वहां से आप बैकअप की सेटिंग शुरू (ON) कर दीजिए। जिससे आपके फोन में उपस्थित सभी फोटो गूगल क्लाउड पर स्टोर हो जाएंगे।

2. गुगल ड्राइव (Google Drive)

गूगल ड्राइव (Google Drive) लगभग सभी एंड्राइड स्मार्टफोन में होता है। इसका उपयोग फोटो तथा वीडियो को स्टोर करने के लिए किया जाता है।

जी हां…!

आप इसमें फोटो के साथ-साथ वीडियो तथा अन्य फाइल को भी स्टोर कर सकते हैं। जो की बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म है।

Photo sync

गूगल ड्राइव में फोटो तथा वीडियो अपलोड करने के स्टेप्स:-

Photo/videos>> Share>> save as Google Drive>> Rename>> Save>> Open Google Drive App>> Upload

Step 1. आपकी स्मार्टफोन में गूगल ड्राइव नामक एक ऐप होगा। सबसे पहले आप इसे ओपन करें। उसके बाद बंद कर दें।

Step 2. अब आप अपने फोन गैलरी में जाएं। आप जो भी फोटो तथा वीडियो गूगल ड्राइव पर स्टोर करना चाहते हैं। उसे सिलेक्ट करें।

Step 3. सिलेक्ट करके शेयर बटन पर क्लिक करें। शेयर करने के लिए आपके सामने बहुत से विकल्प दिखाई देंगा। इनमें से गूगल ड्राइव को सिलेक्ट करें।

Step 4. अब आप उस वीडियो को अपने मन मुताबिक नाम दे दें। Save बटन पर क्लिक करें। इससे आपका फोटो/वीडियो गूगल ड्राइव पर चला जाएगा।

Step 5. गूगल पर जाकर फोटो/विडियो पर क्लिक करें। जिससे वह फोटो/विडियो गूगल ड्राइव पर अपलोड हो जाए। स्टेप 5 बहुत ही आवश्यक स्टेप है। इस स्टेप को न भूलें।

Note :-

अगर आप अपने फोटो या वीडियो को किसी अन्य फोन द्वारा देखना चाहते हैं तो आपको अपना ईमेल आईडी और उसका पासवर्ड पता होना बहुत ही आवश्यक है।

अधिक जानकारी हेतु इसे पढ़े:-

निष्कर्ष (Conclusions):-

कभी-कभी हमारे फोन में उपस्थित महत्वपूर्ण फोटो तथा वीडियो गलती से डिलीट हो जाता है। जो हम बिल्कुल भी नहीं चाहते हैं।

इस मामले में सिंह का विकल्प वरदान साबित हुआ है। इसका उपयोग करके अपने मोबाइल गैलरी में उपस्थित महत्वपूर्ण फोटो को गूगल क्लाउड स्टोरेज पर अपलोड कर सकते हैं।

जिससे इन फोटो को जरूरत पड़ने पर पुनः अपने मोबाइल फोन में वापस ला सकते हैं। और इसे अपने कार्यानुसार उपयोग कर सकते हैं।

गूगल ड्राइव खासकर वीडियो कुछ महत्वपूर्ण pdf फाइल तथा अन्य प्रकार के डॉक्यूमेंट स्टोर करने के लिए उपयोगी साबित हुआ है।

गूगल ड्राइव में आप किसी भी प्रकार का फाइल अपलोड कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर डाउनलोड भी कर सकते हैं।

कभी-कभी हमारा मोबाइल फोन कही खो जाता है या फिर चोरी हो जाता है। तू हमारे फोन में उपस्थित फोटो तथा वीडियो Sync के माध्यम से पुनः किसी अन्य फोन में वापस ला सकते हैं।

इसके लिए आपको अपने पुराने वाले फोन का ईमेल आईडी और पासवर्ड कुछ इस तरह बनाइए जिससे वह हमेशा याद रहे।

ताकि जरूरत पड़ने पर भूलने वाली परिस्थिति उत्पन्न ना हो।

इस पोस्ट से संबंधित किसी भी प्रकार का सवाल आपके मन में आता है तो आप कमेंट में अवश्य पूछें।

उस सवाल का जवाब आपको अवश्य मिलेगा।

विश्व का सबसे सस्ता स्मार्टफोन JIO phone Next 5G Price, विशेषताएं यहां से खरीदें?

पूरे विश्व जगत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Jio phone Next लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन भारत की तीव्र गति से उभरती हुई कंपनी Jio और दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी Google ने मिलकर बनाया है। Ji hun

जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं !

अरे! आप आगे तो पढ़िए आपको सब पता चल जाएगा।

Jio plus Google smartphone

गुरुवार को 24 जून, 2021 को मुकेश अंबानी ने दुनिया का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Jio phone Next 5G लॉन्च किया।

लॉन्च के दौरान मुकेश अंबानी ने रिलायंस कंपनी की कुछ उपलब्धियां तथा भविष्य में रिलायंस कंपनी क्या करने वाली है। उसके बारे में विस्तार से परिचय दिया।

New Jio phone Next 5G की पूरी Specifications क्या है?

यह बताया जा रहा है कि New Jio phone Next 5G दुनिया का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन होने वाला है।

Jio phone Next 5G

Jio phone next 5G यह 10 सितंबर, 2021 को गणेश चतुर्थी दिवस पर आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कर दिया गया है।

विषय विशेषताएं
मुल्य (Price)₹ 4,999/- (अपेक्षित)
फोन सीरीजJio phone Next 5G
Internal Memory32 GB
ब्रांडReliance Jio India
रैम (RAM)2G
प्रोसेसर (Processor)अज्ञात
सिम (Sim)2-Slots (5G)
स्क्रीन (Screen)Touch Screen
Operating systemएंड्राइड (Android)
Display Size 5.6 inches
Jio phone Next 5G Specifications

Jio Phone next के बारे में यह अपेक्षित जानकारी बताई जा रही है। जो की एक सस्ते स्मार्टफोन के लिए अनुकूल है।

New Jio phone 5G का अन्य विशेषताएं (Features) कैसा है?

New Jio phone 5G में आपको कुछ ऐसे विशेषताएं मिलेंगे जो अन्य जियो फोन में देखने को नहीं मिली थी।

यह फोन खासकर छात्रों के लिए बनाया गया है। जिसका उपयोग करके डिजिटल इंडिया के तहत सभी छात्र हाई स्पीड इंटरनेट के साथ मोबाइल से अपनी पढ़ाई को जारी रख सकें।

Jio phone Next विशेषताएं

Jio phone Next 5G की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताएं –

1. आवाज़ सहायक।(Voice Assistance)

Voice Assistance features अधिकतर लोगों को पसंद आता है। इसकी मदद से सिर्फ एक बटन दबाकर गूगल से कुछ भी पूछ सकते हैं।

इस फीचर का उपयोग लगभग सभी लोग अपने मोबाइल में करते हैं। लेकिन इसका अधिकतर उपयोग गांव में रहने वाले लोग करते हैं।

2. स्क्रीन पढ़ना। (Read-Aloud Screen Text)

यह फीचर ऐसे लोगों के काम आएगी जो पढ़ने में थोड़ा कम रुचि रखते हैं। इस पिक्चर की मदद से आपके मोबाइल स्क्रीन पर जो लिखा होगा उसे जिओ फोन खुद पढ़के सुनाएगा।

जो कि सुनने में बहुत ही रोचक लग रहा है। यह फीचर छात्रों को नोट्स बनाने में मदद करेगा।

3. भाषा का अनुवाद। (Language Translation)

जैसे कि हमें पता है भारत के हर एक राज्य में अलग-अलग भाषाएं बोली जाती है। जिसके कारण अधिकतर लोगों को इन भाषाओं की वजह से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

जो एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने पर अधिकतर दिखाई देती है।

भाषा अनुवाद की विशेषताएं होने के कारण अपने फोन से किसी भी भाषा को आसानी से अनुवाद कर सकते हैं। जो समझने में आसानी रहेगी।

4. स्मार्ट कैमरा। (Smart Camera)

स्मार्ट कैमरे की मदद से आप किसी भी वस्तु की तस्वीर का उपयोग करके गूगल पर सर्च कर सकते हैं।

जब आप इस कैमरा का उपयोग करके फोटो खींचेंगे तो उस फोटो में उपस्थित वस्तु के बारे में बताने लगेगा। यह गूगल लेंस की तरह कार्य करेगा।

उपरोक्त बताए गए सभी फीचर आजकल के सभी स्मार्टफोन में आने लगे हैं। तो ऐसा कहना कि जिओ फोन नेक्स्ट 5G (Jio phone Next 5G) यह कोई नया फीचर लेकर आ रहा है तो यह उचित नहीं है।

हालांकि इतने सारे फीचर वाला 5G स्मार्टफोन और वह भी बहुत ही सस्ता यह बहुत ही कम कंपनियां प्रदान कर सकती हैं।

Jio phone Next 5G कहां से खरीदें ?

5G Jio phone Next आम नागरिकों को खरीदने के लिए आप Amazon या Flipkart पर उपलब्ध कर दिया जाएगा।

यह स्मार्टफोन बहुत ही सस्ता होने के कारण इसका डिमांड बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। सस्ता होने की वजह से अधिकतर लोग इसे खरीदना चाहेंगे।

जिससे यह फोन जैसे ही Amazon या Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा। वैसे ही लोग इसे खरीद लेंगे। जिससे यह फोन जल्द ही अनुपलब्ध (Out of Stock) हो सकता है।

अगर आप खरीदने का विचार बना रहे हैं तो आप इस पोस्ट को सब्सक्राइब कर सकते हैं। जिससे आपको नोटिफिकेशन के माध्यम से सबसे पहले अवगत करा दिया जाएगा।

Jio phone Next 5G Mobile लेने के फायदे क्या हैं?

जिओ शुरुआत से ही सस्ते सामान जैसे कि इंटरनेट डाटा (Internet Data), मोबाइल फोन, Wi-Fi (Jio-Fi), इत्यादि काफी सस्ते दामों में अपने उपभोक्ता को प्रदान करता है।

जो अन्य कंपनियों की तुलना में काफी सस्ते होते हैं।

हालांकि यह अलग बात है कि उनके अधिकतर प्रोडक्ट की गुणवत्ता में थोड़ी कमी होती है। लेकिन इतना सस्ता सामान होने के कारण प्रोडक्ट की गुणवत्ता से समझौता करना ही पड़ता है। उम्मीद है कि भविष्य में इसकाा भी ध्यान रखा जाएगा।

  • Jio phone Next 5G सिर्फ इंडिया का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है।
  • जियो अपने लॉन्चिंग के शुरुआती समय में प्रोडक्ट को या तो फ्री कर देता है। या फिर बहुत ही सस्ता कर देता है।
  • जिओ ऐसी कंपनी है जो भारत के अलग-अलग त्योहारों पर नए-नए ऑफर लाते रहते हैं।
  • यह फोन भारत के मध्यम वर्गीय लोगों के अनुकूल है।
  • यह फोन छात्रों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फल स्वरूप छात्र बिना किसी इंटरनेट संकट के आराम से पढ़ाई कर सकते हैं।

हर सिक्के के 2 पहलू होते हैं। जैसे कि हर चीज के कुछ ना कुछ फायदे होते हैं तो कुछ ना कुछ नुकसान भी होते हैं। प्रायः इसके नुकसान देख लेते हैं।

Jio phone Next 5G Mobile के नुक़सान क्या है?

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि Jio phone 5G Next के कुछ मुख्य नुकसान हो सकता है जो अधिकतर उपयोगकर्ता को परेशान करेगा।

  • यह फोन गेमर्स के लिए बिल्कुल भी नहीं बनाया गया है। इसलिए इस फोन में Pubg तथा Free Fire Max जैसी भारी गेम को चलाना मुश्किल होगा।
  • रैम कम होने की वजह से जिओ फोन नेक्स्ट मोबाइल का स्पीड थोड़ा धीमा रहेगा। फल स्वरूप कुछ उच्च गुणवत्ता वाली एप्लीकेशन को चलाना मुश्किल होगा।
  • एक समय पर अधिक (Multi Tasking) काम के लिए अनुपयोगी साबित होगा।
  • अन्य जिओ फोन की तरह जिओ फोन नेक्स्ट के हार्डवेयर में भी खराबी होने के संभावना दिखाई देता हैं।

Jio phone 5G Next खरीदना चाहिए या नहीं ?

आपको जिओ फोन के बारे में लगभग सभी जानकारी प्रदान कर दी गई है। इन जानकारियों को अपने मन मुताबिक तुलना करें।

New Jio phone Next 5G के मुल्य, विशेषताएं तथा इसके साथ-साथ फायदे और नुकसान से संबंधित सभी जानकारी आपके समक्ष रख दी गई है। अब आप इन जानकारियों की मदद से यह समझने में सफल हो सकते हैं। कि आपको नया जिओ फोन नेक्स्ट 5G लेना चाहिए या नहीं।

मेरा व्यक्तिगत मत है यह है कि

अगर आपके पास पैसे हैं तो आपको इसे कम से कम एक बार लेकर अवश्य देखना चाहिए। कि यह फोन आपके लायक बनी है या नहीं।

और अगर आपके पास पैसे की कमी है तो थोड़ा और इंतजार करना चाहिए। जब आपके सहयोगी ले लेते हैं तो उनसे लेकर एक बार देखकर फिर लेने का विचार करें। या फिर किसी नजदीकी मोबाइल की दुकान में जाकर जियो फोन 5G की पड़ताल कर सकते हैं। फिर इस फोन को खरीदने का विचार करें।

अगर आपके पास पहले से ही एक अच्छा खासा स्मार्टफोन है और उसमें 4G इंटरनेट से ही काम चल जाता है तो आपको जिओ फोन 5G लेने का कोई मतलब नहीं बनता है।

लेकिन अगर आपको 5G Internet की जरूरत पड़ती है। तो आप बेझिझक इस फोन को खरीदने का रूख कर सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion):-

जिओ कंपनी डिजिटल इंडिया मिशन के तहत भारत के उभरती हुईं कंपनी है। यह कंपनी भारत को डिजिटल इंडिया बनाने में बहुत ही कारगर साबित हुई है।

भारत में जिओ कंपनी के आने से इंडिया ने तकनीकि की दिशा में बहुत ही तेजी से कदम बढ़ाया है।

यह कंपनी सस्ते दामों में भारत के लोगों को सर्विस प्रदान करती है। जिसकी वजह से अधिकतर लोगों को डिजिटल सामान जैसे मोबाइल फोन, इंटरनेट और ऑनलाइन खरीदारी करना इत्यादि संभव हो सका है।

ऐसा संभावना बताया जा रहा है कि जिओ के अन्य पुराने मोबाइल की तरह इस फोन में भी कुछ खामिया दिखाई दे सकती है।

अगर आपके मन में इस पोस्ट से संबंधित कोई भी सवाल आता है तो आप कमेंट में उसे अवश्य पूछें। आपको अवश्य सहायता किया जाएगा।