BP App fake है या नहीं? BP Jio Global Partner App क्या है?

हेलो दोस्तों, आज हम लोग BP App के बारे से बात करेंगे। आज मैं आपके सभी सवालों का जवाब दूंगा। जैसे कि क्या BP App fake है या real है? क्या BP App पर पैसे इन्वेस्ट करना चाहिए या नहीं? BP Jio Global Partner क्या है। BP App कितने दिनों तक चलेगी? ऐसे ही अन्य सवालों का जवाब दूंगा। तो इसे ध्यान से पढ़ें।

BP App क्या है?

BP App

BP App एक Third party Online Earning Application है। जो अलग-अलग आइल प्रोजेक्ट में पैसा इन्वेस्ट करने के लिए बोलता है। और उस प्रोजेक्ट के अनुसार रोजाना कुछ पैसे भी देता है।

BP App कहीं भी रजिस्टर नहीं है। जिसका मतलब इसमें पैसे लगाना बहुत रिस्की है। यह कभी भी आपके पैसे लेकर भाग सकती है।

इसमें पैसे लगाने से पहले कई बार सोच विचार कर लें। या फिर उतना ही पैसा लगाएं जितना गुम हो जाने पर ज्यादा दुःख न हो।

कभी भी पैसे कमाने के शार्टकट तरीका का उपयोग न करें। क्योंकि यह पैसा ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगा।

BP Jio Global Partner क्या है?

भारत की Jio कंपनी तथा ब्रिटेन की BP PLC कंपनी ने ऊर्जा के क्षेत्र में पार्टनरशिप किया है। जिसे BP Jio Global Partner कहा जाता है। इस पार्टनरशिप में ये कंपनियां भारत में नए पेट्रोल पंप खोलेंगी।

Oil Projects

लेकिन इस पार्टनरशिप का BP App से कोई लेना देना नहीं है। BP App इन कंपनियों के नाम पर Third Party एप्लीकेशन बनाके बिजनेस कर रही है। यह बिजनेस कहीं भी रजिस्टर नहीं है। फल स्वरूप इसमें लगाएं गए पैसे सुरक्षित है या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है।

BP Jio Global Partner App और कितना दिन तक चलेगा। इसकी कोई गारंटी नहीं है। इसलिए BP App पर आंख बंद करके भरोसा करना बिल्कुल भी सही नहीं है।

BP App fake है या real है?

अगर कोई भी कंपनी सरकार के पास रजिस्टर नहीं है। और अपना व्यापार कर रही है। तो वह कंपनी भरोसे के लायक नहीं है।

ऐसा समझिए कि वह कंपनी लोगों को फंसाने के लिए एक जाल बुन रही है। धीरे-धीरे करके कई लोगों को अपने चंगुल में फंसा लेगी। कुछ समय बाद उन लोगों को अपना शिकार बना लेगी।

BP App यह कंपनी British Petroleum (BP) plc जो असली कंपनी है। उसका नाम और logo चुराकर लोगों को बेवकूफ बना रही है। इन्होंने भरोसा दिलाने के लिए एक फेक एप्लीकेशन भी बनाया है। जिसके कारण बहुत से लोग इसमें फंस चुके हैं।

इससे पता चलता है कि BP App एक fake कंपनी है। ऐसी कंपनियों से हमेशा सावधान रहें।

इसे भी पढ़े :

BP App में पैसा फंस गया है अब क्या करें?

BP Funds

BP App एक फ्रॉड कंपनी है जो असली BP (British Petroleum) plc का नाम और लोगो चुराकर धंधा चलाते थे। ये नादान लोगों को मूर्ख बनाकर लूटने का काम करते थे।

BP App फ्रॉड करने आई थी। अब वह फोर्ड करके निकल गई। इसलिए BP ऐप से अपने पैसे वापस ले पाना संभव नहीं है।

जी हां, अब आप BP ऐप से पैसे नहीं ले सकते। इसके बारे में सोचने के बाद बजाय। इस गलती को एक सीख के रूप में लेकर जिंदगी में आगे बढ़े।

देखिए, जिंदगी में हर किसी से छोटी बड़ी गलती होती रहती है। पैसे की लालच मनुष्य को कहीं भी ले जा सकती है। हमें हमेशा मेहनत से पैसे कमाना चाहिए। जिससे सुकून की जिंदगी जी सकें।

इसलिए हमें अपनी गलतियों से सीखना चाहिए। और यह प्रतिज्ञा करना चाहिए कि आज के बाद ऐसी गलती कभी नहीं करेंगे। इस सिख के साथ जीवन में आगे बढ़ जाना चाहिए।

निष्कर्ष (Conclusion):

इससे हमें यह पता चलता है कि कभी भी थर्ड पार्टी ऐप में पैसा इन्वेस्ट ना करें। अधिकतर सुरक्षित तथा लीगल ऐप प्ले स्टोर पर मिलती है।

जो ऐप इल्लीगल तथा फ्रॉड वाली होती है। वह प्ले स्टोर पर नहीं मिलती है। इसलिए किसी अपने जगह से डाउनलोड किए गए एप्लीकेशन पर ज्यादा विश्वास ना करें।

जो हो गया सो हो गया। अब आप सीख लेकर जीवन में आगे बढ़े।

अगर आपको इस पोस्ट से संबंधित किसी भी प्रकार का सवाल है तो कमेंट में अवश्य पूछे।

This entry was posted in Blog by Amarnath Gupta. Bookmark the permalink.

About Amarnath Gupta

हेलो, मेरा नाम अमरनाथ गुप्ता है। मुझे शुरू से ही लिखने और नई-नई जानकारियों को समझने में बहुत ही दिलचस्पी है। जिसकी वजह से मुझे ब्लॉगिंग बहुत ही पसंद है। मुझे नई-नई जानकारियां इकट्ठा करना और उसे अलग-अलग लोगों के साथ साझा करना बहुत ही अच्छा लगता है।