मोबाइल नंबर Sync करके Delete हुए नंबर को तुरंत अपने फोन में वापस कैसे लाएं?

क्या आपको पता है…? मोबाइल नंबर sync करके अपने महत्वपूर्ण नंबर को डिलीट होने से रोक सकते हैं। हम सबको पता है कि एक फोन का कांटेक्ट नंबर (Contact Number) किसी अन्य नए मोबाइल फोन में एक-एक करके भेजना बहुत ही मुश्किल होता है। मोबाइल से फोन नंबर डिलीट हो जाता है उसे वापस लाना भी बहुत ही मुश्किल होता है। इस समस्या का समाधान मिल गया है।

जी हां !

आपने सही सुना…

अब आप यह काम एक चुटकी में ही कर सकते हैं। आपके मोबाइल में एक सेटिंग होता है जिसका नाम है मोबाइल नंबर Sync करें। यह सेटिंग लगभग सभी मोबाइल में होती है। यद्यपि इसके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होता है।

आज आपको भी पता चल जाएगा की अपना पूरा कांटेक्ट नंबर एक साथ अपने किसी दूसरे फोन में आसानी से कैसे भेजें ? बस आप इस पोस्ट को ध्यान से पढ़िए आपको सब कुछ आसानी से समझ में आ जाएगा।

Sync

पहले की कुछ मोबाइल फोन में मोबाइल नंबर Sync करने का विकल्प नहीं आता था। बहुत से ग्राहकों का शिकायत (Feedback) मिलने के कारण मोबाइल बनाने वाली कंपनियों ने इस फीचर को अपने मोबाइल में जोड़ना शुरु किया।

जिससे लोगों को इसके बारे में पता चला तो सभी लोग मोबाइल नंबर सिंक करने वाली सेटिंग को पसंद करने लगे।

फल स्वरूप सभी मोबाइल बनाने वाली कंपनियों ने मोबाइल नंबर sync करने वाले सेटिंग को जोड़ना शुरु कर दिया। धीरे-धीरे लोगों को भी इसके बारे में पता चलने लगा और अधिकतर लोग इसका उपयोग भी करने लगे।

मोबाइल नंबर Sync कैसे करें?

मोबाइल नंबर Sync करने के लिए अलग-अलग मोबाइल फोन में कुछ विभिन्न प्रकार के विकल्प होते है। लेकिन इसमें ज्यादा विभिन्नताएं देखने के लिए नहीं मिलती है। आप इसे आसानी से समझ जाएंगे।

Setting >> Account (Account & Sync) >> Google >> Gmail >> Contact

मोबाइल नंबर Sync करने के निम्नलिखित स्टेप्स –

Steps 1:- सबसे पहले अपने मोबाइल के Settings में जाएं।

Steps 2:- सेटिंग में Account & Sync (Account) का विकल्प सर्च करें। किसी किसी मोबाइल फोन में सिर्फ Account का विकल्प होगा।

Steps 3:- अब इसके अंदर Google खोजें।

Steps 4:- Google के अंदर जाने के बाद अपने Gmail में जाएं।

Steps 5:- जब आप जीमेल में जाएंगे वहां पर आपको Contact का विकल्प दिखाई देगा। उसपर क्लिक करें। जिससे Sync होना शुरू हो जाएगा।

Sync का विकल्प शुरू होते ही जो मोबाइल नंबर आपके मोबाइल में सुरक्षित है। वह सभी आपके Gmail Account से लिंक सर्वर पर स्टोर हो जाएगा।

Gmail का उपयोग करके Sync मोबाइल नंबर को अपने नए फोन में कैसे लाएं?

Gmail का उपयोग करके Sync मोबाइल नंबर को अपनी फोन में लाने के लिए आपको जीमेल आईडी और पासवर्ड याद होना बहुत जरूरी है।

अगर आपको Gmail का पासवर्ड नहीं पता है तो इसे क्लिक करके पढ़ें –

Gmail का पासवर्ड भूल जाने पर फिर से नया पासवर्ड कैसे बनाएं?

Contact >> Contact settings >> import/Export Contact >> import From SIM1 or SIM2

चलिए मैं आपको एक-एक स्टेप से बताता हूं जिससे आप को समझने में आसानी रहेगी। मैं आपको फोटो से भी समझाने की कोशिश करूंगा।

Steps 1:- अपने फोन के कांटेक्ट लिस्ट में जाएं। ( जहां पर आपने सभी नंबर सुरक्षित करके रखा है।)

Steps 2:- उसके बाद फोन के ऊपरी तरफ दाहिने ओर में तीन बिन्दु दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।

Steps 3:- अब आप सेटिंग पर क्लिक करें।

Steps 4:- Import/Export Contact पर क्लिक करें।

Steps 5:- Import Contact पर क्लिक करके अपने सिम कार्ड का चुनाव कर ले। जिसमें आपने मोबाइल नंबर save करके रखा है।

Steps 6:- अब Google account को सिलेक्ट करें।

Steps 7:- Import पर क्लिक करके अपनी Gmail को सिलेक्ट करें।

Steps 8:- जब आप Gmail पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने वह सभी कांटेक्ट लिस्ट मिल जाएंगे जो आपने Sync किया था।

इन्हें सिलेक्ट करके जब आप import पर क्लिक करेंगे तो ये सब आपके फोन में आ जाएगा।

इस तरह से आप अपने फोन का कोई भी नंबर डिलीट होने से बचा सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion):-

इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपको मोबाइल नंबर Sync करने से संबंधित सभी सवाल का जवाब मिल गया होगा।

कभी-कभी हमारा महत्वपूर्ण नंबर डिलीट हो जाता है। जिससे हमें बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

अब मोबाइल नंबर Sync का उपयोग करके आप अपने महत्वपूर्ण नंबर को डिलीट होने से बचा सकते हैं।

अगली पोस्ट में हम बताएंगे अपनी महत्वपूर्ण फोटो को मोबाइल से Sync कैसे करें।

जिससे डिलीट हुए फोटो को वापस ला सकते हैं।

अगर आपको इस पोस्ट में किसी भी प्रकार का सवाल आता है। तो आप कमेंट में अवश्य पूछे आपको पूरा मदद की जाएगी।

Free fire Redeem code today India फ्री में कैसे मिलेगा ?

हेलो दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि Free fire Redeem code एकदम फ्री में कैसे मिलेगा ?

कृपया आप इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। अन्यथा आपसे कुछ महत्वपूर्ण जानकारी छुट जाएगा। फलस्वरूप Free fire Redeem code मिलना मुश्किल हो जाएगा।

कुछ ऐसी ही बातें आपको YouTube और अन्य जगहों पर सुनाई देगी। Free fire Redeem Code के बारे में सही जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पोस्ट को कृपया ध्यान से पढ़ें।

Free fire Redeem Code क्या है?

Free fire code

Free fire Redeem Code यह एक प्रकार का कोड हैं जिसका उपयोग करके अलग-अलग प्रकार के सामान जैसे कि Outfit, Pet, DJ Alok Character, Diamond इत्यादि चीज़ें आसानी से Redeem कर सकते हैं।

अन्य माध्यमों की तुलना में Free fire Redeem code का उपयोग करके, बहुत ही आसानी से इस गेम में अलग-अलग सामानों (outfit) को प्राप्त कर सकते हैं।

खिलाड़ी Free fire की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Redeem codes का उपयोग करके विभिन्न प्रकार की चीजें प्राप्त कर सकते हैं।

Free fire Redeem Code का उपयोग कैसे करें?

Free fire Redeem Code का उपयोग करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल में जाकर Rewards Redemption Site सर्च करें।

उसके बाद फ्री फायर की अधिकारिक वेबसाइट रिवार्ड्स रिडेम्पशन साइट (Rewards Redemption Site) पर क्लिक करें। अब नीचे बताए गए स्टेप्स का पालन करना है।

Step 1. रीवार्ड रिडेंप्शन साइट (Official site) पर जाकर, आपने जिस अकाउंट से अपनी फ्री फायर गेम को खेलते है। उसी अकाउंट से इस वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा।

Steps 2. लॉग इन करने के बाद आपको एक बॉक्स दिखाई देगा। उसमें अपने रिडीम कोड को डालना है। इसके बाद “Confirm” बटन पर क्लिक कर देना है। Redeemed Successfully लिखकर दिखाई देगा।

Steps 3. अब आप “OK” बटन पर क्लिक करें। 24 घंटे के अंदर सभी Rewards आपके फ्री फायर अकाउंट मेंं चला जाएगा।

Step 4. Guest Players किसी भी प्रकार के Redeem Code का उपयोग नहीं कर सकते हैं। Free fire Redeem Code का उपयोग करनेे के लिए आपके पास अकाउंट होनााा बहुत ही आवश्यक है।

Note :- Free fire Game और Free fire Redemption Site दोनों का एक ही अकाउंट होने चाहिए।

जून महीने के लिए Free fire Redeem Code क्या है?

अब आपको Free fire Redeem Code दिया जाएगा। जिसका उपयोग करके आप बहुत सारे Rewards जीत सकते हैं। तो कृपया ध्यानपूर्वक इसका उपयोग करें। कोई भी ग़लत कोड न डालें।

सं.रिडीम कोडरिडीम हुुआ
1.GDFFGF56FCHJFree Pet
2.DJNGGDGVFG67Diamond Royal Voucher
3.95FHGFJH758BOutfit
4.JGFGYGH46GUBDJ Alok
5.UTVJFJBF45GJPaloma Character
Free fire Redeem Code

Eligibility: Europe servers वाले खिलाड़ियों के लिए।

समय :- सीमित समय के लिए।

क्षमा करें। 😔, आप लेट हो गए हैं। यह Redeem Code Expire हो गया है। जैैसे ही रिडीम कोोड मिलेगा। यहां पर सुचित कर दिया जाएगा।

Free fire Redeem Code गलत क्यों बता रहा है?

बहुत लोग किसी अन्य सर्वर का रिडीम कोड दुसरे सरवर में डालकर Confirm करते हैं। इसलिए वह रिडीम कोड गलत बताता है।

Free fire Redeem Code सिर्फ उसी server में काम करेगा। जिस सरवर के लिए बनाया गया है। तो कृपया सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।

जब आप किसी दूसरे Region का Redeem Code किसी अन्य Region में डालेंगे। तो आपको कुछ ऐसा मैसेज दिखाई देगा।

Failed to redeem. This code cannot be used in your region

Ff REDEEM CODE

अगर कोई अन्य प्लेयर आप से पहले उस कोड को Redeem कर लेता है। तो आपको कुछ इस तरह से मैसेज दिखाई देगा।

“This code is invalid or redeemed”

ff REDEEM code

Free fire अधिकतर लोगों को Redeem Code क्यों दें रहा है?

Garena free fire बहुत ही तेज गति से भारत में लोकप्रिय मोबाइल गेम बनता जा रहा है। जिसके कारण इन्होने फ्री फायर के कुछ खिलाड़ियों को बहुत से फ्री सामान प्रदान किया है।

जिसमें अलग-अलग प्रकार के Outfit, Pet, DJ Alok Character, free Diamond इत्यादि चीजें फ्री फायर कंपनी कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को फ्री में दिया है।

फ्री फायर सभी खिलाड़ियों को सब कुछ फ्री में नहीं दे सकता है, अगर फ्री फायर कंपनी ने सबके लिए फ्री कर दिया तो इनकी कंपनी का बहुत बड़ा घाटा हो सकता है।

इसलिए इस कंपनी ने ऐसे ही (Randomly ) किसी भी प्लेयर को Free fire Redeem code दे देते हैं।

Free fire max भी इस साल के अंत में या अगले वर्ष के शुरुआती दौर में लांच हो सकता है।

हालांकि फ्री फायर गेम खेलने वाले खिलाड़ियों की संख्या बहुत अधिक है जिसके कारण फ्री में कोई भी सामान मिलने की संभावना बहुत ही कम हो जाती है।

लेकिन मैं एक ऐसा ट्रिक बताऊंगा जिसका उपयोग करके आप फ्री में रिडीम कोड पा सकते हैं।

फ्री फायर गेम को बनाने वाली कंपनी Garena ने फ्री फायर के खिलाड़ियों को फ्री में Free fire Redeem code देना शुरू कर दिया है।

आज के समय में खिलाड़ियों के लिए बहुत से Redeem code को उपलब्ध करा रहा है।

कोरोना Vaccine लगाने के बाद क्या करे? और क्या न करें?

हेलो दोस्तों, आज हम जानेंगे कि कोरोना Vaccine लगाने के बाद बुखार, बदन दर्द और कमजोरी जैसी इत्यादि लक्षण क्यों दिखाई देते हैं?

और इन लक्षणों से जल्द से जल्द छुटकारा कैसे पाएं? Vaccine लगाने के बाद क्या करे और क्या नहीं ?

कोरोनावायरस के वैक्सीनेशन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी आज आपको प्राप्त होगी।

WhatsApp और Facebook पर उपस्थित इधर-उधर की अफवाहों से बचें।

आप इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें आपको सभी जानकारी सही बताई जाएगी।

इस पोस्ट को पढ़ने के बाद किसी भी प्रकार का सवाल आपकेे मन में आता है तो कमेंट में अवश्य पूछें। आपको उसका उत्तर जरूर मिलेगा।

भारत में कौन-कौन सी वैक्सीन उपलब्ध है?

Vaccine लगाने के बाद क्या करे? इसके बारे में आगे पढ़ेंगे…

वर्तमान समय में, भारत के पास मुख्यत: निम्न वैक्सीन उपलब्ध है कोवैक्सीन (Covaxin) कोविशील्ड,(Covishield) और (स्पूतनिक-वी) Sputnik-V

हर वैक्सीन के दो इंजेक्शन (सुई ) लगवाने पड़ते हैं। दोनों इंजेक्शन के बीच में कुछ दिनों का अंतराल होता है। आगे आपको बताया गया है कि इस Vaccine को कितने दिन के बाद लगाया जा सकता है? आप इसे नजदीकी डॉक्टर के सलाह पर ही लें।

कोवैक्सीन (Covaxin)

Covaxin कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भारत में बनाया गया पहला वैक्सीन है‌। जो भारतीय कंपनी भारत बायोटेक द्वारा निर्मित किया गया है।

भारत बायोटेक कंपनी हैदराबाद में स्थित है। यह वैक्सीन कोरोनावायरस से लड़ने में बहुत ही सक्षम साबित हुआ है।

यह आपको पता होगा कि इस वैक्सीन का दो इंजेक्शन लगता है। इन दोनों इंजेक्शन के बीच का समय 28 दिन तक होता है।

कोविशील्ड (Covishield)

Covishield वैक्सीन भारतीय कंपनी द्वारा बनाया गया है। इसका नाम सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया है। यह महाराष्ट्र के पुणे शहर में स्थित है। यह वैक्सीन भी कोरोनावायरस की लड़ाई में कारगर साबित हुआ है।

इस वैक्सीन के दोनों इंजेक्शन के बीच का समय 80-90 दिनों का होता है। यह समय थोड़ा ज्यादा है लेकिन वैक्सीन उपयुक्त रूप से कार्य करता है।

स्पूतनिक-वी (Sputnik-V)

Sputnik-V यह वैक्सीन रशियन कंपनी द्वारा बनाया जाता है। जिसका नाम गमालिया रिसर्च सेंटर है। इस दुनिया का सबसे पहला कोविड-19 वैक्सीन का आ जाता है।

स्पूतनिक-वी में दोनों इंजेक्शन के बीच का समय 21 दिन या एक महिने से अधिक होता है।

इन सभी वैक्सीनों को अपनी नजदीकी डॉक्टर के सलाह पर ही लगवाएं।

Vaccine लगाने के बाद कौन-कौन से लक्षण दिखाई देते हैं?

कोरोनावायरस एक महामारी के रूप में बहुत बड़ी बीमारी है। इस दुनिया में पहली बार आया है। जिसकी वजह से हमारा शरीर कोरोनावायरस से लड़ने में सक्षम नहीं है।

लेकिन Vaccine का उपयोग करने से हमारा शरीर कोरोनावायरस से लड़ाई करने में कुशल बनता है।

हमारे शरीर में एंटीबॉडी (antibody) होता है जो कोरोनावायरस को निष्क्रिय का कार्य करता है।

इस दौरान हमारे शरीर में बहुत सी गतिविधियां होती हैं। जिसके कारण हमारे शरीर में अलग-अलग प्रकार की लक्षण दिखाई देते हैं जैसे कि

  • बदन दर्द।
  • बुखार होना।
  • कमजोरी महसूस होना।
  • सिर दर्द होना।
  • इंजेक्शन वाली जगह पर लाल हो जाना।
  • कड़क पन महसूस होना।

इत्यादि।

अगर आपको वैक्सीन लगाने के बाद उपरोक्त बताए गए लक्षण दिखाई देते हैं तो इससे आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है।

कोरोनावायरस जैसे घातक बीमारी से बचने के लिए छोटे-छोटे लक्षणों को आप आसानी से मात दे सकते हैं।

इस लक्षण के ठीक होने के बाद आप कोरोनावायरस जैसे घातक बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आप कोरोना के नियमों का पालन ना करें।

Vaccine लगाने के बाद क्या करे Vaccine लगाने के बाद भी आपको कोरोनावायरस के नियमों का पालन करना आवश्यक है।

आप इसे किसी भी परिचित डॉक्टर से सलाह लेकर उपयुक्त दवा खा सकते हैं।

Vaccine के बाद बुखार हो तो क्या करें?

Vaccine लगाने के बाद बुखार आए या फिर छोटे-मोटे लक्षण दिखाई दे तो अपने नजदीकी डॉक्टर के सलाह पर पेरासिटामोल (Paracetamol) जैसी दवाइयों का उपयोग करना चाहिए। जो आपको कुछ हद तक राहत जरूर देगा।

Vaccine लगाने के बाद क्या करे? अगर आपको कोई बड़े लक्षण दिखाई देते हैं जो बहुत ही गंभीर लग रहे हैं। ऐसे में आप अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करके किसी निकटता अस्पताल में सावधानीपूर्वक भर्ती हो सकते हैं।

वैसे तो ऐसे लक्षण बहुत ही कम लोगों में देखने को मिला है। लेकिन किसी किसी व्यक्ति में रोगप्रतिकारक क्षमता बहुत कम होता है। ऐसे व्यक्तियों को उपयुक्त उपचार की जरूरत पड़ती है।

Vaccine लगाने के बाद क्या खाना चाहिए?

Vaccine लगाने के बाद क्या खाना चाहिए। जैसे कि हमें पता है कि Vaccine लगाने के बाद हमें कुछ लक्षण दिखाई देते हैं।

इन लक्षणों को दूर करने के लिए हमें अपने खाने में निम्नलिखित खाद्यान्न पदार्थों की मात्रा बढ़ाने चाहिए-

हरी सब्जियां

जैसे कि हमें पता है कि हरी सब्जियां हमारी सेहत के लिए हमेशा से कारगर सिद्ध हुई है। लेकिन हम हरी सब्जियों को पसंद नहीं करते हैं। जबकि यह एक तरह दवाई की काम करती है।

Vaccine लगवाने के बाद हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। जिससे हमारे शरीर की रोगप्रतिकारक क्षमता बढ़ती है। जो हमें बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

लहसुन

Vaccine लगवाने के बाद आप अपने खाने में लहसुन की मात्रा को अधिक कर सकते हैं। हमारी रोगप्रतिकारक क्षमता को बढ़ाने के लिए लहसुन बहुत ही कारीगर खाद्यान्न साबित हुआ है।

लहसुन हमारे शरीर में उपस्थित कोशिकाओं को ऊर्जा प्रदान करता है जो किसी भी बीमारी से लड़ने में बहुत मदद करता है।

अदरक

अदरक तो बहुत सी बीमारियों में उपयोग होने वाला खाद्य पदार्थ है। इसका उपयोग दैनिक जीवन में करते रहना चाहिए।

Vaccine लगाने के बाद इसके उपयोग की मात्रा थोड़ी बढ़ा देनी चाहिए। जिससे आप अपने आप को स्वस्थ रख पाएंगे।

इसके लिए आप कड़क अदरक वाली चाय पी सकते हैं। यह तो आपको पसंद ही होगा।

हल्दी

हमारे शरीर की रोगप्रतिकारक क्षमता को बढ़ाने के लिए हल्दी को आप कैसे हो सकते हैं।

कोरोनावायरस के वैक्सीन के बाद हल्दी बहुत कारगर साबित हुआ है। आप इसे दूध में मिलाकर भी पी सकते हैं।

हल्दी का सेवन अपने खाने में बढ़ाकर भी कर सकते हैं।

फल (Fruits)

कोरोनावायरस के वैक्सीन के बाद अगर आपको फल फ्रूट भी मिले तो इसका भी सेवन करना चाहिए।

अगर आपको फल फ्रुट नहीं मिल रहा है तो कोई बात नहीं। आप उपरोक्त बताए गए सब्जियों का सेवन कर सकता है।

वैक्सीन लगवाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

Vaccine लगवाने के बाद कुछ ऐसी चीजें हैं जो किसी भी व्यक्ति को करने से रोकना चाहिए। जिससे हर व्यक्ति स्वस्थ बना रहे।

Vaccine लगाने के बाद क्या करे

Vaccination के बाद निम्नलिखित पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए-

बाहर की अटपटी चीजें

Vaccine लगवाने के बाद आपको बाहर की या फिर इधर-उधर की अनाब-शनाब चीजें नहीं खानी चाहिए।

आपको हमेशा स्वस्थ खाद्य पदार्थ खाना चाहिए। जो पेट को बचाने में आसानी हो।

सिगरेट

कुछ लोग ऐसे हैं कि, सिगरेट बाक्स पर लिखा होता है की सिगरेट पीने से आपको कैंसर होने की संभावना होती है। फिर भी लोग इसका सेवन बड़ी मात्रा में कर रहे हैं।

Vaccine लगवाने के बाद सीक्रेट को बिल्कुल ही नकार देना चाहिए। नहीं तो यह आपके शरीर में कुछ अलग तरह से लक्षण दिखाई जाए।

जो आगे चलकर दुष्प्रभावी परिणाम हो सकते हैं। कृपया अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें।

शराब ( Alcohol)

कुछ लोगों का कहना है कि अल्कोहल कोरोनावायरस को हराने के लिए सक्षम है। इसलिए शराब पीना चाहिए। जबकि यह बात बिल्कुल गलत है।

Vaccine लगाने के बाद क्या करे आपकी जानकारी के लिए बता दूं की अल्कोहल कई प्रकार के होते हैं। उनमें से एक ऐसा अल्कोहल होता है जिसका उपयोग उपचार करने के लिए किया जाता है।

और दूसरा अल्कोहल ऐसा होता है लोग उसे अधिक मात्रा में क्यों करते हैं। क्योंकि आपके शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक है। यह आपके शरीर को कमजोर बना सकता है।

जिससे कोरोनावायरस से लड़ने में आपका कमजोर शरीर सक्षम नहीं हो पाएगा। और आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

Network Marketing Strategy क्या है। (Rootpure Company के बारे में जानकारी)

भारतीय Twitter (Koo App) के बारे में पूरी जानकारी क्या है।

क्या वैक्सीन लगाने के बाद भी से कोरोना हो सकता है?

यह बहुत आश्चर्य की बात है कि लोगों के मन में इस तरह के सवाल आ रहे हैं…!

इसका जवाब आपकेे ही पास है लेकिन आप अपने अंदर से उसे निकाल नहीं पा रहे हैं मैं आपकी मदद करता हूं…

दुनिया में क्या कोई ऐसी दवा है जिसे खाने के बाद आपको फिर से वही बीमारी नहीं होगा?

जी बिल्कुल नहीं!

दुनिया में ऐसी कोई दवा नहीं है जिसे खाने के बाद आप जीवन में बीमार नहीं पड़ेंगे।

एक उदाहरण के साथ समझाने की कोशिश करता हूं…

आपको बुखार होता है तो आप दवा खा लेते हैं और बुखार ठीक हो जाता है। फिर क्या आप यह बोलते हैं कि

मैंने बुखार की दवा खा लिया है अब मुझे जीवन में कभी बुखार नहीं होगा।

मेरे विचार से आप ऐसा कभी नहीं सोचते होंगे। तो फिर वैक्सीन लगवाने के बाद आप ऐसा क्यों मान लेते हैं कि आपको दोबारा कोरोना नहीं होगा।

फिर सवाल आता है की कोरोनावायरस इंजेक्शन लगाने का क्या फायदा है?

आप आगे पढ़िए इसका भी जवाब आपको मिल जाएगा।

कोरोना वैक्सीन लगाने के फायदे कौन-कौन से हैं?

कोरोना वैक्सीन लगाने से बहुत ही ज्यादा फायदे हैं। सबसे बड़ा फायदा यह है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने से आप कोरोना वायरस से लड़ने में सक्षम हो जाएंगे।

जो आपकी अमूल्य जीवन को बचाने में सहायक होता है।

आपका शरीर छोटी-मोटी बीमारियों से लड़ने में सक्षम है। क्योंकि यह सब बीमारियां बहुत ही पुरानी है। हमारा शरीर इन बीमारियों से लड़ना सीख गया है।

लेकिन कोरोनावायरस जैसे घातक बीमारीयां अभी नई है तो हमारा शरीर इन बीमारियों से लड़ने में सक्षम नहीं है।

वैक्सीन की मदद से हमारे शरीर को इस कोरोनावायरस से लड़ने के लिए ट्रेनिंग दिया जाता है।

इस ट्रेनिंग के दौरान हमारे शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। इसे आप अपने नजदीकी डॉक्टर के सलाह पर पेरासिटामोल जैसी दवाइयों को खाकर ठीक कर सकते हैं।

वैक्सीन आपके शरीर में एंटीबॉडी बनाता है। एंटीबॉडी एक रोग प्रतिकारक क्षमता वाले स्वस्थ जीवाणुओं को कहा जाता है। जो हमारे शरीर में उपस्थित होते हैं।

यह एंटीबॉडी जीवाणु कोरोनावायरस को हराने में सक्षम होते हैं। जिसके वजह से कोरोनावायरस के कारण आपका जीवन खतरे में नहीं आएगा।

वैक्सीन लगाने के बाद भी कोरोना हो जाएं तो उस व्यक्ति को मृत्यु की संभावना बहुत ही कम हो जाती है।

जिससे उसे कोरोनावायरस जैसी घातक बीमारी से बचने की संभावना बढ़ जाती है।

इसलिए कोरोनावायरस की वैक्सीन अवश्य लगवानी चाहिए।

कोरोना वैक्सीन किसको नहीं लेना चाहिए?

कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें कोरोनावायरस अभी के समय में नहीं लेना चाहिए। उन लोगों को कुछ दिनों बाद वैक्सीन लेना चाहिए। जैसे कि-

  • गर्भवती महिलाएं।
  • महिलाएं जो अपने छोटे बच्चों को दूध पिलाती हो, अभी के समय में वैक्सीन से दूरी बनानी चाहिए।
  • जिन लोगों में कोरोना के पहले डोज लगाने से ही गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं उन्हें भी दूसरा डोज नहीं लगानी चाहिए।
  • अगर किसी को आज से पहले कभी भी किसी दवा से इंफेक्शन हुआ है तो उन्हें भी वैक्सीन लगवाने का इंतजार करना चाहिए। जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।
  • छोटे बच्चों को भीी अभी के समय में वैक्सीन लेने की जरूरत नहीं है।
  • जो व्यक्ति पहले से ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है उसे अभी सावधानी बरतनी चाहिए। इन्हें वैक्सीनेशन सेंटर में उपस्थित डॉक्टर से सलाह लेकर वैक्सीन लेनी चाहिए।

FAQ (अधिकतर पुछे जाने वाले प्रश्न)

कुछ ऐसे प्रश्न तथा अफवाह है जो अधिकतर लोग बार-बार पूछ रहे हैं। उन सभी प्रश्नों का उत्तर यहां पर दिया गया है। इसे भी ध्यान से पढ़ें।

वैक्सीन लगाना जरूरी है या नहीं?

कोरोनावायरस की वैक्सीन नहीं लगाने वाले व्यक्ति को कोरोना जैसी घातक बिमारियों से मृत्यु होने की संभावना बढ़ जाती है।

कोरोना होने से पहले ही अगर आप वैक्सीन लगवा लेते हैं तो आप इस महामारी से बचने में सफल हो सकते हैं।

1. वैक्सीन खराब क्यों हो रही है?

कोरोनावायरस वैक्सीन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए उसे एक शीशी में भरकर ले जाया जाता है।

एक शीशी वैक्सीन 10 व्यक्ति को लगाया जाता है। अगर समय पर 10 व्यक्ति मौजूद ना हो लेकिन पांच से छह व्यक्ति को वैक्सीन लगाने की जरूरत है।

तो इन पांच छह व्यक्तियों को वैक्सीन लगा दिया जाता है बाकी का बचा हुआ वैक्सीन व्यक्ति ना होने के कारण खराब हो जाता है।

जब एक बार वैक्सीन का शील खोल दिया जाता है तो उसे मुश्किल से 4 घंटे से अधिक नहीं रखा जा सकता है।

इसलिए बचा हुआ वैक्सीन फेंकना पड़ता है क्योंकि वह खराब हो जाता है। ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ वैक्सीनेशन सेंटर पर काफी अधिक व्यक्ति जमा हुए हैं।

लेकिन किसी और वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों की संख्या बहुत कम है। जिसके फल स्वरुप ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है।

2. क्या पहले सेे बीमार व्यक्ति वैक्सीन ले सकता है ?

जाने-माने डॉक्टरों का यही सलाह है कि पहले से ही गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति को अभी के समय वैक्सिंग नहीं लगानी चाहिए।

इन व्यक्तियों को कुछ दिनों तक इंतजार करना चाहिए।

3. क्या भारत में चीन की वैक्सीन लगाई जा रही है?

बिल्कुल नहींं , भारतीय सरकार द्वारा चीन के वैक्सीन की मान्यता नहीं दी गई है। अभी के समय में भारत में तीन वैक्सीन उपलब्ध है।

  1. कोवैक्सीन (Covaxin)- Indian
  2. कोवीशिल्ड (Covishield)-Indian
  3. स्पूतनिक-वी(Sputnik-V)Russia

इसमें से पहले दो वैक्सीन भारतीय है और तीसरा वैक्सीन रुस द्वारा निर्मित गया है।

4. क्या वैक्सीन लगाने से व्यक्ति की उम्र कम हो जाती है।

बिल्कुल नहीं, वैक्सीन लगाने से किसी भी व्यक्ति की उम्र कम नहीं होती होती है। लोगोंं के बीच वैैैैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाया जा रहा हैै। व्हाट्सएप और फेसबुुुक पर उपस्थित किसी भी अफवाह के चंगुल में न फंसे।

5. क्या वैक्सीन लगाने से व्यक्ति नामर्द हो जाता है?

बिल्कुल नहीं, वैक्सीन का असर कोरोनावायरस पर पड़ताा है, ना कि लोगों की मर्दानगी पर। फल स्वरूप कुछ लोगों द्वारा वैक्सीन को लेकर समााज में भ्रम फैलाया जा रहा है।

वैक्सीन से कोई भी व्यक्ति नामर्द नहीं होगा। वैक्सीन लगाकर भी वह भविष्य में पिता बन सकता है।

उपरोक्त बताए गए सभी जानकारी भरोसेमंद स्रोत से लिया गया है। आपकों दुतरफा पड़ताल अवश्य करना चाहिए। इसके लिए अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह – परामर्श करें।

अगर आपको लगता है कि कोई सवाल छूट गया है तो आप कमेंट में अवश्य पूछें। उसका उत्तर इस पोस्ट में जोड़ दिया जाएगा।

या फिर कोई अन्य सवालों हो तो आप कमेंट में आवश्यक है आपकी पूरी मदद की जाएगी।

Online Zomato/Domino’s से पिज्जा कैसे आर्डर करें? || Pizza वाले का मोबाइल नंबर क्या है?

Pizza वाले का मोबाइल नंबर क्या है?

भारत में कोई भी कंपनी फोन करके ऑर्डर नहीं लेती है। फल स्वरूप मोबाइल नंबर के माध्यम से कोई भी व्यक्ति Online पिज्जा ऑर्डर नहीं कर सकता है। भारत में अभी इस योजना की शुरुआत नहीं हुई है। हो सकता है आने वाले समय में कंपनियों द्वारा इस योजना को लागू कर दिया जाए।

इंटरनेट पर आपको कुछ नकली लोगों का नंबर मिल जाएगा, अगर आप इस नंबर पर कॉल करेंगे तो आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं और आपका पैसा खो सकते हैं।

जी हां, आपने सही सुना!

भारत में अभी इस योजना की शुरुआत नहीं हुई है। हो सकता है आने वाले समय में कंपनियों द्वारा फोन करके ऑर्डर लेने वाले योजना को लागू कर दिया जाए। हालांकि की संभावना बहुत ही कम है।

Online पिज्जा ऑर्डर करें?

Online Zomato Domino’s से Pizza order karne ke bare me sampurn jankari

अगर आपको Online पिज्जा ऑर्डर करना है तो Zomato या Domino’s का मोबाइल ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड करना पड़ेगा।

Zomato का ऐप डाउनलोड करने के लिए नीचे Download Zomato App पर क्लिक करें।

👇👇

Download Zomato App



Domino’s का ऐप डाउनलोड करने के लिए Download Domino’s App पर क्लिक करें।

👇👇

Download Domino’s App



इसके बाद अपना अकाउंट बनाकर इस मोबाइल ऐप से पिज़्ज़ा ऑर्डर कर सकते है।

रूकिए …!

लेकिन आपको चिंता करने की कोई बात नहीं है, मैं आपको Step-by-step मोबाइल से पिज़्ज़ा ऑर्डर करने के लिए बताऊंगा। फिर भी अगर आपके मन में कोई भी सवाल आता है तो आप कमेंट में अवश्य पूछना।

Play store से Zomato/Domino’s ऐप डाउनलोड करके इसमें अकाउंट कैसे बनाएं?

Paystore से Zomato/Domino’s ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर पर सर्च करें। अब इस ऐप को इंस्टॉल करें। इंस्टॉल करने के बाद अकाउंट बनाना होगा। अकाउंट बनाने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स का पालन करें।

Steps 1. अब आप इस ऐप को ओपन करें। अपना मोबाइल नंबर डालकर Send OTP पर क्लिक करें। अब OTP डालकर OK करें।

Step 2. इसके बाद अपना नाम और Email/Gmail डालकर OK करें।

Step 3. अब अपने Email/Gmail में जाकर कंफर्म करें।

(i) अगर खुद के लिए मंगवाने है तो (Enable Device Location) पर क्लिक करें। जिससे Zomato/Domino’s वाले को आप तक पहुंचने में आसानी हो।

(ii) किसी अन्य व्यक्ति के लिए मंगवाने है तो (Enter location manually) पर क्लिक करके उस व्यक्ति का पूरा address लिखेें।

Step 4. अब अपने मनपसंद पिज्जा को सिलेक्ट करके Order पर क्लिक करें।

Step 5. Payment करने के लिए UPI या Net Banking का उपयोग करें।

मैं आपको यही सुझाव दुंगा कि आप UPI के माध्यम से Payment करें।

अगर आपको आनलाइन पेमेंट करने में परेशानी हो रही है तो कमेंट में अवश्य पूछें। आपकी पूरी मदद की जाएगी।

चेतावनी:- ऑनलाइन पेमेंट से संबंधित कोई भी जानकारी किसी को भी न बताएं।

निष्कर्ष (Conclusion):

आज के समय में टेक्नोलॉजी बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रही है जिसके कारण लगभग हर एक चीज ऑनलाइन मिलने लगा है। अगर आपको कोई भी सामान ऑनलाइन आर्डर करते हैं तो उसमें सावधानी अवश्य बरते हैं। अन्यथा आपको अपने पैसे गंवाने पढ़ सकते हैं।

हालांकि मैंने आपको जो तरीका बताया है उस के माध्यम से एक भी रुपए का भी नुकसान नहीं होगा। ऊपर बताए गए इस स्टेप का पालन करें। और अपना मनपसंद पिज़्ज़ा, बर्गर या फिर अन्य फास्ट फूड सामान को Online आर्डर कर सकते हैं।

अगर आपके मन में किसी भी प्रकार का सवाल होता है तो आप कमेंट में अवश्य पूछें। आपको उत्तर जरूर मिलेगा।

WhatsApp Vs Business WhatsApp के महत्वपूर्ण feature और उपयोग।

स्मार्ट फोन चलाने वाले लगभग हर व्यक्ति के पास व्हाट्सएप होता ही है। इसी वजह से व्हाट्सएप बहुत ही तेजी से लोगों के बीच प्रसिद्धि हासिल करने में कामयाब हो गया है। लेकिन एक सवाल मन में अवश्य आता है कि सामान्य व्हाट्सएप होते हुए भी व्हाट्सएप बिजनेस की जरूरत क्यों पड़ी?

आज हम लोग इस पोस्ट में WhatsApp Vs Business WhatsApp के feature और उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे। अगर आपके मन में किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप कमेंट में अवश्य पूछे आपको उत्तर जरूर मिलेगा।

Business WhatsApp क्या है?

Business WhatsApp भी सामान्य व्हाट्सएप की तरह एक मैसेज करने वाला ऐप है। बस इसमें बिजनेस को मैनेज करने के लिए थोड़ा सा अधिक फीचर है जिसकी वजह से इसे बिजनेस व्हाट्सएप कहते हैं। बिजनेस व्हाट्सएप 2018 में लॉन्च किया गया था। देखते ही देखते बहुत ही तेजी से पॉपुलर हो गया।

कुछ लोग तो नॉर्मल वक्त व्हाट्सएप की जगह बिजनेस व्हाट्सएप इस्तेमाल करने लगे। क्योंकि इसका फीचर नॉर्मल व्हाट्सएप की तुलना में बहुत ही अच्छा है।

Business WhatsApp डाउनलोड कैसे करें?

Android Users:- Business WhatsApp को आप प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Business WhatsApp

iPhone Users:- Business WhatsApp अभी तक iPhone Users के लिए उपलब्ध नहीं है।

आने वाले कुछ दिनों में business WhatsApp को iPhone Users भी इसका उपयोग कर सकते हैं। हालांकि अभी कोई निश्चित समय नहीं बताया गया है।

Business WhatsApp में अकाउंट कैसे बनाएं?

Business WhatsApp में अकाउंट बनाना बहुत ही आसान है। यह बिल्कुल सामान्य WhatsApp की तरह ही है।

Business WhatsApp डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन करके अपना मोबाइल नंबर डालें। उसी मोबाइल नंबर पर 6 अंको का OTP आएगा। जब आप इस OTP को डालेंगे तो आपका अकाउंट बन जाएगा।

यह बिल्कुल सामान्य WhatsApp की तरह ही दिखेगा। लेकिन इसमें कुछ अतिरिक्त फीचर मिलेगा। जिसका उपयोग आप अपने काम को आसान करने के लिए कर सकते हैं।

WhatsApp Vs Business WhatsApp के feature

WhatsApp Vs Business WhatsApp के महत्वपूर्ण feature में कोई ज्यादा भिन्नताएं नहीं है। वैसे तो लगभग सभी लोग व्हाट्सएप तो चलाते ही हैं। तो इसका फीचर लगभग सभी लोगों को पता ही होगा। तो चलिए आपको Business WhatsApp के कुछ महत्वपूर्ण फीचर बताते हैं।

Business WhatsApp के कुछ महत्वपूर्ण फीचर ऐसे हैं जिसके उपयोग से आपके बहुत से कार्य आसानी से हो जाते हैं। जैसे कि-

1. Away message: यह एक स्वचालित (automate) मैसेेज प्रक्रिया है। जब कोई व्यक्ति आपको मैसेज भेजेगा तो उस व्यक्तिि को तुरंत एक मैसेज चला जाएगाा। इसेेेेेे आप अपने मन मुताबिक सेट कर सकतेे हैं।

उदाहरण के लिए:-

खरीददार:- हेलो!

आप:- हाय, सर! मैं आपकी क्या मदद कर सकता हूं।

“हाय सर, मैं आपकी क्या मदद कर सकता हूं।” यह लाइन खरीददार को अपने आप भेज दी जाएगी। आप इसे अपने मन मुताबिक सेट भी कर सकते हैं।

2. Greeting message: यह एक सामयिक (Timers) मैसेज है। अगर आप किसी को एक ऐसे समय पर मैैैसेज भेजना चाहते हैं परंतु उस समय पर आप व्यस्त होते हैं। तो इसकी मदद से आप समय सेट करके उस व्यक्ति को मैैैसेज भेज सकते हैं।

उदाहरण के लिए-

अगर आप किसी व्यक्ति को उसका जन्मदिन wish करना चाहते है। वह भी रात के 12:00 बजे परंतु आपको उस समय नींद आ जाती है। तो आप Greeting message में 12:00 और Happy Birthday सेट करेंगे तो जब 12:00 बजेगा अपने आप Happy Birthday मैसेज चला जाएगा।

3. Quick reply: जब एक ही मैसेज बार-बार भेजना पड़ताा हैै। तो आप भी परेेेेेशान हो जााते होंगे। Quick reply feature की मदद से एक ही मैसेज को बार-बार टाइप करना नहीं पड़ता है।

4. Labels: इसकी मदद से आप अपनेे उपभोक्ता को Labels दे सकते हैं। जैसे कुछ ग्राहक बहुुत ही अधिक सामान खरीदते हैं। इसके लिए आपको उन्हें अधिक ध्यान देनेेे की जरूरत पड़तीी है।

वहीं दूसरी ओर कुछ ग्राहक सामान खरीदने से ज्यादा परेशान करते हैं। तो आप ग्राहकों को उनके स्वभाव के मुताबिक Labels दे सकते हैं। जिससे पहचानने में आसानी होगी‌ ।

5. फेसबुक और इंस्टाग्राम: Business WhatsApp को फेसबुक और इंस्टाग्राम से भी लिंक कर सकते हैं। जिससे अपने बिजनेस को सोशल मीडिया के माध्यम से और भी ज्यादाााा बढ़ा सकते हैं।

Business WhatsApp की कुछ कमियां

WhatsApp Vs Business WhatsApp के महत्वपूर्ण feature के बारे में जानने के बाद अब आपको इसके कमियों के बारे में बताते हैं।

  1. बिजनेस व्हाट्सएप में पेमेंट करने के ऑप्शन नहीं है। जिसकी वजह से पैसों की लेनदेन के लिए दूसरे एप्लीकेशन पर निर्भर होना पड़ता है।
  2. बिजनेस व्हाट्सएप सिर्फ एक ही व्यक्ति द्वारा ही मैनेज किया जा सकता है। अगर किसीका बिजनेस थोड़ा बड़ा है तू वह व्यक्ति अकेले अपने सभी ग्राहकों को नहीं देख सकता है। इसलिए बिजनेस व्हाट्सएप को एक से अधिक डिवाइस में उपयोग करने की सुविधा भी प्रदान करनी चाहिए।

निष्कर्ष (Conclusion)

बिजनेस व्हाट्सएप एक बहुत ही अच्छा मैसेजिंग एप साबित हुआ है। ऑनलाइन अधिकतर छोटे-छोटे व्यापार बिजनेस व्हाट्सएप पर ही शुरू हो रहे हैं।

कुछ लोगों का मानना है कि जो सामान्य व्हाट्सएप है इसके मुताबिक बिजनेस व्हाट्सएप बहुत ही उपयोगी साबित हो रहा है। जिसके कारण अधिकतर लोग सामान्य व्हाट्सएप को छोड़कर बिजनेस व्हाट्सएप का उपयोग करने लगे हैं।

आपने इस पोस्ट में WhatsApp Vs Business WhatsApp के महत्वपूर्ण feature और उपयोग जैसे सभी प्रकार की जानकारियों को प्राप्त कर लिया है।

अगर आपके मन में इस पोस्ट से संबंधित किसी भी प्रकार का सवाल उत्पन्न होता है। तो आप कमेंट में अवश्य पूछे। आपकी पूरी मदद की जाएगी।