Blogspot का क्या है? | Blogspot meaning in hindi

Blog, vlog, personal blog, Blogspot meaning in hindi इन सब के बारे में आपने कहीं ना कहीं कुछ तो सुना ही होगा लेकिन ये सब क्या होता है और इसका क्या उपयोग है ?

इसके बारे में आज विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे। मैं यह दावा कर सकता हूं कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद इससे संबंधित आपके मन में एक भी सवाल नहीं रहेगा।

Blogspot का मतलब क्या होता है?

Blogger की मदद से किसी भी प्रकार की जानकारी इंटरनेट के माध्यम से दुनिया के साथ साझा करते हैं। जबकि Blogspot यह गूगल का एक फ्री domain name देने वाला आयोग है। फ्री होने की वजह से डोमेन में blogspot नाम डिफ़ॉल्ट में रहता है। Blogspot केे माध्यम से विभिन्न जानकारी को इंटरनेट पर लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।

उदाहरण के तौर पर इस वेबसाइट का नाम hamarahindi.com है। जिस पर आप यह जानकारी पढ़ रहे हैं। इसके लिए कुछ पैसों का भुगतान किया गया है।

लेकिन वही अगर इस वेबसाइट का नाम hamarahindi.blogspot.com होता तो इस जानकारी को शेयर करने के लिए एक भी रुपए देने की जरूरत नहीं पड़ती।

अगर किसी domain में blogspot रहता है तो उससे अपनी जानकारी इंटरनेट पर शेयर करने के लिए एक भी रुपए देने की जरूरत नहीं पड़ती है।

लेकिन अगर आप चाहते हैं कि blogspot यह मुख्य domain में से हट जाए तो इसे हटाने के लिए डोमेन प्रोवाइडर कंपनी को कुछ रुपए देने पड़ते हैं। उसके बाद इंटरनेट पर जानकारी शेयर कर सकते हैं।

Internet पर जानकारी शेयर करने के लिए पैसे क्यों देना चाहिए।

यह प्रश्न आपके मन में अवश्य आया होगा कि जानकारी देने के लिए पैसे क्यों लगते हैं वही जानकारी लेने के लिए एक भी रुपए नहीं लगते।

बस गूगल पर जाओ, अपना प्रश्न पूछो और उसके बारे में फ्री जानकारी पाओ।

लेकिन यहां तो पूरा उल्टा है।

रुको-रुको मैं आपके सारे सवालों का जवाब देता हूं।

अगर किसी वेबसाइट के domain में blogspot रहता है तो गूगल उस वेबसाइट पर उपस्थित जानकारी ज्यादा लोगों को नहीं दिखाता है। सरल भाषा में कहे तो उस वेबसाइट की विश्वसनीयता उचित नहीं होती है।

लेकिन वही अगर किसी वेबसाइट के domain में blogspot नहीं रहता है तो गूगल इस वेबसाइट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करता है।

क्यों गूगल blogspot वाले वेबसाइट को ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंचाता है?

फ्री डोमेन जैसे की blogspot वाले वेबसाइट की विश्वसनीयता ख़रीदे गए डोमेन से कम होती है।

अब ये कैसे ..?

इसको आप एक उदाहरण से समझिए ,

दो दुकानदार है, दोनों एक ही सामान बेचते हैं। इनमें से एक ठेला वाला है और दूसरा एक रूम में दुकान खोल कर बैठा है, दुकान का भाड़ा भी देता है।

दोनों समोसे बेचते हैं। दोनों के समोसे के दाम ₹10 है। आप किससे समोसे खरीदना पसंद करेंगे?

जाहिर सी बात है हर समझदार व्यक्ति दुकान वाले से ही समोसे खरीदेगा। क्योंकि रूम वाला दुकानदार साफ़ सफाई रखेगा। जब समोसा खाकर तबीयत खराब होगी, या फिर कोई और शिकायत करनी होगी। तो आप दुकानदार वाले से पूछताछ कर सकते हैं।

लेकिन ठेले वाले का कुछ पता नहीं कि आज रहेगा या फिर कल कहीं और चला जाएगा।

गूगल भी बिल्कुल इसी तरह से समझता है।

उम्मीद है अब आप Blogspot meaning in hindi का मतलब समझ गए होंगे अगर फिर भी आपके मन में सवाल है तो आप कमेंट में अवश्य पूछें। आपके सवालों का स्वागत रहेगा।

लोग domain क्यो खरीदते हैं?

Domain खरीदने से आपके वेबसाइट को इंटरनेट पर एक विशेष स्थान मिल जाता है। जहां पर आप अपने मनमुताबिक जानकारी शेयर कर सकते हैं।

Domain के कारण वेबसाइट की महत्ता तथा विश्वसनीयता बढ़ जाती है। इसलिए ये वेबसाइट अन्य Blogspot वाले Domain की तुलना में गुगल पर आसानी से Rank हो जाती है।

जब आप इंटरनेट पर किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाते हैं। तो उस वेबसाइट के मालिक को गूगल पैसे देता है।

जितने ज़्यादा लोग वेबसाइट पर जाएंगे, उतना ज्यादा उस वेबसाइट के मालिक को पैसे मिलेगा।

गूगल Domain खरीदने वाले व्यक्ति की जानकारी को ज्यादा लोगों के साथ दिखाता है। जिससे वेबसाइट के मालिक को ज्यादा पैसे मिलता है।

सरल भाषा में कहें तो ज्यादा पैसे कमाने के उद्देश्य से लोग domain खरीदते हैं। क्योंकि गूगल इन्हीं लोगों की जानकारी को महत्वता देता है।

Blog क्या होता है?

जब आप किसी भी प्रकार की जानकारी जैसे शिक्षा से संबंधित, टेक्नोलॉजी से संबंधित, कुछ रोचक जानकारी इत्यादि को लिखित रूप में इंटरनेट के माध्यम से शेयर करते हैं तो उसे blog कहा जाता है।

किसी भी जानकारियों को इंटरनेट पर शेयर करके पैसे कमाया जा सकता है। इसके लिए आपको 6 महीने या फिर 1 साल का समय लगता है। इसके लिए आपकी जानकारी को पढ़ने के लिए लोग होने चाहिए।

Vlog क्या होता है?

यह blog की तरह ही होता है इसमें विभिन्न जानकारियों को वीडियो के माध्यम से इंटरनेट पर शेयर किया जाता है। न की लिखित माध्यम से।

इसमें भी किसी भी प्रकार की जानकारी वीडियो के माध्यम से इंटरनेट पर शेयर की जा सकती है।

उदाहरण के तौर पर, फनी वीडियो, घर पर सब्जियों को उगाने से संबंधित वीडियो, शिक्षा से संबंधित वीडियो इत्यादि।

आज के समय में vlog बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रहा है ‌। Vlog बहुत लोगों का पसंदीदा बन गया है। लोगों को vlog देखने में बहुत दिलचस्पी है। आप भी चाहे तो vlog बनाकर यूट्यूब जैसे वीडियो प्लेटफार्म पर अपलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:-

Personal Blog क्या होता है?

अगर आपके मन में कोई बात है जो आप पूरी दुनिया को बताना चाहते हैं और आपको लगता है की यह बातें लोग पसंद करेंगे तो आप इसे अपने ब्लॉग के माध्यम से शेयर कर सकते हैं। इसमें आपका खुदका अनुभव , सिख इत्यादि जानकारियां शामिल है।

ब्लाॅग बनाने के लिए आपको blogger.com पर अकाउंट बनाना होगा। जिसके माध्यम से आप अपनी जानकारियां लोगों तक शेयर कर सकते हैं।

आप अपने ब्लॉग के माध्यम से अपने मन की बातें लोगों तक शेयर करें। जिससे लोगों को आपसे कुछ सीखने का मौका मिलेगा और लोग आपकी तारीफ करेंगे।

आपने क्या सिखा :-

आपने Blogspot meaning in hindi के बारे में विस्तार से जानकारी इकट्ठा की है।

आपने blog क्या होता है?, vlog क्या होता है? इसके बारे में संक्षिप्त और सरल जानकारी प्राप्त कर ली है। अब आप blog (लिखित) और vlog (वीडियो) में अंतर भी आसानी से बता सकते हैं।

आपने personal blog के बारे में भी थोड़ी सी जानकारी प्राप्त की है।

आपके मन में Blogspot meaning in hindi से संबंधित किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप कमेंट में अवश्य पूछिए। आपको जवाब जरूर मिलेगा।

धन्यवाद…

किसी भी फोन के Lock screen पर अपना नाम या नंबर कैसे लिखें?

हेल्लो दोस्तों, आज हम जानेंगे कि आपके किसी भी मोबाइल फोन में Lock screen पर अपना नाम या नंबर कैसे दिखा सकते हैं? और इसे आप अपने दैनिक जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण तरीके से कैसे उपयोग कर सकते हैं।

बहुत से लोगों का इस तरह के सवाल आते है। कि Redmi/Realme मोबाइल में लाॅक स्क्रीन पर नाम कहां से लिखा जाता है?

अब आप इस पोस्ट को ध्यान से अंतिम तक पढ़िए आपके सारे सवालों का जवाब अवश्य मिलेगा।

किसी-किसी स्मार्टफोन में इस तरह के फीचर मिलते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी कंपनी के स्मार्टफोन हैै, जिसमें लॉक स्क्रीन पर नाम लिखने वाला फीचर नहीं मिलता है तो यह लोग इस फीचर को कैसे उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए भी एक तरीका बताऊंगा।

अपने Lock screen पर अपना नाम या नंबर दिखाने के निम्नलिखित तरीके है।

कुछ लोगों को Lock screen पर अपना नाम दिखाने में अच्छा लगता है तो कुछ लोग इसकी उपयोगिता के लिए स्क्रीन पर अपना नाम या नंबर दिखाते हैं।

सबसे पहले हम Lock screen पर नाम या नंबर दिखाने के तरीके को समझेंगे।

1. Mobile Features (मोबाइल फीचर्स)

आजकल के smartphone में इस तरह के फीचर्स पहले से ही मिलते हैं। इसके लिए किसी प्रकार की ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती है और ना ही किसी प्रकार की क्रिएटिविटी (creativity) करने की जरूरत पड़ती है।

आप इन Steps को follow करें। फ़ोन के फीचर के हिसाब से स्टेप्स भी चेंज हो सकता है।

Step 1:- सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन की सेटिंग में जाएं।

Step 2:- इसके बाद आपको Lock screen पर जाना होगा। चाहे तो आप सेटिंग के सर्च बार में lock screen सर्च कर सकते हैं। आपको जल्दी मिल जाएगा।

Step 3:- लॉक स्क्रीन में ही आपको lock screen Clock Format दिखाई देगा आप इसपर जाएं।

Step 4:- सबसे नीचे की तरफ Lock screen owner info का विकल्प दिखाई देगा उसपर क्लिक करें।

Step 4:- अब आप वहां पर अपना नाम या फिर अपने फैमिली में से किसी एक सदस्य का मोबाइल नंबर लिख सकते हैं।

Redmi/Mi :- Setting>>Lock screen>>Lock Screen Clock Format >>Lock screen owner info

Realme मोबाइल में लाॅक स्क्रीन पर नाम कहां से लिखा जाता है?

Step 1:- सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन की सेटिंग में जाएं।

Step 3:- अब सेटिंग में ही आप Display पर जाएं।

Step 2:- इसके बाद आपको Lock screen पर जाना होगा। चाहे तो आप सेटिंग के सर्च बार में lock screen सर्च कर सकते हैं। आपको जल्दी मिल जाएगा।

Step 3:- सबसे नीचे की तरफ Add Text on Lock Screen का विकल्प दिखाई देगा उसपर क्लिक करें।

Step 4:- अब Add Name पर क्लिक करके अपना नाम लिख ले।

Realme :- Setting>>Display>>Lock Screen>>Add Text on Lock Screen >> Add Name

2. Wallpaper (वॉलपेपर)

इसके लिए आपको थोड़ी सी क्रिएटिविटी (creativity) की जरूरत पड़ेगी। कौन-सी क्रिएटिविटी (Creativity) की जरूरत पड़ेगी मैं आपको सरलता से समझाता हूं।

जब आपके मोबाइल में Lock screen पर नाम या नंबर दिखाने वाला फीचर ना हो तब आप इस स्टेप को फॉलो करें।

Step 1:– सबसे पहले आपको अपना मनपसंद वॉलपेपर (फोटो) ढूंढना होगा।

Step 2:- अगर आपको आपकी मनपसंद का वॉलपेपर (फोटो) मिल जाए। तो आप अपने फोन या किसी एडिटिंग ऐप की मदद से अपना नाम या मोबाइल नंबर उस वॉलपेपर (फोटो) में लिख दे।

Step 3:- अब इसे लॉक स्क्रीन के वॉलपेपर पर सेट कर दें। इस प्रकार आप अपना मोबाइल नंबर अपनी लॉक स्क्रीन पर सेट कर पाएंगे।

Gallery>>select photo>>edit>>set as lock screen wallpaper

Emergency Mobile number on Lock Screen

3. Apps (ऐप्स)

अगर आपके फोन में Lock screen पर नाम या नंबर लिखने वाला फीचर भी नहीं है और आप कुछ क्रिएटिविटी भी नहीं करना चाहते।

तो आपको एक ऐप डाउनलोड करना होगा। जो प्ले स्टोर पर मिल जाएगा।

मैं आपको प्ले स्टोर से कोई भी ऐसी ऐप इंस्टॉल करने के लिए नहीं कहूंगा। क्योंकि इस तरह के ऐप्स में बहुत सारे एडवर्टाइजमेंट होते हैं। जिससे आप हर वक्त परेशान रहेंगे।

अब आप Lock screen पर अपना नाम या नंबर लिखने के तरीके को समझ गए हैं अब इसके उपयोग के बारे में समझते हैं।

Lock screen पर अपना नाम या अपने फैमिली का मोबाइल नंबर रखने के फायदे

Lock screen पर अपना नाम या अपने फैमिली का मोबाइल नंबर रखने के बहुत फायदे है। जो निचे बताया गया है।

मोबाइल कहीं खो जाने पर।

अगर आपका फोन गलती से कहीं गिर जाता है या फिर आप कहीं अनजान जगह पर रख कर भूल जाते हो तो आपको उसे ढूंढने में बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन जब आप अपने किसी फैमिली में से एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर आपकी लॉक स्क्रीन पर रहेगा।

तो कोई भी ईमानदार व्यक्ति उस नंबर पर कॉल करेगा। जिससे आपका मोबाइल आपको सुरक्षित मिल जाएगा। लेकिन अगर वह व्यक्ति ईमानदार ना हो तो आपको थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

दुर्घटना के समय।

अगर किसी व्यक्ति की किसी कारणवश दुर्घटना हो जाती है तो इस समय में उसके घरवालों को बताने के लिए लॉक स्क्रीन पर पड़ा हुआ नंबर बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा।

मोबाइल नंबर याद करना।

अगर आपको किसी का नंबर जल्दी याद नहीं होता है तो आप उस नंबर को कुछ दिनों के लिए अपने लॉक स्क्रीन पर रखकर छोड़ दे। जब-जब आप अपना फोन उपयोग करने जाएंगे आपको वह नंबर बार-बार दिखेगा। जिससे कुछ दिनों बाद आपको यह नंबर आसानी से याद हो जाएगा।

किसी कार्य को याद रखना।

ऐसे काम जिन्हें आप 3 या 4 दिन या इससे भी अधिक दिनों बाद करने वाले हो लेकिन आपको लगता है कि उस दिन मैं यह काम भूल जाऊंगा तो आप उसे अपने फोन के लॉक की स्क्रीन पर लिख लीजिए। जिसके कारण आप जब भी फोन का उपयोग करेंगे आपको वह काम याद रहेगा।

अगर किसी प्रकार के सवाल आपके मन में उत्पन्न होते हैं तो आप कमेंट में बेझिझक पूछ सकते हैं । आपका हमेशा स्वागत रहेगा।

आपने क्या सीखा:-

आपने सीखा की आप अपने मोबाइल के lock screen पर अपना नाम या नंबर तथा अपने घर वालों में से किसी एक व्यक्ति का नंबर कैसे रखें।

इसके साथ-साथ आपका इसके विभिन्न प्रकार के उपयोग से परिचय हुआ।

Lock Screen पर अपना नाम या नंबर लिखने से आप इसका बहुत ही अच्छे तरीके से उपयोग कर सकते हैं जैसे कि मोबाइल फोन फोन खो जाने पर कोई भी व्यक्ति लॉक स्क्रीन पर आपका नंबर देखेगा तो वह व्यक्ति उस नंबर पर फोन करेगा। जिससे आपके मोबाइल मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

FAQ About Lock Screen Display Name

  1. Realme मोबाइल में लॉक स्क्रीन पर नाम कहा से लिखा जाता है।

    Realme मोबाइल में लॉक स्क्रीन पर नाम लिखने के लिए आप ऐसे स्टेप्स का पालन करें…
    Setting>>Display>>Lock Screen>>Add Text on Lock Screen >> Add Name

  2. Mi/Redmi मोबाइल में लॉक स्क्रीन पर नाम कहा से लिखा जाता है।

    Mi/Redmi मोबाइल में लॉक स्क्रीन पर नाम लिखने के लिए आप ऐसे स्टेप्स का पालन करें…
    Setting>>Lock screen>>Lock Screen Clock Format >>Lock screen owner info

  3. दुर्घटना होने के बाद समय माता पिता को कैसे पता चलेगा।

    लॉक स्क्रीन पर वॉलपेपर के साथ अपने माता या पिता का मोबाइल नंबर अवश्य डालें। जिससे दुर्घटना स्थल पर कोई भी ब्यक्ति उन्हें फ़ोन करके बता सके।

भारतीय झंडे के इतिहास के बारे में जानकर आपको बहुत ही हैरानी होगी।

यूट्यूब का इतिहास जानकर आप चौंक जाओगे।

CAPTCHA Code का क्या होता है? CAPTCHA क्यों भरते है?

आपने भी जीवन में कभी ना कभी कैप्च भरे ही होंगें। आपके मन में भी ऐसा सवाल आता होगा कि CAPTCHA Code का क्या मतलब होता है तथा कैप्चा क्यों भरते हैं, Captcha code का किसी वेबसाइट में क्या उपयोग है? और भी है ऐसे सवालों का जवाब जानने के लिए आप इस पोस्ट को ध्यान से पढ़िए आपको सब कुछ पता चल जाएगा।

ज्यादातर बड़ी-बड़ी कंपनियां अपनी वेबसाइट को आसानी से चलाने के लिए Captcha का उपयोग करते हैं। कैप्चा की मदद से किसी भी वेबसाइट को क्रैश होने से बचाया जा सकता है।

Programing की मदद से internet की दुनिया का विकास हुआ। लेकिन ‍‍‍‍‍‍‍‌‌यही programing कैप्चा आने से पहले इंटरनेट को नष्ट करने का हथियार बन गया था‌।‌ ‍‌‌‍‍

आपने सुना ही होगा कि लोहे को लोहा काटता है। कुछ इसी तरह का खेल यहां भी हो रहा था। कैसे? यह आपको आगे पताा चल जाएगाा।

CAPTCHA की जरूरत क्यों पड़ी?

Captcha

कैप्चा का मतलब। किसी भी वेबसाइट को क्रैश या spamming से बचाने के लिए कैप्चा का उपयोग किया जाता है। कैप्चा bots और मनुष्य में भिन्नताएं बताने का प्रयास करता है। कैप्चा किसी भी वेबसाइट को हैकरों से बचाता है।

CAPTCHA का full form :-

C = Completely

A= Automated

P= Public

T= Turning test to tell

C= Computers and

H= Human

A= Aparts

अब Captcha Code का मतलब विस्तार से समझने का प्रयास करतेे हैं।

जब इंटरनेट के युग का शुरुआत हो रहा था उसी समय Hackers ने अपने प्रोग्रामिंग कौशल (skills) के माध्यम से बड़ी-बड़ी website को crash (खराब) कर देते थे।

Hackers जिसको programming की अच्छी जानकारी थी। वे लोग अपनी programming skills की मदद से बोट (bots) बनाते थे इस bots के मदद से ये किसी भी वेबसाइट को अपनी मन मुताबिक चलाने का प्रयास करते थे और उस वेबसाइट पर स्थित महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ छेड़छाड़ करते थे।

Bots क्या होता है?

Bots Programming knowledge द्वारा बनाया गया script (code) है जिसकी मदद से Programmer किसी काम को अन्य मनुष्य से 10 गुना तेज कर सकता है? इसे आप एक तरह से software robot भी कह सकते हैं।

जिससे साधारण व्यक्ति जिसको उस वेबसाइट की जरूरत थी वह उपयोग नहीं कर पाता था। जिसके लिए इस समस्या का हल निकालना बहुत ही महत्वपूर्ण हो गया था।

तभी इंटरनेट के जानकारों ने इस समस्या को हल करने के लिए विचार किया। इंटरनेट के जानकार जैसे लुईस वोन आह (Luis von Ahn), मैनुअल ब्लम (Manuel Blum) , निकोलस जे. हूपर (Nicholas J. Hopper), और जॉन लैंगफोर्ड (John Langford) ने विचार किया और एक निष्कर्ष पर पहुंचे।

इन्होंने कुछ ऐसे शब्दों को ढूंढा जिन्हें programmers द्वारा बनाए गए bots नहीं पढ़ पाते थे। जैसे कि HELLO को “|-|3|_|_()” or “)-(3££0” लिखा जाने लगा।लेकिन CAPTCHA का मतलब तथा CAPTCHA क्यों भरते हैं दुनिया में सभी लोगोंं को बताना आसान नहीं था।

जब इन्होंने सोचा कि “|-|3|_|_()” or “)-(3££0 इन शब्दों को बीच-बीच में लोगों से लिखने के लिए बोला जाए और वही पर CAPTCHA का मतलब लोगोंं को बता दिया जाए तो लोगों को समझ में आने लगेगा की कैप्चा क्यों उपयोग करते हैं और इंटरनेट पर मौजूद सभी वेबसाइट भी सुरक्षित रहेंगी। क्योंकि bots इन शब्दों को नहीं पढ़ सकते हैं। जिसके कारण इसका उपयोग भी नहीं कर सकते हैं।

यह हर वक्त बदलता रहता है इसलिए Hackers इसके लिए bots भी नहीं बना सकते। जिससे सभी व्यक्ति इंटरनेट से अपनी-अपनी मनपसंद की जानकारी आसानी से हासिल कर सकेंगे।

Hackers अपने द्वारा बनाए गए bots का उपयोग कैसे करते हैं?

अब हम देखते हैं कि Hackers bots को कैसे बनाते हैं और इसका उपयोग कैसे करते हैं?

इसको हम सरल भाषा में समझने का प्रयास करते हैं,

अगर आप टीवी या मोबाइल चलाते हैं तो बैकग्राउंड (background) में इसके अंदर के parts चलते रहते हैं। यह तो आपको मालूम ही होगा।

बिल्कुल इसी तरह से जब आप कोई भी वेबसाइट या ऐप ओपन करते हैं तो इस वेबसाइट या ऐप के बैकग्राउंड (Background) में coding part चलती रहती है। यह आपको महसूस नहीं होगा क्योंकि यह सॉफ्टवेयर पार्ट है। वेबसाइट में कोई भी physical वस्तु नहीं लगी रहती है। यह सभी कोडिंग पर चलता है।

Bots प्रोग्रामिंग के मदद से बनाए जाते हैं। Bots को बनाने के लिए Hackers सबसे पहले प्रोग्रामिंग सीखते हैं इसके बाद प्रोग्रामिंग भाषा में script ( code) लिखते हैं।

अब जिस वेबसाइट को crash करना रहता है उस वेबसाइट पर इस bots को run कर देते हैं। जिससे bots बहुत ही तेजी से वेबसाइट को command ( massage) भेजते हैं कमांड बहुत तेजी से भेजे जाने के कारण वेबसाइट इसे हैंडल नहीं कर पाता है जिसके कारण crash हो जाता है।

जब वेबसाइट क्रैश हो जाता है तो कोई भी व्यक्ति उस वेबसाइट को open करेगा तो वेबसाइट द्वारा कोई भी रिस्पांस (response) नहीं मिलेगा। जिसका अर्थ है उस वेबसाइट पर कुछ नहीं दिखेगा।

CAPTCHA का असली उपयोग उदाहरण के साथ।

कैप्चा का असली उपयोग हम लोग एक उदाहरण से समझते हैं,

जब आप IRCTC की वेबसाइट से टिकट बुक किया होगा तो आपने देखा होगा कि वहां भी आपको कच्चा भरना पड़ता है। तो ऐसा क्यों होता है आपको यह आज पता चल जाएगा।

मान लीजिए सुबह 10:00 बजे टिकट बुकिंग की वेबसाइट open होती है। तो सभी लोग 5 या 10 मिनट पहले से ही मोबाइल या लैपटॉप चालू करके बैठ जाते हैं ताकि जब वेबसाइट खुलेगा तुरंत ही बुक कर लें।

बुकिंग करने के लिए आपको अपना अकाउंट बनाना होता है, अगर आपका अकाउंट पहले से ही बना है, तो लॉगिन(log in) करना पड़ता है, लॉग इन करने के बाद आप टिकट कहां से कहां तक बुक करना चाहते हैं, वह सिलेक्ट करेंगे इसके बाद तारीख़ तथा समय निर्धारित करेंगे और फिर पेमेंट करेंगे। इतना काम करने में आपको कम से कम 2 या 3 मिनट का वक्त लग ही जाता होगा।

अगर hakers, bots की मदद से यही काम सिर्फ 5 या 10 सेकंड से कम वक्त में कर ले तो पूरा टिकट उन्हीं के पास चला जाएगा। जिससे 5 मिनट में ही पूरा टिकट बिक जाएगा और साधारण आदमी को टिकट नहीं मिल पाएगा। जिससे लोगों में गुस्सा फैल जाएगा।

इन्हीं hakers को रोकने के लिए IRCTC वेबसाइट पर कैप्चा का उपयोग किया जाता है। जिसे bots इस CAPTCHA का मतलब नहीं समझ पाते हैं।

फल स्वरूप टिकट बुक करने के लिए आदमी को ही काम करना पड़ेगा। जिसमें औसतन सबको उतना ही टाइम लगेगा जितना साधारण आदमी को लगता है। जिसके कारण ज्यादातर लोगों को टिकट मिल सकेगा।

CAPTCHA के कितने प्रकार होते हैं?

CAPTCHA के विभिन्न प्रकार होते हैं जो किसी भी वेबसाइट तथा ऐप को आसानी से चलाने के लिए उपयोग किया जाता है। अगर आप CAPTCHA के मतलब तथा CAPTCHA के ‌प्रकार के बारे में जान जाएंगे तो आपको अपनी वेबसाइट के लिए कौन सा Captcha लेना है यह भी आसानी से पता कर सकेंगे।

आपको पता होगा किसी भी वस्तु की फायदे होते हैं तो उसके नुकसान भी होते हैं इसी प्रकार कैप्चा के भी फायदे और नुकसान दोनों हैं,अब हम लोग कैप्चा के विभिन्न प्रकार और एक-एक करके इनके कुछ लाभ और नुकसान भी देखेंगे।

Captcha के विभिन्न प्रकार इस तरह से हैं:-

Word Captcha

आपने देखा होगा कि कुछ ऐसे कैप्चा होते हैं जिसमें टेढ़े-मेढ़े शब्द रहते है या फिर शब्दों के पीछे कुछ टेढ़े मेढ़े लाइन होते हैं, जिन्हें पढ़कर भरना पड़ता है। इन्हें word Captcha कहा जाता है। इस प्रकार के कैप्चा ज्यादातर जगहों पर उपयोग होता है।

लाभ:- इसे कोई भी व्यक्ति जो आसानीी से शब्दों को देखकर समझ पाता है वह इसका उपयोग कर सकेगा। इसका उपयोग किसीी छोटे वेबसाइट को चलानेेे के लिए होताा है।

हानि:- आजकल टेक्नोलॉजी बहुत ही तेजी सेेेे विकास कर रही है जिसकेे कारण bots बहुत ही बुद्धिमान हो गए हैं। तो यह किसी बहुत ही बड़े वेबसाइट के लिए उपयुक्तत नहीं है।

Confident captcha

इस प्रकार के कैप्चा में यूजर को छोटे-छोटे इमेज दिया जाता है और कहा जाता है कि आप इसमें साइकिल दिखाइए, बस दिखाइए, ट्रैफिक सिग्नल लाइट दिखाइए इत्यादि।

लाभ :- अभी तक की टेक्नोलॉजी के हिसाब से इस प्रकार के कैप्चा को व्हाट्स सॉल्व नहीं कर सकते हैं।

हानि:- कभी-कभी लोगों को भी ऐसी कैप्चा सॉल्व (solve) करने में कठिनाई होती है। अगर कोई व्यक्ति इन छोटे-छोटे फोटो में से सही इमेज नहीं खोज जाता है तो उसे फिर से उसी तरह के दूसरा कैप्चा भरना पड़ता है। जो बहुत ही निराशाजनक है।

Time-Based Captcha

यह कैप्चा समय को मापता है कि कोई भी मनुष्य किसी फॉर्म को भरने में कितना समय लगाता है। Bots सेकंडो में कोई भी फॉर्म आसानी से भर सकते हैं। लेकिन मनुष्य को फॉर्म भरने में कम से कम 1 या 2 मिनट का वक्त लगता ही है।

लाभ:- कैप्चा भरने का यह बहुत ही प्रभावशाली तरीका है। इसके लिए bots बनानाा भी मुश्किििल काम है।

हानि:- कभी-कभी एक ही फॉर्म को हजारों बार भरने की जरूरत पड़ती है जिसमें पता या मैसेज एक जैसा होता है। जिसे बार-बार लिखने की जरूरत पड़ती है।

Math’s Problems Captcha

इस तरह के कैप्चा में आपसे गणित के एकदम बेसिक सवाल पूछे जाते हैं। जैसे कि जोड़, घटाना जो बहुत ही आसान होते हैं। उदाहरण के तौर पर 4+2=? पूछा जाता है।

लाभ:- इस प्रकार के कैप्चा को कोई भी व्यक्ति आसानी से सॉल्व कर सकता है।

हानि:- इस कैप्चर पर पूर्णता विश्वास करना जायज नहीं होगा। क्योंकि कभी-कभी bots भी इसे solve कर देते हैं।

Social Media sign in/sign up Captcha

अगर आप किसी वेबसाइट पर जाते हैं तो आप से अपने सोशल मीडिया अकाउंट (Facebook, Google, etc) से साइन इन या साइन अप करने के लिए कहा जाता है। यह भी एक प्रकार का कैप्चा ही है।

लाभ:– इस प्रकार के कैप्चा को बहुत ही सुरक्षित माना गया है। क्योंकि bots के पास सोशल मीडिया अकाउंट नहीं होता है।

हानि:– ज्यादातर लोग किसी भी वेबसाइट से अपनी सोशल मीडिया अकाउंट को लिंक नहीं करना चाहते हैं। क्योंकि यह उनकी सिक्योरिटी का सवाल होता है।

Honeypot

इस तरह की कैप्चा में बैकग्राउंड में लाखों खाली जगह छोड़ देते हैं। जिसमें इधर-उधर फालतू की जानकारियां भरनी होती है। जिसे सिर्फ बोट ही देख पाते हैं। मनुष्य इस जगह को नहीं देख सकता है और ना ही इस जगह को भरता है। जब वोट इन सभी जानकारियों को भरता है तब वेबसाइट समझ जाता है कि यह मनुष्य नहीं हो सकता है।

लाभ :- किसी भी वेबसाइट को crash होने से बचाने के लिए यह बहुत ही अच्छाा तरीका है क्योंकि इसमें किसीी को कुछ भी भरने की जरूरत नहीं होती है।

हानि:- तेजी से बढ़ती हुई टेक्नोलॉजी के कारण यह संभव है की बुद्धिमान bots भविष्य में आ जाए और इस खाली जगह को ना भरकर मनुष्य की तरह ही व्यवहार करें।

Sweet Captcha

Sweet Captcha मैं मिलते जुलते वस्तुओं की जोड़ियां मिलानी होती है। उदाहरण के तौर पर कोई एक शर्ट का इमेज दिया रहेगा उसको सूटकेस के इमेज से मिलाना रहेता है।

लाभ:- यह कैप्चा बहुत ही प्रभाव कार्य सिद्ध हुआ है। क्योंकि इस कैप्चा को भरने के लिए व्हाट्स बना रहा बहुत ही मुश्किल काम है।

हानि: – कभी-कभी लोग एक तरह की वस्तुएं नहीं खोज पाते जिसकी वजह से जोड़िया भी नहीं मिला पाते हैं।

No Captcha recaptcha

No Captcha recaptcha यह कैचा का प्रकार है इसमें यूजर के सामने लिखा हुआ आता है I am not robot वहीं पर एक छोटा सा बॉक्स बना हुआ होता है उसमें क्लिक करना रहता है। कोई भी मनुष्य बॉक्स के एकदम बीच में क्लिक नहीं कर सकता वह बॉक्स में ही थोड़ा सा इधर-उधर क्लिक करता है। लेकिन bots बाक्स के एकदम बीच में ही क्लिक करते हैं। इस प्रकार bots और मनुष्य के बीच में अंतर बताया जा सकता है।

कैप्चाा को भरने के लिए कोोई भी व्यक्ति बॉक्स में अंगुली से क्लिक करेगा या फिर माउस से क्लिक करेगा। अगर उंगली से क्लिक होता है तो रोबोट होने का सवाल हीी नहीं होता है। अगर माउस से क्लिक होता है तो माउस का कर्सर कैसे और कहां सेे आया इस को ध्यान में रखते हुए पता लगाता है की रोबोट्स हैै या नहीं।

लाभ:-यह कैप्चा गूगल द्वारा प्रस्तुत किया गया जो बहुत ही बढ़िया है क्योंकि इसमें किसी को कुछ भी भरने की जरूरत नहीं पड़ती आसानी से बॉक्स पर क्लिक करने से सही का निशान हो जाता है।

हानि:- अगर कोई व्यक्ति संभवत बॉक्स के बीच में क्लिक कर देता है तो जब तक उससे बीच में क्लिक होता रहेगा। तब तक कैप्चा भरना पड़ता है यह बहुत ही निराशाजनक है।

Invisible recaptcha

यह No Captcha recaptcha का ही updated version है इसमें कहीं भी न तो कुछ भरना रहता है नाही किसी बॉक्स पर क्लिक करना रहता है ना ही जोड़ियां मिलानी रहती है यह user के movement को देखता है और पता लगाता है यह कोई bots है या मनुष्य। यह बिल्कुल No Captcha recaptcha की तरह ही कार्य करता है।

लाभ :- अब तक के जितने भी कैप्चा है सबसे कारगर यही साबित हुआ है क्योंकि इसमें यूजर को कुछ भी करने की जरूरत नहीं होती है। कैप्चा ही सब कुछ देख लेता है।

हानि :- अभी तक इस कैप्चा का तोड़ निकालने के लिए टेक्नोलॉजी विकसित तो नहीं हुई है लेकिन शायद भविष्य में ऐसी टेक्नोलॉजी आ सकती है।

Biometric Captcha

Biometric Captcha अभी तक मार्केट में नहीं आया है लेकिन संभावना है कि फ्यूचर में इस प्रकार की कैप्चा आ सकता है। आजकल लगभग सभी स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर आने लगे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए Biometric Captcha को बनाने का प्रावधान किया जा रहा है।

इसमें जब भी कोई व्यक्ति किसी वेबसाइट पर जाएगा तो कैप्चा की जगह अपने फोन में अपना फिंगरप्रिंट वेरीफाई करेगा।

लाभ :- बायोमेट्रिक कैप्चर में किसी प्रकार का कोई भी कैप्चर भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ इसमें यूजर को अपना बायोमैट्रिक वेरीफाई करना होगा। जिससे यह बहुत ही ज्यादा सुरक्षित रहेगा।

हानि:- एक बार बायोमेट्रिक वेरीफाई होने के बाद कोई भी व्यक्ति उस अकाउंट को बदल नहीं सकता है।

घर बैठकर यूट्यूब से पैसे कैसे कमाए।

किसी भी युटुब चैनल की monthly इनकम कैसे पता करें

किसी भी मोबाइल में दो से ज्यादा गूगल अकाउंट कैसे बनाएं।

अब तक आपने Captcha का मतलब तथा इसके विभिन्न प्रकार समझ गए होंगे। लेकिन कैप्चा को विरोध का भी सामना करना पड़ा था।

CAPTCHA का विरोध

शुरुआती दौर में सब कुछ ठीक था लेकिन जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी आगे बढ़ते गई लोग कैप्चा का विरोध करने लगे क्योंकि लोगों को Captcha का मतलब नहीं पता था और इन्हें कैसे उपयोग करते हैं यह भी नहीं पता था। कैप्चा solve करते समय कुछ ऐसे शब्द थे जिन्हें कोई मनुष्य भी नहीं समझ पाता था। बार-बार रिफ्रेश करने के बाद भी ऐसे वर्ड आ ही जाते थे कि किसी को ना समझ में आए। लोगों को लगता था इनका ज्यादातर समय कैप्चा भरने में ही चला जाता है।

इसी समस्या को देखते हुए कच्चा भरने के लिए अलग-अलग कंपनियां बनने लगी। यह कंपनी जिस वेबसाइट की कैप्चा भरती थी उनसे पैसे लेती थी जिससे उस वेबसाइट पर आने वाले लोगों को कैप्चा न भरना पड़े।

फिर गूगल ने 2009 में रीकैप्चा नामक कंपनी को खरीद लिया और इसमें कुछ बदलाव करके i am not robot नाम का एक कैप्चर तैयार किया। इस कच्चा के बारे में थोड़ी जानकारीीी हम लोग उपरोक्त पंक्ति में देख चुके हैं।

इस कैप्चा में आपको कोई भी शब्द लिखने की जरूरत नहीं पड़ती है। आपको सिर्फ ठीक बॉक्स दिखाई देगा जिसके सामने लिखा रहेगा आई एम नॉट रोबोट आपको सिर्फ उस बॉक्स पर क्लिक करना है और अगर उस बॉक्स में सही का निशान आ जाता है तो आप आगे का काम पूरा कर सकते हैं।

I am not robot वाला CAPTCHAकैसे काम करता है?

i’m not a robot (Captcha)

अब हम i am not robot वाला CAPTCHA का मतलब और यह कैसे काम करता है इसके बारे में विस्तार से जानेंगे।

गूगल ने i am not robot वाली कैप्चा को कुछ इस तरह से डिजाइन किया है कि अगर कोई भी व्यक्ति उस कैप्चा को भरने के लिए बॉक्स पर क्लिक करेगा।

तो गूगल बैकग्राउंड में सब कुछ मॉनिटर करता है जैसे की यह कैप्चा कैसे भरा गया, उस वेबसाइट पर कैप्चा भरने वाला व्यक्ति कितने देर से है। उस व्यक्ति का आईपी ऐड्रेस और भी बहुत कुछ जानकारी को मॉनिटर करके उस बॉक्स में सही का निशान लगाता है।

इस प्रकार की कैप्चा आप ज्यादातर गूगल की वेबसाइट पर ही देख सकते हैं।

इस प्रकार से i am not robot वाला कैप्चा काम करता है।

बधाई हो आपने सीखा कि:-

आपने सीखा कैप्चा कितने प्रकार के होते हैं और इनके लाभ और हानि क्या है। कैप्चा की उत्पत्ति कहां से हुई थी।

अब तक का सबसे बढ़िया कैप्चा कौन सा है और भविष्य में कौन सा कैप्चा आने वाला है।

आपने Captcha का मतलब तथा कैप्चा कैसे काम करता है यह भी समझ लिया है।

आपने i am not a robot वाले Captcha के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त कर ली है।

किसी भी YouTube Channel की Monthly income पता करें।

आज से आप किसी भी YouTube Channel की monthly income आसानी से पता कर सकते हैं इसके लिए आप इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें. अगर आपके मन में कोई भी सवाल उत्पन्न होता है तो आप कमेंट में अवश्य पूछे आपका हमेशा स्वागत रहेगा.

आजकल ज्यादातर लोग T.V. देखने के बजाय YouTube पर अपने मनपसंद प्रोग्राम को देखना पसंद करते हैं. YouTube बहुत ही तेजी से प्रसिद्धि पाने वाला Application (App) है.

लगभग हर व्यक्ति जिसके पास स्मार्टफोन या जिओ फोन है वह यूट्यूब पर वीडियो देखता होगा. कुछ लोग तो यूट्यूब पर वीडियो बनाकर अपलोड भी करते है। जिससे उन्हें कुछ समय बाद यूट्यूब पैसे भी देता है.

कभी-कभी हम सोचते हैं कि कोई भी यूट्यूबर (YouTuber) अपने यूट्यूब चैनल से कितना पैसा कमाता होगा। उसके YouTube channel की monthly income कितना होगा? Total Gaming YouTube Channel की Monthly Income क्या है? ये सभी आज हम देखेंगे।

जब कोई भी व्यक्ति किसी भी यूट्यूबर से उसके कमाई (income) के बारे में पूछता है तो कुछ लोग कोई भी बहाना बना देते हैं तो कुछ लोग बताते भी हैं तो अपना पूरा इनकम नहीं बताते हैं.

इस पोस्ट को अच्छे से पढ़ने के बाद आप किसी भी यूट्यूब चैनल की इनकम मिनटों में बता सकते हैं। Social blade website के मदद से आप YouTube Channel की Monthly Income आसानी से बता सकते हैं।

किसी भी YouTube channel की monthly income कैसे पता करें?

सोशल ब्लेड की मदद से आप किसी भी चैनल की महीने तथा वार्षिक इनकम आसानी से पता कर सकते हैं। Total Gaming YouTube Channel की Monthly Income भी पता कर सकते हैं।

इसके लिए सबसे पहले आपको सोशलब्लेड की वेबसाइट पर जाना होगा.

उस वेबसाइट पर search bar दिखाई देगा. इस सर्च बार में आप जिस यूट्यूब चैनल की इनकम पता करना चाहते हैं उसका नाम लिख दीजिए.

उस नाम से संबंधित यूट्यूब पर जितने भी चैनल होंगे सभी एक लिस्ट में आ जाएंगे. आपको उस लिस्ट में से चैनल सिलेक्ट करना होगा.

जब आप चैनल सिलेक्ट करेंगे तो आपको उस यूट्यूब चैनल के सभी जानकारी आपके सामने दिखाई देगी.

उदाहरण के लिए मैं Technical Guruji के YouTube channel की monthly income पता करता हुं :-

इसके लिए सबसे पहले मैं socialblade.com इस वेबसाइट पर जाऊंगा और सच बारे में Technical Guruji सर्च करूंगा.

टेक्निकल गुरुजी चैनल सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है इसलिए यह चैनल search लिस्ट में सबसे ऊपर रहेगा.

मैं इस पर क्लिक करूंगा. तो मुझे इस चैनल के बारे में बहुत सी जानकारी पता चल जाएगी.

Information about Technical Guruji Channel

ऊपर की तस्वीर में आप आसानी से देख सकते हैं इस चैनल की मंथली इनकम लगभग $22-$360 हजार डॉलर से शुरू होती है. जो भारतीय रुपए में 16-17 लाख के आसपास होता है.

नोट:-

उपरोक्त बताए इनकम अनुमानित है. किसी भी यूट्यूबर की इनकम यूट्यूब ऐडसेंस निश्चित करता है. जो हर वीडियो में एक समान नहीं होता.

आप यह भी देख सकते हैं कि यह चैनल पूरी भारत में 37 नंबर का चैनल है और टेक्नोलॉजी से संबंधित जानकारी के लिए दूसरा नंबर पर है जो की बहुत ही बड़ी बात है.

अभी-अभी देख सकते हैं कि पिछले 30 दिनों में 500K अर्थात 50000 सब्सक्राइबर इस चैनल से जुड़े हैं.

30 दिनों में ही करीब 90 मिलियन अर्थात 900 करोड़ लोग इस चैनल पर अलग-अलग प्रकार की वीडियो देखे हैं.

Socialblade क्या है?

Socialblade यह एक वेबसाइट है जिससे आप यूट्यूब चैनल अकाउंट, टि्वटर अकाउंट, इंस्टाग्राम अकाउंट, फेसबुक अकाउंट इत्यादि लोगों के अकाउंट के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हो.

उदाहरण के तौर पर किसी व्यक्ति या सेलिब्रिटी (celebrity) के इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया अकाउंट पर किस वक्त कितने followers बढ़े या कम हुए, इसके बारे में आप पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

यह वेबसाइट किसी भी यूट्यूब चैनल की सब्सक्राइबर को लाईव काउंट करता है. इस वेबसाइट की मदद से आप किसी भी यूट्यूब चैनल की लाइव सब्सक्राइबर अकाउंट आसानी से देख सकते हैं.

Socialblade को निम्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए उपयोग कर सकते हैं:-

  • YouTube
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Twitch
  • Mixer
  • Dailymotion etc..

Socialblade कैसे उपयोग करें?

अन्य जानकारी देने वाली वेबसाइट की तरह सोशल ब्लेड भी उपयोग करना बहुत ही आसान है. सोशल ब्लेड वेबसाइट को कोई भी व्यक्ति आसानी से उपयोग कर सकता है.

सबसे पहले आप गूगल पर जाकर sociablade.com सर्च करें. आप सीधा सोशल ब्लेड के वेबसाइट पर चले जाएंगे.

सबसे अच्छी बात यह है कि इस वेबसाइट को उपयोग करने के लिए आपको इस वेबसाइट पर अपनी अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं पड़ती है. हालांकि इस वेबसाइट पर आप चाहे तो रजिस्टर या लॉगइन कर सकते हैं.

कोई भी व्यक्ति इस वेबसाइट को जब चाहे तब जानकारी प्राप्त करने के लिए उपयोग कर सकता है. जो बहुत ही अच्छी बात है.

YouTube के लिए Socialblade

सोशल ब्लेड सबसे ज्यादा प्रसिद्ध, यूट्यूब की जानकारी देने की वजह से हुआ है.

सोशल ब्लेड से आप किसी भी यूट्यूब चैनल के पूरी इतिहास के बारे में जान सकते हैं. जैसे की वह यूट्यूब चैनल कब बना था और उसके शुरुआती समय में कितने सब्सक्राइबर थे तथा कितने व्यूज थे इत्यादि. सोशल ब्लेड को यूट्यूब का विकिपीडिया (Wikipedia) भी कहा जाता है. जो यूट्यूब के बारे में सब कुछ जानकारी रखता हो.

आप सोशल ब्लेड की मदद से किसी भी यूट्यूब चैनल कि 5 या 10 साल पहले कितने सब्सक्राइबर थे तथा कितने views थे यह भी आप आसानी से पता कर सकते हैं.

जैसे कि मैंने पहले बताया था कि आप Socialblade की मदद से किसी भी चैनल की लाइव सब्सक्राइबर काउंट कर सकते हैं.

आप यूट्यूब पर सबसे ज्यादा डिसलाइक (Dislike) होने वाली वीडियो तथा सबसे ज्यादा लाइक होने वाली वीडियो को भी सोशल ब्लेड की मदद से पता कर सकते हो.

आप सोशल ब्लेड की मदद से सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वीडियो और यूट्यूब की सबसे पहली वीडियो के बारे में भी जानकारी पता कर सकते हैं.

YouTube की शुरुआत कैसे हुई थी, यह जानकर आपको हैरानी होगी

यूट्यूब चैनल बनाकर पैसा कैसे कमाए।