Web Development क्या है?

हेलो दोस्तों, क्या आपको पता है Web Development और Android development इतना तेजी से आगे क्यों बढ़ रहा है? क्यों भविष्य में वेब डेवलपमेंट बहुत ही जरूरी कौशल (Skills) होने वाला है? हम यह भी देखेंगे कि वेब डेवलपमेंट के क्या-क्या नुकसान है और क्या-क्या फायदे हैं?

हालांकि ज्यादातर कोई भी skills सीखने के फायदे ही होते हैं नुकसान बहुत कम होता है, लेकिन कोई भी काम करो तो उसका प्रतिफल (byproduct) जरूर निकलता है।

इसको पढ़ने के बाद अगर आपके मन में किसी भी प्रकार का सवाल रह जाए, तो आप कमेंट में अवश्य पूछें, आपको जरूर उत्तर मिलेगा।

Web Development क्या होता है?

Web Development

Website को संक्षिप्त रूप में Web कहा जाता है। Development मतलब बनाना, या विकास करना होता है इस प्रकार Web Development मतलब किसी भी प्रकार का वेबसाइट बनाना होता है।

जब आप गूगल पर कोई भी जानकारी सर्च करते हैं तो जो जानकारी आपके सामने दिखाई देती है वह किसी व्यक्ति द्वारा उस Website पर प्रकाशित किया जाता है।

इस वेबसाइट को प्रोग्रामर्स (Programmers) ने बनाया होता है। जो प्रोग्रामर्स वेबसाइट बनाते हैं, उसे Web Developer कहा जाता है।

Web Development एक ऐसा कौशल है जो कोई भी छात्र सीख सकता है। चाहे वह Science, Commerce और Arts का छात्र क्यों ना हो।

Web Developer 3 तरह के होते हैं।

  • Frontend Web Developer
  • Backend Web Developer
  • Full Stack Web Developer

1. Frontend Web Developer क्या होता है?

जब आप किसी वेबसाइट को खोलते हैं। तो आपको उस वेबसाइट में जो भी चीजें आपकी आंखों से दिखाई देती हैं। उसे Frontend Web Developer डिजाइन किया होता है।

जैसे कि आप इस वेबसाइट में जो भी चीजें देख पा रहे हैं। यह सभी चीजें Frontend Web Developer ने बनाया है।

Frontend Web developer के लिए जरूरी कौशल :-

Frontend web development के लिए चार मुख्य Coding Skills सीखने की जरूरत होती है,

  • HTML
  • CSS
  • JavaScript
  • Designing

यह चारों skills के बारे संपूर्ण जानकारी आपको यूट्यूब पर आसानी से मिल जाएगा। इसे सीखने के लिए आपको किसी को पैसे देने की जरूरत नहीं है।

इसे यूट्यूब पर सर्च करें। आपको बहुत सारे हिंदी में वीडियो मिल जाएंगे। जो आसान भाषा में यह सभी चीजें सिखाता हो। अगर एक वीडियो समझ में नहीं आ रहा है तो आप दूसरा वीडियो भी देख सकते हैं।

HTML, CSS, JavaScript और Designing सीखना बहुत ही आसान है। आप कितना भी धीरे-धीरे सीखेंगे ये सभी कम से कम 4 से 6 महीने में पूरा अच्छे से सीख सकते हैं।

100% फ्री में पढ़कर वेबसाइट डेवलपर कैसे बने?

वेतन (Salary) :-

Frontend Web Developer का एक वर्ष की औसत सैलरी 5 लाख से 7 लाख रुपए होती है। जैसे जसे आप काम करते रहेंगे, आपका स्किल्स भी बढ़ता रहेगा। जिसके कारण आपकी सैलरी भी तेजी से बढ़ती रहती है।

2. Backend Web Developer क्या होता है?

किसी वेबसाइट पर जाते हैं तो सामने जो चीजें दिखाई देती है उसे Frontend Web Developer बनाता है। अबतक इतना तो आप समझ गए होंगे।

लेकिन जो वेबसाइट के बैकग्राउंड में कार्य होता है उससे बैक एंड वेब डेवलपर बनाता है।

इसे हम एक उदाहरण से समझते हैं,

जब हम कार देखते हैं तो कार का जो भाग हमें आंखों से दिखता है, उसे एक डिजाइनर ने बनाया होता है। लेकिन इस कार के अंदर इंजन होता है। वह इंजन किसी मैकेनिकल इंजीनियर द्वारा बनाया गया होता है।

इसी प्रकार वेबसाइट के अंदर भी इंजन होता है लेकिन यह Coding form में होता हैं। इसे Software इंजन भी बोल सकते हैं। कार की इंजन को आप देख सकते हैं। लेकिन Software इंजन को आप नहीं देख सकते हैं।

जो प्रोग्रामर इस बैकग्राउंड में चलने वाली सॉफ्टवेयर इंजन को बनाता है। उसे Backend Web Developer कहा जाता है।

जो जानकारी उपयोगकर्ता द्वारा प्रदान की जाती है उस सभी जानकारी का प्रबंधन Backend Web Developer करता है।

Backend Web Developer की जरूरी कौशल :-

Backend Web Developer बनने के लिए निम्नलिखित Programming language सीखनी होती है।

  • NodeJS
  • Python
  • PHP
  • Ruby
  • Git

Backend Web Developer बनने के लिए शुरुआती समय में ये सभी स्किल्स सीखने पड़ेंगे।

कंपनी की जरूरतों केेेे हिसाब से और भी कुछ languages सीखने की जरूरत होती हैं। इन सभी languages को सीखने के लिए आपको अच्छा खासा समय की जरूरत पड़ती है। आप इन्हें कंपनी में काम करते हुए भी सीख सकते हैं।

वेतन (Salary) :-

Backend Web Developer का एक वर्ष की औसत सैलरी 8 लाख से 10 लाख रुपए होती है। यह यह भी कंपनी की जरूरतों के हिसाब से तेजी से बढ़ती रहती है।

Web Development vs Android apps Development में क्या अंतर होता है?

3. Full Stack Web Developer क्या होता है?

जब आप Frontend और Backend यह दोनों कौशल (Skills) सीख लेते हैं तो आपको एक Full Stack Web Developer कहा जाता है।

इसमें आपको Frontend और Backend में बताई गई, जितनी भी Programming languages है, वह सभी सीखनी पड़ती है। जिसके बाद आप एक Full Stack Web Developer या कहें Frontend और Backend Web Developer Engineer बन जाएंगे।

जब आप Full Stack Web Developer बन जाते हैं, तो आप अपनी खुद की एक कंपनी खोल सकते हैं। जिसमें आप नई-नई स्टार्टअप कंपनियों को वेबसाइट बना कर देंगे और ये कंपनी इसके लिए आपको लाखों या कहे तो करोड़ों में पैसे देंगी। यह आपके वेबसाइट बनाने के Skills पर निर्भर करता है।

वेतन (Salary) :-

Full Stack Web Developer को वेब डेवलपमेंट के बारेे मेंं सभी आवश्यक चीजों की जानकारी होती है।

इसलिए Full Stack Web Developer का एक वर्ष की औसत सैलरी 12 लाख से 15 लाख रुपए होती है।

Conclusion (निष्कर्ष):-

अगर आप वेब डेवलपमेंट सीखना चाहते हैं और उसके साथ-साथ पैसे भी कमाना चाहते हैं। तो आप Frontend Web Developer बन सकते हैं। यह सीखने में ज्यादा समय नहीं लगता है।

वैसे तो आपको ऑनलाइन बहुत सारे ऐसे वीडियो और वेबसाइट मिल जाएगा, जिससे वेब डेवलपमेंट आसानी से सीख सकते हैं।

लेकिन अगर आपके पास वेब डेवलपमेंट या एंड्रॉयड डेवलपमेंट सीखने के लिए पैसे नहीं है तो चिंता करने की कोई बात नहीं हैै आप फ्री में वेब डेवलपर इंजीनियर बन सकते हैं, और साथ ही साथ अच्छी नौकरी भी पा सकते हैं। इसके लिए आपकोो मसाई स्कूल से संपर्क करना पड़ेगा।

मैं तो यही कहूंगा कि आप Full Stack Web Developer ही बने। भले ही थोड़ा समय लगेगा। अपना समय निकालकर Full Stack Web Developer की राह पर चल पड़े।

आप किसी कंपनी में front end web developer के पद पर काम कर सकते हैं। और उसके साथ-साथ Backend Web की प्रोग्रामिंग लैंग्वेज भी सीख सकते हैं। बैक एंड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीखने में एक से डेढ़ साल का वक्त लगेगा। इस एक से डेढ़ साल की कठिन परिश्रम के बाद आपका जीवन पूरी तरह से बदल जाएगा।

आप भी एक से डेढ़ लाख रुपए महीना कमा सकते हैं। इसके साथ-साथ कंपनी की तरफ से आपको विदेशों में भी घूमने जाने का मौका मिलेगा।

दुर्घटना के समय काम आने वाली महत्वपूर्ण जानकारी कौन सी है?

This entry was posted in InfoTech, Blog and tagged , , by Amarnath Gupta. Bookmark the permalink.

About Amarnath Gupta

हेलो, मेरा नाम अमरनाथ गुप्ता है। मुझे शुरू से ही लिखने और नई-नई जानकारियों को समझने में बहुत ही दिलचस्पी है। जिसकी वजह से मुझे ब्लॉगिंग बहुत ही पसंद है। मुझे नई-नई जानकारियां इकट्ठा करना और उसे अलग-अलग लोगों के साथ साझा करना बहुत ही अच्छा लगता है।

5 thoughts on “Web Development क्या है?

Comments are closed.