Parag Aggarwal: Twitter का पूर्व CEO कैसे बनें थे? कितना कमाते थे?, परिवार में कौन है?

क्या आप भी पराग अग्रवाल के जीवन से संबंधित सभी बातें जानना चाहते हैं? क्यों सिर्फ भारतीय मूल के लोग ही बड़े-बड़े कंपनीयों के CEO बन पाते हैं? इसे देखते हुए Elon Musk ने भी भारतीय लोगों को तारीफ किया।

ऐसे प्रश्नों के उत्तर के लिए आप बिल्कुल सही पोस्ट पर आएं हैं।

हेलो दोस्तों, आज हम इस पोस्ट में पराग अग्रवाल की शिक्षा, सैलरी और इनके परिवार के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके साथ-साथ पराग अग्रवाल के टि्वटर का CEO बनने तक का सफर जैसे इत्यादि जानकारी प्राप्त करेंगे।

पराग अग्रवाल कौन है?

Twitter के CEO, Parag Aggarwal भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं। इनका जन्म राजस्थान के अजमेर शहर में हुआ था। इन्होंने 2005 में अपनी B.Tech डिग्री IIT Bombay से प्राप्त किया। उसके बाद कंप्यूटर साइंस में PhD करने के लिए अमेरिका चले गए।

पराग अग्रवाल ने अमेरिका के Stanford University से PhD किया। इन्होंने 2011 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में Twitter को ज्वाइन किया। अब Parag Aggarwal Twitter के CEO के रूप में कार्यरत है।

पराग अग्रवाल

पद CEO, Twitter
जन्म21 May, 1984
जन्म स्थानअजमेर, राजस्थान (भारत)
उम्र37 वर्ष
शिक्षाIndian Institute of Technology (India) और
Stanford University (America)
पत्नीविनीता अग्रवाल
बच्चे1 (पुत्र)
Twitter Joinedसन् 2011 (Software Engineer)
JEE Rank (2000)77th
पराग अग्रवाल जीवनी

पराग अग्रवाल Twitter के CEO कैसे बनें?

जैसे कि हमें पता है सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और लगन छुपा होता है। जो व्यक्ति अपने कार्य को पूरी मेहनत और शिद्दत से करता है। वही व्यक्ति आगे चलकर अपने जीवन में सफल होता है।

Parag Aggarwal
Parag Aggarwal with Dorsey

पराग अग्रवाल भी कुछ ऐसे ही व्यक्ति थे। इनका जन्म राजस्थान के अजमेर शहर में हुआ था। आगे की पढ़ाई करने के लिए मुंबई चले आए। कठिन परिश्रम करके JEE (2001) में 77वां पद (Rank) हासिल किया। इसके बाद IIT Bombay से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

कंप्यूटर साइंस में रुचि होने के कारण पराग अग्रवाल आगे की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चले गए। वहां पर Stanford University से अपनी PhD की डिग्री हासिल किया।

टि्वटर ज्वाइन करने से पहले Microsoft और Yahoo! में एक रिसर्च संबंधित प्रोजेक्ट का नेतृत्व किया।

उसके बाद सन् 2011 में इन्होंने टि्वटर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करना शुरू कर दिया।

पूर्व टि्वटर CEO ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब 29 नवंबर, 2021 से पराग अग्रवाल टि्वटर के नए CEO बन गए है।

पराग अग्रवाल के व्यक्तिगत जीवन शैली क्या है?

पराग अग्रवाल के पिता Indian Department of Atomic Energy में वरिष्ठ अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। और इनकी माता स्कूल टीचर थी।

पराग अग्रवाल एक शादीशुदा खुशहाल जीवन यापन करते हैं। पराग अग्रवाल के पत्नी का नाम विनीता अग्रवाल है। इनका एक लड़का भी है।

Parag Aggarwal
Parag Aggarwal

इनकी पत्नी विनीता अग्रवाल एक अमेरिकी कंपनी में कार्यरत है। उस कंपनी का नाम Andreessen Horowitz है।

इस प्रकार पराग अग्रवाल का व्यक्तिगत जीवन शैली एक आम भारतीय के जीवन शैली की तरह है।

पराग अग्रवाल से संबंधित कुछ रोचक तथ्य क्या है?

Parag Aggarwal हमेशा से ही सफल व्यक्तियों की तरह सोच विचार करते थे। वह हर एक बात को बहुत ही नाक जोक कर रखते थे। जिससे उन्हें आगे बढ़ने में बहुत मदद मिलती थी।

पराग अग्रवाल के तथ्य:

तथ्य 1. एक बार इनसे पूछा गया : मुक्त भाषण (free Speech) का उपयोग करके गलत जानकारी (misinformation) फैलाने वाले तत्वों को किस तरह से रोका जा सकता है।

उन्होंने जवाब दिया: हमारी भूमिका पहले संशोधन से बाध्य होने की नहीं है, बल्कि हमारी भूमिका एक स्वस्थ सार्वजनिक बातचीत की सेवा करने की है। बोलने की आजादी के बारे में सोचने पर कम ध्यान देना चाहिए, लेकिन यह सोचे कि समय कैसे बदलता जा रहा है।

तथ्य 2. पराग अग्रवाल International Physics Olympiad स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किए थे।

तथ्य 3. पराग अग्रवाल ने 2010 में एक Tweet किया था। उस पेट में इन्होंने लिखा था कि “अगर कोई मुसलमानों और उग्रवादियों के बीच भेद नहीं करते हैं तो मैं भी गोरे लोगों और नस्ल वादियों के बीच अंतर नहीं करूंगा।

दशकों पुराने इस ट्वीट को लेकर इन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

FAQ

प्रश्न 1. टि्वटर का सीईओ कौन है?

उत्तर: पराग अग्रवाल टि्वटर के नए सीईओ है।

प्रश्न 2. पराग अग्रवाल का IIT Rank कितना है?

उत्तर: पराग अग्रवाल का IIT Rank 77वां है।

प्रश्न 3. पराग अग्रवाल की सैलरी कितनी है?

उत्तर: पराग अग्रवाल की वार्षिक सैलरी एक मिलियन डॉलर है। जो भारतीय रुपए में लगभग 7.5 करोड़ होता है।

प्रश्न 4. पराग अग्रवाल की पत्नी का क्या नाम है?

उत्तर. पराग अग्रवाल की पत्नी का नाम विनीता अग्रवाल है।

प्रश्न 5. पराग अग्रवाल किस धर्म के मानने वाले हैं?

उत्तर: पराग अग्रवाल भारतीय हिंदू संस्कृति का पालन करते हैं।

प्रश्न 6. पराग अग्रवाल के पिता कौन है?

उत्तर: पराग अग्रवाल के पिता Department of Atomic Energy में सीनियर अधिकारी के रूप में कार्य करते थे।

निष्कर्ष (Conclusion):

भारत में बड़े से बड़ा दुनिया को नेतृत्व करने वाले लोग पैदा हुए हैं। आज के समय में दुनिया में जितने भी बड़ी कंपनियां है। उनमें से अधिकतर कंपनियों के CEO भारतीय हैं।

इससे पता चलता है कि भारत में बुद्धिमान व्यक्ति और नेतृत्वकर्ता की कमी नहीं है।

कठिन परिश्रम और मेहनत करने वाले लोग भारत में बहुत अधिक संख्या में उपलब्ध हैं। इन लोगों के लिए अवसर उपलब्ध होने पर इनमें से अधिकांश लोग भारत की प्रगति में अपना योगदान दे सकते हैं।

अगर आपके मन में इस पोस्ट से संबंधित कोई भी सवाल आता है तो आप कमेंट में अवश्य पूछें। आपकी पूरी मदद की जाएगी।

1 thought on “Parag Aggarwal: Twitter का पूर्व CEO कैसे बनें थे? कितना कमाते थे?, परिवार में कौन है?”

Comments are closed.

Scroll to Top
Scroll to Top