Masai School reality : 100% Free में पढ़कर बड़ी कंपनियों में नौकरी पाएं?

Masai School क्या है ?:- Masai School एक ऐसी संस्था है। जो छात्रों को फ्री में पढ़ाते हैं। वार्षिक आय 5 लाख रूपए से अधिक की नौकरी लगने के बाद ही पैसे लेते हैं। इसके सह-संस्थापक प्रतीक शुक्ला है। इन्होंने IIT कानपुर से शिक्षा प्राप्त की है।

हेलो दोस्तों, आज हम लोग Masai School क्या है? Masai School में एडमिशन लेना चाहिए या नहीं? Masai School में दिन के कितने घंटे पढ़ाते हैं?

छात्रों को फ्री में पढ़ाने से मसाई स्कूल को क्या फायदा होता है? इसके बारे में भी हम लोग विस्तार से जानने का प्रयास करते हैं।

कृपया इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। अगर आपके मन में मसाई स्कूल से संबंधित किसी भी प्रकार का सवाल आता है तो आप कमेंट में अवश्य पूछें। आपको जरूर जवाब दिया जाएगा।

आज हम लोग एक ऐसे स्कूल के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे जो छात्रों को फ्री में शिक्षा प्रदान करती है।

और उन छात्रों को 100% कामयाब होने की गारंटी भी देती है। अगर छात्र कामयाब ना हो तो उनसे कोई भी फीस नहीं लिया जाता है। लेकिन ऐसा क्यों ?

आखिर Masai School क्या है? और Masai School में पढ़ना चाहिए भी या नहीं?

ऐसी ही मन में उठ रहे सभी सवालों के जवाब आपको इस पोस्ट में दिया जाएगा।

Masai School क्या है?

Masai School क्या है in hindi
Masai School

Masai School यह एक ऐसा स्कूल है जिसमें छात्रों को नौकरी करने के लिए जो कौशल (Skills) की जरूरत पड़ती है। वह सभी स्किल्स सिखाया जाता है।

Masai school में सभी छात्रों को आनलाइन पढ़ाया जाता है। इसलिए सभी छात्र अपने घरों से पढ़ सकते हैं।

किसी भी विद्यार्थी को कहीं भी School/College में जानें की कोई जरूरत नहीं पड़ती है। सभी छात्र अपने-अपने घरों से पढ़ाई करते हैं।

यह संस्था छात्रों को 30 से 52 सप्ताह तक फ्री में शिक्षा प्रदान करती है। इसके साथ-साथ इसी सप्ताह के दौरान छात्रों को नौकरी भी लगवा देती है।

जब छात्रों को नौकरी लग जाती है तब उनके मासिक (Monthly) सैलरी का 15% फीस के तौर पर रख लेती है। नौकरी लगने से सिर्फ 3 सालों तक यह ऐसा करते हैं।

अगर आपकी सैलरी वर्ष की 5 लाख से कम पर लगेगी तो आपसे कभी भी एक भी रुपए नहीं लिया जाएगा।

इनके सभी क्लास ऑनलाइन होते हैं, मतलब इस स्कूल में ना तो एडमिशन कराने के लिए कहीं जाने की जरूरत पड़ती है और ना ही इसमें पढ़ने के लिए कहीं जाने की जरूरत पड़ती है। आप अपने घर से ही इस स्कूल में एडमिशन लेकर फ्री में पढ़ाई कर सकते हैं।

यह स्कूल सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम को 9:00 बजे तक पूरा दिन चलता है। आम स्कूलों की तरह इसमें भी दोपहर को लंच के लिए छुट्टी दिया जाएगा। लंच के बाद फिर से ऑनलाइन स्कूल को शुरू कर दिया जाएगा।

10वीं या 12वीं पास कोई भी छात्र इस स्कूल में एडमिशन ले सकता है। एडमिशन लेकर 3 सालों तक फ्री में पढ़ाई करके एक से दो लाख रुपए महीना आराम से कमा सकता है।

यह छात्रों के मेहनत पर निर्भर करता है कि वह कितना रुपए महीना कमाना चाहता है। Masai School क्या है? इसके बारे में आपको थोड़ा बहुत जानकारी तो हो गया होगा। अब देखते हैं मसाई स्कूल का असल में Timetable क्या है।

Masai School का Time Table क्या है?

Masai School क्या है और इसके टाइम टेबल: जैसे कि आपको पता है मसाई स्कूल सुबह 9:00 बजे से शुरू हो जाता है और शाम को 9:00 बजे तक चलता है।

तो इस 12 घंटे के दौरान इसी स्कूल में आपको सिर्फ पढ़ाया ही नहीं जाएगा। आपको कुछ अलग-अलग काम भी दिया जाएगा। जो पढ़ाई से बिल्कुल अलग होगा। जो यह नौकरी करने में बहुत ही कारगर साबित होगा।

Full Stack Web Development का कोर्स 4 जनवरी से शुरू होगा। निचे दिए गए Timetable के अनुसार क्लास शुरू होगा।

Web Development क्या होता है?

Android Development क्या होता है?

Masai School का Time Table इस प्रकार है:-

सुबह 9:00 – 9:15

सुबह 9:00 बजे से लेकर 9:15 तक आपको अपने क्लास के सहपाठियों (अन्य छात्रों ) के साथ बातचीत करके अच्छे संबंध बनाने का मौका दिया जाएगा।

इस 15 मिनट के दौरान आप अपने स्कूल के अन्य छात्रों के साथ अच्छी दोस्ती बनाएं। जिससे आपको पढ़ाई करने में प्रेरणा मिलता रहे।

सुबह 9:15 – 9:30

सुबह 9:15 से लेकर 9:30 तक आपको अपने ईश्वर को ध्यान लगाकर उन्हें याद करना होगा। इस 15 मिनट के दौरान आपको पढ़ाई के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचना है। आप सिर्फ अपनी ईश्वर का नाम लेकर पढ़ाई की शुरुआत करना है।

सुबह 9:30 – 10:30

सुबह 9:30 से लेकर 10:30 तक आपको Data Structure and Algorithm (DSA) पढ़ाया जाएगा। अगर आपको यह नहीं मालूम कि DSA क्या होता है? तो कोई बात नहीं आपको सब कुछ स्कूल में बताया जाएगा। एडमिशन लेने के बाद आप सब कुछ समझने लगेंगे।

सुबह 10:30 – दोपहर 1:30

इस दौरान एक छोटा सा प्रोजेक्ट बनाने के लिए बताया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से आपको बहुत कुछ सीखने मिलेगा। जो कि आम स्कूलों में बहुत ही कम सीखने को मिलता है। कुछ Programming Language के बारे में आवश्यक जानकारी इसी समय आपको बताया जाएगा।

दोपहर 1:30 – 2:30

दोपहर 1:30 से लेकर 2:30 तक लंच ब्रेक दिया जाएगा। इस एक घंटे में आपको अपना लंच करके आगे की पढ़ाई के लिए तैयार हो जाना है।

दोपहर 2:30 – 3:30

इस एक घंटे में आपको पर्सनालिटी डेवलपमेंट (Personality Development) सिखाया जाएगा। इसमें आपके बातचीत करने का तरीका, छात्र समूह के साथ काम करने का तरीका अन्य बाहरी लोगों से बातचीत करना इत्यादि चीजों को सिखाया जाएगा। जो नौकरी करते समय बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है।

दोपहर 3:30 – शाम 7:00

इस 3 घंटे 30 मिनट के दौरान कोडिंग सिखाया जाएगा। इसमें आपको जो भी कोडिंग से संबंधित आवश्यक जानकारी है वह सभी जानकारी आपके साथ साझा किया जाएगा। जो कि यह सबसे महत्वपूर्ण तकनीकी कौशल (Technical Skills) है।

शाम 7:00 – रात 9:00

इस 2 घंटे में पूरे दिन आपने क्या-क्या किया है? और क्या आप हासिल करने में असमर्थ हुए हैं ? ऐसे ही आपके मन में उठ रहे हैं सभी सवालों के जवाब दिए जाएंगे।

इस 2 घंटे में पूरे क्लास और टीचर के बीच Group Discussion होगा। इसमें अपने अपने जीवन में हासिल अनुभव को दूसरे के साथ साझा करने का मौका दिया जाएगा।

यह आपका टाइम टेबल है इसी तरह से दिन के पूरे 12 घंटा बिताना है। और हमेशा दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहना है। अगर आपको लगता है कि आप इस Time Table के हिसाब से पढ़ाई कर सकते हैं तो आप Masai school में एडमिशन ले सकते हैं।

इसके अलावा मसाई स्कूल में पार्ट टाइम भी पढ़ाई कर सकते हैं। इसके लिए आप मसाई स्कूल की वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी ले सकते हैं।

Masai School में Admission लेने के लिए महत्वपूर्ण शर्तें (Condition) क्या है?

Masai School क्या है और यह कैसे काम करता है। Masai School से संबंधित लगभग सभी जानकारी आपको मिल गई है। अब इनके कुछ शर्तों पर ध्यान देते हैं।

  1. सबसे पहले उम्र 18 वर्ष से ज्यादा होना चाहिए।
  2. छात्रों को अंग्रेजी पढ़ना और समझना आना चाहिए। क्योंकि सभी टीचर अंग्रेजी में ही पढ़ाएंगे। अगर आपको अंग्रेजी बोलना नहीं आता है, तो कोई बात नहीं आपको सिखा दिया जाएगा।
  3. आप 3 साल तक हर रोज टाइम टेबल के अनुसार 12 घंटे अपने भविष्य के लिए तैयार हो।
  4. छात्रों की उपस्थिति बहुत ही आवश्यक है, क्लास में अनुपस्थिति के लिए कोई भी बहाना नहीं चलेगा।
  5. आपके पास एक लैपटॉप/कंप्यूटर एक स्मार्टफोन और अच्छा सा इंटरनेट कनेक्शन होना आवश्यक है।
  6. नौकरी लगने के बाद अगर आप की वार्षिक सैलरी 5 लाख रुपए से ज्यादा होगी। तो आपको अपने वार्षिक सैलरी का 15 परसेंट रूपए कंपनी को 3 सालों तक देना होगा।
  7. नौकरी लगने के बाद अगर आप की वार्षिक सैलरी 5 लाख रुपए से कम होगी। तो कंपनी को एक भी रुपए नहीं देना होगा।
  8. पढ़ाई के दौरान कंपनी जरूरतमंदों को महीने का ₹15000 देने को तैयार है। लेकिन यह सभी पैसे नौकरी लगने के बाद जोड़कर लौटाने होंगे।

मसाई स्कूल में एडमिशन लेना चाहिए या नहीं?

अगर आप उपरोक्त बताए गए टाइम टेबल और महत्वपूर्ण चीजों (Condition) के अनुसार पढ़ाई कर सकते हैं। और आपको मेहनत करने में विश्वास है। तो आप मसाई स्कूल में बेझिझक एडमिशन ले सकते हैं। क्योंकि इससे बेहतर आपको कोई भी नहीं पढ़ाएगा। वह भी 100% नौकरी की जिम्मेदारी के साथ।

मसाई स्कूल में एडमिशन लेने के लिए सिर्फ एक ही मांग पूरी करनी पड़ती है, कि छात्र का उम्र 18 वर्ष से ज्यादा होना चाहिए। अगर किसी का उम्र 18 वर्ष से कम है तो वह मसाई स्कूल में एडमिशन नहीं ले सकता है।

आज तक आपने जितने भी स्कूल का नाम सुना होगा। वे सभी स्कूल सिर्फ पैसे कमाने के लिए ही पढ़ाते हैं। अगर कोई बच्चा थोड़ा मेहनत करता है तो सिर्फ उसपर ही ज्यादा ध्यान देते हैं। बाकी बच्चों को वैसे ही छोड़ देते हैं।

लेकिन मसाई स्कूल में जितने भी बच्चे एडमिशन लेते हैं, सभी बच्चों को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसमें जो छात्र जितना ज्यादा मेहनत करेगा। वह आगे चलकर उतना ही ज्यादा पैसे कमा सकता है।

फ्री में पढ़ाने से Masai School को क्या लाभ होगा?

‍Masai School का बिजनेस प्लान को समझना बहुत ही आसान है। क्योंकि यह एकदम सीधे बातों से समझ में आ जाता है।

मसाई स्कूल क्या है?
मसाई स्कूल के साथ कंपनियां।

मान लीजिए अगर 3 साल में Masai School कंपनी 50 छात्रों को किसी कंपनी में नौकरी लगवा देते हैं। इनमें से हर एक छात्र का कम से कम औसत वार्षिक सैलरी 7 लाख रुपए हो तो इन छात्रों द्वारा कंपनी को एक वर्ष में 50 लाख रुपए का लाभ होता है। और यह बढ़ता ही जाएगा।

यह आकलन सबसे कम औसत सैलरी और सबसे कम विद्यार्थियों को लेकर किया गया है। लेकिन जिस तरह से यह कंपनी पढ़ाने के प्रति कठोरता पूर्वक जागरूक है। वैसे देखा जाए तो लगभग हर एक छात्र का औसत वार्षिक सैलरी 10 लाख रुपए से ज्यादा ही होगी।

तो गणना के अनुसार कंपनी 1 साल में 75 लाख रुपए आसानी से कमा सकती है।

इस तरह से अगर इस कंपनी के छात्रों की सफलता का अनुपात बढ़ने लगा। तो ज्यादातर छात्र ग्रेजुएट (इंजीनियरिंग) की डिग्री ना करके इसी कंपनी में अपना एडमिशन कराना चाहेंगे। क्योंकि यहां पर 100% गारंटी है कि आपको नौकरी मिल ही जाएगी। क्योंकि यहां पर छात्रों को बहुत मेहनत करनी पड़ती है।

यह संस्था/कंपनी वो सभी कौशल सिखाती है जो किसी बड़ी कंपनी में काम करने के लिए चाहिए होता है।

लेकिन अगर आप किसी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करते हैं तो आप को बहुत ज्यादा पैसे भी देने पड़ते हैं और आपकी नौकरी लगने के संभावना भी बहुत ही कम होता है।

अगर आपको या पोस्ट पढ़कर कुछ नया जानकारी सीखने को मिला है। तो आप इस पोस्ट को बटन दबाकर लाइक कर सकते हैं।

और आपके मन में इस पोस्ट से संबंधित किसी प्रकार का सवाल है, तो आप कमेंट में अवश्य पूछें। आपकी जरूर मदद की जाएगी।

Conclusion (निष्कर्ष) :-

आपने यह समझ लिया है कि Masai School क्या है? और यह कैसे काम करता है? जिसमें एडमिशन (Admission) ले कर आप बहुत ही आगे निकल सकते हैं। लेकिन इससे पहले आपको कठिन परिश्रम करना पड़ेगा जो कि मसाई स्कूल का मूल मंत्र है।

कुछ लोगों को लगता रहेगा। हर एक दिन 12 घंटे बैठकर 3 सालों तक कौन पड़ेगा। तो उनका सोचना बिल्कुल भी गलत है। क्योंकि अगर आप अपनी जिंदगी के सिर्फ 3 साल अपने लिए नहीं दे सकते तो आपको जिंदगी भर कम सैलरी में ही खुश रहना पड़ेगा।

आपने यह बात तो सुना ही होगा कि कठिन परिश्रम ही सफलता का मार्ग होता है। यह बात लगभग सबको पता होती है, कि कुछ अलग करने के लिए कुछ गावांना भी जरूरी होता है।

अगर आपको पैसे की कमी रहती है, तो यह आपको 15000 रूपए महीने के पैसे भी देगी। आप मसाई स्कूल की वेबसाइट पर जाकर इसमें आसानी से एडमिशन ले सकते हैं।

लेकिन नौकरी लगने के बाद उनके सभी पैसे धीरे-धीरे करके आपको देना पड़ेगा।

इस कंपनी की यह खासियत है कि ये लोग नौकरी लगने के बाद आपसे पैसे लेते हैं। अगर आपकी नौकरी नहीं लगेगी तो आपसे एक भी रूपए नहीं लेंगे। यह बात मुझे सबसे अच्छी लगी।

Masai school क्या है। आपने तो समझ लिया होगा।

अगर भी आपके मन में कोई सवाल आता है तो आप कमेंट में अवश्य पूछें।

49 thoughts on “Masai School reality : 100% Free में पढ़कर बड़ी कंपनियों में नौकरी पाएं?”

Comments are closed.

Scroll to Top