मोए मोए का मतलब क्या होता है? | moye moye meaning in hindi

मोए मोए का मतलब क्या है? moye moye meaning in hindi सोशल मीडिया पर लोग moye moye से संबंधित वीडियो बना रहें हैं। इन मनोरंजक वीडियो के कारण लोग मंत्रमुग्ध हो गए हैं।

जब भी कोई नई ट्रेंडिंग टॉपिक मिलता है, क्रिएटर्स उसपर वीडियो बनाने के लिए कूद पड़ते हैं. जिसके परिणामस्वरूप लाखों व्यूज मिलते हैं।

फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा ‘मोये मोये’ के इर्द-गिर्द घूम रही है। निस्संदेह, आपने इस गाने की रील का कई बार सामना किया है, लेकिन क्या आपने कभी इसके अर्थ के बारे में सोचा है?

मोए मोए का मतलब क्या है? | moye moye meaning in hindi

मोए मोए का मतलब

सोशल मीडिया देखते समय मोये मोये ट्रेंड रील आपकी स्क्रीन पर कई बार आया होगा। मूल रूप से, इन ट्रेंडिंग रील्स के पीछे के गाने का नाम Džanum है। जिसमे गाने का ‘Moje more‘ वाला पार्ट बहुत प्रसिद्ध हो रहा है। यह गाना सर्बिया देश के सिंगर Teya Dora ने गाया है। हालाँकि, भारतीय संदर्भ में, रीलों में इसे आमतौर पर मोए मोए कहा जाता है।

सर्बियन सिंगर ने इस गाने के माध्यम से अपने परिस्थितियों को एक बुरे सपने की तरह व्यक्त किया है। लेकिन भारतीय ट्रेंडिंग रील्स में मोए मोए का मतलब हल्के-फुल्के अंदाज में नकारात्मकता या उदासी पर जोर देने के लिए भी किया जा सकता है। ट्रेंडिंग वीडियोस में इस शब्द का उपयोग व्यंग्यात्मक या विनोदी ढंग से किया जाता है।

मोए-मोए सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रहा है?

लगभग सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक , इंस्टाग्राम , यूट्यूब शॉर्ट्स इत्यादि पर बहुत तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इसके ट्रेंड होने का मुख्य कारण इसमें उपयोग होने वाले विचित्र लिरिक्स और म्यूजिक है। जो लोगो को नकारात्मकता या उदासी जैसे परिस्थितियों में अच्छा लग रहा है।

आपने भी इस गाने पर अनेकों वीडियो देखा होगा। जो बहुत ही फनी और मनोरंजक होते हैं। जिसे देखकर लोग इसे अपने असली जिंदगी में भी इस्तेमाल करने लग रहे है।

बहुत से म्यूजिक कंपोजर और मिक्सर इसपर गाने बना रहे हैं। यह भी लोग इसे मनोरंजक के तौर पर ले रहें हैं।

मोए मोए गाने का क्या नाम है ?

मोए-मोए गाने का नाम Džanum (डिजानम ) है। यह गाना सर्बियाई सिंगर तेया डोरा (TEYA DORA) ने गाया है. सिंगर इस गाने के माध्यम से उदासी या अकेलापन को व्यक्त करता है। जिसके पीछे आशावादी भावना होती है।

अभी तक इस गाने को यूट्यूब पर 7.5 करोड़ लोगों ने देखा है। जिसमे से अधिकतर लोग इसके सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने के बाद सर्च किया है।

मोए – मोए को हिंदी में क्या कहते हैं?

मोए मोए को अकेलापन और उदासी जैसे परिस्थितियों को व्यक्त करने के लिए उपयोग किया जाता है। कभी कभी किसी व्यक्ति के दुर्भाग्य का चित्रण करने के लिए भी मोए मोए का उपयोग किया जाता है।

मोए मोए का विशेष रूप से कोई हिंदी शब्द तो नहीं है। लेकिन आज के जनरेशन के लोग तो इसे हिंदी शब्दकोश का हिस्सा बना लिया है। जो अपने दिनचर्या में उपयोग कर रहे है।

निष्कर्ष

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ नया ट्रेंड चलता रहता है। इन्हीं ट्रेंड को देखते हुए। कुछ लोग समझ नहीं पाते हैं कि यह क्या हो रहा है।

आजकल की जनरेशन (Gen-z ) सोशल मीडिया पर कुछ भी ट्रेड कर सकती हैं। कुछ तो ट्रेंड ऐसे होते हैं जिसका कोई भी लॉजिक या अर्थ नहीं होता है।

आने वाली भविष्य आज की नई पीढ़ी करेंगे। इसलिए उनके साथ अन्य लोगों को भी चलना होता है।

लेकिन कुछ गलत चीजों में हमें आजकल की जनरेशन के लोगों को समझा बुझा कर रखना चाहिए। जिससे वह गलत राह पर न निकल पड़े।

Scroll to Top
Scroll to Top