विश्व का सबसे सस्ता स्मार्टफोन JIO phone Next 5G Price, विशेषताएं यहां से खरीदें?

पूरे विश्व जगत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Jio phone Next लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन भारत की तीव्र गति से उभरती हुई कंपनी Jio और दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी Google ने मिलकर बनाया है। Ji hun

जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं !

अरे! आप आगे तो पढ़िए आपको सब पता चल जाएगा।

Jio phone Next 5G specifications
Jio plus Google smartphone

गुरुवार को 24 जून, 2021 को मुकेश अंबानी ने दुनिया का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Jio phone Next 5G लॉन्च किया।

लॉन्च के दौरान मुकेश अंबानी ने रिलायंस कंपनी की कुछ उपलब्धियां तथा भविष्य में रिलायंस कंपनी क्या करने वाली है। उसके बारे में विस्तार से परिचय दिया।

New Jio phone Next 5G की पूरी Specifications क्या है?

यह बताया जा रहा है कि New Jio phone Next 5G दुनिया का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन होने वाला है।

Jio phone Next 5G
Jio phone Next 5G

Jio phone next 5G यह 10 सितंबर, 2021 को गणेश चतुर्थी दिवस पर आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कर दिया गया है।

विषय विशेषताएं
मुल्य (Price)₹ 4,999/- (अपेक्षित)
फोन सीरीजJio phone Next 5G
Internal Memory32 GB
ब्रांडReliance Jio India
रैम (RAM)2G
प्रोसेसर (Processor)अज्ञात
सिम (Sim)2-Slots (5G)
स्क्रीन (Screen)Touch Screen
Operating systemएंड्राइड (Android)
Display Size 5.6 inches
Jio phone Next 5G Specifications

Jio Phone next के बारे में यह अपेक्षित जानकारी बताई जा रही है। जो की एक सस्ते स्मार्टफोन के लिए अनुकूल है।

New Jio phone 5G का अन्य विशेषताएं (Features) कैसा है?

New Jio phone 5G में आपको कुछ ऐसे विशेषताएं मिलेंगे जो अन्य जियो फोन में देखने को नहीं मिली थी।

यह फोन खासकर छात्रों के लिए बनाया गया है। जिसका उपयोग करके डिजिटल इंडिया के तहत सभी छात्र हाई स्पीड इंटरनेट के साथ मोबाइल से अपनी पढ़ाई को जारी रख सकें।

Jio phone Next 5G Specifications
Jio phone Next विशेषताएं

Jio phone Next 5G की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताएं –

1. आवाज़ सहायक।(Voice Assistance)

Voice Assistance features अधिकतर लोगों को पसंद आता है। इसकी मदद से सिर्फ एक बटन दबाकर गूगल से कुछ भी पूछ सकते हैं।

इस फीचर का उपयोग लगभग सभी लोग अपने मोबाइल में करते हैं। लेकिन इसका अधिकतर उपयोग गांव में रहने वाले लोग करते हैं।

2. स्क्रीन पढ़ना। (Read-Aloud Screen Text)

यह फीचर ऐसे लोगों के काम आएगी जो पढ़ने में थोड़ा कम रुचि रखते हैं। इस पिक्चर की मदद से आपके मोबाइल स्क्रीन पर जो लिखा होगा उसे जिओ फोन खुद पढ़के सुनाएगा।

जो कि सुनने में बहुत ही रोचक लग रहा है। यह फीचर छात्रों को नोट्स बनाने में मदद करेगा।

3. भाषा का अनुवाद। (Language Translation)

जैसे कि हमें पता है भारत के हर एक राज्य में अलग-अलग भाषाएं बोली जाती है। जिसके कारण अधिकतर लोगों को इन भाषाओं की वजह से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

जो एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने पर अधिकतर दिखाई देती है।

भाषा अनुवाद की विशेषताएं होने के कारण अपने फोन से किसी भी भाषा को आसानी से अनुवाद कर सकते हैं। जो समझने में आसानी रहेगी।

4. स्मार्ट कैमरा। (Smart Camera)

स्मार्ट कैमरे की मदद से आप किसी भी वस्तु की तस्वीर का उपयोग करके गूगल पर सर्च कर सकते हैं।

जब आप इस कैमरा का उपयोग करके फोटो खींचेंगे तो उस फोटो में उपस्थित वस्तु के बारे में बताने लगेगा। यह गूगल लेंस की तरह कार्य करेगा।

उपरोक्त बताए गए सभी फीचर आजकल के सभी स्मार्टफोन में आने लगे हैं। तो ऐसा कहना कि जिओ फोन नेक्स्ट 5G (Jio phone Next 5G) यह कोई नया फीचर लेकर आ रहा है तो यह उचित नहीं है।

हालांकि इतने सारे फीचर वाला 5G स्मार्टफोन और वह भी बहुत ही सस्ता यह बहुत ही कम कंपनियां प्रदान कर सकती हैं।

Jio phone Next 5G कहां से खरीदें ?

5G Jio phone Next आम नागरिकों को खरीदने के लिए आप Amazon या Flipkart पर उपलब्ध कर दिया जाएगा।

यह स्मार्टफोन बहुत ही सस्ता होने के कारण इसका डिमांड बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। सस्ता होने की वजह से अधिकतर लोग इसे खरीदना चाहेंगे।

जिससे यह फोन जैसे ही Amazon या Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा। वैसे ही लोग इसे खरीद लेंगे। जिससे यह फोन जल्द ही अनुपलब्ध (Out of Stock) हो सकता है।

अगर आप खरीदने का विचार बना रहे हैं तो आप इस पोस्ट को सब्सक्राइब कर सकते हैं। जिससे आपको नोटिफिकेशन के माध्यम से सबसे पहले अवगत करा दिया जाएगा।

Jio phone Next 5G Mobile लेने के फायदे क्या हैं?

जिओ शुरुआत से ही सस्ते सामान जैसे कि इंटरनेट डाटा (Internet Data), मोबाइल फोन, Wi-Fi (Jio-Fi), इत्यादि काफी सस्ते दामों में अपने उपभोक्ता को प्रदान करता है।

जो अन्य कंपनियों की तुलना में काफी सस्ते होते हैं।

हालांकि यह अलग बात है कि उनके अधिकतर प्रोडक्ट की गुणवत्ता में थोड़ी कमी होती है। लेकिन इतना सस्ता सामान होने के कारण प्रोडक्ट की गुणवत्ता से समझौता करना ही पड़ता है। उम्मीद है कि भविष्य में इसकाा भी ध्यान रखा जाएगा।

  • Jio phone Next 5G सिर्फ इंडिया का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है।
  • जियो अपने लॉन्चिंग के शुरुआती समय में प्रोडक्ट को या तो फ्री कर देता है। या फिर बहुत ही सस्ता कर देता है।
  • जिओ ऐसी कंपनी है जो भारत के अलग-अलग त्योहारों पर नए-नए ऑफर लाते रहते हैं।
  • यह फोन भारत के मध्यम वर्गीय लोगों के अनुकूल है।
  • यह फोन छात्रों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फल स्वरूप छात्र बिना किसी इंटरनेट संकट के आराम से पढ़ाई कर सकते हैं।

हर सिक्के के 2 पहलू होते हैं। जैसे कि हर चीज के कुछ ना कुछ फायदे होते हैं तो कुछ ना कुछ नुकसान भी होते हैं। प्रायः इसके नुकसान देख लेते हैं।

Jio phone Next 5G Mobile के नुक़सान क्या है?

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि Jio phone 5G Next के कुछ मुख्य नुकसान हो सकता है जो अधिकतर उपयोगकर्ता को परेशान करेगा।

  • यह फोन गेमर्स के लिए बिल्कुल भी नहीं बनाया गया है। इसलिए इस फोन में Pubg तथा Free Fire Max जैसी भारी गेम को चलाना मुश्किल होगा।
  • रैम कम होने की वजह से जिओ फोन नेक्स्ट मोबाइल का स्पीड थोड़ा धीमा रहेगा। फल स्वरूप कुछ उच्च गुणवत्ता वाली एप्लीकेशन को चलाना मुश्किल होगा।
  • एक समय पर अधिक (Multi Tasking) काम के लिए अनुपयोगी साबित होगा।
  • अन्य जिओ फोन की तरह जिओ फोन नेक्स्ट के हार्डवेयर में भी खराबी होने के संभावना दिखाई देता हैं।

Jio phone 5G Next खरीदना चाहिए या नहीं ?

आपको जिओ फोन के बारे में लगभग सभी जानकारी प्रदान कर दी गई है। इन जानकारियों को अपने मन मुताबिक तुलना करें।

New Jio phone Next 5G के मुल्य, विशेषताएं तथा इसके साथ-साथ फायदे और नुकसान से संबंधित सभी जानकारी आपके समक्ष रख दी गई है। अब आप इन जानकारियों की मदद से यह समझने में सफल हो सकते हैं। कि आपको नया जिओ फोन नेक्स्ट 5G लेना चाहिए या नहीं।

मेरा व्यक्तिगत मत है यह है कि

अगर आपके पास पैसे हैं तो आपको इसे कम से कम एक बार लेकर अवश्य देखना चाहिए। कि यह फोन आपके लायक बनी है या नहीं।

और अगर आपके पास पैसे की कमी है तो थोड़ा और इंतजार करना चाहिए। जब आपके सहयोगी ले लेते हैं तो उनसे लेकर एक बार देखकर फिर लेने का विचार करें। या फिर किसी नजदीकी मोबाइल की दुकान में जाकर जियो फोन 5G की पड़ताल कर सकते हैं। फिर इस फोन को खरीदने का विचार करें।

अगर आपके पास पहले से ही एक अच्छा खासा स्मार्टफोन है और उसमें 4G इंटरनेट से ही काम चल जाता है तो आपको जिओ फोन 5G लेने का कोई मतलब नहीं बनता है।

लेकिन अगर आपको 5G Internet की जरूरत पड़ती है। तो आप बेझिझक इस फोन को खरीदने का रूख कर सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion):-

जिओ कंपनी डिजिटल इंडिया मिशन के तहत भारत के उभरती हुईं कंपनी है। यह कंपनी भारत को डिजिटल इंडिया बनाने में बहुत ही कारगर साबित हुई है।

भारत में जिओ कंपनी के आने से इंडिया ने तकनीकि की दिशा में बहुत ही तेजी से कदम बढ़ाया है।

यह कंपनी सस्ते दामों में भारत के लोगों को सर्विस प्रदान करती है। जिसकी वजह से अधिकतर लोगों को डिजिटल सामान जैसे मोबाइल फोन, इंटरनेट और ऑनलाइन खरीदारी करना इत्यादि संभव हो सका है।

ऐसा संभावना बताया जा रहा है कि जिओ के अन्य पुराने मोबाइल की तरह इस फोन में भी कुछ खामिया दिखाई दे सकती है।

अगर आपके मन में इस पोस्ट से संबंधित कोई भी सवाल आता है तो आप कमेंट में उसे अवश्य पूछें। आपको अवश्य सहायता किया जाएगा।

Scroll to Top
Scroll to Top