10 प्रभावशाली Sigma Male के गुण है? | Sigma Male meaning in hindi

Sigma Male कौन है? इसे जानने के लिए हमें पहले यह समझना होगा कि Sigma Male क्या है? आप इस पोस्ट में Sigma Male के 10 ऐसे लक्षण जानेंगे जिसकी मदद से पता कर सकते हैं कि Sigma Male कौन हैं या कौन नहीं है? हम Sigma Male meaning in hindi के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे।

दुनिया में मनुष्यों को उनकी सफलता तथा प्रभुता (Domination) के आधार पर पिरामिड की जैसे संरचना के अनुसार चार भागों में बांटा गया है। जो नीचे की तस्वीर में देख सकते हैं।

Sigma-male-kya-hai
Sigma Male Domination Scale

जो अल्फा (Alpha Male), बीटा (Beta Male), डेल्टा (Delta Male)/(Gamma Male) और ओमेगा (Omega Male) है। इनमें अल्फा मेल को सबसे ज्यादा बुद्धिमान और कार्यशील कहा गया हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अल्फा मेल से भी ज्यादा बुद्धिमान और प्रभाव कारी होते हैं। लेकिन लोगों की नजरों में बहुत ही कम आते हैं।

समाज में कुछ ऐसे लोग देखे गए जिसका व्यक्तित्व उपरोक्त बताए गए लोगों (Males) के व्यक्तित्व से बिल्कुल अलग थे। विशेषज्ञों तथा जानकारों ने इन्हें सबसे अलग समूह रखा। अब हम लोग Sigma Male in hindi के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे।

Sigma Male कौन हैं?

sigma-male-personality
Sigma Male

Sigma Male उस व्यक्ति को कहते है, जो अपने कम्फर्ट जोन से बाहर होकर जीवन यापन करना पसंद करता है। उसकी सोचने की प्रक्रिया समाज के अन्य लोगों से अलग होती है। अक्सर Sigma Male शांत स्वाभाव के होते हैं।

लेकिन उनमे आत्मविश्वास तथा शानदार लीडरशिप की गुण होता है। जिससे बिज़नेस या व्यापार में बहुत तरक्की करते हैं। वह समाज द्वारा बनाए गए रूल रेगुलेशन से हटकर जीवन जीना पसंद करते है।

Sigma Male इसे पुरुषों की विशेषताएं बताने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। Sigma Male को अच्छे से समक्षने के लिए हमें पहले Alpha Male और Beta Male के व्यक्तित्व को समझना होगा।

Beta Male यह Alpha Male से पीछे रहता है। ये हमेशा से Alpha Male को देखते हैं और उनकी तरह बनने का प्रयास करते हैं। ये हमेशा अपने आप को असुरक्षित महसूस करते रहते हैं। इनमें आत्मविश्वास की कमी होती है।

कुछ कर दिखाने की चाहत होती तो है लेकिन आत्मविश्वास की कमी के कारण जल्दी ही हार मान जाते हैं। ये हमेशा अपने आप को समाज में अच्छा दिखाने का प्रयास करते हैं। ये अपने आप को लोगों के विचारों के अनुसार ढाल लेते हैं।

Alpha Male यह Beta Male की तुलना में अधिक सफल होते हैं। Alpha Male मजबूत नेतृत्व और दृढ़ आत्मविश्वास से जाने जाते हैं। इनमें लोगों को बहुत ही जल्दी लुभाने की कला होती हैं।

इनमें भारी से भारी भीड़ को संभालने की क्षमता होती है। चाहे वह भीड़ इनके खिलाफ ही खड़ी क्यों ना हो। अल्फा मेल अपनी ऊंचे विचार तथा रवैया से समाज में प्रचलित होते हैं। यह समाज को दिशा निर्देशक का कार्य करते हैं।

समाज में अधिकतर लोग Alpha या Beta Male के श्रेणी में पाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें Sigma Male कहा जाता है।

बहुत ही कम लोग Sigma Male के श्रेणी में पाएं जाते हैं। Sigma Male अपने सामाजिक स्थिति के बारे में बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं। यह अकेले रहना ज्यादा पसंद करते हैं। इनके बारे में लोग क्या सोचते हैं इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। Sigma Male अपने ही कार्य में मग्न रहते हैं।

इनमें Alpha Male के सभी गुण होते ही हैं लेकिन इन्हें दिखावा करना बिल्कुल पसंद नहीं हैं। Sigma Male दूसरों पर अपना दबदबा नहीं बनाते हैं। ये समय आने पर ही अपने विषेशताओं का उपयोग करते हैं।

Sigma Male के 10 अनोखें लक्षण क्या हैं?

अभी तक आप Sigma Male के बारे में हल्का फुल्का समझ गए होंगे। अब हम सिग्मा मेल के 10 लक्षण देखेंगे। जो अन्य साधारण लोगों से अलग रखता है।

परंतु Sigma Male में ये सभी दसों के दस लक्षण दिखाई देते हैं।

1. अकेले रहना

Sigma Male समाज या किसी समूह में रहने पर जितना खुश रहते हैं उससे कहीं ज्यादा खुश अकेले रहने में होते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें दूसरों की कोई चिंता नहीं होती है।

Sigma Male ज्यादातर समय अलग-अलग विषय पर सोच विचार करने में बिताते हैं। यह हमेशा अलग-अलग समस्याओं का समाधान निकालने के बारे में सोचते रहते हैं। फलस्वरूप कोई कार्य न होने पर भी ये व्यस्त रहते हैं। इसलिए Sigma Male से संबंध बनाना थोड़ा मुश्किल होता है।

2. लोगों की जरूरत महसूस न होना।

Alpha Male अपना ज्यादातर समय सामाजिक जीवन में बिताते हैं। क्योंकि लोग इन्हें इनके व्यक्तित्व को सराहते हैं। जिसके कारण इन्हें अपने आप को आगे बढ़ाने में आत्मविश्वास मिलता है। समूह में उपस्थित लोगों के मतानुसार Alpha Male अपने व्यक्तित्व को बदल लेते हैं।

जबकि Sigma Male को समूह में रहने पर कोई दिक्कत नहीं होती है। परंतु अपने व्यवहारों तथा विचारों पर किसी का जबरदस्ती गुलाम नहीं होने देते हैं।

Sigma Male सभी व्यक्तियों के विचारों का आदर करते हैं लेकिन यह उन्हीं विचारों का निर्वहन करते हैं जो इन्हें अच्छा लगे और इनके मन मुताबिक हो।

फल स्वरूप लोग इनके बारे में क्या सोचते हैं क्या नहींं! इनको कोई फर्क नहीं पड़ता है। अतः इन्हें सामाजिक समूह में रहने की जरूरत महसूस नहीं होती है।

जब किसी कार्य को उसके अंजाम तक पहुंचाने के लिए लोगों की जरूरत पड़ती है तभी ये लोगों का सहारा लेते हैं। क्योंकि उस कार्य को अकेले कर पाना संभव नहीं होता है।

3. सबको एक समान से देखना।

Sigma Male किसी के साथ भेदभाव करने पर विश्वास नहीं करते हैं। भेदभाव करने पर यदि कोई दिख जाए तो यह उसका विरोध करने लगते हैं।

यह किसी अभिनेता या अभिनेत्री को अन्य लोगों की तुलना में महान नहीं मानते हैं। इनके अनुसार सभी लोग एक समान होते हैं। फल स्वरूप सभी लोगों के साथ एक तरह से व्यवहार करते हैं।

4. मौन व्यक्तित्व।

Sigma Male बहुत ही कम बोलते हैं। इन्हें जितना जरूरत होता है उतने ही बातें करने अच्छा लगता है। यह फालतू की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद नहीं करते हैं।

Sigma Male अपनी उपस्थिति से ही लोगों को नियंत्रण करने की ताकत रखते हैं। जबकि अल्फा मेरे को अपने प्रेरणादायक शब्दों तथा अपने शारीरिक स्थिति के आधार पर लोगों को नियंत्रण करना पड़ता है।

5. जोखिम उठाना।

Sigma Male जोखिम उठाने से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। यह ऐसे बड़े-बड़े जोखिम उठाते हैं जो कोई सोच भी नहीं सकता है। लेकिन नासमझ लोगों की तरह कोई भी जोखिम बिना सोचे समझे नहीं उठाते हैं।

जोखिम उठाने से पहले वे उस विषय पर बहुत ही गहराई से अध्ययन करते हैं इसके बाद परिणाम को ध्यान में रखते हुए जोखिम उठाते हैं।

Sigma Male अपना काम जरुरत पड़ने पर कभी भी करने लगते हैं। इनके मुताबिक कोई भी कार्य करने के लिए विशेषतः समय नहीं होता है। ये काम को टालते नहीं हैं। यह हर समय को एक समान मानते हैं।

6. सामाजिक कौशल में कमी।

Sigma Male सामाजिक कौशल पर ध्यान नहीं देते हैं। इन्हीं लोगों की बीच मैं रहना पसंद नहीं है इसलिए सिग्मा मेल में सामाजिक कौशल की कमी होती है।

इन्हें छोटी-छोटी तारीफें सुनना पसंद नहीं होता है। सिग्मा मेल भले ही खाली बैठे हो लेकिन किसी अनजान व्यक्ति से बातें करना नहीं चाहते हैं।

सिग्मा मेल लोगों के सामने किसी भी व्यक्ति का मजाक नहीं उड़ाते हैं। यह सभी लोगों के भावनाओं का सम्मान करते हैं।

7. जागरूक होना।

सिग्मा मेल अपनी मजबूती तथा कमजोरियों को भली भांति जानते हैं। यह अपनी मजबूती का कभी भी गलत फायदा नहीं उठाते हैं। और अपने अंदर उपस्थित कमजोरियों को दूर करने का प्रयास करते रहते हैं।

सिग्मा मेल में सामाजिक कौशल नहीं होते हैं, इसको लेकर यह चिंतित नहीं होते हैं। क्योंकि इन्हें समाज में रहना पसंद नहीं होता है।

जबकि अल्फा मेल दूसरों की गलतियां निकालते हैं और उन्हें उन गलतियों को सुधारने की सलाह देते हैं। ये लोगों के सामने अपने आप को उच्चतम साबित करने की कोशिश करते रहते हैं।

8. किसी पर आश्रित ना होना।

सिग्मा मेल अपनी ताकतों तथा कमजोरियों से पहले से ही वाकिफ होते हैं। यह दूसरों पर निर्भर ना होकर अपने अंदर उपस्थित कमियों को दूर करते हैं। ताकि किसी अन्य व्यक्ति का सहारा न लेना पड़े।

ये छोटे-छोटे कदम उठाकर सफलता की ओर बढ़ने में विश्वास रखते हैं। इनको एक से अधिक कार्य करना पसंद होता है।

जिसके कारण इन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में रूचि रहती है और इसे करने में संतुष्ट महसूस करते हैं।

9. विभिन्न परिस्थितियों में खुद को ढाल लेना।

सिग्मा मेल के अंदर यह एक खास विशेषता होती है। यह अपने आप को जीवन में उपस्थित किसी भी परिस्थिति में ढाल लेते हैं। चाहे वह समाज हो, जलवायु परिवर्तन हो या फिर मानसिक रूप में संतुलन बनाना हो।

अल्फा मेल सिर्फ अपने ही क्षेत्र में माहिर होते हैं किसी अन्य क्षेत्र में वह अपने आप को प्रभावशाली तरीके से प्रदर्शित नहीं कर पाते हैं।

Sigma Male छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा काम करने में बिल्कुल भी हिचकीचाते नहीं है। ये जिस समय पर जैसा भी कार्य मिले उसे खुश होकर अच्छे से करते हैं।

10. साहसिक कार्य करना।

सिग्मा मेल को आरामदायक और शिथिल कार्य करना पसंद नहीं होता है। यह मैगी मसाला जैसे 2 मिनट वाले कार्यों को करने में इतना आनंद नहीं लेते हैं जितना आनंद साहसिक कार्य को करने में लेते हैं।

सिग्नल मेल लंबे तथा जोखिम भरे कार्यों को करने में ज्यादा आनंद लेते हैं। ये पैसों की बजाए मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य को ज्यादा महत्व देते हैं।

इनके मुताबिक पैसो के पीछे न भाग कर पैसों को अपने पीछे भाग आना चाहिए। इसके लिए अपने अंदर उपस्थित कमियों को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

इसे भी पढ़ें-

निष्कर्ष (Conclusions):-

इस पोस्ट में आपको Sigma Male meaning in hindi के बारे में लगभग सभी जानकारी प्राप्त हो गई है। आप भी Sigma Male के कुछ उपयोगी गुणों को सीखकर अपने जीवन में एक कदम आगे बढ़ सकते हैं।

Sigma Male अपनी रास्ते खुद बनाते हैं और वे उस पर चलते हैं। भले ही वह रास्ता मुसीबतों से भरा हुआ क्यों ना हो। ये दूसरों के बताए हुए रास्तों पर चलना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं।

ज्यादातर समय ये हमेशा अकेला रहना पसंद करते हैं। दूसरे लोग इनके बारे में क्या बोलते हैं और क्या सोचते हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। यह वही करते हैं जो इन्हें सही लगता है।

Sigma Male कभी भी गलत विचारधारा का समर्थन नहीं करना चाहते। परंतु कभी-कभी लोग इनकी अनिश्चित हरकतों की वजह से इन्हें गलत समझने लगते हैं। क्योंकि Sigma Male हर कार्य दूसरों की अपेक्षा अलग तरीके से करना चाहते हैं।परंतु में ये सभी दसों के दस लक्षण दिखाई देते हैं।

इस पोस्ट को पढ़ने के बाद अगर आपके मन में Sigma Male meaning in hindi से संबंधित कोई अन्य सवाल है तो आप कमेंट में अवश्य पूछें आपको अवश्य मदद किया जाएगा।

1 thought on “10 प्रभावशाली Sigma Male के गुण है? | Sigma Male meaning in hindi”

Comments are closed.

Scroll to Top
Scroll to Top