दुनिया का सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाला ब्लॉग कौन सा है?

Featured

दुनिया का सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाला ब्लॉग होता भी है या नहीं?

क्या कोई व्यक्ति ब्लॉग के माध्यम से महीने का करोड़ों रुपए कमा सकता है?

जी हां बिल्कुल!

आपको कोई भी गुमराह नहीं कर रहा है। सालों की मेहनत के बदौलत कुछ ब्लॉग वेबसाइट ने ब्लॉगिंग के क्षेत्र में सफलता प्राप्त किया है।

यह बिल्कुल सही है कि आज का जमाना वीडियो तथा ऑडियो का शौकीन है। आज के जमाने में लोग पढ़ने से दूर हट रहे हैं।

फिर भी महीने का करोड़ों रुपए कमाने वाला कोई एक नहीं, दो नहीं बल्कि बहुत सारे ब्लॉग हैं जो आज के समय में बड़ी बड़ी कंपनिया से भी अधिक पैसे कमाते हैं।

हेलो दोस्तों, आज मैं आपको दुनिया की सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले ब्लॉग के बारे में बताऊंगा। इसके साथ-साथ इनके पैसे कमाने के तरकीब के बारे में भी बताऊंगा। जिसकी मदद से यह ब्लॉग बहुत अधिक पैसे कमाते हैं।

महीने का करोड़ों रुपए कमाने वाले यह ब्लॉग अकेले ही बहुत सी बड़ी कंपनियों को मात दे रही हैं।

हम इसके बारे में भी पता करेंगे कि यह ब्लॉग महीने का करोड़ों रुपए कैसे कमाते हैं।

दुनिया का सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाला ब्लॉग कौन से है?

वैसे तो दुनिया में बहुत सारे ब्लॉग हैं लेकिन उनमें से कुछ गिने-चुने ब्लॉग ही महीने के करोड़ों रुपए कमाते हैं।

सालों की मेहनत और निरंतरता के कारण आज के समय में दुनिया के सबसे ऊपरी पायदान पर खड़े होने वाले ब्लॉक कुछ इस प्रकार है।

Best blog

10 ब्लॉगिंग वेबसाइट जो दुनिया में सबसे ज्यादा पैसे कमाते हैं-

  1. HuffPost: ₹250 करोड़ हर महीने
  2. Engadget: ₹36 करोड़ हर महीने
  3. Tim Sykes: ₹33 करोड़ हर महीने
  4. PerezHilton: ₹30 करोड़ हर महीने
  5. Copyblogger: ₹25 करोड़ हर महीने
  6. Mashable: ₹22 करोड़ हर महीने
  7. Moz: ₹20 करोड़ हर महीने
  8. Smashing Magazine: ₹14 करोड़ हर महीने
  9. Envato Tuts: ₹7 करोड़ हर महीने
  10. Gizmodo: ₹3 करोड़ हर महीने

1. HuffPost

HuffPost के संस्थापक एरियाना हफिंगट (Arianna Huffington) है। इन्होंने HuffPost ब्लॉग की स्थापना 2005 में की। यह दुनिया का सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाला ब्लॉग हैं।

इस ब्लॉग पर शुरुआती कुछ समय में यह Current Affairs से संबंधित पोस्ट लिखा करते थे। धीरे-धीरे इन्होंने 2011 तक न्यूज़ वेबसाइट के रूप में परिवर्तित कर दिया।

जिसके फलस्वरूप यह ब्लॉग अब न्यूज़ वेबसाइट के रूप में कार्य करती है।

सफलता के कारण:

  • निरंतरता।
  • हर दिन लगभग 800 से 1000 पोस्ट।
  • सही समय पर सही पोस्ट लिखना।
  • सोशल मीडिया पर शेयर करना इत्यादि।

2. Engadget

Engadget के संस्थापक Peter Rojas हैं। इन्होंने Engadget की स्थापना 2007 में की। Engadget स्मार्टफोन, गेम्स और रोबोटिक्स से लेकर सर्च इंजन और स्मार्ट गैजेट्स जैसे कई तरह के तकनीकी विषयों पर आर्टिकल लिखते हैं।

इन्होंन अपने ब्लॉग का अधिकांश उपयोग एफिलिएट मार्केटिंग से पैसे कमाने के लिए किया। जिसकी मदद से उन्हें अच्छे खासे मुनाफे होते थे। इसे दुनिया का सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाला ब्लॉग में दुसरा स्थान दिया गया है।

सफलता के कारण:

  • निरंतरता।
  • नए-नए टेक्नोलॉजी से संबंधित रिव्यू पोस्ट करना।
  • किसी एक टॉपिक पर बने रहना।
  • सही समय पर पोस्ट लिखना इत्यादि।

3. Tim Sykes

Tim यह TimSykes के संस्थापक हैं। इन्होंने 2007 में TimSykes को स्थापित किया था।

वह मुख्य रूप से वित्त क्षेत्र (finance) पर ध्यान केंद्रित करते है और लोगों को शेयर मार्केट रणनीतियों, की-पैटर्न और घोटाले-मुक्त निवेश के लिए बुनियादी बातों को जानने के लिए सहायता करते है।

Tim अधिकतर बड़ी-बड़ी वित्तीय कंपनियों के स्पॉन्सर पोस्ट तथा प्रचार के माध्यम से पैसे कमाते हैं।

सफलता के कारण:

  • निरंतरता।
  • उपयोगकर्ताओं के मन में उठ रहे सवालों का जवाब।
  • वित्तीय कंपनियों से सहयोग बनाए रखना।
  • अपने पसंदीदा विषय पर पोस्ट लिखना।
  • सही समय पर सही पोस्ट करना इत्यादि।

4. PerezHilton

PerezHilton ब्लॉग की बहुत खुबियां है। इनकी खूबियों में से एक यह है कि ब्लॉग की प्रसिद्धि बढ़ाने के लिए मशहूर हस्तियों का प्रभावी रूप से उपयोग करते है।

विशिष्ट अभिनेत्रियों के लिए आकर्षण शीर्षकों और रेड कार्पेट तस्वीरों के भारी उपयोग के माध्यम से प्रसिद्ध नामों और प्रसिद्ध चेहरों पर प्रकाश दिया जाता है।

सफलता के कारण:

  • निरंतरता।
  • प्रसिद्ध अभिनेता और अभिनेत्रियों का उल्लेख करना।
  • प्रसिद्ध हस्तियों से संबंधित प्रश्नों का जवाब देना।

5. Copyblogger

Copy blogger की संस्थापक Brian Clark हैं। यह कुछ अलग ही तरीके से आर्टिकल लिखते थे। इनके आर्टिकल पढ़कर लोग प्रभावित होते थे। इनके लिखावट का तरीका अन्य लोगों की तुलना में बिल्कुल अलग था।

इनके ब्लॉग की मुख्य विशेषताओं में लेखन कौशल, सामग्री विवरण में नए विकास का विश्लेषण और पॉडकास्ट एपिसोड शामिल हैं।

सफलता के कारण:

  • निरंतरता।
  • लेखन कौशल।
  • अलग-अलग विषयों को सरलता से लोगों के समक्ष प्रस्तुत करना।

6. Mashable

2005 में Pete Cashmore यह Mashable ब्लॉग के संस्थापक हैं। Mashable ने तकनीक, विज्ञान और सामाजिक भलाई सहित विषयों की एक विस्तृत विषयों पर लिखते है।

एक और दिलचस्प विशेषता – इस बार एक मुद्रीकरण के दृष्टिकोण से – Mashable Deals, ब्लॉग का एक भाग है जिसमें सौदे, समीक्षा, उत्पाद और अन्य व्यावसायिक रूप से केंद्रित सामग्री शामिल है।

सफलता के कारण:

  • निरंतरता।
  • अधिक विषयों पर लिखना।
  • दिस्चल्प कहानियां रोचक तथ्यों इत्यादि।

7. Moz

Rand Fishkin ने Moz ब्लॉग की स्थापना लगभग 2010 में किया था। Moz एक SEO समुदाय और सेवा प्रदान करता है। जिसकी पेशकश में SEO सॉफ़्टवेयर, SEO friendly सर्विस देना और बड़े पैमाने पर डिजिटल प्रकाशन ऑपरेशन शामिल है।

सफलता के कारण:

  • निरंतरता।
  • SEO friendly सॉफ्टवेयर और सर्विस प्रदान करते हैं।
  • ब्लॉगिंग से संबंधित अलग-अलग प्रकार के टिप्स और ट्रिक्स उपलब्ध कराया जाता है।
  • इसका अधिकतर उपयोग ब्लॉग से संबंधित लोग करते हैं।

8. Smashing Magazine

Sven Lennartz और Vitaly Friedman ने Smashing Magazine ब्लॉक की स्थापना की।

अगर आप Web Developer या सॉफ्टवेयर डेवलपर है तो इनकी वेबसाइट को एक ना एक बार अवश्य उपयोग किया होगा।

Smashing Magazine की सफलता का एक प्रमुख घटक इसकी सदस्यता की पेशकश है, जो पाठकों को प्रीमियम सुविधाओं के लिए प्रति माह $3 और $7 के बीच भुगतान करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

सफलता के कारण:

9. Envato Tuts

Collis Ta’eed ने Envato Tuts की स्थापना किया। Envato Tuts+ ट्यूटोरियल, कोर्स, गाइड और ई-बुक्स की एक विशाल लाइब्रेरी है। जो ब्लॉग फॉर्मेट में डिलीवर की जाती है।

इसमें कोडिंग और वेब डिज़ाइन, व्यवसाय, फ़ोटोग्राफ़ी, संगीत और ग्राफिक डिज़ाइन सहित विषय शामिल हैं। कुछ Envato Tuts+ कंटेंट फ्री है, जबकि अन्य चीजों के लिए पैसे के आधार पर उपलब्ध हैं।

सफलता के कारण:

  • निरंतरता।
  • पूरी वेबसाइट एक लाइब्रेरी की तरह कार्य करती है।
  • यहां पर लगभग सभी जानकारी उपलब्ध है।
  • इस वेबसाइट पर लगभग सभी क्षेत्रों से संबंधित छात्र ज्ञान लेने के लिए आते हैं।

10. Gizmodo

हमारी सूची में दूसरा ब्लॉग, जिसे Peter Rojas द्वारा स्थापित किया गया था, Gizmodo एक डिज़ाइन, तकनीक, विज्ञान और विज्ञान-फाई ब्लॉग है, जिसमें ब्राजील, जापान और यूके सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों की सेवा करने वाले कई प्रकार हैं।

यह Huawei के नवीनतम स्मार्टफोन डिजाइन से लेकर मूल स्टार पर फैन थ्योरी तक, गीक संस्कृति का एक बड़ा लेखन प्रचारक है।

सफलता का कारण:

  • निरंतरता।
  • कुछ अलग और अनोखा कार्य करना।
  • अलग-अलग प्रकार की डिजाइन स्थापित करना जो बड़ी-बड़ी कंपनियां के उपयोगी है।

इस प्रकार दुनिया की सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले ब्लॉग हैं। जो लगभग हर महीने करोड़ों रुपए कमाते हैं।

इन सभी ब्लॉग को बड़ा बनाने के लिए बहुत ही कठिन परिश्रम और निरंतरता के साथ काम करना पड़ता है। इसके साथ साथ इसमें धैर्य रखने की जरूरत होती है।

क्योंकि यह एक लंबी प्रक्रिया है। यह कम समय में नहीं प्राप्त किया जा सकता है।

निष्कर्ष (Conclusion):

उपरोक्त बताए गए सभी ब्लॉक की सफलता का एकमात्र कारण निरंतरता है। इसकी मदद से आप जीवन में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। आज के समय में यह दुनिया का सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाला ब्लॉग हैं।

निरंतरता (consistent) के कारण आप जीवन में कहीं भी कुछ भी हासिल कर सकते हैं।

अगर आप भी ब्लॉग बनाना चाहते हैं तो याद रहे उस में निरंतरता अवश्य होना चाहिए। ब्लॉग ही नहीं बल्कि कोई भी कार्य करने के लिए निरंतरता के साथ-साथ कार्य करने की दिशा भी सही होना चाहिए।

इस प्रकार आप अपने जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।

दुनिया का सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाला ब्लॉग से संबंधित किसी भी प्रकार का सवाल है तो कमेंट में अवश्य पूछें।

Blogspot का क्या है? | Blogspot meaning in hindi

Blog, vlog, personal blog, Blogspot meaning in hindi इन सब के बारे में आपने कहीं ना कहीं कुछ तो सुना ही होगा लेकिन ये सब क्या होता है और इसका क्या उपयोग है ?

इसके बारे में आज विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे। मैं यह दावा कर सकता हूं कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद इससे संबंधित आपके मन में एक भी सवाल नहीं रहेगा।

Blogspot का मतलब क्या होता है?

Blogger की मदद से किसी भी प्रकार की जानकारी इंटरनेट के माध्यम से दुनिया के साथ साझा करते हैं। जबकि Blogspot यह गूगल का एक फ्री domain name देने वाला आयोग है। फ्री होने की वजह से डोमेन में blogspot नाम डिफ़ॉल्ट में रहता है। Blogspot केे माध्यम से विभिन्न जानकारी को इंटरनेट पर लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।

उदाहरण के तौर पर इस वेबसाइट का नाम hamarahindi.com है। जिस पर आप यह जानकारी पढ़ रहे हैं। इसके लिए कुछ पैसों का भुगतान किया गया है।

लेकिन वही अगर इस वेबसाइट का नाम hamarahindi.blogspot.com होता तो इस जानकारी को शेयर करने के लिए एक भी रुपए देने की जरूरत नहीं पड़ती।

अगर किसी domain में blogspot रहता है तो उससे अपनी जानकारी इंटरनेट पर शेयर करने के लिए एक भी रुपए देने की जरूरत नहीं पड़ती है।

लेकिन अगर आप चाहते हैं कि blogspot यह मुख्य domain में से हट जाए तो इसे हटाने के लिए डोमेन प्रोवाइडर कंपनी को कुछ रुपए देने पड़ते हैं। उसके बाद इंटरनेट पर जानकारी शेयर कर सकते हैं।

Internet पर जानकारी शेयर करने के लिए पैसे क्यों देना चाहिए।

यह प्रश्न आपके मन में अवश्य आया होगा कि जानकारी देने के लिए पैसे क्यों लगते हैं वही जानकारी लेने के लिए एक भी रुपए नहीं लगते।

बस गूगल पर जाओ, अपना प्रश्न पूछो और उसके बारे में फ्री जानकारी पाओ।

लेकिन यहां तो पूरा उल्टा है।

रुको-रुको मैं आपके सारे सवालों का जवाब देता हूं।

अगर किसी वेबसाइट के domain में blogspot रहता है तो गूगल उस वेबसाइट पर उपस्थित जानकारी ज्यादा लोगों को नहीं दिखाता है। सरल भाषा में कहे तो उस वेबसाइट की विश्वसनीयता उचित नहीं होती है।

लेकिन वही अगर किसी वेबसाइट के domain में blogspot नहीं रहता है तो गूगल इस वेबसाइट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करता है।

क्यों गूगल blogspot वाले वेबसाइट को ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंचाता है?

फ्री डोमेन जैसे की blogspot वाले वेबसाइट की विश्वसनीयता ख़रीदे गए डोमेन से कम होती है।

अब ये कैसे ..?

इसको आप एक उदाहरण से समझिए ,

दो दुकानदार है, दोनों एक ही सामान बेचते हैं। इनमें से एक ठेला वाला है और दूसरा एक रूम में दुकान खोल कर बैठा है, दुकान का भाड़ा भी देता है।

दोनों समोसे बेचते हैं। दोनों के समोसे के दाम ₹10 है। आप किससे समोसे खरीदना पसंद करेंगे?

जाहिर सी बात है हर समझदार व्यक्ति दुकान वाले से ही समोसे खरीदेगा। क्योंकि रूम वाला दुकानदार साफ़ सफाई रखेगा। जब समोसा खाकर तबीयत खराब होगी, या फिर कोई और शिकायत करनी होगी। तो आप दुकानदार वाले से पूछताछ कर सकते हैं।

लेकिन ठेले वाले का कुछ पता नहीं कि आज रहेगा या फिर कल कहीं और चला जाएगा।

गूगल भी बिल्कुल इसी तरह से समझता है।

उम्मीद है अब आप Blogspot meaning in hindi का मतलब समझ गए होंगे अगर फिर भी आपके मन में सवाल है तो आप कमेंट में अवश्य पूछें। आपके सवालों का स्वागत रहेगा।

लोग domain क्यो खरीदते हैं?

Domain खरीदने से आपके वेबसाइट को इंटरनेट पर एक विशेष स्थान मिल जाता है। जहां पर आप अपने मनमुताबिक जानकारी शेयर कर सकते हैं।

Domain के कारण वेबसाइट की महत्ता तथा विश्वसनीयता बढ़ जाती है। इसलिए ये वेबसाइट अन्य Blogspot वाले Domain की तुलना में गुगल पर आसानी से Rank हो जाती है।

जब आप इंटरनेट पर किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाते हैं। तो उस वेबसाइट के मालिक को गूगल पैसे देता है।

जितने ज़्यादा लोग वेबसाइट पर जाएंगे, उतना ज्यादा उस वेबसाइट के मालिक को पैसे मिलेगा।

गूगल Domain खरीदने वाले व्यक्ति की जानकारी को ज्यादा लोगों के साथ दिखाता है। जिससे वेबसाइट के मालिक को ज्यादा पैसे मिलता है।

सरल भाषा में कहें तो ज्यादा पैसे कमाने के उद्देश्य से लोग domain खरीदते हैं। क्योंकि गूगल इन्हीं लोगों की जानकारी को महत्वता देता है।

Blog क्या होता है?

जब आप किसी भी प्रकार की जानकारी जैसे शिक्षा से संबंधित, टेक्नोलॉजी से संबंधित, कुछ रोचक जानकारी इत्यादि को लिखित रूप में इंटरनेट के माध्यम से शेयर करते हैं तो उसे blog कहा जाता है।

किसी भी जानकारियों को इंटरनेट पर शेयर करके पैसे कमाया जा सकता है। इसके लिए आपको 6 महीने या फिर 1 साल का समय लगता है। इसके लिए आपकी जानकारी को पढ़ने के लिए लोग होने चाहिए।

Vlog क्या होता है?

यह blog की तरह ही होता है इसमें विभिन्न जानकारियों को वीडियो के माध्यम से इंटरनेट पर शेयर किया जाता है। न की लिखित माध्यम से।

इसमें भी किसी भी प्रकार की जानकारी वीडियो के माध्यम से इंटरनेट पर शेयर की जा सकती है।

उदाहरण के तौर पर, फनी वीडियो, घर पर सब्जियों को उगाने से संबंधित वीडियो, शिक्षा से संबंधित वीडियो इत्यादि।

आज के समय में vlog बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रहा है ‌। Vlog बहुत लोगों का पसंदीदा बन गया है। लोगों को vlog देखने में बहुत दिलचस्पी है। आप भी चाहे तो vlog बनाकर यूट्यूब जैसे वीडियो प्लेटफार्म पर अपलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:-

Personal Blog क्या होता है?

अगर आपके मन में कोई बात है जो आप पूरी दुनिया को बताना चाहते हैं और आपको लगता है की यह बातें लोग पसंद करेंगे तो आप इसे अपने ब्लॉग के माध्यम से शेयर कर सकते हैं। इसमें आपका खुदका अनुभव , सिख इत्यादि जानकारियां शामिल है।

ब्लाॅग बनाने के लिए आपको blogger.com पर अकाउंट बनाना होगा। जिसके माध्यम से आप अपनी जानकारियां लोगों तक शेयर कर सकते हैं।

आप अपने ब्लॉग के माध्यम से अपने मन की बातें लोगों तक शेयर करें। जिससे लोगों को आपसे कुछ सीखने का मौका मिलेगा और लोग आपकी तारीफ करेंगे।

आपने क्या सिखा :-

आपने Blogspot meaning in hindi के बारे में विस्तार से जानकारी इकट्ठा की है।

आपने blog क्या होता है?, vlog क्या होता है? इसके बारे में संक्षिप्त और सरल जानकारी प्राप्त कर ली है। अब आप blog (लिखित) और vlog (वीडियो) में अंतर भी आसानी से बता सकते हैं।

आपने personal blog के बारे में भी थोड़ी सी जानकारी प्राप्त की है।

आपके मन में Blogspot meaning in hindi से संबंधित किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप कमेंट में अवश्य पूछिए। आपको जवाब जरूर मिलेगा।

धन्यवाद…