10 सेकंड में Youtube Shorts Videos Download करें?

क्या आप भी YouTube Shorts Videos Download करके अपने फोन गैलरी में रखना चाहते हैं?

अगर हां…,

तो आप बिल्कुल सही जगह पर आएं हैं। कुछ YouTube Shorts Videos हमें बहुत अच्छी लगती है जिसे हम whatsapp status लगाना चाहते है।

कभी-कभी हम दुसरों को प्रभावित करने के लिए उन्हें shorts videos शेयर करना चाहते हैं। जो विडियो लिंक के माध्यम से संभव नहीं हो सकता था। या फिर उस विडियो को हमेशा के लिए अपने फोन गैलरी में रखना चाहते हैं।

इस स्थिति में हम अपने मनपसंद वीडियो को अपने फोन गैलरी में डाउनलोड करना चाहते हैं।

चलिए बहुत हो गया भाषण !

मुख्य सवाल यह है कि YouTube Shorts Videos कैसे डाउनलोड करें? Youtube Shorts Videos डाउनलोड करने के लिए कौन सा ऐप सबसे बेस्ट है?

YouTube Shorts Videos Download कैसे करें?

Youtube Shorts Videos Download
Shorts videos

वैसे तो YouTube Shorts Videos डाउनलोड करने के बहुत से तरीके हैं।

लेकिन मैं आपको Youtube Shorts Videos Download करने के लिए 3 सबसे अच्छे तरीके बताऊंगा।

इन तीनों में से जो भी तरीका आपको पसंद आएगा उसका उपयोग YouTube Shorts Videos Download करने के लिए कर सकते हैं।

Websites से YouTube Shorts Videos Download कैसे करें?

अगर आप किसी भी वीडियो को अपने फोन गैलरी में डाउनलोड करना चाहते हैं तो Website से YouTube Shorts Videos Download करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

Website से YouTube video download करने के स्टेप्स:-

  1. एक वेबसाइट है जिसका नाम em.savefrom.net है। इसकी मदद से आप कोई भी वीडियो आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
  2. वीडियो डाउनलोड करने के लिए यूट्यूब पर जाकर किसी भी वीडियो का लिंक कॉपी करिए।
  3. उस लिंक को em.savefrom.net इस वेबसाइट में लिंक पेस्ट करनेे का विकल्प होगा। वहां पर कॉपी किए गए लिंक को पोस्ट कर दें।
  4. अब आप डाउनलोड बटन पर क्लिक करें। यह वीडियो आपके फोन गैलरी में आसानी से डाउनलोड हो जाएगा।

Note:- लिंक कॉपी करने के लिए वीडियो के शेयर बटन पर क्लिक करें। आपको कॉपी लिंक का विकल्प दिखााई देगा। उस पर क्लिक करके लिंक कॉपी कर ले।

लाभ:-

  • किसी भी प्रकार का सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती है।
  • सिर्फ लिंक के माध्यम से वीडियो आपके फोन में डाउनलोड हो जाता है।

हानि:-

  • कभी-कभी इस तरह की वेबसाइट काम नहीं करती है। क्योंकि यूट्यूब से ब्लॉक कर देता है।
  • इन वेबसाइटों से कुछ वीडियो डाउनलोड नहीं हो पाती है।

इसे भी पढ़ें:-

App से YouTube Shorts Videos Download कैसे करें?

अगर आप हमेशा यूट्यूब वीडियो डाउनलोड करते हैं। तो Snaptube Application (Apps) से YouTube video download करना सबसे अच्छा तरीका है।

Snaptube Apps से YouTube Shorts Videos Download करने के स्टेप्स:-

  1. Snaptube Apps यूट्यूब से कोई भी वीडियो डाउनलोड करने का सबसे अच्छा एप्लीकेशन है।
  2. सबसे पहले अपने फोन में Snaptube Apps डाउनलोड करें।
  3. इसके बाद यूट्यूब पर जाकर जो वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं उसे शेयर बटन पर क्लिक करें। आपको Snaptube Apps दिखाई देगा।
  4. उस पर क्लिक करके विडियो को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

अधिक जानकारी हेतु इसे पढ़े:-

Snaptube Apps से YouTube video download कैसे करें?

लाभ:-

  • Snaptube एप्लीकेशन से किसी भी प्रकार का वीडियो आसानी से आपके फोन गैलरी में डाउनलोड हो सकता है।
  • आप यूट्यूब की तरह भी उपयोग कर सकते हैं।
  • कोई भी वीडियो पसंद आ जाए तो उसे फोन गैलरी में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

हानि:-

  • Youtube की तरह Snaptube एप्लिकेशन का उपयोग करने पर आपका इंटरनेट डाटा बहुत जल्दी जल्दी खत्म होता है।
  • इस एप्लीकेशन के लिए आपके फोन में स्टोरेज की आवश्यकता होती है।

Youtube में ही वीडियो डाउनलोड कैसे करें?

Youtube में विडियो डाउनलोड करने पर वह विडियो आपके फोन गैलरी में डाउनलोड नहीं होगा।

वीडियो YouTube में ही रहेगा। आप इस विडियो को Offline देख सकते हैं।

Youtube में वीडियो डाउनलोड करने के स्टेप्स:-

  1. Youtube में विडियो डाउनलोड करने के लिए आपको यूट्यूब का कोई भी वीडियो देखें।
  2. वीडियो के नीचे डाउनलोड का विकल्प दिखाई देगा।
  3. उस पर क्लिक करके आसानी से वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं।

लाभ:-

  • अगर आपके क्षेत्र में नेटवर्क स्लो रहता है। तो आपको यूट्यूब वीडियो देखने में परेशानी होती होगी।
  • यूट्यूब में ही वीडियो डाउनलोड कर लेने पर बाद में बिना किसी रूकावट से वीडियो देख सकते हैं।

हानि:-

  • YouTube में वीडियो डाउनलोड करने पर आप इसे अपने फोन में गैलरी में हमेशा के लिए नहीं रख सकते है।
  • Youtube में डाउनलोड किया गया वीडियो 30 दिन तक इंटरनेट ना रहने पर अपने आप डिलीट हो जाता है।

निष्कर्ष (Conclusion):-

यूट्यूब से डाउनलोड किया गया कोई भी वीडियो का उपयोग पैसे कमाने के उद्देश्य से ना करें। यह यूट्यूब के Term and Policies के खिलाफ आता है।

डाउनलोड किए गए वीडियो का उपयोग अपने मनोरंजन के लिए करें। ना की मुनाफा कमाने के लिए करें।

इस पोस्ट का मकसद आप लोगों को शिक्षा प्रदान करना था।

अगर इस पोस्ट से संबंधित आपको किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप कमेंट में उससे पूछें।

Scroll to Top
Scroll to Top