Eagle Club 23: क्या Eagle Club 23 fake है? Eagle Club 23 क्या है?

अगर आप जानना चाहते है कि Eagle Club 23 क्या है? Eagle Club 23 kya hai. क्या Eagle Club 23 एक fake संगठन है?

अगर ऐसे सवाल आपके मन में उठ रहें हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं।

इस पोस्ट में Eagle Club 23 kya hai के बारे में सभी जानकारी बताई गई है। आपको यह भी बताया जाएगा कि Eagle Club 23 को ज्वाइन करना चाहिए या नहीं? क्या यह क्लब आपको बेवकूफ तो नहीं बना रहा है?

इस तरह के अनेकों सवालों के जवाब आपको दिया जाएगा। सभी सवालों का जवाब पाने के लिए कृपया इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें।

Eagle Club 23 क्या है? Eagle Club 23 kya hai

Eagle Club 23

Eagle Club 23 kya hai. इसके बारे में जानने के लिए हमने पवन नायोल यूट्यूब चैनल की पड़ताल की जिसके अनुसार Eagle Club 23 यह एक E- Learning और Earning प्लेटफार्म है।

जिसकी शुरुवात सितम्बर, 2021 में हुई थी। इसके संस्थापक मनीष चहल और विक्की मोर ने किया था। इन दोनों ने मिलकर इस नेटवर्किंग कंपनी की स्थापना किया था।

धीरे धीरे करके यह कुछ लोगों का एक समूह बन गया है। जो नेटवर्क मार्केटिंग करते हैं। ये लोग सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास करते हैं।

Eagle Club 23 ग्रुप के लोग ऑनलाइन meeting के माध्यम से लोगों को अपने बिजनेस प्लान के बारे में बताते हैं।

इनका बिजनेस प्लान अन्य नेटवर्क मार्केटिंग कंपनियों की तरह ही होता हैं।

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी क्या करती हैं ?

नेटवर्क मार्केटिंग में लोगों को अपने साथ जोड़ना रहता है। आप जितने ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ सकते हैं। आपको उतना ही ज्यादा पैसा मिलता है।

Eagle Club 23 का संस्थापक (founder) कौन है?

सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला है कि Eagle Club 23 के संस्थापक मनीष चहल और विक्की मोर हैं। यह हरियाणा के हिसार जिले से हैं। अभी तक इनके एजुकेशन से संबंधित कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

इन्होंने नेटवर्क मार्केटिंग जैसे कंपनी को ओपन किया है। जिसका नाम Eagle Club 23 रखा है।

मनीष चहल और विक्की मोर अपने आपको करोड़पति व्यक्ति बताते हैं। लेकिन ये काम क्या करते है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

वैसे तो Eagle Club 23 पर विश्वास करना अभी के लिए मुश्किल लग रहा है। क्योंकि इसके बारे में कोई भी उचित जानकारी उपलब्ध नहीं है।

यहाँ तक की इनकी खुद की वेबसाइट भी नहीं है। ये इंस्टाग्राम, फेसबुक तथा यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग करके अपनी मार्केटिंग करते है।

क्या Eagle Club 23 fake है?

वैसे देखा जाए तो Eagle Club 23 कोई कंपनी नहीं है। जैसे कि उपरोक्त बताया गया है Eagle Club 23 यह कुछ लोगों का एक समूह है।

जो सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को अपना वीडियो दिखाकर उन्हें अपने जाल में फसातें हैं। ये लोग सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अधिक सक्रीय होते है।

Eagle club 23 कंपनी की पूरी डिटेल्स क्या है?

Eagle Club 23 कंपनी की पूरी डिटेल्स जाने बिना ऐसे कंपनियों पर विश्वास करना सही नहीं है।

पिछले कुछ दिनों में Eagle Club 23 जैसे अनेकों क्लब लोगों से पैसे लेकर चली भी गई। क्योंकि ऐसे लोगों का कुछ पता ठिकाना नहीं होता है। तो आप इन्हे पकड़ भी नहीं सकते हैं।

इनके पास कुछ सोशल मीडिया अकाउंट होते हैं। इन अकाउंट के माध्यम से इनका असली पता लगाना आसान नहीं होता है। आपको पता ही होगा लोग सोशल मीडिया पर अपनी नकली लाइफस्टाइल शेयर करते है। लेकिन असलियत बिलकुल इसके उलट होती है।

फल स्वरूप Eagle Club 23 पर आंख बंद करके विश्वास करना बिल्कुल भी सही नहीं होगा। अगर आप रिस्क लेकर आना चाहते है तो सावधान होकर आएं क्योकि इसमें आपका समय और पैसा दोनों लगने वाला है।

फिर भी कोई गॅरेंटी नहीं है की आप सफल हो जायेंगे।

इसे भी पढ़ें:-

Eagle Club 23 का बिज़नेस प्लान क्या है ?

अगर आप फिर भी जोखिम लेकर Eagle Club 23 ज्वाइन करना चाहते हैं। तो यह अवश्य समझ लीजिए कि आपको क्या-क्या करना होता है।

Network marketing Pyramid shape
  • Eagle Club 23 से अपना अकाउंट ओपन करके कुछ स्किल्स सीखने पड़ते हैं। फिर ईगल क्लब 23 वाले आपको अपना अफिलिएट लिंक देंगे। उसकी मदद आप कोई सामान खरीदना पड़ेगा।
  • खरीदने के बाद आपको ग्रुप में लिया जाता है। उसका लॉगइन आईडी और पासवर्ड आपको दे दिया जाता है।
  • फिर इसी तरह से आपको भी अपने साथ अन्य लोगों को जोड़ना होता है। उनका अकाउंट भी ऐसी ही खोलना होता है।
  • अब आप जिस व्यक्ति का अकाउंट अपनी रेफरल कोड से खुलवाएं हैं वह वक्त किसी अन्य व्यक्ति का अकाउंट ओपन करता है।
  • इस तरह से एक पिरामिड ढांचा बनता है।
  • इसमें जो व्यक्ति सबसे ऊपर रहता है उसे अधिक फायदा होता है। जबकि जो व्यक्ति सबसे नीचे होता है उसे कोई अधिक फायदा नहीं होता है।

Eagle club 23 और Osmose Technology कंपनी में क्या अंतर है?

क्या Eagle Club 23 जैसे कंपनियों से ज्वाइन करना चाहिए या नहीं? (Review)

Eagle club 23 Review

अगर आप अपने पैसों पर जोखिम ले सकते हैं। तो आप इस कंपनी में पैसे और समय दोनों लगा सकते हैं। इसमें ज्वाइन करने से पहले आप खुद से एक सवाल पूंछे कि, आप Eagle Club 23 जैसे ग्रुप में अपने कीमती समय और मेहनत के पैसे क्यों लगा रहे हैं? इसका जवाब आपके पास होना चाहिए।

किसी की बातों में आकर कहीं भी पैसे नहीं लगाना चाहिए। काफी सोच विचार करके ही किसी भी कंपनी से जुड़ना चाहिए।

अगर आपको उस कंपनी के बारे में पूरी जानकारी नहीं है तो कैसे विश्वास कर सकते हैं कि आपके पैसे सुरक्षित हाथों में जा रहा है।

कृपया इस विषय पर विचार अवश्य करें।

निष्कर्ष (Conclusion):-

Eagle Club 23 जैसे अनेकों कंपनियां इस समय उपलब्ध है, जो प्रोफेशनल तरीके से कार्य करती हैं। Rootpure और Osmose Technology इनमें एक है।

यह सभी कंपनियां लोगों को बड़ी बड़ी सपने दिखाती है। जिससे लोग आसानी से प्रभावित होकर इनके साथ जुड़ने लगते हैं।

लोगों की भावनाओं का लाभ उठाकर अमीर बन जाते हैं लेकिन छोटे लोग इनके चंगुल में फंसे रह जाते हैं।

अगर आप अपने साथ कम से कम 100 या 200 से अधिक लोगों को जोड़ सकते हैं। तो ही इस कंपनी को ज्वाइन करें।

इसके लिए आपको कम से कम 100 लोगों से पूछना पड़ेगा। कि क्या यह सौ लोग के साथ जुड़ने के लिए तैयार हो रहे हैं या नहीं।

अगर आप यह नहीं कर सकते तो मेरा व्यक्तिगत राय यह रहेगा कि इस तरह की कंपनी में ज्वाइन ना करें।

आपको Eagle Club 23 kya hai इसके बारे में पूरी जानकारी बता दी गई है।

अब आप खुद ही निश्चय करें कि इस कंपनी के साथ ज्वाइन करना सही रहेगा या नहीं?

अगर आपको किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप कमेंट में अवश्य पूछें आपको अवश्य मदद किया जाएगा।

FAQ

Eagle Club 23 का नेट वर्थ क्या है ?

Eagle Club 23 आधिकारिक रूप से कही भी रज़िस्टर नहीं है। इस लिए इसका नेटवर्थ नहीं बताया जा सकता है।

Eagle club 23 official website क्या है ?

अभी तक Eagle club 23 का कोई भी official website नहीं है।

Eagle Club 23 का मालिक कौन है ?

संस्थापक मनीष चहल और विक्की मोर Eagle Club 23 के मालिक हैं।

This entry was posted in InfoTech, Blog and tagged , , by Amarnath Gupta. Bookmark the permalink.

About Amarnath Gupta

हेलो, मेरा नाम अमरनाथ गुप्ता है। मुझे शुरू से ही लिखने और नई-नई जानकारियों को समझने में बहुत ही दिलचस्पी है। जिसकी वजह से मुझे ब्लॉगिंग बहुत ही पसंद है। मुझे नई-नई जानकारियां इकट्ठा करना और उसे अलग-अलग लोगों के साथ साझा करना बहुत ही अच्छा लगता है।

46 thoughts on “Eagle Club 23: क्या Eagle Club 23 fake है? Eagle Club 23 क्या है?

    • Aap mujhe Instagram ID:-@amangupta3392 par message Karo mai aapki help karunga.
      Koi galat kadam mat utha lena.(mai aapko number nahi de sakta to plz)

    • agar aap logo ka network bna sakte hai. to join kar sakte hai. lekin ye etna bhi aasan nahi hoga.

    • Nahi sir aap galat samajh rahe hai. Hamarahindi.com aur eagle club 23 ka koi sambandh nahi hai.
      Ye website only information provide karte hai.

    • bina paise aap join nahi kar sakte. join karne se pahle MLM company ke baare me jarur padhe.

    • Ye sab bakwas hai. aaj nahi to kal aapko pta chal jayega. 40 millionaire banaye hai?? Aisa kuchh nahi hota hai. sabse pahle network marketing kya hota hai. log es daldal me kaise faste hai ese samjhe. ye sabhi millionaire sponsors hote hai.
      etna yaad rakhe ki kabhi bhi paise kamane ke liye koi aapse paise mange to unhe paise mat de. Paise kamane ke koi shortcut tarika nahi hota hai.
      Thoda rude hone ke liye chhama chahta hun.

      • Shivani ne 40 millionaire kaha hai… Mtlb 40 se jyada aise log jo har saal 10 lakh rupay se jyada ki earning karte ho… Jiska aankda ab or bhi badh gaya hai…. Jisne b ye information likhi hai .. usko khud ko knowledge nahi hai eagle club 23 ke baare me.. sirf khud ko vlogger bolne se kuch nhi hota… Logo ko sahi information bhi Deni hoti hai… Kisi ko sach me pta karna hai ki eagle club 23 kya hai… To uska YouTube channel visit kare or uski official Instagram I’d visit kare. 
         

        • hame maaf karen Vikash ji hamare research me yahi information mila, agar aap es article me kuchh badalav karna chahte hai to askhamarahindi@gmail.com par sampark karen ya fir es message ka reply karen.

    • Jyadatar Network marketing company fake hoti hai. Agar online me koi bhi paise kamane ke liye paise mange to unhe paise kabhi mat do.
      Eagle club 23 registered company nahi hai. to esme risk ho sakta hai. online froud bahut badh gya hai. hamesh yaad rakhe ki
      paise kamane ka koi bhi shortcut tarika nahi hai.

        • paise kamane ke liye koi bhi shortcut tarika nahi select karen. Hamesha apne menhnt par bharosha karen.

          • Sir phr aise kya kare ki paise kama le guradtion ka baad abhi tak koi job nhi mili uper se aisi aisi fake network marketing zindagi m kuj bhi smj nhi AAA Raha ha ki kya kare kya nhi ghr wala bolta ha pdh likh kar kya fydaaaa aur bhr koi naukari nhi mil Rahi …….. Depression please kuj suggest kro kya kare

Comments are closed.