कोरोना Vaccine लगाने के बाद क्या करे? और क्या न करें?

हेलो दोस्तों, आज हम जानेंगे कि कोरोना Vaccine लगाने के बाद बुखार, बदन दर्द और कमजोरी जैसी इत्यादि लक्षण क्यों दिखाई देते हैं?

और इन लक्षणों से जल्द से जल्द छुटकारा कैसे पाएं? Vaccine लगाने के बाद क्या करे और क्या नहीं ?

कोरोनावायरस के वैक्सीनेशन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी आज आपको प्राप्त होगी।

WhatsApp और Facebook पर उपस्थित इधर-उधर की अफवाहों से बचें।

आप इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें आपको सभी जानकारी सही बताई जाएगी।

इस पोस्ट को पढ़ने के बाद किसी भी प्रकार का सवाल आपकेे मन में आता है तो कमेंट में अवश्य पूछें। आपको उसका उत्तर जरूर मिलेगा।

विषय सूची

भारत में कौन-कौन सी वैक्सीन उपलब्ध है?

Vaccine लगाने के बाद क्या करे? इसके बारे में आगे पढ़ेंगे…

वर्तमान समय में, भारत के पास मुख्यत: निम्न वैक्सीन उपलब्ध है कोवैक्सीन (Covaxin) कोविशील्ड,(Covishield) और (स्पूतनिक-वी) Sputnik-V

हर वैक्सीन के दो इंजेक्शन (सुई ) लगवाने पड़ते हैं। दोनों इंजेक्शन के बीच में कुछ दिनों का अंतराल होता है। आगे आपको बताया गया है कि इस Vaccine को कितने दिन के बाद लगाया जा सकता है? आप इसे नजदीकी डॉक्टर के सलाह पर ही लें।

कोवैक्सीन (Covaxin)

Covaxin कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भारत में बनाया गया पहला वैक्सीन है‌। जो भारतीय कंपनी भारत बायोटेक द्वारा निर्मित किया गया है।

भारत बायोटेक कंपनी हैदराबाद में स्थित है। यह वैक्सीन कोरोनावायरस से लड़ने में बहुत ही सक्षम साबित हुआ है।

यह आपको पता होगा कि इस वैक्सीन का दो इंजेक्शन लगता है। इन दोनों इंजेक्शन के बीच का समय 28 दिन तक होता है।

कोविशील्ड (Covishield)

Covishield वैक्सीन भारतीय कंपनी द्वारा बनाया गया है। इसका नाम सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया है। यह महाराष्ट्र के पुणे शहर में स्थित है। यह वैक्सीन भी कोरोनावायरस की लड़ाई में कारगर साबित हुआ है।

इस वैक्सीन के दोनों इंजेक्शन के बीच का समय 80-90 दिनों का होता है। यह समय थोड़ा ज्यादा है लेकिन वैक्सीन उपयुक्त रूप से कार्य करता है।

स्पूतनिक-वी (Sputnik-V)

Sputnik-V यह वैक्सीन रशियन कंपनी द्वारा बनाया जाता है। जिसका नाम गमालिया रिसर्च सेंटर है। इस दुनिया का सबसे पहला कोविड-19 वैक्सीन का आ जाता है।

स्पूतनिक-वी में दोनों इंजेक्शन के बीच का समय 21 दिन या एक महिने से अधिक होता है।

इन सभी वैक्सीनों को अपनी नजदीकी डॉक्टर के सलाह पर ही लगवाएं।

Vaccine लगाने के बाद कौन-कौन से लक्षण दिखाई देते हैं?

कोरोनावायरस एक महामारी के रूप में बहुत बड़ी बीमारी है। इस दुनिया में पहली बार आया है। जिसकी वजह से हमारा शरीर कोरोनावायरस से लड़ने में सक्षम नहीं है।

लेकिन Vaccine का उपयोग करने से हमारा शरीर कोरोनावायरस से लड़ाई करने में कुशल बनता है।

हमारे शरीर में एंटीबॉडी (antibody) होता है जो कोरोनावायरस को निष्क्रिय का कार्य करता है।

इस दौरान हमारे शरीर में बहुत सी गतिविधियां होती हैं। जिसके कारण हमारे शरीर में अलग-अलग प्रकार की लक्षण दिखाई देते हैं जैसे कि

  • बदन दर्द।
  • बुखार होना।
  • कमजोरी महसूस होना।
  • सिर दर्द होना।
  • इंजेक्शन वाली जगह पर लाल हो जाना।
  • कड़क पन महसूस होना।

इत्यादि।

अगर आपको वैक्सीन लगाने के बाद उपरोक्त बताए गए लक्षण दिखाई देते हैं तो इससे आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है।

कोरोनावायरस जैसे घातक बीमारी से बचने के लिए छोटे-छोटे लक्षणों को आप आसानी से मात दे सकते हैं।

इस लक्षण के ठीक होने के बाद आप कोरोनावायरस जैसे घातक बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आप कोरोना के नियमों का पालन ना करें।

Vaccine लगाने के बाद क्या करे Vaccine लगाने के बाद भी आपको कोरोनावायरस के नियमों का पालन करना आवश्यक है।

आप इसे किसी भी परिचित डॉक्टर से सलाह लेकर उपयुक्त दवा खा सकते हैं।

Vaccine के बाद बुखार हो तो क्या करें?

Vaccine लगाने के बाद बुखार आए या फिर छोटे-मोटे लक्षण दिखाई दे तो अपने नजदीकी डॉक्टर के सलाह पर पेरासिटामोल (Paracetamol) जैसी दवाइयों का उपयोग करना चाहिए। जो आपको कुछ हद तक राहत जरूर देगा।

Vaccine लगाने के बाद क्या करे? अगर आपको कोई बड़े लक्षण दिखाई देते हैं जो बहुत ही गंभीर लग रहे हैं। ऐसे में आप अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करके किसी निकटता अस्पताल में सावधानीपूर्वक भर्ती हो सकते हैं।

वैसे तो ऐसे लक्षण बहुत ही कम लोगों में देखने को मिला है। लेकिन किसी किसी व्यक्ति में रोगप्रतिकारक क्षमता बहुत कम होता है। ऐसे व्यक्तियों को उपयुक्त उपचार की जरूरत पड़ती है।

Vaccine लगाने के बाद क्या खाना चाहिए?

Vaccine लगाने के बाद क्या खाना चाहिए। जैसे कि हमें पता है कि Vaccine लगाने के बाद हमें कुछ लक्षण दिखाई देते हैं।

इन लक्षणों को दूर करने के लिए हमें अपने खाने में निम्नलिखित खाद्यान्न पदार्थों की मात्रा बढ़ाने चाहिए-

हरी सब्जियां

जैसे कि हमें पता है कि हरी सब्जियां हमारी सेहत के लिए हमेशा से कारगर सिद्ध हुई है। लेकिन हम हरी सब्जियों को पसंद नहीं करते हैं। जबकि यह एक तरह दवाई की काम करती है।

Vaccine लगवाने के बाद हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। जिससे हमारे शरीर की रोगप्रतिकारक क्षमता बढ़ती है। जो हमें बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

लहसुन

Vaccine लगवाने के बाद आप अपने खाने में लहसुन की मात्रा को अधिक कर सकते हैं। हमारी रोगप्रतिकारक क्षमता को बढ़ाने के लिए लहसुन बहुत ही कारीगर खाद्यान्न साबित हुआ है।

लहसुन हमारे शरीर में उपस्थित कोशिकाओं को ऊर्जा प्रदान करता है जो किसी भी बीमारी से लड़ने में बहुत मदद करता है।

अदरक

अदरक तो बहुत सी बीमारियों में उपयोग होने वाला खाद्य पदार्थ है। इसका उपयोग दैनिक जीवन में करते रहना चाहिए।

Vaccine लगाने के बाद इसके उपयोग की मात्रा थोड़ी बढ़ा देनी चाहिए। जिससे आप अपने आप को स्वस्थ रख पाएंगे।

इसके लिए आप कड़क अदरक वाली चाय पी सकते हैं। यह तो आपको पसंद ही होगा।

हल्दी

हमारे शरीर की रोगप्रतिकारक क्षमता को बढ़ाने के लिए हल्दी को आप कैसे हो सकते हैं।

कोरोनावायरस के वैक्सीन के बाद हल्दी बहुत कारगर साबित हुआ है। आप इसे दूध में मिलाकर भी पी सकते हैं।

हल्दी का सेवन अपने खाने में बढ़ाकर भी कर सकते हैं।

फल (Fruits)

कोरोनावायरस के वैक्सीन के बाद अगर आपको फल फ्रूट भी मिले तो इसका भी सेवन करना चाहिए।

अगर आपको फल फ्रुट नहीं मिल रहा है तो कोई बात नहीं। आप उपरोक्त बताए गए सब्जियों का सेवन कर सकता है।

वैक्सीन लगवाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

Vaccine लगवाने के बाद कुछ ऐसी चीजें हैं जो किसी भी व्यक्ति को करने से रोकना चाहिए। जिससे हर व्यक्ति स्वस्थ बना रहे।

Vaccine लगाने के बाद क्या करे

Vaccination के बाद निम्नलिखित पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए-

बाहर की अटपटी चीजें

Vaccine लगवाने के बाद आपको बाहर की या फिर इधर-उधर की अनाब-शनाब चीजें नहीं खानी चाहिए।

आपको हमेशा स्वस्थ खाद्य पदार्थ खाना चाहिए। जो पेट को बचाने में आसानी हो।

सिगरेट

कुछ लोग ऐसे हैं कि, सिगरेट बाक्स पर लिखा होता है की सिगरेट पीने से आपको कैंसर होने की संभावना होती है। फिर भी लोग इसका सेवन बड़ी मात्रा में कर रहे हैं।

Vaccine लगवाने के बाद सीक्रेट को बिल्कुल ही नकार देना चाहिए। नहीं तो यह आपके शरीर में कुछ अलग तरह से लक्षण दिखाई जाए।

जो आगे चलकर दुष्प्रभावी परिणाम हो सकते हैं। कृपया अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें।

शराब ( Alcohol)

कुछ लोगों का कहना है कि अल्कोहल कोरोनावायरस को हराने के लिए सक्षम है। इसलिए शराब पीना चाहिए। जबकि यह बात बिल्कुल गलत है।

Vaccine लगाने के बाद क्या करे आपकी जानकारी के लिए बता दूं की अल्कोहल कई प्रकार के होते हैं। उनमें से एक ऐसा अल्कोहल होता है जिसका उपयोग उपचार करने के लिए किया जाता है।

और दूसरा अल्कोहल ऐसा होता है लोग उसे अधिक मात्रा में क्यों करते हैं। क्योंकि आपके शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक है। यह आपके शरीर को कमजोर बना सकता है।

जिससे कोरोनावायरस से लड़ने में आपका कमजोर शरीर सक्षम नहीं हो पाएगा। और आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

Network Marketing Strategy क्या है। (Rootpure Company के बारे में जानकारी)

भारतीय Twitter (Koo App) के बारे में पूरी जानकारी क्या है।

क्या वैक्सीन लगाने के बाद भी से कोरोना हो सकता है?

यह बहुत आश्चर्य की बात है कि लोगों के मन में इस तरह के सवाल आ रहे हैं…!

इसका जवाब आपकेे ही पास है लेकिन आप अपने अंदर से उसे निकाल नहीं पा रहे हैं मैं आपकी मदद करता हूं…

दुनिया में क्या कोई ऐसी दवा है जिसे खाने के बाद आपको फिर से वही बीमारी नहीं होगा?

जी बिल्कुल नहीं!

दुनिया में ऐसी कोई दवा नहीं है जिसे खाने के बाद आप जीवन में बीमार नहीं पड़ेंगे।

एक उदाहरण के साथ समझाने की कोशिश करता हूं…

आपको बुखार होता है तो आप दवा खा लेते हैं और बुखार ठीक हो जाता है। फिर क्या आप यह बोलते हैं कि

मैंने बुखार की दवा खा लिया है अब मुझे जीवन में कभी बुखार नहीं होगा।

मेरे विचार से आप ऐसा कभी नहीं सोचते होंगे। तो फिर वैक्सीन लगवाने के बाद आप ऐसा क्यों मान लेते हैं कि आपको दोबारा कोरोना नहीं होगा।

फिर सवाल आता है की कोरोनावायरस इंजेक्शन लगाने का क्या फायदा है?

आप आगे पढ़िए इसका भी जवाब आपको मिल जाएगा।

कोरोना वैक्सीन लगाने के फायदे कौन-कौन से हैं?

कोरोना वैक्सीन लगाने से बहुत ही ज्यादा फायदे हैं। सबसे बड़ा फायदा यह है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने से आप कोरोना वायरस से लड़ने में सक्षम हो जाएंगे।

जो आपकी अमूल्य जीवन को बचाने में सहायक होता है।

आपका शरीर छोटी-मोटी बीमारियों से लड़ने में सक्षम है। क्योंकि यह सब बीमारियां बहुत ही पुरानी है। हमारा शरीर इन बीमारियों से लड़ना सीख गया है।

लेकिन कोरोनावायरस जैसे घातक बीमारीयां अभी नई है तो हमारा शरीर इन बीमारियों से लड़ने में सक्षम नहीं है।

वैक्सीन की मदद से हमारे शरीर को इस कोरोनावायरस से लड़ने के लिए ट्रेनिंग दिया जाता है।

इस ट्रेनिंग के दौरान हमारे शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। इसे आप अपने नजदीकी डॉक्टर के सलाह पर पेरासिटामोल जैसी दवाइयों को खाकर ठीक कर सकते हैं।

वैक्सीन आपके शरीर में एंटीबॉडी बनाता है। एंटीबॉडी एक रोग प्रतिकारक क्षमता वाले स्वस्थ जीवाणुओं को कहा जाता है। जो हमारे शरीर में उपस्थित होते हैं।

यह एंटीबॉडी जीवाणु कोरोनावायरस को हराने में सक्षम होते हैं। जिसके वजह से कोरोनावायरस के कारण आपका जीवन खतरे में नहीं आएगा।

वैक्सीन लगाने के बाद भी कोरोना हो जाएं तो उस व्यक्ति को मृत्यु की संभावना बहुत ही कम हो जाती है।

जिससे उसे कोरोनावायरस जैसी घातक बीमारी से बचने की संभावना बढ़ जाती है।

इसलिए कोरोनावायरस की वैक्सीन अवश्य लगवानी चाहिए।

कोरोना वैक्सीन किसको नहीं लेना चाहिए?

कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें कोरोनावायरस अभी के समय में नहीं लेना चाहिए। उन लोगों को कुछ दिनों बाद वैक्सीन लेना चाहिए। जैसे कि-

  • गर्भवती महिलाएं।
  • महिलाएं जो अपने छोटे बच्चों को दूध पिलाती हो, अभी के समय में वैक्सीन से दूरी बनानी चाहिए।
  • जिन लोगों में कोरोना के पहले डोज लगाने से ही गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं उन्हें भी दूसरा डोज नहीं लगानी चाहिए।
  • अगर किसी को आज से पहले कभी भी किसी दवा से इंफेक्शन हुआ है तो उन्हें भी वैक्सीन लगवाने का इंतजार करना चाहिए। जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।
  • छोटे बच्चों को भीी अभी के समय में वैक्सीन लेने की जरूरत नहीं है।
  • जो व्यक्ति पहले से ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है उसे अभी सावधानी बरतनी चाहिए। इन्हें वैक्सीनेशन सेंटर में उपस्थित डॉक्टर से सलाह लेकर वैक्सीन लेनी चाहिए।

FAQ (अधिकतर पुछे जाने वाले प्रश्न)

कुछ ऐसे प्रश्न तथा अफवाह है जो अधिकतर लोग बार-बार पूछ रहे हैं। उन सभी प्रश्नों का उत्तर यहां पर दिया गया है। इसे भी ध्यान से पढ़ें।

वैक्सीन लगाना जरूरी है या नहीं?

कोरोनावायरस की वैक्सीन नहीं लगाने वाले व्यक्ति को कोरोना जैसी घातक बिमारियों से मृत्यु होने की संभावना बढ़ जाती है।

कोरोना होने से पहले ही अगर आप वैक्सीन लगवा लेते हैं तो आप इस महामारी से बचने में सफल हो सकते हैं।

1. वैक्सीन खराब क्यों हो रही है?

कोरोनावायरस वैक्सीन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए उसे एक शीशी में भरकर ले जाया जाता है।

एक शीशी वैक्सीन 10 व्यक्ति को लगाया जाता है। अगर समय पर 10 व्यक्ति मौजूद ना हो लेकिन पांच से छह व्यक्ति को वैक्सीन लगाने की जरूरत है।

तो इन पांच छह व्यक्तियों को वैक्सीन लगा दिया जाता है बाकी का बचा हुआ वैक्सीन व्यक्ति ना होने के कारण खराब हो जाता है।

जब एक बार वैक्सीन का शील खोल दिया जाता है तो उसे मुश्किल से 4 घंटे से अधिक नहीं रखा जा सकता है।

इसलिए बचा हुआ वैक्सीन फेंकना पड़ता है क्योंकि वह खराब हो जाता है। ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ वैक्सीनेशन सेंटर पर काफी अधिक व्यक्ति जमा हुए हैं।

लेकिन किसी और वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों की संख्या बहुत कम है। जिसके फल स्वरुप ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है।

2. क्या पहले सेे बीमार व्यक्ति वैक्सीन ले सकता है ?

जाने-माने डॉक्टरों का यही सलाह है कि पहले से ही गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति को अभी के समय वैक्सिंग नहीं लगानी चाहिए।

इन व्यक्तियों को कुछ दिनों तक इंतजार करना चाहिए।

3. क्या भारत में चीन की वैक्सीन लगाई जा रही है?

बिल्कुल नहींं , भारतीय सरकार द्वारा चीन के वैक्सीन की मान्यता नहीं दी गई है। अभी के समय में भारत में तीन वैक्सीन उपलब्ध है।

  1. कोवैक्सीन (Covaxin)- Indian
  2. कोवीशिल्ड (Covishield)-Indian
  3. स्पूतनिक-वी(Sputnik-V)Russia

इसमें से पहले दो वैक्सीन भारतीय है और तीसरा वैक्सीन रुस द्वारा निर्मित गया है।

4. क्या वैक्सीन लगाने से व्यक्ति की उम्र कम हो जाती है।

बिल्कुल नहीं, वैक्सीन लगाने से किसी भी व्यक्ति की उम्र कम नहीं होती होती है। लोगोंं के बीच वैैैैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाया जा रहा हैै। व्हाट्सएप और फेसबुुुक पर उपस्थित किसी भी अफवाह के चंगुल में न फंसे।

5. क्या वैक्सीन लगाने से व्यक्ति नामर्द हो जाता है?

बिल्कुल नहीं, वैक्सीन का असर कोरोनावायरस पर पड़ताा है, ना कि लोगों की मर्दानगी पर। फल स्वरूप कुछ लोगों द्वारा वैक्सीन को लेकर समााज में भ्रम फैलाया जा रहा है।

वैक्सीन से कोई भी व्यक्ति नामर्द नहीं होगा। वैक्सीन लगाकर भी वह भविष्य में पिता बन सकता है।

उपरोक्त बताए गए सभी जानकारी भरोसेमंद स्रोत से लिया गया है। आपकों दुतरफा पड़ताल अवश्य करना चाहिए। इसके लिए अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह – परामर्श करें।

अगर आपको लगता है कि कोई सवाल छूट गया है तो आप कमेंट में अवश्य पूछें। उसका उत्तर इस पोस्ट में जोड़ दिया जाएगा।

या फिर कोई अन्य सवालों हो तो आप कमेंट में आवश्यक है आपकी पूरी मदद की जाएगी।

Scroll to Top
Scroll to Top