क्या Osmose Technology fake या real है?

Osmose Technology Pvt. Ltd. Login: आखिर कार में Osmose Technology login Page क्या है। क्या ऑस्मोस टेक्नोलॉजी (Osmose Technology) से सच में पैसा कमाया जा सकता है।

हेलो दोस्तों, आजकल ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि क्या osmose technology fake या real है? Osmose technology login कैसे करें। ज्यादातर तो लोगों के मन में यही सवाल आते होंगे। आपको इस सवाल का जवाब अवश्य मिलेगा। अगर Osmose Technology fake नहीं है तो इसकी मदद से पैसे कैसे कमाए?

आपके इन सभी सवालों का जवाब इस पोस्ट में मिल जाएगा। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद अगर आपके सवालों का जवाब नहीं मिल पाता है तो आप इस पोस्ट के कमेंट में अवश्य पूछें आपकी पूरी मदद की जाएगी। आपको इस पोस्ट में Osmose Technology login link भी दिया जाएगा।

Osmose Technology Pvt. Ltd. क्या है?

Osmose Technology

Osmose Technology Pvt. Ltd. यह एक कंपनी है जो 24 दिसंबर 2019 को शुरू की गई थीं। जैसे कि हम जानते हैं की शुरुआती दौर में कोई भी कंपनी प्रसिद्ध नहीं होती है। इस कंपनी का भी कुछ ऐसा ही था लेकिन इस कंपनी की वेबसाइट 2020 के जनवरी महीने में ही लोगों के सामने आई।

इस कंपनी के साथ इतने लोग सोने लगे जिसकी वजह से Osmose Technology login Page धीरे-धीरे डाउन होने लगा। बाद में फिर से ठीक कर दिया गया।

Osmose Technology कंपनी के मालिक शुभांगी वैभव पाटस्कर (shubhangi vaibhav pataskar) है प्रशांत रामचंद्र रौंदले (Prashant Ramchandra Roundale) और विजय बाबूराव (Vijay Baburao) इस कंपनी के निदेशक हैं।

पहले इस वेबसाइट पर स्वास्थ्य से संबंधित वस्तुओं को बेचा जाता था। जैसे कि दवाईयां तथा उपचार संबंधित सेवाएं बेची जाती थी।

लेकिन अब इस वेबसाइट पर Amazon, Flipkart, eBay जैसी कंपनियों की तरह अलग-अलग तरीके की वस्तुएं बेची जाती है।

इस वेबसाइट पर शॉपिंग से संबंधित वस्तुएं खरीद सकते हैं हालांकि यह वेबसाइट अभी नई है इसलिए इस वेबसाइट पर हर तरह की वस्तुएं उपलब्ध नहीं है। लेकिन धीरे-धीरे इस वेबसाइट पर उपलब्धता बढ़ा दिया जाएगा।

अपनी कंपनी को तेजी से बढ़ाने के लिए इस कंपनी ने नेटवर्किंग पद्धति का उपयोग किया है। यह कंपनी लोगों की मदद से Network marketing का जाल बिछा रही है। नेटवर्किंग पद्धति को विवादित व्यापारिक परियोजना भी कहा जाता है।

अब तक आप यह समझ गए होंगे कि Osmose Technology क्या है और कैसे काम करती है? अब इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।

इसे भी पढ़ें:-

जिसकी मदद से वस्तुओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके। इसके साथ-साथ लोगों में इस कंपनी के लिए प्रसिद्धि बढ़ा सकें। Osmose Technology fake है इस तरह से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं है। लेकिन भविष्य के बारे में किसी को कुछ नहीं पता है।

Osmose Technology login कैसे करें?

osmose Technology Pvt. Ltd. Login या रजिस्टर (register) करने के लिए कोई भी रुपए नहीं देने पड़ते हैं।

लेकिन इनकी स्पेशल सुविधाओं जैसे नेटवर्किंग (networking) का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले 1180 रुपए देने पड़ते हैं।

जब आप 1180 रुपए देंगे तभी आपको इस कंपनी द्वारा स्पेशल फायदा मिलेगा। यह पेमेंट ऑनलाइन मोड में होता है इसे आप पेटीएम या गूगलपे जैसे पेमेंट (payment) माध्यम से कर सकते हैं।

नोट :-

Osmose Technology pvt. Ltd. Login करके इसमें पैसा लगाने से पहले इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़ें, कोई भी जल्दबाजी ना करें नहीं तो इसका जिम्मेदार आप खुद होंगे।

पहले से रजिस्टर किए हुए लोगों के लिए Osmose Technology login Process इस प्रकार करें :-

अगर आपने इस वेबसाइट पर पहले से अकाउंट बनाकर रजिस्टर कर लिया है तो आप आसानी से Osmose Technology login कर सकते हैं।

इसके लिए आपको सबसे पहले osmosetech.com पर जाना होगा। आप जैसे ही इस वेबसाइट पर जाएंगे आपके सामने लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करके अपना Member ID और Password डालकर लॉगइन कर सकते हैं।

पहली बार अकाउंट बनाने वालों के लिए Registration करें :-

अगर आपने इस वेबसाइट पर कभी भी अकाउंट बनाकर लॉगिन (login) नहीं किया है। तो आपको इस वेबसाइट पर सबसे पहले registration करना होगा।

Osmose Technology पर रजिस्टर करने के लिए आपको भी osmosetech.com वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर आपको New Registration का ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन (option) पर क्लिक करके आप रजिस्टर कर सकते हैं।

लेकिन रजिस्ट्रेशन के लिए आपसे sponsor ID पूछा जाएगा। इसके बिना आप इस वेबसाइट पर रजिस्टर नहीं कर सकते हैं।

अब सवाल आता है sponsor ID कहां से लाएं? तो sponsor ID लाने के लिए आपको जिसके माध्यम से osmose Technology के बारे में पता चला है उस व्यक्ति से स्पॉन्सर आईडी मांग सकते हैं। वह व्यक्ति आपको यह ID जरूर देगा। क्योंकि आपको ID देने से उस व्यक्ति को भी आप से फायदा होगा।

जब आपको स्पॉन्सर आईडी मिल जाएगा। तो ID के साथ-साथ आप अपना नाम और मोबाइल नंबर डालकर आसानी से रजिस्टर कर सकते हैं।

ध्यान दें :-

नाम और मोबाइल नंबर सही-सही ध्यान पूर्वक लिखें। क्योंकि जब आप एक बार अपना नाम या मोबाइल नंबर इस वेबसाइट में डाल देते हैं तो आप दोबारा इसे फ्रि में बदल नहीं सकते। अगर आप दोबारा बदलना चाहते हैं तो इसके लिए पैसे लगेंगे। इससे अच्छा है कि आप पैसे न दें, पहले ही सही-सही नाम को भरे।

अवश्य पढ़ें :-

Osmose Technology company कैसे काम करती है?

जैसे कि उपरोक्त बताया गया है कि यह एक शॉपिंग वेबसाइट है जिसकी मदद से वस्तुएं खरीद सकते हैं। लेकिन इस कंपनी ने लोगों में इसकी प्रसिद्धि के लिए नेटवर्किंग पद्धति का उपयोग किया है।

यह कंपनी नेटवर्किंग जोड़ने वाले व्यक्ति को पैसे देती है। जो व्यक्ति जितना ज्यादा नेटवर्किंग करेगा उस व्यक्ति को उतना ही ज्यादा पैसे मिलता है।

नेटवर्किंग :-

किसी एक व्यक्ति द्वारा कई लोगों को किसी काम के बारे में बताना तथा बताए गए उन लोगों द्वारा किसी अन्य दुसरे लोगों को वहीं काम के बारे में बताना इस तरह से लोगों में किसी बात को फैला देना नेटवर्किंग कहलाता है।

जब आप osmose Technology कंपनी पर लॉगिन करेंगे तो आपको भी रेफरल कोड (referral code) मिलेगा। इसे आप sponsor ID भी बोल सकते हैं। जो हर व्यक्ति का अलग-अलग होताा है।

Osmose Technology company कैसे काम करती है।

  • सबसे पहले आपके लोगिन करने पर आपको एक स्पॉन्सर आईडी मिलेगा।
  • इस कंपनी के बारे में आप अपने करीबीयों को बताइए और उनसे इस कंपनी में ₹1180 लगाकर अकाउंट खोलने के लिए कहिए।
  • ध्यान रहे अकाउंट खोलते समय आप अपने स्पॉन्सर आईडी उन लोगों को दे। जो अकाउंट खोलना चाहता है। इससे आपको ही फायदा होगा।
  • अकाउंट खोलने के बाद आपको हर रोज ₹20 दिए जाएंगे।
  • मान लीजिए आप ने 10 लोगों को अकाउंट खोलने के लिए कहा उनमें से सिर्फ 5 लोग ही अकाउंट खोलें।झं
  • तो हर दिन आपके osmose Technology अकाउंट में ₹25 जोड़े जाएंगे।
  • मतलब ₹20 कंपनी के और ₹5 आपके द्वारा जोड़े गए लोगों द्वारा।
  • अब अगर यह 5 लोग किसी अन्य 5 लोगों को जोड़ते हैं तो आपको ₹10 और मिलेगा। क्योंकि अब उन 5 लोगों द्वारा दो-दो रूपए मिलने शुरू हो जाएंगे।
  • मतलब पहले हर दिन ₹25 मिलता था अब इसमें ₹10 और जोड़कर मिलेगा जो कि ₹35 होता है।
  • इस तरह से यह लोग अन्य 5 लोगों को जोड़ेंगे तो आपको हर व्यक्ति से ₹3 मिलने शुरू हो जाएंगे मतलब कुल ₹15 और जुड़ जाएंगे। जिससे ₹50 हर दिन आपको मिलेंगे।
  • इसका हम सीधा निष्कर्ष निकाल सकते हैं की हम जितना बड़ा नेटवर्क बनाएंगे या कहें जितने ज्यादा लोगों को जोड़ेंगे उतना ज्यादा पैसा मिलेगा।

अगर आप 500 लोगों का समूह बना लेते हैं तो आपको हर महीने का ₹50000 से ₹100000 कमाने से कोई नहीं रोक सकता।

लेकिन रुको जल्दबाजी करने की कोई जरूरत नहीं है इस पोस्ट को पूरा पढ़ कर ही कोई भी कदम उठाए।

अब सवाल आता है क्या Osmose Technology fake या real हैं।

osmose Technology fake or real

जब आप इस कंपनी के बारे में सुने होंगे आपके मन में भी यही सवाल आया होगा कि ये osmose Technology क्या है? इसे ज्वाइन (join) करना चाहिए या नहीं? या फिर Osmose Technology login करना चाहिए या नहीं?

https://youtu.be/pH_Qsx0DjSA
osmose Technology login

अगर किसी वस्तु के नुकसान या फायदे के बारे में बता दिया जाए तो आप खुद यह पता कर सकते हैं कि उस वस्तु को खरीदना चाहिए या नहीं।

इसी प्रकार काफी रिसर्च करने के बाद हमने कुछ osmose Technology Pvt ltd company के फायदे और नुकसान खोजे हैं। जिसकी मदद से आप खुद बता सकते हैं की osmose Technology कंपनी fake है या real है।

Osmose Technology company की संपूर्ण जानकारी कुछ इस प्रकार है :-

Osmose Technology company में तीन डायरेक्टर(Director) हैं।

Formats:-

Director Name (ID Number)

  1. SHUBHANGI VAIBHAV PATASKAR (08644315), 24 दिसंबर 2019 से कार्यरत है।
  2. PRASHANT RAMCHANDRA ROUNDALE (08648680), 24 दिसंबर 2019 से कार्यरत है।
  3. VIJAY BABURAO MAHAJAN (07260303), 03 अक्टूबर 2020 से कार्यरत है।

Osmose Technology company का पूरी जानकारी।

  • वेबसाइट के प्रकार:-आवश्यक वस्तुएं बेचना
  • Osmose Technology login URL:- http://osmosetech.com/
  • डिलीवरी:- सामान को 24 घंटे या कुछ दिनों में ही पहुंचाना।
  • संपर्क :-support@osmosetech.com , shopping@osmosetech.com
  • कंपनी पता:- कार्यालय नंबर 602, कुमार सुरभि, विपरीत साईं बाबा मंदिर, होटल पंचमी, पुणे सतारा रोड, स्वर्गेट पुणे, 411009.
CompanyOsmose Technology
Company TypeNetwork Marketing
Osmose Technology संस्थापना24 दिसंबर, 2019
Osmose Technology संस्थापकसुभांगी वैभव और प्रशांत रामचंद्र।
Osmose Technology Company websitehttps://www.osmose.com/
Osmose Technology Pvt. Ltd. login URLhttps://www.osmose.com/login.php
Osmose Technology addressOffice No. 4D/E, S.NO. 17/1B P.NO. 14, Devgiri Area, Kothrud Pune.
Maharashtra -411038
Last Reported Agreement Date31 Dec 2020
Authorised Capital6,00,0000+ INR
Paidup Capital1,50,000+ INR
Osmose Technology StatusOpen
Osmose Technology पूरा ब्यौरा

वेबसाइट के लाभ:-

  1. आपको घरेलू सामान तथा कपड़ों से संबंधित वस्तुएं मिल जाएंगे।
  2. यह वेबसाइट 12 सौ रुपए का कूपन देता है। जिसका उपयोग शॉपिंग करने में किया जा सकता है।
  3. यह वेबसाइट सोशल मीडिया जैसी इंस्टाग्राम, फेसबुक, लिंकडइन इत्यादि पर ज्यादा चलता है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग लोग इस वेबसाइट के बारे में अलग-अलग मत रख रहे हैं।

वेबसाइट की हानि :-

  1. आपको 12 सौ का कूपन तभी मिलेगा जब आप 1180 रूपए भरकर इस वेबसाइट का मेंबर बनेंगे।
  2. यह वेबसाइट लोगों के पैसे थोड़ा-थोड़ा करके इन्हीं लोगों में ही बांट रही है। जिससे कुछ लोग इस पर आपत्ति जता रहे हैं।
  3. इस वेबसाइट पर सहायता का विकल्प काम नहीं करता है। जिससे लोगों को मदद नहीं मिल पा रहा है। जैसे कि आप किसी भी वेबसाइट में देखते हैं कांटेक्ट (contact) का ऑप्शन रहता है।
  4. इस वेबसाइट में भी कांटेक्ट का ऑप्शन है लेकिन वह कोई response नहीं करता है।
  5. Osmose Technology company में ज्वाइन करने के लिए आप का 18 साल पूरा होना जरूरी है।
  6. शुरुआती दौर में बैंक अकाउंट की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन पैसे निकालने के लिए बैंक अकाउंट होना आवश्यक है।

आपने क्या सीखा :-

आपने सीखा की Osmose Technology क्या है? इससे पैसे कैसे कमा सकते हैं? यह कंपनी क्या करती है और क्या नहीं करती है?

जरूरत पड़ने पर आपको समय-समय पर सूचनाएं भी दे दी गए हैं। आप उसे ध्यान में रखते हुए कोई भी कदम उठाएं।

क्या Osmose Technology वेबसाइट fake है या real यह फैसला आप तय कर सकते हैं। Osmose Technology को ज्वाइन (join) करना चाहिए या नहीं यह आप पर निर्भर करता है।

आपको इस वेबसाइट के बारे में पूरी तरह से जानकारी दे दी गई है। आपको यह भी बता दिया गया है कि इस वेबसाइट द्वारा सहायता नहीं दी जा रही है।

इन सभी जानकारियों को ध्यान में रखते हुए आप खुद तय कर सकते हैं कि osmose Technology fake है या real है।

इस वेबसाइट से आपको इतना जानकारी मिल गया है कि अगर आपसे कोई पूछेगा Osmose Technology क्या है तो आप उसे बेझिझक इसके बारे में पूरी जानकारी बता सकते हैं।

अगर आपको फिर भी किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप कमेंट में अवश्य पूछे। आपका जरूर सहायता की जाएगी।

osmose Technology login Page: cp7.osmosetech.com/login

आप कमेंट से भी अपना सवाल पुछ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:-

पब्लिक स्पीकिंग क्या है? बेहतरीन पब्लिक स्पीकिंग कैसे बनें।

अगर आप अपने जीवन में तेजी से विकास करना चाहते हैं तो आपको बेहतरीन पब्लिक स्पीकिंग की बहुत ही जरूरत होती है।

इस दुनिया में आप जितने भी सफल लोगों को देखते हैं सभी लोगों में एक स्किल्स, जो है पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स जरूर मिलेगी।

ये सभी लोग बचपन से ही पब्लिक स्पीकर नहीं थे। ये लोग समय के साथ पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स को अपने अंदर जागरूक किया। जिसकी वजह से उन्हें बड़ा मुकाम हासिल हुआ।

जिंदगी कहीं ना कहीं या कभी ना कभी 100 या 200 से अधिक लोगों के सामने बोलने पर मजबूर करती है। कभी-कभी तो हजारों से भी अधिक लोगों के सामने बोलने की जरूरत पड़ती है।

जो लोग अपनी प्रवक्ता के दम पर 100, 200 या हजारों लोगों को लुभा लेते हैं वे प्रगति की ओर तेजी से कदम बढ़ाते हैं। क्योंकि लोग इन्हें पसंद करने लगते हैं जिससे वह व्यक्ति चाहे जिस भी क्षेत्र में कार्यरत है उसे प्रमोशन (विकास) मिलता रहता है।

वही जिन लोगों में पब्लिक स्पीकिंग की प्रवृत्ति नहीं पाई जाती है वे लोग विकास तो करते हैं लेकिन विकास की प्रक्रिया बहुत ही धीरे होती है।

ऐसे लोगों को चिंता करने की कोई बात नहीं है वे लोग अपने जीवन में कुछ बदलाव करके एक अच्छा पब्लिक स्पीकर बन सकते हैं।

मैं आपको 10 ऐसी बातें बताऊंगा जिन्हें आप अपने जीवन में उतार कर एक बेहतरीन पब्लिक स्पीकर बन सकते हैं।

पब्लिक स्पीकिंग क्या है ?

बेहतरीन पब्लिक स्पीकिंग

जब कोई व्यक्ति किसी गुट या समूह के सामने खड़ा होकर अपनी हर एक बात को सक्षम तथा सफलता पूर्वक लोगों तक पहुंचाने में सफल रहता है तो उसे पब्लिक स्पीकर कहा जाता है। उस व्यक्ति के बोलने की प्रक्रिया को पब्लिक स्पीकिंग कहा जाता है।

बेहतरीन और आकर्षक पब्लिक स्पीकिंग आपके बोलने के तरीके, आपके शरीर के हाव भाव, बोलते हुए लोगों के साथ घुल-मिल जाना तथा समूह में स्थित हर एक व्यक्ति की ओर देख कर बात करना इत्यादि मूल्यों पर निर्भर करता है।

पब्लिक स्पीकिंग का क्या महत्व है?

अगर आपके अंदर एक बेहतरीन पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स है तो आप जिंदगी में कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं।

इस स्किल्स के कारण आप अपनी बातों को लोगों के सामने आसानी से रख पाएंगे। जिससे लोग आपकी बात मानने लगेंगे। इस तरह से आपके अंदर एक लीडरशिप स्किल्स जागृत होगी।

यह स्किल्स आपको राजनीति, बिजनेस डील, समारोह, महोत्सव इत्यादि जगहों पर काम आएगी। जिससे लोगों में आप की प्रति विश्वास की भावना उत्पन्न होगी।

आपके संकट के समय में ये लोग आपके साथ खड़ा रहने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। जिसके बदौलत आप अपनी एक टीम बनाकर अपने बिजनेस को तेजी से आगे बढ़ा सकते हैं।

पब्लिक स्पीकिंग किसको सीखना चाहिए?

जिस तरह से हर एक व्यक्ति को उचित शिक्षा की आवश्यकता होती है उसी तरह से हर एक व्यक्ति को पब्लिक स्पीकिंग सीखना चाहिए। ताकि वह अपनी जिंदगी में ऊंचाइयों को छू सके।

हर व्यक्ति चाहे वह बूढ़ा हो, जवान हो या एक छोटा बच्चा क्यों ना हो लगभग सभी लोगों को पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स सीखना चाहिए।

क्योंकि इस स्किल्स की वजह से लोग अपनी बातों को किसी दूसरे लोगों के साथ खुलकर साझा कर पाते हैं। लोग हमेशा जागरूक रहते हैं तथा अपने आईडियाज (ideas) लोगों के साथ निडरता से शेयर कर पाते हैं।

पब्लिक स्पीकिंग सिखने के लिए 10 जरुरी बातें

अगर आप नीचे बताए गए, ये 10 बातें अपने जीवन में प्रयोग करते हैं तो आपको पहले दिन से ही बदलाव दिखने लगेंगे। जैसे-जैसे आप इन्हें प्रैक्टिस करेंगे। आपके अंदर एक प्रभावकारी पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स निर्मित होगी।

1. सबसे पहले योजना बनाएं

किसी भी काम को करने के लिए सबसे पहले योजना बनाई जाती है। मतलब आप जिस टॉपिक पर स्पीच देना चाहते हैं, उस टॉपिक के बारे में आपको पूरी तरह जानकारी होनी चाहिए।

मान लीजिए आप भारतीय सेना पर एक मोटिवेशनल स्पीच देना चाहते हैं तो उसके लिए आपको भारतीय सेना के बारे में जैसे , भारतीय सेना का गठन, भारतीय सेना की उपलब्धियां, भारतीय सेना के विभिन्न प्रकार के पद, भारतीय सेना की मुख्य भूमिका इत्यादि के बारे में आपको अध्ययन कर लेना चाहिए। ताकि अगर कोई व्यक्ति आप से किसी भी प्रकार का सवाल पूछे तो आप उसका जवाब आसानी से दे सकें।

अपने मुख्य बातों को एक छोटे से पेपर में संक्षिप्त में लिख लें और उसे हमेशा अपने साथ रखें। ताकि आपको पता चले कि कब और क्या बोलना है।

2. हमेशा अभ्यास करें।

बेहतरीन पब्लिक स्पीकर बनने के लिए आपको हर दिन कुछ ना कुछ नया सीखते रहना चाहिए और उसका अभ्यास करते रहना चाहिए। अंग्रेजी में एक कहावत है “Practice Makes Perfect” मतलब आप किसी भी चीज का जितना अभ्यास करेंगे आप उसमें उतना ही बेहतर बनते जाएंगे।

हमेशा किसी भी टॉपिक पर, शीशे (Mirror) के सामने खड़ा होकर स्पीच देना चाहिए। जिससे आपको पता चलेगा कि आपका शारीरिक सद्भाव (Body Language) भाषण देते समय कैसा होना चाहिए।

3. दर्शकों के साथ घुल-मिल जाना।

कभी भी स्पीच देते समय लगातार सिर्फ बोलते ही नहीं रहना चाहिए। अपने दर्शकों के साथ घुल-मिल कर स्पीच को आगे बढ़ाना चाहिए।

जैसे बीच-बीच में प्रश्न पूछ लेना, कुछ मनोरंजक रूपी (हास्य पद) बातें करना, लोगों को प्रश्न पूछने का मौका देना इत्यादि। आप छोटी-छोटी प्रेरणादायक कहानियां भी सुना सकते हैं। लोग कहानियों को सुनना ज्यादा पसंद करते हैं।

4. शारीरिक हाव-भाव पर ध्यान देना।

एक आकर्षक और बेहतरीन पब्लिक स्पीकिंग के लिए शारीरिक हाव-भाव का बहुत महत्व होता है।

आपका शारीरिक हाव-भाव आपके बारे में बहुत कुछ बताता है। अपने शरीर को आत्मविश्वास पूर्ण रखें।

मंच पर धीरे-धीरे पोजीशन बदलते रहे और अपनी बातों के साथ-साथ अपने हाथों का भी इस्तेमाल करें। जिससे लोगों का ध्यान आपकी तरफ आकर्षित रहेगा।

अपनी शारीरिक हाव-भाव को आप आईने के सामने खड़ा होके स्पीच देकर देख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इसमें सुधार कर सकते हैं।

5. हमेशा सकारात्मक रहें।

अगर आप हमेशा सकारात्मक सोचते हैं और सकारात्मक कार्यों को करते हैं तो आप अपने मुकामों को जरूर हासिल करेंगे। ऐसा सफल लोगों का मानना है।

कोई भी व्यक्ति अगर आपकी बुराई करता है तो आप उसे सकारात्मक तरीके से अपने जीवन में उतारे। जैसे अगर कोई व्यक्ति आपके कमियों को लेकर आप का मजाक उड़ाता है। तो आप उस कमी को अपने जीवन से हटा दे।

कुछ कमियां हटाने लायक नहीं होती तो ऐसे लोगों पर ध्यान देना छोड़ दे। क्योंकि आप अपने जीवन में उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं।

6. घबराहट को दूर करें।

हर व्यक्ति जब वह पहली बार किसी बड़ी मंच पर जाता है तो उसे घबराहट होती है। यह लगभग हर व्यक्ति में होता ही है। कुछ लोग इस घबराहट को दूर कर लेते हैं तो कुछ लोग असफल हो जाते हैं।

आपको घबराहट दूर करना है। इसके लिए आप गहरी सांसे ले और अपने बातों को लोगों के सामने रखें। अगर आप कोई गलती करते है तो करें ! लेकिन यह ध्यान रखें की वही गलती आप दोबारा ना दोहराए। उस गलती को दोहराने से पहले सुधार लें। अन्यथा आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

7. खुद के भाषण की वीडियो देखें।

यह सबसे अच्छा ट्रिक है। आप अपने भाषण की वीडियो अकेले में ही रिकार्ड करके उसे देखें। आपको जरूर पता चलेगा कि आप में क्या बदलाव करनी है।

बदलाव करने के लिए सफल लोगों के वीडियो देखें। उनके शारीरिक हाव-भाव और उनके हर एक शब्द को अच्छे से सुने। इससे आप में बहुत ही बदलाव आएगा।

8. दर्शकों की मानसिकता।

स्पीच के बाद लोगों से अपने स्पीच के बारे में राय ले। उनके राय के अनुसार अपने अंदर बदलाव करें।

स्पीच खत्म होने के बाद आप बाहर दर्शकों में से किसी एक व्यक्ति को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपने स्पीच के बारे में पूछें।

इससे अपने स्किल्स को बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी।

9. किताबें पढ़ें।

आप सफल लोगों के किताबों को पढ़ें। इससे आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स बढ़ेगी और साथ ही साथ आपको दूसरे लोगों के जीवन से कुछ नया सीखने को मिलेगा।

आप मोबाइल या लैपटॉप पर किताबें डाउनलोड करके कभी ना पड़े। मार्केट से अपने लिए किसी सफल व्यक्ति की किताबें खरीद कर लाए और इसे पढ़ें।

इसके साथ-साथ आपको महान व्यक्तियों की जीवनी को पढ़ना चाहिए। इससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

10. अपने काम के प्रति भूखा रहें।

कभी भी अपने को यह ना लगने दें कि बस अब मेरा काम खत्म हो गया। मुझे जो चाहिए था वह मिल गया अब मुझे कुछ नहीं करना चाहिए।

ऐसी करने वाले व्यक्ति का धीरे-धीरे सर्वनाश होने लगता है और इन्हें पता भी नहीं चलता है।

हमेशा महत्वकांक्षी बने। नई-नई चीजें रोज सीखा करें। जिसे तेजी से बढ़ती हुई दुनिया को टक्कर दे सके।

आज के समय में यह कहावत बहुत प्रसिद्ध है।

जो सीखना छोड़ दिया वह मर गया।।

ना कि जो डर गया वह मर गया।

इस पर ध्यान पूर्वक विचार करें।

आपने क्या सीखा:-

आपने सीखा की पब्लिक स्पीकिंग क्या होती है और आने वाले जीवन में इसकी कितनी महत्त्व है।

आपने 10 बेहतरीन पब्लिक स्पीकिंग के तरीके को विस्तार से समझा है। अब आप इन तरीकों को अपने जीवन में उतारेंगे तो एक दिन आप जरूर एक अच्छा पब्लिक स्पीकर बनेंगे।

और यह स्किल दूसरे लोगों को भी सिखाएंगे।

Blogspot का क्या है? | Blogspot meaning in hindi

Blog, vlog, personal blog, Blogspot meaning in hindi इन सब के बारे में आपने कहीं ना कहीं कुछ तो सुना ही होगा लेकिन ये सब क्या होता है और इसका क्या उपयोग है ?

इसके बारे में आज विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे। मैं यह दावा कर सकता हूं कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद इससे संबंधित आपके मन में एक भी सवाल नहीं रहेगा।

Blogspot का मतलब क्या होता है?

Blogger की मदद से किसी भी प्रकार की जानकारी इंटरनेट के माध्यम से दुनिया के साथ साझा करते हैं। जबकि Blogspot यह गूगल का एक फ्री domain name देने वाला आयोग है। फ्री होने की वजह से डोमेन में blogspot नाम डिफ़ॉल्ट में रहता है। Blogspot केे माध्यम से विभिन्न जानकारी को इंटरनेट पर लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।

उदाहरण के तौर पर इस वेबसाइट का नाम hamarahindi.com है। जिस पर आप यह जानकारी पढ़ रहे हैं। इसके लिए कुछ पैसों का भुगतान किया गया है।

लेकिन वही अगर इस वेबसाइट का नाम hamarahindi.blogspot.com होता तो इस जानकारी को शेयर करने के लिए एक भी रुपए देने की जरूरत नहीं पड़ती।

अगर किसी domain में blogspot रहता है तो उससे अपनी जानकारी इंटरनेट पर शेयर करने के लिए एक भी रुपए देने की जरूरत नहीं पड़ती है।

लेकिन अगर आप चाहते हैं कि blogspot यह मुख्य domain में से हट जाए तो इसे हटाने के लिए डोमेन प्रोवाइडर कंपनी को कुछ रुपए देने पड़ते हैं। उसके बाद इंटरनेट पर जानकारी शेयर कर सकते हैं।

Internet पर जानकारी शेयर करने के लिए पैसे क्यों देना चाहिए।

यह प्रश्न आपके मन में अवश्य आया होगा कि जानकारी देने के लिए पैसे क्यों लगते हैं वही जानकारी लेने के लिए एक भी रुपए नहीं लगते।

बस गूगल पर जाओ, अपना प्रश्न पूछो और उसके बारे में फ्री जानकारी पाओ।

लेकिन यहां तो पूरा उल्टा है।

रुको-रुको मैं आपके सारे सवालों का जवाब देता हूं।

अगर किसी वेबसाइट के domain में blogspot रहता है तो गूगल उस वेबसाइट पर उपस्थित जानकारी ज्यादा लोगों को नहीं दिखाता है। सरल भाषा में कहे तो उस वेबसाइट की विश्वसनीयता उचित नहीं होती है।

लेकिन वही अगर किसी वेबसाइट के domain में blogspot नहीं रहता है तो गूगल इस वेबसाइट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करता है।

क्यों गूगल blogspot वाले वेबसाइट को ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंचाता है?

फ्री डोमेन जैसे की blogspot वाले वेबसाइट की विश्वसनीयता ख़रीदे गए डोमेन से कम होती है।

अब ये कैसे ..?

इसको आप एक उदाहरण से समझिए ,

दो दुकानदार है, दोनों एक ही सामान बेचते हैं। इनमें से एक ठेला वाला है और दूसरा एक रूम में दुकान खोल कर बैठा है, दुकान का भाड़ा भी देता है।

दोनों समोसे बेचते हैं। दोनों के समोसे के दाम ₹10 है। आप किससे समोसे खरीदना पसंद करेंगे?

जाहिर सी बात है हर समझदार व्यक्ति दुकान वाले से ही समोसे खरीदेगा। क्योंकि रूम वाला दुकानदार साफ़ सफाई रखेगा। जब समोसा खाकर तबीयत खराब होगी, या फिर कोई और शिकायत करनी होगी। तो आप दुकानदार वाले से पूछताछ कर सकते हैं।

लेकिन ठेले वाले का कुछ पता नहीं कि आज रहेगा या फिर कल कहीं और चला जाएगा।

गूगल भी बिल्कुल इसी तरह से समझता है।

उम्मीद है अब आप Blogspot meaning in hindi का मतलब समझ गए होंगे अगर फिर भी आपके मन में सवाल है तो आप कमेंट में अवश्य पूछें। आपके सवालों का स्वागत रहेगा।

लोग domain क्यो खरीदते हैं?

Domain खरीदने से आपके वेबसाइट को इंटरनेट पर एक विशेष स्थान मिल जाता है। जहां पर आप अपने मनमुताबिक जानकारी शेयर कर सकते हैं।

Domain के कारण वेबसाइट की महत्ता तथा विश्वसनीयता बढ़ जाती है। इसलिए ये वेबसाइट अन्य Blogspot वाले Domain की तुलना में गुगल पर आसानी से Rank हो जाती है।

जब आप इंटरनेट पर किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाते हैं। तो उस वेबसाइट के मालिक को गूगल पैसे देता है।

जितने ज़्यादा लोग वेबसाइट पर जाएंगे, उतना ज्यादा उस वेबसाइट के मालिक को पैसे मिलेगा।

गूगल Domain खरीदने वाले व्यक्ति की जानकारी को ज्यादा लोगों के साथ दिखाता है। जिससे वेबसाइट के मालिक को ज्यादा पैसे मिलता है।

सरल भाषा में कहें तो ज्यादा पैसे कमाने के उद्देश्य से लोग domain खरीदते हैं। क्योंकि गूगल इन्हीं लोगों की जानकारी को महत्वता देता है।

Blog क्या होता है?

जब आप किसी भी प्रकार की जानकारी जैसे शिक्षा से संबंधित, टेक्नोलॉजी से संबंधित, कुछ रोचक जानकारी इत्यादि को लिखित रूप में इंटरनेट के माध्यम से शेयर करते हैं तो उसे blog कहा जाता है।

किसी भी जानकारियों को इंटरनेट पर शेयर करके पैसे कमाया जा सकता है। इसके लिए आपको 6 महीने या फिर 1 साल का समय लगता है। इसके लिए आपकी जानकारी को पढ़ने के लिए लोग होने चाहिए।

Vlog क्या होता है?

यह blog की तरह ही होता है इसमें विभिन्न जानकारियों को वीडियो के माध्यम से इंटरनेट पर शेयर किया जाता है। न की लिखित माध्यम से।

इसमें भी किसी भी प्रकार की जानकारी वीडियो के माध्यम से इंटरनेट पर शेयर की जा सकती है।

उदाहरण के तौर पर, फनी वीडियो, घर पर सब्जियों को उगाने से संबंधित वीडियो, शिक्षा से संबंधित वीडियो इत्यादि।

आज के समय में vlog बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रहा है ‌। Vlog बहुत लोगों का पसंदीदा बन गया है। लोगों को vlog देखने में बहुत दिलचस्पी है। आप भी चाहे तो vlog बनाकर यूट्यूब जैसे वीडियो प्लेटफार्म पर अपलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:-

Personal Blog क्या होता है?

अगर आपके मन में कोई बात है जो आप पूरी दुनिया को बताना चाहते हैं और आपको लगता है की यह बातें लोग पसंद करेंगे तो आप इसे अपने ब्लॉग के माध्यम से शेयर कर सकते हैं। इसमें आपका खुदका अनुभव , सिख इत्यादि जानकारियां शामिल है।

ब्लाॅग बनाने के लिए आपको blogger.com पर अकाउंट बनाना होगा। जिसके माध्यम से आप अपनी जानकारियां लोगों तक शेयर कर सकते हैं।

आप अपने ब्लॉग के माध्यम से अपने मन की बातें लोगों तक शेयर करें। जिससे लोगों को आपसे कुछ सीखने का मौका मिलेगा और लोग आपकी तारीफ करेंगे।

आपने क्या सिखा :-

आपने Blogspot meaning in hindi के बारे में विस्तार से जानकारी इकट्ठा की है।

आपने blog क्या होता है?, vlog क्या होता है? इसके बारे में संक्षिप्त और सरल जानकारी प्राप्त कर ली है। अब आप blog (लिखित) और vlog (वीडियो) में अंतर भी आसानी से बता सकते हैं।

आपने personal blog के बारे में भी थोड़ी सी जानकारी प्राप्त की है।

आपके मन में Blogspot meaning in hindi से संबंधित किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप कमेंट में अवश्य पूछिए। आपको जवाब जरूर मिलेगा।

धन्यवाद…

किसी भी फोन के Lock screen पर अपना नाम या नंबर कैसे लिखें?

हेल्लो दोस्तों, आज हम जानेंगे कि आपके किसी भी मोबाइल फोन में Lock screen पर अपना नाम या नंबर कैसे दिखा सकते हैं? और इसे आप अपने दैनिक जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण तरीके से कैसे उपयोग कर सकते हैं।

बहुत से लोगों का इस तरह के सवाल आते है। कि Redmi/Realme मोबाइल में लाॅक स्क्रीन पर नाम कहां से लिखा जाता है?

अब आप इस पोस्ट को ध्यान से अंतिम तक पढ़िए आपके सारे सवालों का जवाब अवश्य मिलेगा।

किसी-किसी स्मार्टफोन में इस तरह के फीचर मिलते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी कंपनी के स्मार्टफोन हैै, जिसमें लॉक स्क्रीन पर नाम लिखने वाला फीचर नहीं मिलता है तो यह लोग इस फीचर को कैसे उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए भी एक तरीका बताऊंगा।

अपने Lock screen पर अपना नाम या नंबर दिखाने के निम्नलिखित तरीके है।

कुछ लोगों को Lock screen पर अपना नाम दिखाने में अच्छा लगता है तो कुछ लोग इसकी उपयोगिता के लिए स्क्रीन पर अपना नाम या नंबर दिखाते हैं।

सबसे पहले हम Lock screen पर नाम या नंबर दिखाने के तरीके को समझेंगे।

1. Mobile Features (मोबाइल फीचर्स)

आजकल के smartphone में इस तरह के फीचर्स पहले से ही मिलते हैं। इसके लिए किसी प्रकार की ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती है और ना ही किसी प्रकार की क्रिएटिविटी (creativity) करने की जरूरत पड़ती है।

आप इन Steps को follow करें। फ़ोन के फीचर के हिसाब से स्टेप्स भी चेंज हो सकता है।

Step 1:- सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन की सेटिंग में जाएं।

Step 2:- इसके बाद आपको Lock screen पर जाना होगा। चाहे तो आप सेटिंग के सर्च बार में lock screen सर्च कर सकते हैं। आपको जल्दी मिल जाएगा।

Step 3:- लॉक स्क्रीन में ही आपको lock screen Clock Format दिखाई देगा आप इसपर जाएं।

Step 4:- सबसे नीचे की तरफ Lock screen owner info का विकल्प दिखाई देगा उसपर क्लिक करें।

Step 4:- अब आप वहां पर अपना नाम या फिर अपने फैमिली में से किसी एक सदस्य का मोबाइल नंबर लिख सकते हैं।

Redmi/Mi :- Setting>>Lock screen>>Lock Screen Clock Format >>Lock screen owner info

Realme मोबाइल में लाॅक स्क्रीन पर नाम कहां से लिखा जाता है?

Step 1:- सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन की सेटिंग में जाएं।

Step 3:- अब सेटिंग में ही आप Display पर जाएं।

Step 2:- इसके बाद आपको Lock screen पर जाना होगा। चाहे तो आप सेटिंग के सर्च बार में lock screen सर्च कर सकते हैं। आपको जल्दी मिल जाएगा।

Step 3:- सबसे नीचे की तरफ Add Text on Lock Screen का विकल्प दिखाई देगा उसपर क्लिक करें।

Step 4:- अब Add Name पर क्लिक करके अपना नाम लिख ले।

Realme :- Setting>>Display>>Lock Screen>>Add Text on Lock Screen >> Add Name

2. Wallpaper (वॉलपेपर)

इसके लिए आपको थोड़ी सी क्रिएटिविटी (creativity) की जरूरत पड़ेगी। कौन-सी क्रिएटिविटी (Creativity) की जरूरत पड़ेगी मैं आपको सरलता से समझाता हूं।

जब आपके मोबाइल में Lock screen पर नाम या नंबर दिखाने वाला फीचर ना हो तब आप इस स्टेप को फॉलो करें।

Step 1:– सबसे पहले आपको अपना मनपसंद वॉलपेपर (फोटो) ढूंढना होगा।

Step 2:- अगर आपको आपकी मनपसंद का वॉलपेपर (फोटो) मिल जाए। तो आप अपने फोन या किसी एडिटिंग ऐप की मदद से अपना नाम या मोबाइल नंबर उस वॉलपेपर (फोटो) में लिख दे।

Step 3:- अब इसे लॉक स्क्रीन के वॉलपेपर पर सेट कर दें। इस प्रकार आप अपना मोबाइल नंबर अपनी लॉक स्क्रीन पर सेट कर पाएंगे।

Gallery>>select photo>>edit>>set as lock screen wallpaper

Emergency Mobile number on Lock Screen

3. Apps (ऐप्स)

अगर आपके फोन में Lock screen पर नाम या नंबर लिखने वाला फीचर भी नहीं है और आप कुछ क्रिएटिविटी भी नहीं करना चाहते।

तो आपको एक ऐप डाउनलोड करना होगा। जो प्ले स्टोर पर मिल जाएगा।

मैं आपको प्ले स्टोर से कोई भी ऐसी ऐप इंस्टॉल करने के लिए नहीं कहूंगा। क्योंकि इस तरह के ऐप्स में बहुत सारे एडवर्टाइजमेंट होते हैं। जिससे आप हर वक्त परेशान रहेंगे।

अब आप Lock screen पर अपना नाम या नंबर लिखने के तरीके को समझ गए हैं अब इसके उपयोग के बारे में समझते हैं।

Lock screen पर अपना नाम या अपने फैमिली का मोबाइल नंबर रखने के फायदे

Lock screen पर अपना नाम या अपने फैमिली का मोबाइल नंबर रखने के बहुत फायदे है। जो निचे बताया गया है।

मोबाइल कहीं खो जाने पर।

अगर आपका फोन गलती से कहीं गिर जाता है या फिर आप कहीं अनजान जगह पर रख कर भूल जाते हो तो आपको उसे ढूंढने में बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन जब आप अपने किसी फैमिली में से एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर आपकी लॉक स्क्रीन पर रहेगा।

तो कोई भी ईमानदार व्यक्ति उस नंबर पर कॉल करेगा। जिससे आपका मोबाइल आपको सुरक्षित मिल जाएगा। लेकिन अगर वह व्यक्ति ईमानदार ना हो तो आपको थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

दुर्घटना के समय।

अगर किसी व्यक्ति की किसी कारणवश दुर्घटना हो जाती है तो इस समय में उसके घरवालों को बताने के लिए लॉक स्क्रीन पर पड़ा हुआ नंबर बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा।

मोबाइल नंबर याद करना।

अगर आपको किसी का नंबर जल्दी याद नहीं होता है तो आप उस नंबर को कुछ दिनों के लिए अपने लॉक स्क्रीन पर रखकर छोड़ दे। जब-जब आप अपना फोन उपयोग करने जाएंगे आपको वह नंबर बार-बार दिखेगा। जिससे कुछ दिनों बाद आपको यह नंबर आसानी से याद हो जाएगा।

किसी कार्य को याद रखना।

ऐसे काम जिन्हें आप 3 या 4 दिन या इससे भी अधिक दिनों बाद करने वाले हो लेकिन आपको लगता है कि उस दिन मैं यह काम भूल जाऊंगा तो आप उसे अपने फोन के लॉक की स्क्रीन पर लिख लीजिए। जिसके कारण आप जब भी फोन का उपयोग करेंगे आपको वह काम याद रहेगा।

अगर किसी प्रकार के सवाल आपके मन में उत्पन्न होते हैं तो आप कमेंट में बेझिझक पूछ सकते हैं । आपका हमेशा स्वागत रहेगा।

आपने क्या सीखा:-

आपने सीखा की आप अपने मोबाइल के lock screen पर अपना नाम या नंबर तथा अपने घर वालों में से किसी एक व्यक्ति का नंबर कैसे रखें।

इसके साथ-साथ आपका इसके विभिन्न प्रकार के उपयोग से परिचय हुआ।

Lock Screen पर अपना नाम या नंबर लिखने से आप इसका बहुत ही अच्छे तरीके से उपयोग कर सकते हैं जैसे कि मोबाइल फोन फोन खो जाने पर कोई भी व्यक्ति लॉक स्क्रीन पर आपका नंबर देखेगा तो वह व्यक्ति उस नंबर पर फोन करेगा। जिससे आपके मोबाइल मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

FAQ About Lock Screen Display Name

  1. Realme मोबाइल में लॉक स्क्रीन पर नाम कहा से लिखा जाता है।

    Realme मोबाइल में लॉक स्क्रीन पर नाम लिखने के लिए आप ऐसे स्टेप्स का पालन करें…
    Setting>>Display>>Lock Screen>>Add Text on Lock Screen >> Add Name

  2. Mi/Redmi मोबाइल में लॉक स्क्रीन पर नाम कहा से लिखा जाता है।

    Mi/Redmi मोबाइल में लॉक स्क्रीन पर नाम लिखने के लिए आप ऐसे स्टेप्स का पालन करें…
    Setting>>Lock screen>>Lock Screen Clock Format >>Lock screen owner info

  3. दुर्घटना होने के बाद समय माता पिता को कैसे पता चलेगा।

    लॉक स्क्रीन पर वॉलपेपर के साथ अपने माता या पिता का मोबाइल नंबर अवश्य डालें। जिससे दुर्घटना स्थल पर कोई भी ब्यक्ति उन्हें फ़ोन करके बता सके।

भारतीय झंडे के इतिहास के बारे में जानकर आपको बहुत ही हैरानी होगी।

यूट्यूब का इतिहास जानकर आप चौंक जाओगे।

CAPTCHA Code का क्या होता है? CAPTCHA क्यों भरते है?

आपने भी जीवन में कभी ना कभी कैप्च भरे ही होंगें। आपके मन में भी ऐसा सवाल आता होगा कि CAPTCHA Code का क्या मतलब होता है तथा कैप्चा क्यों भरते हैं, Captcha code का किसी वेबसाइट में क्या उपयोग है? और भी है ऐसे सवालों का जवाब जानने के लिए आप इस पोस्ट को ध्यान से पढ़िए आपको सब कुछ पता चल जाएगा।

ज्यादातर बड़ी-बड़ी कंपनियां अपनी वेबसाइट को आसानी से चलाने के लिए Captcha का उपयोग करते हैं। कैप्चा की मदद से किसी भी वेबसाइट को क्रैश होने से बचाया जा सकता है।

Programing की मदद से internet की दुनिया का विकास हुआ। लेकिन ‍‍‍‍‍‍‍‌‌यही programing कैप्चा आने से पहले इंटरनेट को नष्ट करने का हथियार बन गया था‌।‌ ‍‌‌‍‍

आपने सुना ही होगा कि लोहे को लोहा काटता है। कुछ इसी तरह का खेल यहां भी हो रहा था। कैसे? यह आपको आगे पताा चल जाएगाा।

CAPTCHA की जरूरत क्यों पड़ी?

Captcha

कैप्चा का मतलब। किसी भी वेबसाइट को क्रैश या spamming से बचाने के लिए कैप्चा का उपयोग किया जाता है। कैप्चा bots और मनुष्य में भिन्नताएं बताने का प्रयास करता है। कैप्चा किसी भी वेबसाइट को हैकरों से बचाता है।

CAPTCHA का full form :-

C = Completely

A= Automated

P= Public

T= Turning test to tell

C= Computers and

H= Human

A= Aparts

अब Captcha Code का मतलब विस्तार से समझने का प्रयास करतेे हैं।

जब इंटरनेट के युग का शुरुआत हो रहा था उसी समय Hackers ने अपने प्रोग्रामिंग कौशल (skills) के माध्यम से बड़ी-बड़ी website को crash (खराब) कर देते थे।

Hackers जिसको programming की अच्छी जानकारी थी। वे लोग अपनी programming skills की मदद से बोट (bots) बनाते थे इस bots के मदद से ये किसी भी वेबसाइट को अपनी मन मुताबिक चलाने का प्रयास करते थे और उस वेबसाइट पर स्थित महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ छेड़छाड़ करते थे।

Bots क्या होता है?

Bots Programming knowledge द्वारा बनाया गया script (code) है जिसकी मदद से Programmer किसी काम को अन्य मनुष्य से 10 गुना तेज कर सकता है? इसे आप एक तरह से software robot भी कह सकते हैं।

जिससे साधारण व्यक्ति जिसको उस वेबसाइट की जरूरत थी वह उपयोग नहीं कर पाता था। जिसके लिए इस समस्या का हल निकालना बहुत ही महत्वपूर्ण हो गया था।

तभी इंटरनेट के जानकारों ने इस समस्या को हल करने के लिए विचार किया। इंटरनेट के जानकार जैसे लुईस वोन आह (Luis von Ahn), मैनुअल ब्लम (Manuel Blum) , निकोलस जे. हूपर (Nicholas J. Hopper), और जॉन लैंगफोर्ड (John Langford) ने विचार किया और एक निष्कर्ष पर पहुंचे।

इन्होंने कुछ ऐसे शब्दों को ढूंढा जिन्हें programmers द्वारा बनाए गए bots नहीं पढ़ पाते थे। जैसे कि HELLO को “|-|3|_|_()” or “)-(3££0” लिखा जाने लगा।लेकिन CAPTCHA का मतलब तथा CAPTCHA क्यों भरते हैं दुनिया में सभी लोगोंं को बताना आसान नहीं था।

जब इन्होंने सोचा कि “|-|3|_|_()” or “)-(3££0 इन शब्दों को बीच-बीच में लोगों से लिखने के लिए बोला जाए और वही पर CAPTCHA का मतलब लोगोंं को बता दिया जाए तो लोगों को समझ में आने लगेगा की कैप्चा क्यों उपयोग करते हैं और इंटरनेट पर मौजूद सभी वेबसाइट भी सुरक्षित रहेंगी। क्योंकि bots इन शब्दों को नहीं पढ़ सकते हैं। जिसके कारण इसका उपयोग भी नहीं कर सकते हैं।

यह हर वक्त बदलता रहता है इसलिए Hackers इसके लिए bots भी नहीं बना सकते। जिससे सभी व्यक्ति इंटरनेट से अपनी-अपनी मनपसंद की जानकारी आसानी से हासिल कर सकेंगे।

Hackers अपने द्वारा बनाए गए bots का उपयोग कैसे करते हैं?

अब हम देखते हैं कि Hackers bots को कैसे बनाते हैं और इसका उपयोग कैसे करते हैं?

इसको हम सरल भाषा में समझने का प्रयास करते हैं,

अगर आप टीवी या मोबाइल चलाते हैं तो बैकग्राउंड (background) में इसके अंदर के parts चलते रहते हैं। यह तो आपको मालूम ही होगा।

बिल्कुल इसी तरह से जब आप कोई भी वेबसाइट या ऐप ओपन करते हैं तो इस वेबसाइट या ऐप के बैकग्राउंड (Background) में coding part चलती रहती है। यह आपको महसूस नहीं होगा क्योंकि यह सॉफ्टवेयर पार्ट है। वेबसाइट में कोई भी physical वस्तु नहीं लगी रहती है। यह सभी कोडिंग पर चलता है।

Bots प्रोग्रामिंग के मदद से बनाए जाते हैं। Bots को बनाने के लिए Hackers सबसे पहले प्रोग्रामिंग सीखते हैं इसके बाद प्रोग्रामिंग भाषा में script ( code) लिखते हैं।

अब जिस वेबसाइट को crash करना रहता है उस वेबसाइट पर इस bots को run कर देते हैं। जिससे bots बहुत ही तेजी से वेबसाइट को command ( massage) भेजते हैं कमांड बहुत तेजी से भेजे जाने के कारण वेबसाइट इसे हैंडल नहीं कर पाता है जिसके कारण crash हो जाता है।

जब वेबसाइट क्रैश हो जाता है तो कोई भी व्यक्ति उस वेबसाइट को open करेगा तो वेबसाइट द्वारा कोई भी रिस्पांस (response) नहीं मिलेगा। जिसका अर्थ है उस वेबसाइट पर कुछ नहीं दिखेगा।

CAPTCHA का असली उपयोग उदाहरण के साथ।

कैप्चा का असली उपयोग हम लोग एक उदाहरण से समझते हैं,

जब आप IRCTC की वेबसाइट से टिकट बुक किया होगा तो आपने देखा होगा कि वहां भी आपको कच्चा भरना पड़ता है। तो ऐसा क्यों होता है आपको यह आज पता चल जाएगा।

मान लीजिए सुबह 10:00 बजे टिकट बुकिंग की वेबसाइट open होती है। तो सभी लोग 5 या 10 मिनट पहले से ही मोबाइल या लैपटॉप चालू करके बैठ जाते हैं ताकि जब वेबसाइट खुलेगा तुरंत ही बुक कर लें।

बुकिंग करने के लिए आपको अपना अकाउंट बनाना होता है, अगर आपका अकाउंट पहले से ही बना है, तो लॉगिन(log in) करना पड़ता है, लॉग इन करने के बाद आप टिकट कहां से कहां तक बुक करना चाहते हैं, वह सिलेक्ट करेंगे इसके बाद तारीख़ तथा समय निर्धारित करेंगे और फिर पेमेंट करेंगे। इतना काम करने में आपको कम से कम 2 या 3 मिनट का वक्त लग ही जाता होगा।

अगर hakers, bots की मदद से यही काम सिर्फ 5 या 10 सेकंड से कम वक्त में कर ले तो पूरा टिकट उन्हीं के पास चला जाएगा। जिससे 5 मिनट में ही पूरा टिकट बिक जाएगा और साधारण आदमी को टिकट नहीं मिल पाएगा। जिससे लोगों में गुस्सा फैल जाएगा।

इन्हीं hakers को रोकने के लिए IRCTC वेबसाइट पर कैप्चा का उपयोग किया जाता है। जिसे bots इस CAPTCHA का मतलब नहीं समझ पाते हैं।

फल स्वरूप टिकट बुक करने के लिए आदमी को ही काम करना पड़ेगा। जिसमें औसतन सबको उतना ही टाइम लगेगा जितना साधारण आदमी को लगता है। जिसके कारण ज्यादातर लोगों को टिकट मिल सकेगा।

CAPTCHA के कितने प्रकार होते हैं?

CAPTCHA के विभिन्न प्रकार होते हैं जो किसी भी वेबसाइट तथा ऐप को आसानी से चलाने के लिए उपयोग किया जाता है। अगर आप CAPTCHA के मतलब तथा CAPTCHA के ‌प्रकार के बारे में जान जाएंगे तो आपको अपनी वेबसाइट के लिए कौन सा Captcha लेना है यह भी आसानी से पता कर सकेंगे।

आपको पता होगा किसी भी वस्तु की फायदे होते हैं तो उसके नुकसान भी होते हैं इसी प्रकार कैप्चा के भी फायदे और नुकसान दोनों हैं,अब हम लोग कैप्चा के विभिन्न प्रकार और एक-एक करके इनके कुछ लाभ और नुकसान भी देखेंगे।

Captcha के विभिन्न प्रकार इस तरह से हैं:-

Word Captcha

आपने देखा होगा कि कुछ ऐसे कैप्चा होते हैं जिसमें टेढ़े-मेढ़े शब्द रहते है या फिर शब्दों के पीछे कुछ टेढ़े मेढ़े लाइन होते हैं, जिन्हें पढ़कर भरना पड़ता है। इन्हें word Captcha कहा जाता है। इस प्रकार के कैप्चा ज्यादातर जगहों पर उपयोग होता है।

लाभ:- इसे कोई भी व्यक्ति जो आसानीी से शब्दों को देखकर समझ पाता है वह इसका उपयोग कर सकेगा। इसका उपयोग किसीी छोटे वेबसाइट को चलानेेे के लिए होताा है।

हानि:- आजकल टेक्नोलॉजी बहुत ही तेजी सेेेे विकास कर रही है जिसकेे कारण bots बहुत ही बुद्धिमान हो गए हैं। तो यह किसी बहुत ही बड़े वेबसाइट के लिए उपयुक्तत नहीं है।

Confident captcha

इस प्रकार के कैप्चा में यूजर को छोटे-छोटे इमेज दिया जाता है और कहा जाता है कि आप इसमें साइकिल दिखाइए, बस दिखाइए, ट्रैफिक सिग्नल लाइट दिखाइए इत्यादि।

लाभ :- अभी तक की टेक्नोलॉजी के हिसाब से इस प्रकार के कैप्चा को व्हाट्स सॉल्व नहीं कर सकते हैं।

हानि:- कभी-कभी लोगों को भी ऐसी कैप्चा सॉल्व (solve) करने में कठिनाई होती है। अगर कोई व्यक्ति इन छोटे-छोटे फोटो में से सही इमेज नहीं खोज जाता है तो उसे फिर से उसी तरह के दूसरा कैप्चा भरना पड़ता है। जो बहुत ही निराशाजनक है।

Time-Based Captcha

यह कैप्चा समय को मापता है कि कोई भी मनुष्य किसी फॉर्म को भरने में कितना समय लगाता है। Bots सेकंडो में कोई भी फॉर्म आसानी से भर सकते हैं। लेकिन मनुष्य को फॉर्म भरने में कम से कम 1 या 2 मिनट का वक्त लगता ही है।

लाभ:- कैप्चा भरने का यह बहुत ही प्रभावशाली तरीका है। इसके लिए bots बनानाा भी मुश्किििल काम है।

हानि:- कभी-कभी एक ही फॉर्म को हजारों बार भरने की जरूरत पड़ती है जिसमें पता या मैसेज एक जैसा होता है। जिसे बार-बार लिखने की जरूरत पड़ती है।

Math’s Problems Captcha

इस तरह के कैप्चा में आपसे गणित के एकदम बेसिक सवाल पूछे जाते हैं। जैसे कि जोड़, घटाना जो बहुत ही आसान होते हैं। उदाहरण के तौर पर 4+2=? पूछा जाता है।

लाभ:- इस प्रकार के कैप्चा को कोई भी व्यक्ति आसानी से सॉल्व कर सकता है।

हानि:- इस कैप्चर पर पूर्णता विश्वास करना जायज नहीं होगा। क्योंकि कभी-कभी bots भी इसे solve कर देते हैं।

Social Media sign in/sign up Captcha

अगर आप किसी वेबसाइट पर जाते हैं तो आप से अपने सोशल मीडिया अकाउंट (Facebook, Google, etc) से साइन इन या साइन अप करने के लिए कहा जाता है। यह भी एक प्रकार का कैप्चा ही है।

लाभ:– इस प्रकार के कैप्चा को बहुत ही सुरक्षित माना गया है। क्योंकि bots के पास सोशल मीडिया अकाउंट नहीं होता है।

हानि:– ज्यादातर लोग किसी भी वेबसाइट से अपनी सोशल मीडिया अकाउंट को लिंक नहीं करना चाहते हैं। क्योंकि यह उनकी सिक्योरिटी का सवाल होता है।

Honeypot

इस तरह की कैप्चा में बैकग्राउंड में लाखों खाली जगह छोड़ देते हैं। जिसमें इधर-उधर फालतू की जानकारियां भरनी होती है। जिसे सिर्फ बोट ही देख पाते हैं। मनुष्य इस जगह को नहीं देख सकता है और ना ही इस जगह को भरता है। जब वोट इन सभी जानकारियों को भरता है तब वेबसाइट समझ जाता है कि यह मनुष्य नहीं हो सकता है।

लाभ :- किसी भी वेबसाइट को crash होने से बचाने के लिए यह बहुत ही अच्छाा तरीका है क्योंकि इसमें किसीी को कुछ भी भरने की जरूरत नहीं होती है।

हानि:- तेजी से बढ़ती हुई टेक्नोलॉजी के कारण यह संभव है की बुद्धिमान bots भविष्य में आ जाए और इस खाली जगह को ना भरकर मनुष्य की तरह ही व्यवहार करें।

Sweet Captcha

Sweet Captcha मैं मिलते जुलते वस्तुओं की जोड़ियां मिलानी होती है। उदाहरण के तौर पर कोई एक शर्ट का इमेज दिया रहेगा उसको सूटकेस के इमेज से मिलाना रहेता है।

लाभ:- यह कैप्चा बहुत ही प्रभाव कार्य सिद्ध हुआ है। क्योंकि इस कैप्चा को भरने के लिए व्हाट्स बना रहा बहुत ही मुश्किल काम है।

हानि: – कभी-कभी लोग एक तरह की वस्तुएं नहीं खोज पाते जिसकी वजह से जोड़िया भी नहीं मिला पाते हैं।

No Captcha recaptcha

No Captcha recaptcha यह कैचा का प्रकार है इसमें यूजर के सामने लिखा हुआ आता है I am not robot वहीं पर एक छोटा सा बॉक्स बना हुआ होता है उसमें क्लिक करना रहता है। कोई भी मनुष्य बॉक्स के एकदम बीच में क्लिक नहीं कर सकता वह बॉक्स में ही थोड़ा सा इधर-उधर क्लिक करता है। लेकिन bots बाक्स के एकदम बीच में ही क्लिक करते हैं। इस प्रकार bots और मनुष्य के बीच में अंतर बताया जा सकता है।

कैप्चाा को भरने के लिए कोोई भी व्यक्ति बॉक्स में अंगुली से क्लिक करेगा या फिर माउस से क्लिक करेगा। अगर उंगली से क्लिक होता है तो रोबोट होने का सवाल हीी नहीं होता है। अगर माउस से क्लिक होता है तो माउस का कर्सर कैसे और कहां सेे आया इस को ध्यान में रखते हुए पता लगाता है की रोबोट्स हैै या नहीं।

लाभ:-यह कैप्चा गूगल द्वारा प्रस्तुत किया गया जो बहुत ही बढ़िया है क्योंकि इसमें किसी को कुछ भी भरने की जरूरत नहीं पड़ती आसानी से बॉक्स पर क्लिक करने से सही का निशान हो जाता है।

हानि:- अगर कोई व्यक्ति संभवत बॉक्स के बीच में क्लिक कर देता है तो जब तक उससे बीच में क्लिक होता रहेगा। तब तक कैप्चा भरना पड़ता है यह बहुत ही निराशाजनक है।

Invisible recaptcha

यह No Captcha recaptcha का ही updated version है इसमें कहीं भी न तो कुछ भरना रहता है नाही किसी बॉक्स पर क्लिक करना रहता है ना ही जोड़ियां मिलानी रहती है यह user के movement को देखता है और पता लगाता है यह कोई bots है या मनुष्य। यह बिल्कुल No Captcha recaptcha की तरह ही कार्य करता है।

लाभ :- अब तक के जितने भी कैप्चा है सबसे कारगर यही साबित हुआ है क्योंकि इसमें यूजर को कुछ भी करने की जरूरत नहीं होती है। कैप्चा ही सब कुछ देख लेता है।

हानि :- अभी तक इस कैप्चा का तोड़ निकालने के लिए टेक्नोलॉजी विकसित तो नहीं हुई है लेकिन शायद भविष्य में ऐसी टेक्नोलॉजी आ सकती है।

Biometric Captcha

Biometric Captcha अभी तक मार्केट में नहीं आया है लेकिन संभावना है कि फ्यूचर में इस प्रकार की कैप्चा आ सकता है। आजकल लगभग सभी स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर आने लगे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए Biometric Captcha को बनाने का प्रावधान किया जा रहा है।

इसमें जब भी कोई व्यक्ति किसी वेबसाइट पर जाएगा तो कैप्चा की जगह अपने फोन में अपना फिंगरप्रिंट वेरीफाई करेगा।

लाभ :- बायोमेट्रिक कैप्चर में किसी प्रकार का कोई भी कैप्चर भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ इसमें यूजर को अपना बायोमैट्रिक वेरीफाई करना होगा। जिससे यह बहुत ही ज्यादा सुरक्षित रहेगा।

हानि:- एक बार बायोमेट्रिक वेरीफाई होने के बाद कोई भी व्यक्ति उस अकाउंट को बदल नहीं सकता है।

घर बैठकर यूट्यूब से पैसे कैसे कमाए।

किसी भी युटुब चैनल की monthly इनकम कैसे पता करें

किसी भी मोबाइल में दो से ज्यादा गूगल अकाउंट कैसे बनाएं।

अब तक आपने Captcha का मतलब तथा इसके विभिन्न प्रकार समझ गए होंगे। लेकिन कैप्चा को विरोध का भी सामना करना पड़ा था।

CAPTCHA का विरोध

शुरुआती दौर में सब कुछ ठीक था लेकिन जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी आगे बढ़ते गई लोग कैप्चा का विरोध करने लगे क्योंकि लोगों को Captcha का मतलब नहीं पता था और इन्हें कैसे उपयोग करते हैं यह भी नहीं पता था। कैप्चा solve करते समय कुछ ऐसे शब्द थे जिन्हें कोई मनुष्य भी नहीं समझ पाता था। बार-बार रिफ्रेश करने के बाद भी ऐसे वर्ड आ ही जाते थे कि किसी को ना समझ में आए। लोगों को लगता था इनका ज्यादातर समय कैप्चा भरने में ही चला जाता है।

इसी समस्या को देखते हुए कच्चा भरने के लिए अलग-अलग कंपनियां बनने लगी। यह कंपनी जिस वेबसाइट की कैप्चा भरती थी उनसे पैसे लेती थी जिससे उस वेबसाइट पर आने वाले लोगों को कैप्चा न भरना पड़े।

फिर गूगल ने 2009 में रीकैप्चा नामक कंपनी को खरीद लिया और इसमें कुछ बदलाव करके i am not robot नाम का एक कैप्चर तैयार किया। इस कच्चा के बारे में थोड़ी जानकारीीी हम लोग उपरोक्त पंक्ति में देख चुके हैं।

इस कैप्चा में आपको कोई भी शब्द लिखने की जरूरत नहीं पड़ती है। आपको सिर्फ ठीक बॉक्स दिखाई देगा जिसके सामने लिखा रहेगा आई एम नॉट रोबोट आपको सिर्फ उस बॉक्स पर क्लिक करना है और अगर उस बॉक्स में सही का निशान आ जाता है तो आप आगे का काम पूरा कर सकते हैं।

I am not robot वाला CAPTCHAकैसे काम करता है?

i’m not a robot (Captcha)

अब हम i am not robot वाला CAPTCHA का मतलब और यह कैसे काम करता है इसके बारे में विस्तार से जानेंगे।

गूगल ने i am not robot वाली कैप्चा को कुछ इस तरह से डिजाइन किया है कि अगर कोई भी व्यक्ति उस कैप्चा को भरने के लिए बॉक्स पर क्लिक करेगा।

तो गूगल बैकग्राउंड में सब कुछ मॉनिटर करता है जैसे की यह कैप्चा कैसे भरा गया, उस वेबसाइट पर कैप्चा भरने वाला व्यक्ति कितने देर से है। उस व्यक्ति का आईपी ऐड्रेस और भी बहुत कुछ जानकारी को मॉनिटर करके उस बॉक्स में सही का निशान लगाता है।

इस प्रकार की कैप्चा आप ज्यादातर गूगल की वेबसाइट पर ही देख सकते हैं।

इस प्रकार से i am not robot वाला कैप्चा काम करता है।

बधाई हो आपने सीखा कि:-

आपने सीखा कैप्चा कितने प्रकार के होते हैं और इनके लाभ और हानि क्या है। कैप्चा की उत्पत्ति कहां से हुई थी।

अब तक का सबसे बढ़िया कैप्चा कौन सा है और भविष्य में कौन सा कैप्चा आने वाला है।

आपने Captcha का मतलब तथा कैप्चा कैसे काम करता है यह भी समझ लिया है।

आपने i am not a robot वाले Captcha के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त कर ली है।