[10 Unique idea] YouTube Shorts Videos Viral कैसे करें?

YouTube Shorts Videos Viral कैसे करें? क्या आप भी बहुत कम समय में YouTube Shorts Videos Viral करना चाहते हैं?

जी हां।

मैंने भी YouTube Shorts Videos Viral करने के लिए बहुत से तरीके आजमाए। उसमें से कुछ तरीके काम आएं और कुछ नहीं।

मैं आपको 9 कामयाब तरीके बताऊंगा जिससे YouTube Shorts Videos Viral करने के लिए उपयोग करता हूं। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद Shorts Videos को Viral कैसे करें? इस तरह के सवाल आपके मन मेंं कभी नहीं आएंगे।

कुछ समय पहले मैं भी आपकी तरह इधर उधर सर्च करता था। कि YouTube Shorts Videos को जल्दी से जल्दी Viral कैसे करें।

लेकिन सब लोग एक ही तरीका बताते थे। और उसका उपयोग करके कुछ ही Shorts Videos Viral होते थे।

आप इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। मैं आपको Shorts Videos Viral करने के अनेक तरीके बताऊंगा। जो बहुत ही किफायती और कामयाब तरीके हैं।

YouTube Shorts Videos क्या है?

Youtube Shorts

YouTube Shorts क्या है? Shorts यह Tik-Tok तथा Instagram Reels की तरह छोटे (Shorts) वीडियो के लिए एक मंच है। जो YouTube एप्लीकेशन में ही मौजूद है। Youtube Shorts में म्यूजिक के साथ 60 सेकंड का वीडियो बनाकर अपलोड कर सकते हैं।

अन्य शॉर्ट वीडियो प्लेटफार्म की तुलना में YouTube Shorts क्रिएटर्स को पैसे भी देता है। जिससे वीडियो बनाने के लिए क्रिएटर्स प्रेरित भी होते है। Youtube Shorts की यह सबसे बड़ी खासियत है।

Youtube Shorts Videos Viral कैसे करें?

Youtube Shorts Videos Viral करने के अनेक तरीके निम्नलिखित हैं-

  1. एक ही विषय (Niche) पर विडियो बनाएं।
  2. नियमित रूप से विडियो डालने की कोशिश करें।
  3. विडियो में हैसटैग (Hashtag) का उपयोग अवश्य करें।
  4. संक्षिप्त में Discription भी लिखें।
  5. अपने विडियो में Funny बातों का उल्लेख करें।
  6. Viral हो रहे विषय को ध्यान में रखकर विडियो बनाएं।
  7. Copyright चीजों का उपयोग न करें।
  8. आकर्षित Thumbnail का उपयोग करें।
  9. विडियो का Title आकर्षिक रखें।
  10. Viewer के अच्छे कमेंट को Like और रिप्लाई करें।

अब आपको YouTube Shorts Videos Viral करने के तरीके पता चल गया हैं। इसका सही से उपयोग करने के लिए आगे पोस्ट को ध्यान से पढ़ें।

अपने सवाल को कमेंट में अवश्य पूछें।

इसे भी पढ़ें:-

Youtube Shorts Videos Viral करने के स्टेप्स:-

उपरोक्त बताए गए सभी तरीकों को एक-एक करके उचित तरीके से कैसे उपयोग करना चाहिए। यह बताने जा रहा हूं:-

1. एक ही विषय पर विडियो बनाएं।

Youtube Shorts Videos बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने मनपसंद विषय का चुनाव करना चाहिए। उसी विषय पर ही वीडियो बनाएं। जिससे YouTube को आपके चैनल के बारे में भ्रांति (Confusion) उत्पन्न ना हो।

2. नियमित रूप से विडियो डालने की कोशिश करें।

वीडियो डालने का एक उचित समय बना लें। हमेशा उसी समय पर वीडियो को अपलोड करें। YouTube पर नियमित रूप से वीडियो डालें। जिससे यूट्यूब को आपके चैनल के बारे में जल्दी से जानकारी हो सके।

3. विडियो में हैसटैग (Hashtag) का उपयोग अवश्य करें।

YouTube Shorts video के टाइटल में Hashtag का उपयोग करें। यूट्यूब वीडियो अपलोड करते समय अपनी वीडियो से संबंधित हैसटैग (Hashtag) का उपयोग अवश्य करें। जिससे यूट्यूब को पता चल जाए कि आपका वीडियो किस श्रेणी (Category) में है। जिससे उस श्रेणी से संबंधित लोगों को ही विडियो Suggest करें।

4. संक्षिप्त में Discription भी लिखें।

आप अपनी वीडियो से संबंधित कुछ जानकारी Description में अवश्य जोड़ें। चाहे वह जानकारी दो या तीन लाइन का ही हो। उसके बाद डिस्क्रिप्शन में ही वीडियो से संबंधित हैसटैग (Hashtag) का उपयोग करें। इसके साथ साथ अपने अन्य सोशल मीडिया अकाउंट को भी डाल दें।

5. अपने विडियो में Funny बातों का उल्लेख करें।

कोई भी मनुष्य की यह मनोविज्ञान (psychology) होता है कि वह Funny चीजों की ओर जल्दी से आकर्षित हो जाता है। यह बात आपने भी कहीं ना कहीं अनुभव जरूर किया होगा। इसलिए अपनी वीडियो के अंतिम में कुछ मजाकिया चुटकुले का का उल्लेख अवश्य करें।

6. Viral हो रहे विषय को ध्यान में रखकर विडियो बनाएं।

आपने देखा कि आए दिन कुछ ना कुछ Viral होता रहता है। लोग इसी वायरल Trend से संबंधित वीडियो देखना पसंद करते हैं। अपनी वीडियो में उसी ट्रेंड से संबंधित मजाकिया पल को जोड़ सकते हैं।

7. Copyright चीजों का उपयोग न करें।

कभी भी Copyright वीडियो, गाना तथा म्यूजिक इत्यादि का उपयोग ना करें। जिसके चलते कुछ दिनों बाद आपको मुसीबतों का सामना ना करना पड़े। किसी का भी वीडियो, गाना तथा म्यूजिक उपयोग कर रहे हैं। तो उसका लिंक अपने डिस्क्रिप्शन में अवश्य दें।

8. आकर्षित Thumbnail का उपयोग करें।

Youtube videos में Views पाने के लिए आपके Thumbnail का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। क्योंकि अधिकतर लोग Thumbnail देख कर ही वीडियो पर क्लिक करते हैं।

9. विडियो का Title आकर्षिक रखें।

वैसे तो यूट्यूब का Title देखकर बहुत कम लोग ही वीडियो पर क्लिक करते हैं। लेकिन हमें अपने वीडियो को सबसे अच्छा बनाना है। इसलिए वीडियो का Title भी आकर्षित रखें। जिसे पढ़कर लोग उस पर अवश्य क्लिक करें।

10. Viewer के अच्छे कमेंट को Like और Reply करें।

आपको विश्वास नहीं होगा। लेकिन मैंने यह एक्सपेरिमेंट किया है कि जब आप अपने ऑडियंस के कमेंट को लाइक या फिर रिप्लाई करते हैं। इससे युटुब को आपके चैनल के बारे में एक अच्छा प्रभाव जाता है। जिससे आपका वीडियो यूट्यूब अन्य लोगों को अनुशंसा (Recommend) करता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

इस पोस्ट में 9 कामयाब तरीके YouTube Shorts Videos Viral करने के लिए बताया गया है। जिसका उपयोग करके आप अपने YouTube Shorts Videos को Viral कर सकते हैं।

आज के समय में अधिकतर लोग लंबी वीडियो देखने के बजाय छोटे-छोटे वीडियो देखना अधिक पसंद करते हैं। Tik-Tok जैसे छोटी वीडियो वाले ऐप विभिन्न देशों द्वारा बैन किए जाने पर लोगों को टिक टॉक के जैसे नए प्लेटफार्म की कमी महसूस होने लगी।

इसी कमी को पूरा करने तथा लोगों का अधिक मनोरंजन करने के लिए YouTube ने YouTube Shorts जैसे मंच से अवगत कराया। अब YouTube चलाने वाले सभी लोग छोटे-छोटे वीडियो देखने के लिए YouTube Shorts का उपयोग कर सकते हैं।

Youtube Shorts का अच्छी तरीके से उपयोग करने पर इसकी मदद से बहुत ही कम समय में अधिक जानकारी मिल जाती है।

आपको क्या लगता है YouTube Shorts जैसे प्लेटफार् सही है या ग़लत? कमेंट में अवश्य बताएं।

इस पोस्ट से संबंधित किसी भी प्रकार का सवाल आपके मन में उठता है तो कमेंट में अवश्य पूछें। आपको उत्तर जरूर दिया जाएगा।

YouTube पर समुदाय (community) कैसे डालें?

आज हम लोग यूट्यूब पर समुदाय (community) क्या होता है ? यूट्यूब किन लोगों को समुदाय का विकल्प देता है? YouTube पर समुदाय कैसे डालें? इन सभी के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे।

हेलो दोस्तों, आपका यहां आने के लिए धन्यवाद,आपके मन में जो भी सवाल है उसका उत्तर इस पोस्ट में जरूर मिलेगा कृपया इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आपने भी यूट्यूब पर किसी ने किसी को समुदाय (community) की मदद से फोटो, Gif और पोल को पोस्ट करते हुए देखा होगा। यह देख कर आपके मन में भी यह सवाल आया होगा कि हम भी YouTube पर समुदाय कैसे डालें। इस सवाल का जवाब आपको जरूर मिलेगा।

समुदाय क्या होता है?

यूट्यूब पर समुदाय कैसे डालें?

अभी हाल ही में यूट्यूब पर समुदाय का विकल्प आया है। शुरुआती दौर में इस प्रकार का विकल्प नहीं था। इसकी मदद से आप फोटो, Gif या पोल्स को अपने YouTube सब्सक्राइबर्स के साथ शेयर कर सकते हैं।

लोगों की बढ़ती हुई जिज्ञासा को ध्यान में रखते हुए यूट्यूब ने समुदाय बनाने का फैसला लिया।

जिसकी मदद से यूट्यूब पर वीडियो बनाने वाले लोग (Content Creaters) अपनी सफलता को अपने सब्सक्राइबर्स के साथ एक फोटो के माध्यम से शेयर कर सकते हैं।

Gif के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया (reaction) भी यूट्यूब के चैनलों से जुड़े हुए लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं।

पोल के माध्यम से लोग अपने सब्सक्राइबर के साथ किसी भी टॉपिक पर विचार ले सकते हैं।

YouTube किन लोगों को समुदाय का विकल्प प्रदान करता है।

जब किसी यूट्यूब चैनल पर 1000 से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो जाएंगे। उस चैनल के 1000 सब्सक्राइबर होने के एक या दो हफ्ते के बाद यूट्यूब की तरफ से ई-मेल आएगा।

इस ई-मेल में समुदाय (community) विकल्प शुरू करने के बारे में लिखा होगा। जिसे पढ़कर आप इस विकल्प को शुरू कर सकते हैं।

कुछ लोगों को सब्सक्राइबर्स 1000 से ज्यादा होने के बावजूद भी समुदाय का विकल्प नहीं आता है क्योंकि वह लोग जाने अनजाने में यूट्यूब की प्राइवेसी पॉलिसी के खिलाफ वीडियो बनाते हैं।

फिर भी अगर आपको लगता है कि आप यूट्यूब के प्राइवेसी पॉलिसी के खिलाफ वीडियो नहीं बनाते हैं तो आप समुदाय का विकल्प पाने के लिए अपने यूट्यूब चैनल में ही सहायता का विकल्प होगा जिससे आप यूट्यूब से मदद ले सकते हैं।

अगर आपको वहां से मदद ना मिले तो आप गूगल पर support youtube सर्च करके जो पहले लिंक पर क्लिक करें और वहां से मदद ले सकते हैं।

फिर भी अगर किसी प्रकार का सवाल है तो आप कमेंट में अवश्य पूछें हम आपकी अवश्य सहायता करेंगे।

यूट्यूब पर समुदाय कैसे डालें?

अपने सब्सक्राइबर्स का अपने ऊपर विश्वास रखने के लिए समुदाय पोस्ट एक बहुत ही शक्तिशाली तरीका है।

इसके माध्यम से अगर कोई यूट्यूबर हमेशा (regular) वीडियो नहीं डालता है तो भी अपने सब्सक्राइबर के साथ घुल मिल सकता है। जिससे चैनल पर सब्सक्राइबर का विश्वास बना रहेगा।

YouTube पर समुदाय डालने के लिए सबसे पहले आपको अपने यूट्यूब चैनल पर जाना होगा। अगर आपकी चैनल पर 1000 से ज्यादा सब्सक्राइबर हो गए हैं तो आपको अपने यूट्यूब चैनल में समुदाय (community) का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करके आप समुदाय में कुछ भी पोस्ट कर सकते हैं।

यूट्यूब पर समुदाय

जब आप अपने यूट्यूब चैनल में जाएंगे तो आपको होम (HOME) , वीडियो (VIDEO), चैनल (CHANNEL), अबाउट (ABOUT) दिखाई देगा। 1000 सब्सक्राइबर पूरा होने पर इसी में प्लेलिस्ट (PLAYLIST) के बाद समुदाय का भी विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करके आप समुदाय डाल सकते हैं।

यूट्यूब का इतिहास जानकर आपको हैरानी होगी।

यूट्यूब से पैसे कैसे कमाए जीरो से हीरो तक।

सिर्फ एक क्लिक में यूट्यूब वीडियो कैसे डाउनलोड करें।

समुदाय क्यों डालना चाहिए?

जिस प्रकार लोग फेसबुक, ट्विटर या इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी पोस्ट डाल कर अपने फॉलोअर्स को लुभाते हैं।

उसी तरह से यूट्यूब पर भी लोगों को समुदाय के माध्यम से पोस्ट डाल कर अपने फॉलोअर्स क्या कहे सब्सक्राइबर्स को लुभाने की कोशिश करना चाहिए।

जिससे सब्सक्राइबर और आपके बीच सकारात्मक भावना उत्पन्न होगा। जो आपके चैनल के विकास में मदद करेगा।

कुछ लोगों के मन में यह सवाल आता होगा कि समुदाय पोस्ट के माध्यम से अपने चैनल का विकास कैसे कर सकते हैं?

तो इसका एक सरल उत्तर है जब आप अपने समुदाय पोस्ट के माध्यम से कोई फोटो पोस्ट करेंगे तो आपके सब्सक्राइबर उस पर कमेंट करेंगे। आप उस कमेंट में पूछे गए सवालों का जवाब दें और आपको जो कमेंट अच्छा लगे उसे लाइक करें।

इससे आपके सब्सक्राइबर में आपके प्रति विश्वास की भावना उत्पन्न होगी। जिससे यह लोग आपके चैनल के बारे में किसी और व्यक्ति को बताएंगे या आपके कहने पर आप का वीडियो शेयर करेंगे। क्योंकि आप उनके कमेंट को रिप्लाई करते हैं या लाइक करते हैं।

इस प्रकार नए-नए लोग आपके चैनल से जुड़ते जाएंगे। जिससे आपका चैनल का विकास होगा।

आपने क्या सीखा :-

आपने सीखा की यूट्यूब पर समुदाय क्या होता है? लोगों को यूट्यूब पर कब समुदाय मिलता है? आपने यह भी सीखा कि 1000 सब्सक्राइबर होने पर ही यूट्यूब द्वारा समुदाय का विकल्प दिया जाता है।

अब आप यह भी सीख चुके होंगे कि YouTube पर समुदाय कैसे डालें? और इसके मदद से यूट्यूब चैनल की विकास कैसे करें?

अगर आपके मन में किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप कमेंट में अवश्य पूछे आपके सवालों का जवाब अवश्य मिलेगा।

YouTube से पैसे कैसे कमाते हैं?( Earn money from YouTube? )

क्या आप YouTube से पैसे कमाना चाहते हैं ? अगर हां तो यह पोस्ट आपके लिए है आप इसे ध्यान से पढ़ें. मैं आपको बताऊंगा कि आप YouTube से पैसे कैसे कमाते हैं, YouTube पर चैनल कैसे बना सकते हैं और YouTube पर वीडियो कैसे अपलोड कर सकते हैं.

आज के समय में ज्यादातर लोग ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते हैं. क्योंकि घर बैठकर काम करने का यही सबसे अच्छा तरीका है. ऑनलाइन पैसे कमाने के मामले में YouTube सबसे आगे है क्योंकि YouTube से प्रसिद्धि के साथ-साथ पैसे भी मिलते हैं.

YouTube से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आपको एक चैनल बनाना होगा. यह चैनल आप अपने मोबाइल में भी बना सकते हैं और अपने कंप्यूटर में भी बना सकते हैं. चैनल बनाने का तरीका दोनों में ही बिलकुल एक जैसा ही है ज्यादातर लोगों के पास इस वक्त मोबाइल ही होगा इसलिए मैं मोबाइल में YouTube Channel बनाने का तरीका बताता हूं.

YouTube Channel कैसे बनाएं ?

जब आप YouTube से पैसे कमाने के बारे में सोचते होंगे उससे पहले आपके मन में यही सवाल आता होगा की YouTube पर चैनल कैसे बनाएं. इस सवाल का जवाब आज आपको मिल जाएगा.

STEP 1:- YouTube पर चैनल बनाने के लिए सबसे पहले आप अपना YouTube ऐप Open कर ले. YouTube ऐप ओपन करने के बाद आपको दाहिने तरफ सबसे ऊपर Corner में एक Circle दिखाई देगा. उस पर क्लिक करें. जो कि नीचेेे के फोटो में दिखाया गया है.

STEP 2:- जैसे ही आप Circle पर क्लिक करते हैं. आपको My Channel दिखाई देगा. जो कि नीचे के फोटो में दिखाया गया है. आप My Channel पर क्लिक करें.

STEP 3:- जब आप My Channel पर क्लिक करेंगे तो आपको अपने चैनल का नाम रखने का ऑप्शन ( Options) आएगा. जोकि नीचे के फोटो है दिखाया गया है. आप अपने चैनल का नाम जोो चाहे वो रख सकते हैं. जैसे कि आप देख सकते हैं मैं अपने चैनल का नाम ATOZ TECH रखा है.

जब आप अपने चैनल का नाम रख लेंगे तो आप Create Channel पर click कर दीजिए. जैसे ही आप क्रिएट चैनल (Create Channel) पर क्लिक करेंगे उसी समय आपका YouTube चैनल बन जाएगा.

YouTube पर वीडियो अपलोड कैसे करें. ( How to upload videos on YouTube ?)

अब आपने YouTube चैनल को बनाना सीख लिया है. तो चलिए मैं आपको YouTube चैनल पर वीडियो कैसे डालते हैं यह बताता हूं. YouTube चैनल पर वीडियो डालना बहुत ही आसान है. आपने कभी न कभी वीडियो शेयर जरूर किया होगा. बिल्कुल उसी तरह आप भी YouTube पर वीडियो शेयर कर सकते हैं.

चलिए मैं एक बार आपको YouTube पर वीडियो डाल कर बताता हूं.

YouTube पर वीडियो अपलोड करने के लिए सबसे पहले आप जिस वीडियो को अपलोड करना चाहते हैं उस वीडियो को शेयर बटन पर क्लिक करें जैसे शेयर बटन पर क्लिक करते हैं आपके सामने शेयर करने के लिए बहुत सारे Options दिखाई देगा. इनमें से आप YouTube को सिलेक्ट ( YouTube) कर लीजिए.

जब आप YouTube पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने कुछ ऐसा ऑप्शन (Options) दिखाई देगा जो कि नीचे के फोटो में बताया गया है.

सबसे पहले आप Title में आप अपने वीडियो के बारे में एक लाइन में लिख सकते हैं और Description में आप वीडियो के बारे में विस्तार से लिख सकते हैं कि आपका वीडियो किसके लिए बना है और आपके वीडियो में क्या-क्या बताया गया है इत्यादि.

इसके बाद बायां तरफ़ ऊपर के corner में सेंड (send) का बटन होगा जो कि ऊपर की फोटो में दूसरे नंबर पर दिखाया गया है उस पर क्लिक कर दीजिए और इस प्रकार आपका वीडियो YouTube पर अपलोड हो जाएगा.

Note:-

जो भी वीडियो YouTube पर अपलोड करेंगे वह वीडियो आपके द्वारा ही बनाया होना चाहिए. अगर आप किसी और का वीडियो अपने चैनल पर अपलोड करते हैं तो आपका चैनल बंद हो सकता है.

यह भी जानें:-

यूट्यूब का इतिहास जानकर आपको हैरानी होगी.

यूट्यूब से गाना तथा वीडियो फोन गैलरी में डाउनलोड कैसेे करते हैं?

यूट्यूब का मालिक कौन है?

भारतीय तिरंगेेेे के बारे में कुछ रोचक तथ्य.

YouTube से पैसे कैसे कमाते हैं? ( How to earn money from YouTube ?)

अब तक आप लोग YouTube पर चैनल बनाना और इस पर वीडियो अपलोड करना सीख लिया होगा. अगर फिर भी कोई भी सवाल आपके मन में आता है तो आप कमेंट में अवश्य पूछे. आपका स्वागत रहेगा.

1.YouTube Adsense

चलिए अब देखते हैं YouTube से पैसे कैसे कमाते हैं? कुछ लोगों को यह लगता है की YouTube पर सिर्फ एक या दो वीडियो अपलोड कर देने से ही आपको पैसे मिलना शुरू हो जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं होता है आप एक या दो वीडियो ही नहीं बल्कि 100 वीडियो भी अपलोड कर देंगे तब भी आपको YouTube पैसा नहीं देगा भले ही उस वीडियो को लाखों लोग देखते होंगे. चलिए मैं आपको सरलता से समझाता हूं.

आप YouTube पर वीडियो तो देखते ही होंगे. आपने देखा होगा की जब आप कोई वीडियो देखते हैं तो आपको वीडियो के शुरुआत में या वीडियो के बीच में या फिर वीडियो के अंत में प्रचार दिखाए जाते हैं. प्रचार दिखाने वाले YouTube को पैसे देते हैं जो पैसे YouTube को प्रचार दिखाने वालों से मिलता है उसमें से 40% से 50% पैसे आपको YouTube दे देता है. इस तरह से YouTube से पैसे कमाए जाते हैं.

इस प्रकार चाहे आप 100 वीडियो YouTube पर अपलोड कर दें लेकिन जब तक आप अपने YouTube चैनल पर प्रचार नहीं लगाएंगे तब तक आपको YouTube पैसा नहीं देगा.

YouTube चैनल पर प्रचार लगाने के लिए आपके पास कम से कम 1000 से ज्यादा सब्सक्राइबर (Subscribers) होने चाहिए और यह कोशिश करें कि ज्यादा लोग आप का वीडियो देखें क्योंकि ज्यादा लोग वीडियो देखेंगे तो प्रचार भी ज्यादा लोगों को देखना पड़ेगा जिससे आपको YouTube से ज्यादा पैसा मिलेगा.

अगर आप चाहते हैं कि ज्यादा लोग आपका वीडियो देखें तो आप एक अच्छा वीडियो बनाइए जिसे देखने में लोगों को मजा आए और उन्हें अच्छी जानकारी अभी प्राप्त हो.

जैसे-जैसे आप YouTube पर वीडियो अपलोड करेंगे तो आपको YouTube का अनुभव मिलता रहेगा. जब आपके 1000 सब्सक्राइबर्स (Subscribers) पूरे हो जाएंगे. तब धीरे-धीरे आप यह भी सीख जाएंगे कि YouTube वीडियो पर प्रचार कैसे लगाएं.

सिर्फ आपको कम से कम हफ्ते में एक अच्छी वीडियो YouTube पर डालनी ही चाहिए. जिससे आपका चैनल जल्दी से आगे बढ़े.

2. Sponsored

जब आपके चैनल के सब्सक्राइबर 10 लाख से ज्यादा या इसके आसपास हो जाते हैं तब आपको अलग-अलग कंपनी स्पॉन्सर्स (Sponsors) करती है. स्पॉन्सर (Sponsor) का मतलब होता है कि कोई कंपनी आपको एक प्रोडक्ट देगी इस प्रोडक्ट की खासियत अपने चैनल पर बतानी होती है. जिससे उस प्रोडक्ट की बिक्री ज्यादा हो सके. इसके लिए अलग-अलग कंपनियां आपको पैसे देती हैं.

3. Affiliate marketing

जब आपके पास ज्यादा सब्सक्राइबर होने लगेंगे तब आप एफिलिएट मार्केटिंग (Affiliate marketing) कर सकते हैं. इसमें सिर्फ आपको किसी प्रोडक्ट के बारे में जानकारी देनी होती है और उस प्रोडक्ट का लिंक अपने डिस्क्रिप्शन में देनी होती है. अगर इस लिंक से कोई व्यक्ति किसी प्रकार का प्रोडक्ट खरीदता है तो आपको कमीशन मिलता है. यह भी पैसा कमाने का बहुत ही अच्छा और कारगर जरिया है.

Conclusion:

मैंने आपको YouTube से पैसे कैसे कमाते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी दे दिया है. अगर आपको लगता है कुछ छूट रहा है या किसी प्रकार का सवाल आपके मन में है तो आप बेझिझक कमेंट में पूछ सकते हैं. आपका हमेशा स्वागत रहेगा.