Top-11 Discord Bots कौन-कौन से हैं?

अगर आपके पास Discord Server है तो आपने Discord Bots के बारे में अवश्य सुना होगा। Discord Bots का उपयोग करके आप Discord Server के अनेक कार्य को स्वयंचालित (Automatic) कर सकते हैं।

हेलो दोस्तों, आज हम लोग जानेंगे कि Discord Bots क्या है? और Discord के Top-10 Bots कौन-कौन से है। जो आपके Discord Server के अधिकतम कार्य को आसान कर देते हैं। जिससे आपको एक ही काम बार-बार नहीं करने पड़ते हैं।

Discord Bots क्या है?

Discord Bots क्या है? Discord Bots यह Discord में साफ्टवेयर है। जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) से बना हुआ है। यह Discord Server के अनेक कार्य को स्वयंचालित कर देता है।

जैसे कि सुचनाएं भेजना, आनलाइन गेम खेलना, उपहार देना (Giveaway), गाना सुनना इत्यादि कार्यों को आसानी से कर सकते हैं। यह सभी कार्य आपको बार-बार नहीं करना पड़ता है। Discord Bots आपके लिए यह सभी कार्य कर देता हैं।

उम्मीद है आप समझ गए होंगे कि Discord Bots क्या है? हम Discord Server के Top-10 Bots को देखेंगे जो आनलाइन गेमर्स तथा अन्य Discord Community जैसे Cricket Lovers, Football Lovers, Music Lovers इत्यादि Discord community (समूह) में बहुत प्रसिद्ध है।

इसे पढ़े:-

Discord के 10 सबसे उपयोगी Bots कौन-कौन से हैं?

Discord Server के 10 सबसे महत्वपूर्ण Bots इस प्रकार है जो आपके अनेकों कार्यों को आसान कर देते हैं।

1. MEE6

MEE6 Bots क्या है? MEE6 Bots को अबतक का सबसे उपयोगी Bot माना गया है। MEE6 Bots मध्यस्थता (moderator) के कुछ महत्वपूर्ण कार्य को करता है। जिससे समूह (Community) में अच्छा माहौल बना रहे।

Discord Bots क्या है
Mee6 bots

MEE6 Bots का उपयोग:-

  • Discord Server में किसी व्यक्ति का अपशब्द कहे जाने पर यह Bot उसे चेतावनी देकर बाहर निकाल देता है।
  • Server में किसी व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक लिंक या फिर Audio, Videos भेजा जाता है तो उसे भी चेतावनी देता है।
  • MEE6 Bot को लगभग सभी लोग उपयोग करते हैं।

2. Hydra

वैसे तो बहुत से Music Bots है लेकिन उनमें से मुझे सबसे अच्छा Hydra Bot है। क्योंकि इससे बहुत से विशेषताएं हैं।

Discord Bots क्या है
Hydra Bot

Hydra Bots का उपयोग:-

  • Hydra Bots का उपयोग गेम खेलते समय गाना तथा Latest Music सुनने के लिए करते हैं।
  • Hydra Bot के माध्यम से YouTube, Spotify, Google Music तथा अन्य अनेक जगह से गाना बजा सकते हैं।
  • गेम खेलते समय आप अपने मनपसंद गाने का आनंद उठा हैं।

3. Dank Memer

अगर आप memes पसंद करते हैं तो Dank Memer Bots आपको बहुत पसंद आएगा। क्योंकि इससे बहुत से Command होते हैं। जो आपके पसंदीदा memes को खोजने में बहुत मदद करता है।

Dank Memer Bots का उपयोग:-

  • Dank Memer Bots का उपयोग करके Trending तथा प्रचलित नए memes का आनंद उठा सकते हैं।
  • इस Bots की सबसे अच्छी विशेषताएं यह है कि आप इसमें Command line की मदद से मनपसंद memes को आसानी से देख सकते हैं।
  • आप इस Bot से पैसे भी कमा सकते हैं। इन पैसों का उपयोग Bots में उपस्थित अन्य आकर्षण सामग्री खरीदने के लिए कर सकते हैं।

4. Pollbot

Pollbot का उपयोग Poll बनाने के लिए किया जाता है। जिसका उपयोग आप अपने Community से किसी मुद्दे पर चुनाव कराने के लिए किया जाता है।

Pollbot का उपयोग:-

  • किसी भी समूह में Vote कराने के लिए Poll का होना बहुत ही आवश्यक होता है।
  • Poll का उपयोग करके किसी भी मुद्दे पर लोगों की सहमति को दर्शाया जाता है।

5. Apollo Bot

अगर आप हर काम समय से करते हैं तो Apollo Bot एक महत्वपूर्ण Bot साबित हो सकता है। यह आपको हर कार्य को समय पर करने के लिए प्रेरित करेगा।

Apollo Bot का उपयोग:-

  • Apollo Bots में आप अपने समयानुसार सारणी (Schedule) बना सकते हैं।
  • यह सारणी Time Table का कार्य करेगा। जिसका उपयोग करके अपने कार्य को समय पर कर सकते हैं।

6. Arcane Bot

Arcane Bot को ज्यादातर YouTuber द्वारा उपयोग किया जाता है। YouTuber इस Bot का उपयोग करके बहुत से कार्य को आसानी से कर सकते हैं। जैसे कि

Arcane Bot का उपयोग:-

  • Arcane Bot का उपयोग YouTube Channel पर अपलोड किए गए विडियो के सुचना देने के लिए किया जाता है।
  • अगर आपके Discord Server में अपशब्द का प्रयोग करता है तो Arcane Bot उसे चेतावनी देकर बाहर निकाल देता है।
  • Discord Server पर आपके द्वारा बनाए गए नियमों का उल्लघंन करने वाले लोगों को Arcane Bot ब्लॉक कर देता है।

7. Giveaway Bot

अपने community को active बनाने के लिए Giveaway एक बहुत ही अच्छा तरीका होता है। Giveaway Bot के मदद से आप अपने Community members को गिफ्ट देकर सम्मानित कर सकते हैं।

Giveaway Bot का उपयोग:-

  • Giveaway Bot की मदद से आप एक Giveaway का समय निर्धारित कर सकते हैं। इस समय में अधिकतर लोग आपके community से जुड़ेंगे। जिससे आपके ग्रुप का विकास होगा।
  • इस Bot की मदद से आप Giveaway विजेता को भी सिलेक्ट कर सकते हैं। जिससे कोई भी भेद-भाव ना हो।
  • निर्धारित समय खत्म होने पर Giveaway Bot सबको विजेता का ज्ञात करेगा। उसके बाद Giveaway खत्म होने का सुचना भी दे देगा।

8. PRO Bot

ProBot में बहुत से Bot के अलग-अलग विशेषताएं मिलेंगे। इस Bot में बहुत से अन्य Bot command को शामिल किया गया है।

ProBot का उपयोग:-

  • ProBot में अनेकों Social media के Command मिलेंगे जो आपको बहुत ही उपयोगी साबित होगा।
  • ProBot में आप music भी सुन सकते हैं इसके लिए आपको अलग से Bot की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • इसके साथ-साथ आप YouTube विडियो की सुचना भी दे सकते हैं।

9. Xenon Bot

कभी-कभी अनुकूलित परिस्थितियों में आपका Discord Server काम नहीं करता है। जिससे आपका सभी message, Discord Template, image इत्यादि खत्म होने के कगार पर आ जाता है। Xenon Bot ऐसी परिस्थितियों में आपकी मदद करता है।

Xenon Bot का उपयोग:-

  • Xenon Bot आपके Discord Server का पूरा Backup लेकर रखता है। जिससे आपका सभी Data सुरक्षित रहे।
  • यह Bot आपको अलग कार्य के लिए अलग-अलग Template प्रदान करता है। जिससे आपका Discord Server देखने में अच्छा लगता है।

10. Quill Bot

Quill Discord Bots क्या है? Quill Bot का अधिकतर उपयोग विभिन्न भाषाओं को अनुवाद करने के लिए किया जाता है।

Quill Bot का उपयोग:-

  • अगर आपके Discord Server में अलग-अलग भाषाओं को बोलने वाले लोग रहते हैं तो आप Quill Bot का उपयोग कर सकते हैं।
  • Quill Bot का उपयोग करने से भाषा की रूकावट खत्म हो जाती है।
  • जिससे सभी लोग एक दूसरे से आसानी से बातचीत कर सकते हैं।

11. Jade Bot

Jade Bot एक बहुत ही आकर्षक Advance chat Bots में से एक माना जाता है। इसके बहुत तरीके से उपयोग किया जाता है।

Jade Bot का उपयोग:-

  • Jade Bots को लाइव चैट के लिए उपयोग किया जाता है।
  • सबसे अच्छी बात यह है कि इसका उपयोग Live Voice chat के रूप में भी किया जा सकता है।

निष्कर्ष (Conclusions):-

इस पोस्ट में आपको Discord Bots क्या है और इसके साथ-साथ Discord के Top 10 Bots के बारे में बताया गया है। यह सभी Bots व्यक्तिगत पसंद के आधार पर सुचित किया गया है। इनमें से सबसे अच्छा MEE6 Bots लगा। जो बहुत से कार्य को आसान बना देता है।

Discord Server में Bots, Discord के जान होते हैं। ये पूरे Discord Server का देखरेख करतें हैं। जो की एक व्यक्ति को करने में बहुत ही मुश्किल होता है।

Discord आज के समय बहुत ही तेजी से बढ़ने वाला Social Server है। Discord Bot के अनेक कार्य की वजह से ही अब अधिकतर लोग whatsapp तथा Telegram पर ग्रुप ना बनाकर Discord Server पर ग्रुप (Community) बनाते हैं।

जो की लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। हालांकि शुरुआत में थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। परंतु एक बार सिखने के बाद आपको भी सब कुछ सरल लगने लगेगा।

अगर आपको Discord Bots क्या है? इस पोस्ट से संबंधित कोई भी सवाल है तो आप कमेंट में अवश्य बताएं। यदि आपको कोई Bot बहुत पसंद आता है तो उसका नाम भी कमेंट में लिखे।

Scroll to Top
Scroll to Top