क्या आपने भी ATM कार्ड के लिए आवेदन किया है? और एक महिने से अधिक हो जाने पर भी आपको ATM कार्ड नहीं मिला है। आप बिलकुल भी चिंता न करें। कभी कभी ऐसे ही घटना आधार कार्ड के साथ भी होता है।
यहाँ पर हम ATM Card के बारे में बात करेंगे। अगर आप इस सोच में है कि मेरा ATM कार्ड कहां तक पहुंचा होगा। कहीं आपके घर पर आकर चला तो नहीं गया।
तो इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं है। ऐसा बहुत लोगों के साथ होता है। कभी-कभी कुछ गलतियां हो जाने के कारण ATM कार्ड हमारे पास नहीं आ पाती है।
तो अब हमें क्या करना चाहिए? मैं आपको सब कुछ अच्छे से बताऊंगा आप अपना एटीएम कार्ड जल्दी से जल्दी कैसे पा सकते हैं।
अगर आपको किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप कमेंट में अवश्य पूछें आपको जरूर मदद की जाएगी।
मेरा ATM कार्ड कहां तक पहुंचा है? कैसे पता करें?
बैंक में ATM कार्ड आवेदन करने के पश्चात बैंक के द्वारा आपके एटीएम कार्ड को निश्चित दिनों के अंदर स्पीड पोस्ट के द्वारा आपके दिए हुए एड्रेस पर भेजा जाता है और अकाउंट ओपन करवाते समय आपने जो फोन नंबर दिया होता है।
उस पर एक मैसेज भी आपको मिलता है। जिसमे एटीएम कार्ड कहा तक पहुंचा है इससे सम्बंधित जानकारी दिया होता है।
आपका ATM कार्ड कहां है इसे पता करने के लिए मैं आपको तीन तरीके बताऊंगा। अब हम इन तीनों तरीकों को एक-एक करके जानेंगे।
इनमें से आपको जो तरीका पसंद आएगा। उससे अपने एटीएम कार्ड के स्थिति के बारे में पता कर सकते हैं।
1- स्पीड पोस्ट नंबर द्वारा पता करें ATM Card कहाँ तक पहुंचा है।
ATM कार्ड के लिए आवेदन करतेे समय आपने जो मोबाइल नंबर दिया होगा। उस रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आपको एक मैसेज आया होगा। जो इस तरह होगा। नीचे तस्वीर में देख सकते हैं। यह मैसेज ATM अप्लाई करने के समय ही आता है।
अब इस मैसेज से आपका एटीएम कार्ड कहां तक पहुंचा इसका पता लगाने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें-
- Steps 1:- आपके मोबाइल में जो मैसेज आया होगा। उसने स्पीड पोस्ट नंबर होगा। उसे कहीं लिख करके रख लीजिए।
- Steps 2:- अब आप इंडिया पोस्ट की सरकारी वेबसाइट पर जाएं। गूगल में India post सर्च करें। सबसे पहले जो वेबसाइट आएगा, उस पर क्लिक करें।
- Steps 3:- अब अपना स्पीड पोस्ट नंबर डालें। उसके बाद कैप्चा भरें।
- Steps 4:- स्पीड पोस्ट नंबर और कैप्चा डालकर Track Now पर क्लिक करें।
अब आपके सामने आपके एटीएम कार्ड से संबंधित सभी जानकारी आ जाएंगे। जिसकी मदद से आप अपना ATM कार्ड track कर सकते है।
2- बैंक हेल्पलाइन नंबर द्वारा पता करें ATM कार्ड कहाँ तक पहुंचा है।
जिस तरह से आप किसी कस्टमर केयर (Costumer Care) नंबर पर बात करके अपने समस्या का समाधान निकालते हैं।
उसी तरह से आप अपने बैंक के फोन नंबर पर बात करके अपनी समस्या बता सकते हैं। सब कुछ ठीक रहा तो वहां से भी आपको अवश्य सहायता मिलेगी।
इसके लिए मैं आपको कुछ बैंकों का नंबर देता हूं। मैं आपको आवश्यक जानकारी प्रदान कर सकता हूँ। आपके पास किसी भी वित्तीय संस्था से सम्बंधित सवाल या सहायता के लिए संपर्क करने के लिए इन नंबरों का उपयोग कर सकते हैं.
नोट: इन नंबरों के माध्यम से एक्सपर्ट्स से बात करने के लिए आपको अपने सम्बंधित बैंक खाते का विवरण प्रदान करने की आवश्यकता हो सकती है।
बैंक का नाम | बैंक का हेल्पलाइन नंबर |
Axis Bank | 1800-419-5959 |
Andhra Bank | +919223011300 |
Allahabad Bank | +919224150150 |
Bank of Baroda | +919223011311 |
Bhartia Mahila Bank | +919212438888 |
Dhan Laxmi Bank | +918067747700 |
IDBI Bank Balance | 1800-843-1122 |
Kotak Mahindra Bank | 1800-274-0110 |
Syndicate Bank | +919664552255 |
PNB Balance | 1800-180-2222 |
ICICI Bank | 02230256767 |
HDFC bank | 1800-270-3333 |
Bank of India | 02233598548 |
Canara Bank | +919015483483 |
Central Bank of India | +919222250000 |
Karnataka Bank | 1800-425-1445 |
Indian Bank | +919289592895 |
UBI Bank | +919223008586 |
UCO Bank | +919278792787 |
Vijaya Bank | 1800-266-5555 |
YES Bank | +919223920000 |
Karur Vysya Bank | +919266292666 |
Federal Bank | +918431900900 |
IOB Bank | +914442220004 |
South Indian Bank | +919223008488 |
Saraswat Bank | +919223040000 |
Corporation Bank | 9289792897 |
Punjab Sind Bank | 1800-221-908 |
United Bank | +919223173933 |
Dena Bank | +919289356677 |
Bandhan Bank | 1800-258-8181 |
RBL Bank | 1800-419-0610 |
DCB bank | +917506660011 |
Kerala Gramin Bank | +919015800400 |
अगर आपको किसी अन्य बैंक का अकाउंट नंबर चाहिए तो नीचे कमेंट में पूछें। मेरा ATM कार्ड कहां है इसे पता करने के लिए बैंक का नंबर चाहिए। आपको आपके बैंक का नंबर जरूर मिलेगा।
3- बैंक के शाखा में जाकर पता करें ATM Card कहाँ है?
अगर आपको ऊपर बताए गए दोनों तरीका मदद नहीं कर पाया। तो उस बैंक में जाइए जहां पर आपने खाता खुलवाया था. अगर आप किसी अन्य समस्या के कारण नहीं जा सकते हैं, तो आप बैंक शाखा केंद्र में संपर्क कर सकते हैं जहां पर आपने अपना बैंक खाता खोला था। यहां, आपको आपकी समस्या का समाधान मिल सकता है।
अपने बैंक में जाकर बैंक कर्मचारी से पूछताछ करें। कि ATM कार्ड कहाँ है। बैंक कर्मचारी आपसे नाम , मोबाइल नंबर, अकाउंट नंबर और ATM कार्ड अप्लाई करने की तारीख जैसे सवाल पूछेगा। सभी जानकारी वेरीफाई करने के बाद वह आपकी पूरी सहायता करेंगे।
ATM कहाँ है? क्या आप जानते हैं? जैसे अन्य सभी सवाल बैंक कर्मचारी से पूछ सकते है। बैंक शाखा में, आप अपनी आवश्यकता के अनुसार ATMकहाँ है इसका पता लगा सकते हैं। यहां आपके सभी सवालों का उत्तर मिलेगा और आपको आवश्यक सहायता भी प्रदान की जाएगी। विवरण के लिए अपने नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क करें।
इसे भी पढ़ें:-
- Online ATM Card के लिए कैसे Apply करें? एक सप्ताह में घर तक पर आ जाएगा।
- आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक है या नहीं जल्दी पता करें?
- Online PAN Card के लिए कैसे Apply करें?
- किसी भी बैंक का ATM Card Activate कैसे करें।
ATM कार्ड देरी होने के क्या कारण है?
ATM कार्ड पाने के लिए आपको सबसे पहले अपने बैंक में ATM के लिए फॉर्म भरना होता है। उसके कुछ दिनों बाद आपके द्वारा बताए गए पता पर आपका एटीएम भेज दिया जाता है। कभी-कभी एटीएम कार्ड आने में देरी हो जाती है।
साधारणतः , ATM कार्ड प्राप्त करने में कुछ सप्ताहों तक लग सकता है। इसके बाद, धैर्य रखें और एटीएम कार्ड प्राप्त होने की पुष्टि के लिए बैंक से मिलने के लिए जाएं।
ATM कार्ड देरी होने के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं-
- फॉर्म भरते समय अपना पता सही तरीके से न भरना।
- जब एटीएम घर पर आता है तो उस समय घर पर किसी भी व्यक्ति का न रहना।
- पोस्टमैन के साथ अनुकूल परिस्थिति उत्पन्न होना।
- गंभीर प्राकृतिक संकट आना, जैसे कि बारिश, आंधी-तूफान, बाढ़ इत्यादि।
निष्कर्ष (Conclusion) :-
कभी-कभी एटीएम कार्ड नहीं मिलने के कारण लोग दोबारा फॉर्म भरना शुरू कर देते हैं। मेरा सलाह है कि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
अगर आपने एटीएम कार्ड लेने के लिए आवेदन किया है, तो आप दोबारा फॉर्म ना भरें।
अपना एटीएम कार्ड पाने के लिए ऊपर बताए गए तरीकों का उपयोग करें। इससे आपको जरूर सहायता मिलेगा।
मुझे पूरा उम्मीद है कि मेरा ATM कार्ड कहां तक पहुंचा है इसके बारे में यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा।
फिर भी अगर आपको किसी भी प्रकार का सवाल पूछना है तो आप कमेंट में अवश्य पहुंचे। हम आपको मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे।
धन्यवाद!
FAQ
-
1. ATM कितने दिन में आता है ?
किसी भी बैंक का ATM Card 15 से 30 दिनों में आ जाता है। यह आपके लोकेशन पर निर्भर करता है। इससे ज्यादा समय भी लग सकता है.
-
2. मेरा ATM Card अभी तक क्यों नहीं आया ?
कभी-कभी पता गलत होने तथा प्राकृतिक आपदा की वजह से ATM कार्ड नहीं आ पाता है। स्पष्ट जानकारी के लिए बैंक ब्रांच में संपर्क करें।
-
3. ATM Card नहीं आया अब क्या करें ?
आपके बैंक पासबुक पर कस्टमर केयर का नंबर होगा। उससे पता करने की कोशिश करें। अन्यथा फिर से अप्लाई कर सकते है।
-
4. ATM कार्ड खो/ टूट जाने पर एसबीआई एटीएम कार्ड को बदलना संभव है?
जी हां, 300 रु. + GST शुल्क देने पर कोई भी एटीएम कार्ड को बदलना संभव है। सभी बैंको का सर्विस चार्ज अलग होता है। लेकिन सामान्यतः बैंक 300 रु. लेते हैं।