Twitter को छोड़कर Koo App कैसे उपयोग करें?

पिछले कुछ दिनों से ऐसा लगता है जैसे Koo App India का टि्वटर (Twitter) बन गया है। Koo App बिल्कुल ट्विटर की तरह ही कार्य करता है। जिस प्रकार ट्विटर पर hashtag, छोटी टिप्पणी करना, मैसेज करना इत्यादि कार्य किया जाता है उसी प्रकार Koo App पर भी यह सभी कार्य किए जा सकते हैं।

Twitter और Koo App में कुछ ज्यादा भिन्नताएं नहीं है। Koo App की खासियत है कि यह अधिकतर भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। जबकि ट्विटर (Twitter) अंग्रेजी में ही उपलब्ध है।

क्या सिर्फ इसी वजह से लोग ट्विटर को छोड़कर कु ऐप को अपना रहे हैं? बिल्कुल नहीं! आगे हम बताएंगे कु ऐप क्या है? क्यों अधिकतर लोग ट्विटर को छोड़कर कु ऐप से जुड़ रहे हैं? क्या आपको भी कु ऐप के साथ जुड़ना चाहिए? इसके साथ साथ हम Koo App को कैसे उपयोग करें इसके बारे में भी जानकारी देंगे।

Twitter के होते हुए Koo App की जरूरत क्यों पड़ी? ऐसे ही कुछ सरल सवालों का जवाब आपको इस पोस्ट में मिलेगा तो कृपया इसे ध्यान से पढ़ें। आगे आपको Koo App के कुछ फायदे और नुकसान भी बताए जाएंगे। Koo App कैसे उपयोग करें?

Koo App के बारे में संक्षिप्त जानकारी।

Koo App एक भारतीय एप्लीकेशन है। इन्होंने इसकी खोज 14 नवंबर 2019 में किया था। इसे मार्च 2020 में सामाजिक तौर पर लॉन्च किया गया। इसके संस्थापक अप्रमेय राधाकृष्ण ( Aprameya Radhakrishna ) और मयंक बिदावतका ( Mayank Bidawatka ) है। देखते ही देखते लगभग 30 लाख से ज्यादा लोग इसे डाउनलोड कर चुके हैं।

Koo App आत्मनिर्भर भारत अभियान चैलेंज भी जीत चुका है। वह हर एक कार्य जो आप ट्विटर पर करते हैं वह सभी कार्य कु ऐप पर भी आसानी से कर सकते हैं। Koo App लगभग हर भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होने के कारण यह ट्विटर से थोड़ा अलग हो जाता है।

Koo App में अधिकतर 400 शब्दों का पोस्ट लिख सकते हैं। यह आने वाले समय में लगभग हर भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।

Koo App में उपस्थित भाषाएं निम्नलिखित हैं :-

  • हिंदी।
  • अंग्रेजी।
  • मराठी।
  • कनाडा।
  • तमिल।
  • तेलुगू।
  • आसामी।

जल्द आने वाली भाषाएं …

  • बांग्ला।
  • गुजराती। Nivala
  • कश्मीरी।
  • मलयालम।
  • मणिपुर।
  • नेपाली।
  • उड़िया।
  • पंजाबी।
  • संस्कृत।
  • उर्दू।

Koo App मुख्यत: भारतीय एप्लीकेशन होने के कारण इसे भारत के लगभग सभी भाषाओं में उपलब्ध किया जा रहा है। कु ऐप को कोई भी भारतीय व्यक्ति अपनी मनपसंद भाषाओं को चुनकर कु ऐप पर अपने विचार प्रकट कर सकता है।

क्यों अधिकतर लोग ट्विटर को छोड़कर कु ऐप के साथ जुड़ रहे हैं?

ज्यादातर भारतीय लोग चाइना के साथ-साथ अन्य विदेशी सामानों का बहिष्कार करना चाहते हैं। इन विदेशी सामानों की जगह पर कोई अन्य भारतीय प्रोडक्ट की ओर देख रहे हैं।

किसान आंदोलन के दौरान लाल किला पर हुई दंगों में सम्मिलित लोगों का ट्विटर अकाउंट बंद करने के लिए भारतीय सरकार द्वारा नोटिस जारी किया गया। लेकिन ट्विटर , भारतीय सरकार के नोटिस पर खरा नहीं उतर पाया। जिसके कारण भारतीय सरकार ने ट्विटर पर आपत्ति जताया।

ट्विटर के इस रूख को देखते हुए, कुछ लोग जो सरकार का समर्थन करते हैं वह Koo ऐप को ज्वाइन कर लिया। जो कि बिल्कुल ट्विटर की तरह कार्य करता है।

100% free में पढ़कर लाखों रुपए कैसे कमाएं। (अवश्य पढ़ें)

इस प्रकार अधिकतर लोग ट्विटर के साथ-साथ कु ऐप के साथ जुड़ने लगे। कुछ लोग तो ट्विटर से इतना नाराज हुए की वे लोग ट्विटर को हमेशा के लिए छोड़ कर कु ऐप पर प्रस्थान कर गए।

क्या आपको भी Koo ऐप के साथ जुड़ना चाहिए?

हालांकि Koo एप्प में कुछ खामियां है लेकिन अगर आप स्वदेशी सामान का उपयोग करना पसंद करते हैं तो इसे अवश्य उपयोग करें।

वही Koo App के बारे में फ्रांस के एक साइबर सिक्योरिटी और खोजकर्ता ने यह दावा किया कि कू ऐप से लोगों की व्यक्तिगत जानकारी लीक हो रहा है। इन्होंने कुछ स्क्रीन शॉट (Screen shot) भी अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम सेे शेेेयर किया है। इस जानकारी को मुख्यत: टेक्निकल लोग ही समझ सकते हैं। 

Koo App leak information

कु ऐप ने इसे ध्यान रखते हुए कार्य करना शुरू कर दिया है। उम्मीद है कुछ दिनों में कु ऐप इसे ठीक करके ट्विटर की तरह एक सुरक्षित भारतीय एप्लीकेशन को तैयार करेगा। जिसे हर भारतीय नागरिक आसानी से उपयोग कर सकेगा। Koo App कैसे उपयोग करें?

Koo App को डाउनलोड/उपयोग कैसे करें ?

Koo App प्ले स्टोर और ऐप स्टोर जैसे प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। एंड्रॉयड (Android) उपयोगकर्ता के लिए प्ले स्टोर और आईफोन (iPhone) उपयोगकर्ता के लिए ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से अन्य एप्लीकेशन की तरह इसे भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Koo App बिल्कुल ट्विटर की तरह कार्य करता है। इसलिए अगर आपने कभी टि्वटर चलाया होगा तो Koo App को बिल्कुल आसानी से चला सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion):-

भारतीय सरकार के कुछ केंद्रीय मंत्री ने कु ऐप को ज्वाइन कर लिया है। जिसे देखकर हम यह समझ सकते हैं कि कु ऐप में उपस्थित सभी खामियों को इसके संस्थापक (Founder) अप्रमेय राधाकृष्ण ने ठीक कर दिया होगा।

जिस प्रकार हमें पता है कि Koo App पर लगभग सभी भारतीय भाषाएं उपलब्ध है। इसलिए अपने प्रादेशिक भाषा में कु ऐप का उपयोग करना बहुत ही अच्छा अनुभव होगा।

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत धीरे धीरे विदेशी सामानों का बहिष्कार करके स्वदेशी सामानों को अपनाना चाहिए। जिससे अपने देश पर किसी भी बाहरी ताकत का दबाव ना रहे।

जिससे हम अपने देश के भारी-भरकम जनसंख्या का उपयोग करके पूरी दुनिया पर दबाव बना सके।

अगर आपको इस पोस्ट को पढ़ते समय किसी भी प्रकार का सवाल उत्पन्न होता है तो आप कमेंट में अवश्य पूछें। आपकी पूरी मदद अवश्य की जाएगी।

पब्लिक स्पीकिंग क्या है? बेहतरीन पब्लिक स्पीकिंग कैसे बनें।

अगर आप अपने जीवन में तेजी से विकास करना चाहते हैं तो आपको बेहतरीन पब्लिक स्पीकिंग की बहुत ही जरूरत होती है।

इस दुनिया में आप जितने भी सफल लोगों को देखते हैं सभी लोगों में एक स्किल्स, जो है पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स जरूर मिलेगी।

ये सभी लोग बचपन से ही पब्लिक स्पीकर नहीं थे। ये लोग समय के साथ पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स को अपने अंदर जागरूक किया। जिसकी वजह से उन्हें बड़ा मुकाम हासिल हुआ।

जिंदगी कहीं ना कहीं या कभी ना कभी 100 या 200 से अधिक लोगों के सामने बोलने पर मजबूर करती है। कभी-कभी तो हजारों से भी अधिक लोगों के सामने बोलने की जरूरत पड़ती है।

जो लोग अपनी प्रवक्ता के दम पर 100, 200 या हजारों लोगों को लुभा लेते हैं वे प्रगति की ओर तेजी से कदम बढ़ाते हैं। क्योंकि लोग इन्हें पसंद करने लगते हैं जिससे वह व्यक्ति चाहे जिस भी क्षेत्र में कार्यरत है उसे प्रमोशन (विकास) मिलता रहता है।

वही जिन लोगों में पब्लिक स्पीकिंग की प्रवृत्ति नहीं पाई जाती है वे लोग विकास तो करते हैं लेकिन विकास की प्रक्रिया बहुत ही धीरे होती है।

ऐसे लोगों को चिंता करने की कोई बात नहीं है वे लोग अपने जीवन में कुछ बदलाव करके एक अच्छा पब्लिक स्पीकर बन सकते हैं।

मैं आपको 10 ऐसी बातें बताऊंगा जिन्हें आप अपने जीवन में उतार कर एक बेहतरीन पब्लिक स्पीकर बन सकते हैं।

पब्लिक स्पीकिंग क्या है ?

बेहतरीन पब्लिक स्पीकिंग

जब कोई व्यक्ति किसी गुट या समूह के सामने खड़ा होकर अपनी हर एक बात को सक्षम तथा सफलता पूर्वक लोगों तक पहुंचाने में सफल रहता है तो उसे पब्लिक स्पीकर कहा जाता है। उस व्यक्ति के बोलने की प्रक्रिया को पब्लिक स्पीकिंग कहा जाता है।

बेहतरीन और आकर्षक पब्लिक स्पीकिंग आपके बोलने के तरीके, आपके शरीर के हाव भाव, बोलते हुए लोगों के साथ घुल-मिल जाना तथा समूह में स्थित हर एक व्यक्ति की ओर देख कर बात करना इत्यादि मूल्यों पर निर्भर करता है।

पब्लिक स्पीकिंग का क्या महत्व है?

अगर आपके अंदर एक बेहतरीन पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स है तो आप जिंदगी में कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं।

इस स्किल्स के कारण आप अपनी बातों को लोगों के सामने आसानी से रख पाएंगे। जिससे लोग आपकी बात मानने लगेंगे। इस तरह से आपके अंदर एक लीडरशिप स्किल्स जागृत होगी।

यह स्किल्स आपको राजनीति, बिजनेस डील, समारोह, महोत्सव इत्यादि जगहों पर काम आएगी। जिससे लोगों में आप की प्रति विश्वास की भावना उत्पन्न होगी।

आपके संकट के समय में ये लोग आपके साथ खड़ा रहने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। जिसके बदौलत आप अपनी एक टीम बनाकर अपने बिजनेस को तेजी से आगे बढ़ा सकते हैं।

पब्लिक स्पीकिंग किसको सीखना चाहिए?

जिस तरह से हर एक व्यक्ति को उचित शिक्षा की आवश्यकता होती है उसी तरह से हर एक व्यक्ति को पब्लिक स्पीकिंग सीखना चाहिए। ताकि वह अपनी जिंदगी में ऊंचाइयों को छू सके।

हर व्यक्ति चाहे वह बूढ़ा हो, जवान हो या एक छोटा बच्चा क्यों ना हो लगभग सभी लोगों को पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स सीखना चाहिए।

क्योंकि इस स्किल्स की वजह से लोग अपनी बातों को किसी दूसरे लोगों के साथ खुलकर साझा कर पाते हैं। लोग हमेशा जागरूक रहते हैं तथा अपने आईडियाज (ideas) लोगों के साथ निडरता से शेयर कर पाते हैं।

पब्लिक स्पीकिंग सिखने के लिए 10 जरुरी बातें

अगर आप नीचे बताए गए, ये 10 बातें अपने जीवन में प्रयोग करते हैं तो आपको पहले दिन से ही बदलाव दिखने लगेंगे। जैसे-जैसे आप इन्हें प्रैक्टिस करेंगे। आपके अंदर एक प्रभावकारी पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स निर्मित होगी।

1. सबसे पहले योजना बनाएं

किसी भी काम को करने के लिए सबसे पहले योजना बनाई जाती है। मतलब आप जिस टॉपिक पर स्पीच देना चाहते हैं, उस टॉपिक के बारे में आपको पूरी तरह जानकारी होनी चाहिए।

मान लीजिए आप भारतीय सेना पर एक मोटिवेशनल स्पीच देना चाहते हैं तो उसके लिए आपको भारतीय सेना के बारे में जैसे , भारतीय सेना का गठन, भारतीय सेना की उपलब्धियां, भारतीय सेना के विभिन्न प्रकार के पद, भारतीय सेना की मुख्य भूमिका इत्यादि के बारे में आपको अध्ययन कर लेना चाहिए। ताकि अगर कोई व्यक्ति आप से किसी भी प्रकार का सवाल पूछे तो आप उसका जवाब आसानी से दे सकें।

अपने मुख्य बातों को एक छोटे से पेपर में संक्षिप्त में लिख लें और उसे हमेशा अपने साथ रखें। ताकि आपको पता चले कि कब और क्या बोलना है।

2. हमेशा अभ्यास करें।

बेहतरीन पब्लिक स्पीकर बनने के लिए आपको हर दिन कुछ ना कुछ नया सीखते रहना चाहिए और उसका अभ्यास करते रहना चाहिए। अंग्रेजी में एक कहावत है “Practice Makes Perfect” मतलब आप किसी भी चीज का जितना अभ्यास करेंगे आप उसमें उतना ही बेहतर बनते जाएंगे।

हमेशा किसी भी टॉपिक पर, शीशे (Mirror) के सामने खड़ा होकर स्पीच देना चाहिए। जिससे आपको पता चलेगा कि आपका शारीरिक सद्भाव (Body Language) भाषण देते समय कैसा होना चाहिए।

3. दर्शकों के साथ घुल-मिल जाना।

कभी भी स्पीच देते समय लगातार सिर्फ बोलते ही नहीं रहना चाहिए। अपने दर्शकों के साथ घुल-मिल कर स्पीच को आगे बढ़ाना चाहिए।

जैसे बीच-बीच में प्रश्न पूछ लेना, कुछ मनोरंजक रूपी (हास्य पद) बातें करना, लोगों को प्रश्न पूछने का मौका देना इत्यादि। आप छोटी-छोटी प्रेरणादायक कहानियां भी सुना सकते हैं। लोग कहानियों को सुनना ज्यादा पसंद करते हैं।

4. शारीरिक हाव-भाव पर ध्यान देना।

एक आकर्षक और बेहतरीन पब्लिक स्पीकिंग के लिए शारीरिक हाव-भाव का बहुत महत्व होता है।

आपका शारीरिक हाव-भाव आपके बारे में बहुत कुछ बताता है। अपने शरीर को आत्मविश्वास पूर्ण रखें।

मंच पर धीरे-धीरे पोजीशन बदलते रहे और अपनी बातों के साथ-साथ अपने हाथों का भी इस्तेमाल करें। जिससे लोगों का ध्यान आपकी तरफ आकर्षित रहेगा।

अपनी शारीरिक हाव-भाव को आप आईने के सामने खड़ा होके स्पीच देकर देख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इसमें सुधार कर सकते हैं।

5. हमेशा सकारात्मक रहें।

अगर आप हमेशा सकारात्मक सोचते हैं और सकारात्मक कार्यों को करते हैं तो आप अपने मुकामों को जरूर हासिल करेंगे। ऐसा सफल लोगों का मानना है।

कोई भी व्यक्ति अगर आपकी बुराई करता है तो आप उसे सकारात्मक तरीके से अपने जीवन में उतारे। जैसे अगर कोई व्यक्ति आपके कमियों को लेकर आप का मजाक उड़ाता है। तो आप उस कमी को अपने जीवन से हटा दे।

कुछ कमियां हटाने लायक नहीं होती तो ऐसे लोगों पर ध्यान देना छोड़ दे। क्योंकि आप अपने जीवन में उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं।

6. घबराहट को दूर करें।

हर व्यक्ति जब वह पहली बार किसी बड़ी मंच पर जाता है तो उसे घबराहट होती है। यह लगभग हर व्यक्ति में होता ही है। कुछ लोग इस घबराहट को दूर कर लेते हैं तो कुछ लोग असफल हो जाते हैं।

आपको घबराहट दूर करना है। इसके लिए आप गहरी सांसे ले और अपने बातों को लोगों के सामने रखें। अगर आप कोई गलती करते है तो करें ! लेकिन यह ध्यान रखें की वही गलती आप दोबारा ना दोहराए। उस गलती को दोहराने से पहले सुधार लें। अन्यथा आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

7. खुद के भाषण की वीडियो देखें।

यह सबसे अच्छा ट्रिक है। आप अपने भाषण की वीडियो अकेले में ही रिकार्ड करके उसे देखें। आपको जरूर पता चलेगा कि आप में क्या बदलाव करनी है।

बदलाव करने के लिए सफल लोगों के वीडियो देखें। उनके शारीरिक हाव-भाव और उनके हर एक शब्द को अच्छे से सुने। इससे आप में बहुत ही बदलाव आएगा।

8. दर्शकों की मानसिकता।

स्पीच के बाद लोगों से अपने स्पीच के बारे में राय ले। उनके राय के अनुसार अपने अंदर बदलाव करें।

स्पीच खत्म होने के बाद आप बाहर दर्शकों में से किसी एक व्यक्ति को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपने स्पीच के बारे में पूछें।

इससे अपने स्किल्स को बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी।

9. किताबें पढ़ें।

आप सफल लोगों के किताबों को पढ़ें। इससे आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स बढ़ेगी और साथ ही साथ आपको दूसरे लोगों के जीवन से कुछ नया सीखने को मिलेगा।

आप मोबाइल या लैपटॉप पर किताबें डाउनलोड करके कभी ना पड़े। मार्केट से अपने लिए किसी सफल व्यक्ति की किताबें खरीद कर लाए और इसे पढ़ें।

इसके साथ-साथ आपको महान व्यक्तियों की जीवनी को पढ़ना चाहिए। इससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

10. अपने काम के प्रति भूखा रहें।

कभी भी अपने को यह ना लगने दें कि बस अब मेरा काम खत्म हो गया। मुझे जो चाहिए था वह मिल गया अब मुझे कुछ नहीं करना चाहिए।

ऐसी करने वाले व्यक्ति का धीरे-धीरे सर्वनाश होने लगता है और इन्हें पता भी नहीं चलता है।

हमेशा महत्वकांक्षी बने। नई-नई चीजें रोज सीखा करें। जिसे तेजी से बढ़ती हुई दुनिया को टक्कर दे सके।

आज के समय में यह कहावत बहुत प्रसिद्ध है।

जो सीखना छोड़ दिया वह मर गया।।

ना कि जो डर गया वह मर गया।

इस पर ध्यान पूर्वक विचार करें।

आपने क्या सीखा:-

आपने सीखा की पब्लिक स्पीकिंग क्या होती है और आने वाले जीवन में इसकी कितनी महत्त्व है।

आपने 10 बेहतरीन पब्लिक स्पीकिंग के तरीके को विस्तार से समझा है। अब आप इन तरीकों को अपने जीवन में उतारेंगे तो एक दिन आप जरूर एक अच्छा पब्लिक स्पीकर बनेंगे।

और यह स्किल दूसरे लोगों को भी सिखाएंगे।

किसी भी फोन के Lock screen पर अपना नाम या नंबर कैसे लिखें?

हेल्लो दोस्तों, आज हम जानेंगे कि आपके किसी भी मोबाइल फोन में Lock screen पर अपना नाम या नंबर कैसे दिखा सकते हैं? और इसे आप अपने दैनिक जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण तरीके से कैसे उपयोग कर सकते हैं।

बहुत से लोगों का इस तरह के सवाल आते है। कि Redmi/Realme मोबाइल में लाॅक स्क्रीन पर नाम कहां से लिखा जाता है?

अब आप इस पोस्ट को ध्यान से अंतिम तक पढ़िए आपके सारे सवालों का जवाब अवश्य मिलेगा।

किसी-किसी स्मार्टफोन में इस तरह के फीचर मिलते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी कंपनी के स्मार्टफोन हैै, जिसमें लॉक स्क्रीन पर नाम लिखने वाला फीचर नहीं मिलता है तो यह लोग इस फीचर को कैसे उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए भी एक तरीका बताऊंगा।

अपने Lock screen पर अपना नाम या नंबर दिखाने के निम्नलिखित तरीके है।

कुछ लोगों को Lock screen पर अपना नाम दिखाने में अच्छा लगता है तो कुछ लोग इसकी उपयोगिता के लिए स्क्रीन पर अपना नाम या नंबर दिखाते हैं।

सबसे पहले हम Lock screen पर नाम या नंबर दिखाने के तरीके को समझेंगे।

1. Mobile Features (मोबाइल फीचर्स)

आजकल के smartphone में इस तरह के फीचर्स पहले से ही मिलते हैं। इसके लिए किसी प्रकार की ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती है और ना ही किसी प्रकार की क्रिएटिविटी (creativity) करने की जरूरत पड़ती है।

आप इन Steps को follow करें। फ़ोन के फीचर के हिसाब से स्टेप्स भी चेंज हो सकता है।

Step 1:- सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन की सेटिंग में जाएं।

Step 2:- इसके बाद आपको Lock screen पर जाना होगा। चाहे तो आप सेटिंग के सर्च बार में lock screen सर्च कर सकते हैं। आपको जल्दी मिल जाएगा।

Step 3:- लॉक स्क्रीन में ही आपको lock screen Clock Format दिखाई देगा आप इसपर जाएं।

Step 4:- सबसे नीचे की तरफ Lock screen owner info का विकल्प दिखाई देगा उसपर क्लिक करें।

Step 4:- अब आप वहां पर अपना नाम या फिर अपने फैमिली में से किसी एक सदस्य का मोबाइल नंबर लिख सकते हैं।

Redmi/Mi :- Setting>>Lock screen>>Lock Screen Clock Format >>Lock screen owner info

Realme मोबाइल में लाॅक स्क्रीन पर नाम कहां से लिखा जाता है?

Step 1:- सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन की सेटिंग में जाएं।

Step 3:- अब सेटिंग में ही आप Display पर जाएं।

Step 2:- इसके बाद आपको Lock screen पर जाना होगा। चाहे तो आप सेटिंग के सर्च बार में lock screen सर्च कर सकते हैं। आपको जल्दी मिल जाएगा।

Step 3:- सबसे नीचे की तरफ Add Text on Lock Screen का विकल्प दिखाई देगा उसपर क्लिक करें।

Step 4:- अब Add Name पर क्लिक करके अपना नाम लिख ले।

Realme :- Setting>>Display>>Lock Screen>>Add Text on Lock Screen >> Add Name

2. Wallpaper (वॉलपेपर)

इसके लिए आपको थोड़ी सी क्रिएटिविटी (creativity) की जरूरत पड़ेगी। कौन-सी क्रिएटिविटी (Creativity) की जरूरत पड़ेगी मैं आपको सरलता से समझाता हूं।

जब आपके मोबाइल में Lock screen पर नाम या नंबर दिखाने वाला फीचर ना हो तब आप इस स्टेप को फॉलो करें।

Step 1:– सबसे पहले आपको अपना मनपसंद वॉलपेपर (फोटो) ढूंढना होगा।

Step 2:- अगर आपको आपकी मनपसंद का वॉलपेपर (फोटो) मिल जाए। तो आप अपने फोन या किसी एडिटिंग ऐप की मदद से अपना नाम या मोबाइल नंबर उस वॉलपेपर (फोटो) में लिख दे।

Step 3:- अब इसे लॉक स्क्रीन के वॉलपेपर पर सेट कर दें। इस प्रकार आप अपना मोबाइल नंबर अपनी लॉक स्क्रीन पर सेट कर पाएंगे।

Gallery>>select photo>>edit>>set as lock screen wallpaper

Emergency Mobile number on Lock Screen

3. Apps (ऐप्स)

अगर आपके फोन में Lock screen पर नाम या नंबर लिखने वाला फीचर भी नहीं है और आप कुछ क्रिएटिविटी भी नहीं करना चाहते।

तो आपको एक ऐप डाउनलोड करना होगा। जो प्ले स्टोर पर मिल जाएगा।

मैं आपको प्ले स्टोर से कोई भी ऐसी ऐप इंस्टॉल करने के लिए नहीं कहूंगा। क्योंकि इस तरह के ऐप्स में बहुत सारे एडवर्टाइजमेंट होते हैं। जिससे आप हर वक्त परेशान रहेंगे।

अब आप Lock screen पर अपना नाम या नंबर लिखने के तरीके को समझ गए हैं अब इसके उपयोग के बारे में समझते हैं।

Lock screen पर अपना नाम या अपने फैमिली का मोबाइल नंबर रखने के फायदे

Lock screen पर अपना नाम या अपने फैमिली का मोबाइल नंबर रखने के बहुत फायदे है। जो निचे बताया गया है।

मोबाइल कहीं खो जाने पर।

अगर आपका फोन गलती से कहीं गिर जाता है या फिर आप कहीं अनजान जगह पर रख कर भूल जाते हो तो आपको उसे ढूंढने में बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन जब आप अपने किसी फैमिली में से एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर आपकी लॉक स्क्रीन पर रहेगा।

तो कोई भी ईमानदार व्यक्ति उस नंबर पर कॉल करेगा। जिससे आपका मोबाइल आपको सुरक्षित मिल जाएगा। लेकिन अगर वह व्यक्ति ईमानदार ना हो तो आपको थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

दुर्घटना के समय।

अगर किसी व्यक्ति की किसी कारणवश दुर्घटना हो जाती है तो इस समय में उसके घरवालों को बताने के लिए लॉक स्क्रीन पर पड़ा हुआ नंबर बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा।

मोबाइल नंबर याद करना।

अगर आपको किसी का नंबर जल्दी याद नहीं होता है तो आप उस नंबर को कुछ दिनों के लिए अपने लॉक स्क्रीन पर रखकर छोड़ दे। जब-जब आप अपना फोन उपयोग करने जाएंगे आपको वह नंबर बार-बार दिखेगा। जिससे कुछ दिनों बाद आपको यह नंबर आसानी से याद हो जाएगा।

किसी कार्य को याद रखना।

ऐसे काम जिन्हें आप 3 या 4 दिन या इससे भी अधिक दिनों बाद करने वाले हो लेकिन आपको लगता है कि उस दिन मैं यह काम भूल जाऊंगा तो आप उसे अपने फोन के लॉक की स्क्रीन पर लिख लीजिए। जिसके कारण आप जब भी फोन का उपयोग करेंगे आपको वह काम याद रहेगा।

अगर किसी प्रकार के सवाल आपके मन में उत्पन्न होते हैं तो आप कमेंट में बेझिझक पूछ सकते हैं । आपका हमेशा स्वागत रहेगा।

आपने क्या सीखा:-

आपने सीखा की आप अपने मोबाइल के lock screen पर अपना नाम या नंबर तथा अपने घर वालों में से किसी एक व्यक्ति का नंबर कैसे रखें।

इसके साथ-साथ आपका इसके विभिन्न प्रकार के उपयोग से परिचय हुआ।

Lock Screen पर अपना नाम या नंबर लिखने से आप इसका बहुत ही अच्छे तरीके से उपयोग कर सकते हैं जैसे कि मोबाइल फोन फोन खो जाने पर कोई भी व्यक्ति लॉक स्क्रीन पर आपका नंबर देखेगा तो वह व्यक्ति उस नंबर पर फोन करेगा। जिससे आपके मोबाइल मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

FAQ About Lock Screen Display Name

  1. Realme मोबाइल में लॉक स्क्रीन पर नाम कहा से लिखा जाता है।

    Realme मोबाइल में लॉक स्क्रीन पर नाम लिखने के लिए आप ऐसे स्टेप्स का पालन करें…
    Setting>>Display>>Lock Screen>>Add Text on Lock Screen >> Add Name

  2. Mi/Redmi मोबाइल में लॉक स्क्रीन पर नाम कहा से लिखा जाता है।

    Mi/Redmi मोबाइल में लॉक स्क्रीन पर नाम लिखने के लिए आप ऐसे स्टेप्स का पालन करें…
    Setting>>Lock screen>>Lock Screen Clock Format >>Lock screen owner info

  3. दुर्घटना होने के बाद समय माता पिता को कैसे पता चलेगा।

    लॉक स्क्रीन पर वॉलपेपर के साथ अपने माता या पिता का मोबाइल नंबर अवश्य डालें। जिससे दुर्घटना स्थल पर कोई भी ब्यक्ति उन्हें फ़ोन करके बता सके।

भारतीय झंडे के इतिहास के बारे में जानकर आपको बहुत ही हैरानी होगी।

यूट्यूब का इतिहास जानकर आप चौंक जाओगे।