10 सेकंड में Youtube Shorts Videos Download करें?

क्या आप भी YouTube Shorts Videos Download करके अपने फोन गैलरी में रखना चाहते हैं?

अगर हां…,

तो आप बिल्कुल सही जगह पर आएं हैं। कुछ YouTube Shorts Videos हमें बहुत अच्छी लगती है जिसे हम whatsapp status लगाना चाहते है।

कभी-कभी हम दुसरों को प्रभावित करने के लिए उन्हें shorts videos शेयर करना चाहते हैं। जो विडियो लिंक के माध्यम से संभव नहीं हो सकता था। या फिर उस विडियो को हमेशा के लिए अपने फोन गैलरी में रखना चाहते हैं।

इस स्थिति में हम अपने मनपसंद वीडियो को अपने फोन गैलरी में डाउनलोड करना चाहते हैं।

चलिए बहुत हो गया भाषण !

मुख्य सवाल यह है कि YouTube Shorts Videos कैसे डाउनलोड करें? Youtube Shorts Videos डाउनलोड करने के लिए कौन सा ऐप सबसे बेस्ट है?

YouTube Shorts Videos Download कैसे करें?

Shorts videos

वैसे तो YouTube Shorts Videos डाउनलोड करने के बहुत से तरीके हैं।

लेकिन मैं आपको Youtube Shorts Videos Download करने के लिए 3 सबसे अच्छे तरीके बताऊंगा।

इन तीनों में से जो भी तरीका आपको पसंद आएगा उसका उपयोग YouTube Shorts Videos Download करने के लिए कर सकते हैं।

Websites से YouTube Shorts Videos Download कैसे करें?

अगर आप किसी भी वीडियो को अपने फोन गैलरी में डाउनलोड करना चाहते हैं तो Website से YouTube Shorts Videos Download करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

Website से YouTube video download करने के स्टेप्स:-

  1. एक वेबसाइट है जिसका नाम em.savefrom.net है। इसकी मदद से आप कोई भी वीडियो आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
  2. वीडियो डाउनलोड करने के लिए यूट्यूब पर जाकर किसी भी वीडियो का लिंक कॉपी करिए।
  3. उस लिंक को em.savefrom.net इस वेबसाइट में लिंक पेस्ट करनेे का विकल्प होगा। वहां पर कॉपी किए गए लिंक को पोस्ट कर दें।
  4. अब आप डाउनलोड बटन पर क्लिक करें। यह वीडियो आपके फोन गैलरी में आसानी से डाउनलोड हो जाएगा।

Note:- लिंक कॉपी करने के लिए वीडियो के शेयर बटन पर क्लिक करें। आपको कॉपी लिंक का विकल्प दिखााई देगा। उस पर क्लिक करके लिंक कॉपी कर ले।

लाभ:-

  • किसी भी प्रकार का सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती है।
  • सिर्फ लिंक के माध्यम से वीडियो आपके फोन में डाउनलोड हो जाता है।

हानि:-

  • कभी-कभी इस तरह की वेबसाइट काम नहीं करती है। क्योंकि यूट्यूब से ब्लॉक कर देता है।
  • इन वेबसाइटों से कुछ वीडियो डाउनलोड नहीं हो पाती है।

इसे भी पढ़ें:-

App से YouTube Shorts Videos Download कैसे करें?

अगर आप हमेशा यूट्यूब वीडियो डाउनलोड करते हैं। तो Snaptube Application (Apps) से YouTube video download करना सबसे अच्छा तरीका है।

Snaptube Apps से YouTube Shorts Videos Download करने के स्टेप्स:-

  1. Snaptube Apps यूट्यूब से कोई भी वीडियो डाउनलोड करने का सबसे अच्छा एप्लीकेशन है।
  2. सबसे पहले अपने फोन में Snaptube Apps डाउनलोड करें।
  3. इसके बाद यूट्यूब पर जाकर जो वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं उसे शेयर बटन पर क्लिक करें। आपको Snaptube Apps दिखाई देगा।
  4. उस पर क्लिक करके विडियो को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

अधिक जानकारी हेतु इसे पढ़े:-

Snaptube Apps से YouTube video download कैसे करें?

लाभ:-

  • Snaptube एप्लीकेशन से किसी भी प्रकार का वीडियो आसानी से आपके फोन गैलरी में डाउनलोड हो सकता है।
  • आप यूट्यूब की तरह भी उपयोग कर सकते हैं।
  • कोई भी वीडियो पसंद आ जाए तो उसे फोन गैलरी में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

हानि:-

  • Youtube की तरह Snaptube एप्लिकेशन का उपयोग करने पर आपका इंटरनेट डाटा बहुत जल्दी जल्दी खत्म होता है।
  • इस एप्लीकेशन के लिए आपके फोन में स्टोरेज की आवश्यकता होती है।

Youtube में ही वीडियो डाउनलोड कैसे करें?

Youtube में विडियो डाउनलोड करने पर वह विडियो आपके फोन गैलरी में डाउनलोड नहीं होगा।

वीडियो YouTube में ही रहेगा। आप इस विडियो को Offline देख सकते हैं।

Youtube में वीडियो डाउनलोड करने के स्टेप्स:-

  1. Youtube में विडियो डाउनलोड करने के लिए आपको यूट्यूब का कोई भी वीडियो देखें।
  2. वीडियो के नीचे डाउनलोड का विकल्प दिखाई देगा।
  3. उस पर क्लिक करके आसानी से वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं।

लाभ:-

  • अगर आपके क्षेत्र में नेटवर्क स्लो रहता है। तो आपको यूट्यूब वीडियो देखने में परेशानी होती होगी।
  • यूट्यूब में ही वीडियो डाउनलोड कर लेने पर बाद में बिना किसी रूकावट से वीडियो देख सकते हैं।

हानि:-

  • YouTube में वीडियो डाउनलोड करने पर आप इसे अपने फोन में गैलरी में हमेशा के लिए नहीं रख सकते है।
  • Youtube में डाउनलोड किया गया वीडियो 30 दिन तक इंटरनेट ना रहने पर अपने आप डिलीट हो जाता है।

निष्कर्ष (Conclusion):-

यूट्यूब से डाउनलोड किया गया कोई भी वीडियो का उपयोग पैसे कमाने के उद्देश्य से ना करें। यह यूट्यूब के Term and Policies के खिलाफ आता है।

डाउनलोड किए गए वीडियो का उपयोग अपने मनोरंजन के लिए करें। ना की मुनाफा कमाने के लिए करें।

इस पोस्ट का मकसद आप लोगों को शिक्षा प्रदान करना था।

अगर इस पोस्ट से संबंधित आपको किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप कमेंट में उससे पूछें।

[10 Unique idea] YouTube Shorts Videos Viral कैसे करें?

YouTube Shorts Videos Viral कैसे करें? क्या आप भी बहुत कम समय में YouTube Shorts Videos Viral करना चाहते हैं?

जी हां।

मैंने भी YouTube Shorts Videos Viral करने के लिए बहुत से तरीके आजमाए। उसमें से कुछ तरीके काम आएं और कुछ नहीं।

मैं आपको 9 कामयाब तरीके बताऊंगा जिससे YouTube Shorts Videos Viral करने के लिए उपयोग करता हूं। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद Shorts Videos को Viral कैसे करें? इस तरह के सवाल आपके मन मेंं कभी नहीं आएंगे।

कुछ समय पहले मैं भी आपकी तरह इधर उधर सर्च करता था। कि YouTube Shorts Videos को जल्दी से जल्दी Viral कैसे करें।

लेकिन सब लोग एक ही तरीका बताते थे। और उसका उपयोग करके कुछ ही Shorts Videos Viral होते थे।

आप इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। मैं आपको Shorts Videos Viral करने के अनेक तरीके बताऊंगा। जो बहुत ही किफायती और कामयाब तरीके हैं।

YouTube Shorts Videos क्या है?

Youtube Shorts

YouTube Shorts क्या है? Shorts यह Tik-Tok तथा Instagram Reels की तरह छोटे (Shorts) वीडियो के लिए एक मंच है। जो YouTube एप्लीकेशन में ही मौजूद है। Youtube Shorts में म्यूजिक के साथ 60 सेकंड का वीडियो बनाकर अपलोड कर सकते हैं।

अन्य शॉर्ट वीडियो प्लेटफार्म की तुलना में YouTube Shorts क्रिएटर्स को पैसे भी देता है। जिससे वीडियो बनाने के लिए क्रिएटर्स प्रेरित भी होते है। Youtube Shorts की यह सबसे बड़ी खासियत है।

Youtube Shorts Videos Viral कैसे करें?

Youtube Shorts Videos Viral करने के अनेक तरीके निम्नलिखित हैं-

  1. एक ही विषय (Niche) पर विडियो बनाएं।
  2. नियमित रूप से विडियो डालने की कोशिश करें।
  3. विडियो में हैसटैग (Hashtag) का उपयोग अवश्य करें।
  4. संक्षिप्त में Discription भी लिखें।
  5. अपने विडियो में Funny बातों का उल्लेख करें।
  6. Viral हो रहे विषय को ध्यान में रखकर विडियो बनाएं।
  7. Copyright चीजों का उपयोग न करें।
  8. आकर्षित Thumbnail का उपयोग करें।
  9. विडियो का Title आकर्षिक रखें।
  10. Viewer के अच्छे कमेंट को Like और रिप्लाई करें।

अब आपको YouTube Shorts Videos Viral करने के तरीके पता चल गया हैं। इसका सही से उपयोग करने के लिए आगे पोस्ट को ध्यान से पढ़ें।

अपने सवाल को कमेंट में अवश्य पूछें।

इसे भी पढ़ें:-

Youtube Shorts Videos Viral करने के स्टेप्स:-

उपरोक्त बताए गए सभी तरीकों को एक-एक करके उचित तरीके से कैसे उपयोग करना चाहिए। यह बताने जा रहा हूं:-

1. एक ही विषय पर विडियो बनाएं।

Youtube Shorts Videos बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने मनपसंद विषय का चुनाव करना चाहिए। उसी विषय पर ही वीडियो बनाएं। जिससे YouTube को आपके चैनल के बारे में भ्रांति (Confusion) उत्पन्न ना हो।

2. नियमित रूप से विडियो डालने की कोशिश करें।

वीडियो डालने का एक उचित समय बना लें। हमेशा उसी समय पर वीडियो को अपलोड करें। YouTube पर नियमित रूप से वीडियो डालें। जिससे यूट्यूब को आपके चैनल के बारे में जल्दी से जानकारी हो सके।

3. विडियो में हैसटैग (Hashtag) का उपयोग अवश्य करें।

YouTube Shorts video के टाइटल में Hashtag का उपयोग करें। यूट्यूब वीडियो अपलोड करते समय अपनी वीडियो से संबंधित हैसटैग (Hashtag) का उपयोग अवश्य करें। जिससे यूट्यूब को पता चल जाए कि आपका वीडियो किस श्रेणी (Category) में है। जिससे उस श्रेणी से संबंधित लोगों को ही विडियो Suggest करें।

4. संक्षिप्त में Discription भी लिखें।

आप अपनी वीडियो से संबंधित कुछ जानकारी Description में अवश्य जोड़ें। चाहे वह जानकारी दो या तीन लाइन का ही हो। उसके बाद डिस्क्रिप्शन में ही वीडियो से संबंधित हैसटैग (Hashtag) का उपयोग करें। इसके साथ साथ अपने अन्य सोशल मीडिया अकाउंट को भी डाल दें।

5. अपने विडियो में Funny बातों का उल्लेख करें।

कोई भी मनुष्य की यह मनोविज्ञान (psychology) होता है कि वह Funny चीजों की ओर जल्दी से आकर्षित हो जाता है। यह बात आपने भी कहीं ना कहीं अनुभव जरूर किया होगा। इसलिए अपनी वीडियो के अंतिम में कुछ मजाकिया चुटकुले का का उल्लेख अवश्य करें।

6. Viral हो रहे विषय को ध्यान में रखकर विडियो बनाएं।

आपने देखा कि आए दिन कुछ ना कुछ Viral होता रहता है। लोग इसी वायरल Trend से संबंधित वीडियो देखना पसंद करते हैं। अपनी वीडियो में उसी ट्रेंड से संबंधित मजाकिया पल को जोड़ सकते हैं।

7. Copyright चीजों का उपयोग न करें।

कभी भी Copyright वीडियो, गाना तथा म्यूजिक इत्यादि का उपयोग ना करें। जिसके चलते कुछ दिनों बाद आपको मुसीबतों का सामना ना करना पड़े। किसी का भी वीडियो, गाना तथा म्यूजिक उपयोग कर रहे हैं। तो उसका लिंक अपने डिस्क्रिप्शन में अवश्य दें।

8. आकर्षित Thumbnail का उपयोग करें।

Youtube videos में Views पाने के लिए आपके Thumbnail का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। क्योंकि अधिकतर लोग Thumbnail देख कर ही वीडियो पर क्लिक करते हैं।

9. विडियो का Title आकर्षिक रखें।

वैसे तो यूट्यूब का Title देखकर बहुत कम लोग ही वीडियो पर क्लिक करते हैं। लेकिन हमें अपने वीडियो को सबसे अच्छा बनाना है। इसलिए वीडियो का Title भी आकर्षित रखें। जिसे पढ़कर लोग उस पर अवश्य क्लिक करें।

10. Viewer के अच्छे कमेंट को Like और Reply करें।

आपको विश्वास नहीं होगा। लेकिन मैंने यह एक्सपेरिमेंट किया है कि जब आप अपने ऑडियंस के कमेंट को लाइक या फिर रिप्लाई करते हैं। इससे युटुब को आपके चैनल के बारे में एक अच्छा प्रभाव जाता है। जिससे आपका वीडियो यूट्यूब अन्य लोगों को अनुशंसा (Recommend) करता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

इस पोस्ट में 9 कामयाब तरीके YouTube Shorts Videos Viral करने के लिए बताया गया है। जिसका उपयोग करके आप अपने YouTube Shorts Videos को Viral कर सकते हैं।

आज के समय में अधिकतर लोग लंबी वीडियो देखने के बजाय छोटे-छोटे वीडियो देखना अधिक पसंद करते हैं। Tik-Tok जैसे छोटी वीडियो वाले ऐप विभिन्न देशों द्वारा बैन किए जाने पर लोगों को टिक टॉक के जैसे नए प्लेटफार्म की कमी महसूस होने लगी।

इसी कमी को पूरा करने तथा लोगों का अधिक मनोरंजन करने के लिए YouTube ने YouTube Shorts जैसे मंच से अवगत कराया। अब YouTube चलाने वाले सभी लोग छोटे-छोटे वीडियो देखने के लिए YouTube Shorts का उपयोग कर सकते हैं।

Youtube Shorts का अच्छी तरीके से उपयोग करने पर इसकी मदद से बहुत ही कम समय में अधिक जानकारी मिल जाती है।

आपको क्या लगता है YouTube Shorts जैसे प्लेटफार् सही है या ग़लत? कमेंट में अवश्य बताएं।

इस पोस्ट से संबंधित किसी भी प्रकार का सवाल आपके मन में उठता है तो कमेंट में अवश्य पूछें। आपको उत्तर जरूर दिया जाएगा।